Rechercher dans ce blog

Saturday, June 26, 2021

KRK ने अर्जुन कपूर की मलाइका अरोड़ा के साथ फोटो शेयर कर जानें क्यों कहा, टाइगर - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, जेएनएनl केआरके का इन दिनों सलमान खान के साथ विवाद चल रहा हैl अब सोशल मीडिया पर केआरके ने अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की तस्वीर शेयर की हैl इसके अलावा उन्होंने अर्जुन कपूर की सराहना करते हुए उन्हें टाइगर बताया हैl दरअसल शनिवार को अर्जुन कपूर का जन्मदिन थाl इसके चलते मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ फोटो शेयर कर उन्हें बधाई दी हैl कमाल आर खान ने इसके बाद एक क्रीप्टिक ट्वीट पोस्ट किया हैl

इसमें मलाइका अरोड़ा द्वारा शेयर की गई तस्वीर भी हैl इसके बाद केआरके ने अर्जुन की तुलना टाइगर से की हैl केआरके ने लिखा है, भाई लौंडे, अर्जुन कपूर टाइगर है तू, गुर्दा है तेरे में, डंके की चोट पर छीन लिया, सेल्यूट करता हूंl' इसके बाद उन्होंने अपने अगले ट्वीट में दावा किया है कि अर्जुन कपूर ने एक विलन 2 सिद्धार्थ मल्होत्रा से छीन ली है जो कि एक विलन में नजर आए थेl इस बारे में बताते हुए उन्होंने लिखा है, 'प्यारे दोस्तों, आप लोग हमेशा गलत क्यों सोचते हैंl मैं तो एक विलन 2 को सिद्धार्थ मल्होत्रा से छिनने की बात कर रहा हूं और कुछ नहींl'

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके साथ एक तस्वीर शेयर की हैl इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'मेरे सनशाइन जन्मदिन की बधाईl' अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने रिश्ते को 2019 में सार्वजनिक कर दिया हैl गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा की शादी पहले सलमान खान के भाई अरबाज खान से हुई थीl हालांकि बाद में उन्होंने अरबाज खान से तलाक ले लियाl इन दिनों वह अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैंl

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

केआरके ने अर्जुन कपूर को जन्मदिन की बधाई भी दी थीl उन्होंने लिखा था, 'माय डियर टाइगर ब्रो अर्जुन कपूर, आपको जन्मदिन की बधाई और आप के समर्थन के लिए आभारl' केआरके और सलमान खान के बीच फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई के रिव्यु के बाद से ही विवाद चल रहा हैl दरअसल केआरके ने सलमान खान की फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई को देखने के बाद इसकी नकारात्मक समीक्षा की थीl इसके चलते सलमान खान नाराज हो गए थे और उन्होंने मानहानि का दावा कर दिया था।

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Adblock test (Why?)


KRK ने अर्जुन कपूर की मलाइका अरोड़ा के साथ फोटो शेयर कर जानें क्यों कहा, टाइगर - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...