Rechercher dans ce blog

Friday, June 25, 2021

विक्की कौशल की अभिनेत्री अंगीरा धर ने गुपचुप रचाई शादी, इस अभिनेता के साथ लिए सात फेरे - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

 नई दिल्ली, जेएनएन। इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में वेडिंग सीजन चल रहा है। यामी गौतम के बाद विक्की कौशल की एक और अभिनेत्री अंगीरा धर ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। हालांकि अंगीरा ने यामी गौतम की शादी से भी करीब एक महीने पहले शादी कर ली थी। लेकिन अंगीरा ने आज ही अपनी शादी के बारे में खुलासा किया है। अगीरा ने अभिनेता आनंत तिवारी के साथ सात फेरे लिए हैं।

अंगीरा धर और आनंद तिवारी ने 30 अप्रैल को गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी। जिसकी जानकारी उन्होंने अब शादी के करीब दो महीने बाद दी है। अंगीरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ ही उन्होंने बताया है कि वो और आनंद अब हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Angira Dhar (@angira)

अंगीरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए आनंद के साथ शादी के मंडप में बैठे हुए तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के साथ अंगीरा ने कैप्शन में लिखा, '30 मई को मैंने और आनंद ने अपनी दोस्ती को परिवार वालों और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी में बदल दिया था। जीवन में धीरे-धीरे हमारे चारों तरफ अनलॉक हो रहा है तो हम भी अपनी खुशी आपके साथ अनलॉक कर रहे हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Angira Dhar (@angira)

अंगीरा ने अपनी शादी के लिए लाल रंग की बनारसी साड़ी को चुना। इसके साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप और हैवी ज्वेलरी पहनी थी। वहीं आनंद तिवारी ने अपने लिख क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी। दोनों इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें सामने आने के बाद आनंद और अंगीरा के दोस्त दोनों को जमकर बधाईयां दे रहे हैं। वहीं इनके फैंस काफी शॉकिंग रिएक्शन दे रहे हैं।

एआर रहमान और गुलज़ार की ऑस्कर विनर जोड़ी एक बार फिर आयी साथ, सात सिंगर्स के साथ लाए 'मेरी पुकार सुनो'

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Adblock test (Why?)


विक्की कौशल की अभिनेत्री अंगीरा धर ने गुपचुप रचाई शादी, इस अभिनेता के साथ लिए सात फेरे - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...