Rechercher dans ce blog

Wednesday, September 1, 2021

KBC 13: एक करोड़ रुपए के लिए Amitabh Bachchan ने Himani Bundela के सामने रखा था ये सवाल, क्या आपको पता है जवाब? - ABP News

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 का पहला करोड़पति मिल गया है. आगरा की हिमानी बुंदेला इस सीजन की पहली करोड़पति बन गईं हैं. हिमानी ने बेहद शानदार तरीके से खेल खेला और अपनी सभी लाइफ लाइन का इस्तेमाल करते हुए सभी पड़ाव को पार कर लिया. हिमानी की जीत पर महानायक अमिताभ बच्चन भी काफी खुश नजर आए और उन्होंने खड़े होकर तालियां बजाईं. इस दौरान हिमानी के पिता और बहन का भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. शो के दौरान दोनों भावुक नजर आए.

हिमानी बुंदेला आगरा के केन्द्रीय विद्यालय में गणित की टीचर हैं. जब वो 15 साल की थी तो एक सड़क हादसे के बाद उनकी आंखों की रोशनी चली गई. ये दौर उनके लिए काफी मुश्किलों भरा रहा. हिमानी सोमवार को हॉटसीट पर बैठी थी. जिसके बाद उन्होंने बेहद सधे तरीके से इस खेल को आगे बढ़ाया. खेल का पहला पड़ाव उन्होंने बिना किसी लाइफलाइन के ही पार कर लिया. सोमवार तक हिमानी शो में 50 लाख रुपए जीत चुकी थीं और उनकी सभी लाइफ लाइन खत्म हो चुकी थीं. मंगलवार के एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने उनके सामने एक करोड़ का सवाल रखा. ये सवाल था

 प्रश्न: दूसरे विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस में ब्रिटेन के जासूस के रूप में काम करते वक्त नूर इनायत खान ने इनमें से किस छद्मनाम का उपयोग किया था?

A. वेरा एटकिंस  B. क्रिस्टीना स्कारबेक C. जुलीएन आईस्नर D. जीन-मैरी रेनियर 

हिमानी ने काफी सोच समझकर इस सवाल का जवाब दिया उन्होंने ऑप्शन D जीन मैरी रेनियर पर ताला लगाने के लिए कहा जो सही जवाब था.

इस जवाब को देते हैं हिमानी इस सीजन की पहली करोड़पति बन गईं. 


ये भी पढ़ें- 

Old is Gold: Rekha से लेकर Dharmendra तक, रियलिटी शो में पहुंचकर काफी कुछ सिखाते हैं ये सितारे, आने वाले कल को बनाते हैं बेहतर

Adblock test (Why?)


KBC 13: एक करोड़ रुपए के लिए Amitabh Bachchan ने Himani Bundela के सामने रखा था ये सवाल, क्या आपको पता है जवाब? - ABP News
Read More

दिलीप कुमार के गम में सायरा की सेहत बिगड़ी: 3 दिन से हिंदुजा हॉस्पिटल के ICU में भर्ती, सांस लेने में दिक्क... - Dainik Bhaskar

मुंबईएक घंटा पहलेलेखक: मनीषा भल्ला

54 सालों से दिलीप कुमार के साथ जीती रहीं सायरा बानो के लिए अब एक-एक सांस लेना दूभर हो रहा है। दिलीप साहब को गुजरे लगभग दो महीने हो चुके हैं, लेकिन वे उनकी मौत के गम से नहीं उबर पा रही हैं। भारी सदमे का असर उनकी हेल्थ पर हुआ है। पिछले 3 दिनों से वे हिंदुजा अस्पताल के ICU में भर्ती हैं।

सायरा बानो की तबीयत स्टेबल बताई जा रही है, मगर उनका बीपी नॉर्मल नहीं हो रहा। ऑक्सीजन लेवल लो ही रहता है, जिसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही है। शायद, उन्हें और तीन-चार दिन अस्पताल में रहना पड़ेगा।

परिवार के करीबी लोग बताते हैं कि सायरा बानो दिलीप कुमार के गम में अपने आप में सिमट गई हैं। वह ना किसी से कुछ बोलती हैं, ना किसी से मिलती हैं। सारी दुनिया को भुलाकर उन्होंने दिलीप साहब की यादों को ही अपनी पूरी दुनिया बना लिया है।

दो महीने पहले 7 जुलाई को दिलीप कुमार की मौत ने उनके लाखों चाहनेवालों को गम में डुबो दिया था, लेकिन उन सारे चाहने वालो के लिए दिलीप कुमार स्क्रीन पर दिखने वाले एक स्टार थे। जिन्हें वे आज भी स्क्रीन पर देख सकते हैं।

मगर, सायरा के लिए तो दिलीप कुमार ही पूरी जिंदगी थे। 54 साल से उन्होंने अपने आपको दिलीप कुमार की देखभाल में ही व्यस्त कर लिया था। उनके लिए इस सदमे से बाहर आ कर खुद अपने लिए ही जीना दुश्वार है।

अक्सर बीमार रहती हैं, ज्यादा बोलतीं भी नहीं
परिवार के लोग बताते हैं कि सायरा गम के समंदर में डूब चुकी हैं। असर उनकी तबीयत पर हो रहा है। तीन दिन पहले खाना खाने के बाद उनकी सेहत और खराब हुई, तो उन्हें अस्पताल लाया गया। पिछले सालों में लोगों ने बार-बार दिलीप कुमार को अस्पताल में भर्ती होते हुए और फिर ठीक होकर बाहर निकलते देखा था। हर वक्त सबके सामने एक तस्वीर आती थी। दिलीप कुमार व्हीलचेर पर अपने उसी अंदाज के साथ बैठे हैं और उनके साथ सायरा बानो एक चट्‌टान की तरह खड़ी हैं।

दिलीप कुमार सायरा को अपने बाजू में खड़ा देखकर और कुछ समय जी लेने का हौसला जुटा लेते थे। मगर, सायरा के लिए ऐसा हौसला देने वाला कोई आधार नही है।

76 साल की हैं सायरा बानो
सायरा खुद भी 76 साल की हैं, लेकिन उन्होंने अपनी बढ़ती उम्र को कभी खुद पर हावी नही होने दिया था, क्योंकि उन्हें अपने से 22 साल बड़े दिलीप कुमार को संभालना था। सायरा 22 साल की थीं, जब उन्होंने दिलीप कुमार से शादी कर ली थी। इसके बाद ताउम्र उन्होंने जिस तरह दिलीप कुमार की सेवा की, वह अपने आप में एक मिसाल है। परिवार वालों को यह समझ नहीं आ रहा कि सायरा को कैसे स्वस्थ्य रखें।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


दिलीप कुमार के गम में सायरा की सेहत बिगड़ी: 3 दिन से हिंदुजा हॉस्पिटल के ICU में भर्ती, सांस लेने में दिक्क... - Dainik Bhaskar
Read More

Kiara Advani के टॉपलेस फोटोशूट पर मचा था बवाल, अब फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने सफाई देते हुए कहा- मुंबई के एक होटल में... - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

डब्बू रतनानी हर साल अपने कैलेंडर के लिए स्टार्स के ग्लैमरस फोटोशूट करते हैं। इस साल भी डब्बू ने अपने 2021 कैलेंडर के लिए कई स्टार्स के बोल्ड फोटशूट किए। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा था कियारा आडवाणी का टॉपलेस फोटोशूट।

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के जाने माने सेलेब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी अबतक लगभग हर स्टार को अपने कैमरे में कैद कर चुके हैं। डब्बू रतनानी हर साल अपने कैलेंडर के लिए स्टार्स के ग्लैमरस फोटोशूट करते हैं। इस साल भी डब्बू ने अपने 2021 कैलेंडर के लिए कई स्टार्स के बोल्ड फोटशूट किए। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा था कियारा आडवाणी का टॉपलेस फोटोशूट। इस फोटोशूट की वजह से काफी सुर्खियों में रही थीं। वहीं एक्ट्रेस को उनके टॉपलेस होने के लिए काफी ट्रोल भी किया गया था। यही नहीं डब्बू रतनानी के ऊपर इंटरनेशनल फोटोग्राफर मैरी बार्श को कॉपी करने का भी आरोप लगा था। बार्श ने महज एक स्क्रीनशॉर्ट शेयर करते हुए लिखा था कि 'मैं बस इसे यहीं छोड़ देती हूं'। वहीं अब एक इंटरव्यू में डब्बू रतनानी ने कियारा आडवाणी के टॉपलेस फोटोशूट पर खुलासा करते हुए सफाई दी है और बताया है कि वह फोटोशूट के लिए टॉपलेस नहीं हुई थीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dabboo Ratnani (@dabbooratnani)

डब्बू रतनानी ने ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि साल 2021 कैलेंडर के लिए कियारा आडवाणी टॉपलेस नहीं गई थीं। उनका ये फोटाशूट मुंबई के एक होटल में किया गया था। लेकिन कियारा की तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा था किय वह टॉपलेस होकर शूट करा रही हैं। कियारा का ये फोटो ब्लैक एंड व्हाइट था।

डब्बू रतनानी अपने इंटरव्यू में कहा कि एक ऐसा शॉट को थोड़ा सा क्रिएटव रखना चाहता था। वहीं मुझे लगा कि फेस पर सेक्सी लुक जाना काफी चीप लगाता। बस इसके बाद मैंने एक ऐसा एंगल देते हुए यह शूट किया था जिसमें वह काफी सीजलिंग लग रही थीं। वहीं कियारा आडवाणी ने अरबाज खान के टॉक शो पर इस मुद्दे पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि उन्हें इसके बारे में पता भी नहीं चला कि यह सब हुआ।

Edited By: Priti Kushwaha

Adblock test (Why?)


Kiara Advani के टॉपलेस फोटोशूट पर मचा था बवाल, अब फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने सफाई देते हुए कहा- मुंबई के एक होटल में... - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

KBC 13: हिमानी बुंदेला को करोड़पति बनाने वाले सवाल का राधिका आप्टे से है कनेक्शन, क्या आप दे पाएंगे जवाब? - Hindustan

करोड़पति सीजन 13:  हिमानी बुंदेला 'कौन बनेगा करोड़पति' सीज़न 13 की पहली करोड़पति बन गयी हैं। उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली 25 साल की हिमानी बुंदेला पेशे से एक टीचर हैं। कल जारी हुए एपिसोड में हिमानी ने एक करोड़ से जुड़े सवाल का सही जवाब देकर करोड़पति बन गईं हालांकि 7 करोड़ के सवाल पर उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया।

हिमानी के हौसले हैं बुलंद

आपको बता दें कि हिमानी बुंदेला दृष्टिहीन हैं। एक एक्सीडेंट की वजह से उनके आंखों की रोशन चली गई थी। हालांकि वह अपने लाइफ में बेहद खुश हैं। अपनी कमजोरी को अपनी ताकत समझती हैं। केबीसी में आने के बाद उनके हौलसे और भी बुलंद हो गया है। इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में एक इंटव्यू में किया था।

द्वितीय विश्व युद्ध से जुडा था केबीसी का एक करोड़ वाला सवाल

अब बात करते हैं कि केबीसी के उन सवालों के बारें में जिसका जवाब देककर हिमानी 1 करोड़ जीत गईं। हिमानी से अमिताभ ने जो सवाल किया था वह द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ा था।

उनका सवाल था- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस में ब्रिटेन के जासूस के रूप में काम करते वक्त नूर इनायत खान ने इनमें से किस छद्मनाम का उपयोग किया था?

ऑप्शन:  A-वेरा एटकिंस,B- क्रिस्टीना स्कारबेक,C- जुलीएन आईस्नर,D-जीन-मैरी रेनियर ।

इस प्रश्न का सही जवाब था जीन-मैरी रेनियर था। हिमानी इसका जवाब देकर 1 करोड़ की विनर बन गईं।यहां आपको बता दें कि हिमानी ने जो सही जवाब दिया है, उसके किरदार को राधिका आप्टे पर्दे पर निभा चुकी हैं। 

जानिए कौन थीं मैरी रेनियर? राधिका आप्टे निभा चुकी हैं इनका किरदार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान ब्रिटिश सरकार की तरफ से एक जासूस का काम करती थीं। उन्हें इस दौरान एक खास मिशन का कार्यपालक घोषित किया गया था। नूर इनायत खान पहली महिला वायरलेस ऑपरेटर थीं जिसे यूनाइटेड किंगडम से फ्रांस भेजा गया। नूर का उद्देश्य फ्रांसीसी लोगों को द्वितीय विश्वयुद्ध में सीजफायर के लिए तैयार करना था। हालांकि युद्ध के दौरान 1944 में नाजी जर्मनी ने एकाग्रता शिविर में उन्हें मार दिया । नूर इनायत खान पर एक ब्रिटिश फिल्म  'ए कॉल टू स्पाई' बनी हैं, जिसका निर्देशन सैरा मेगन थॉमस ने किया है और इसमें  राधिका ने नूर इनायत खान का किरदार निभाया है। 

इस जैकपॉट सवाल नहीं दे पाईं हिमानी बुंदेला

एक करोड़ विनर के बनने के बाद हिमानी से अमिताभ बच्चन ने जैकपॉट सवाल किया तो इसका जवाब वो नहीं दें पाईं और शो छोड़ने का फैसला किया। अमिताभन ने जो डॉ बी आर अम्बेडकर से जुड़ा सवाल किया था।

अमिताभ ने सवाल हिमानी से पूछा - डॉ. बी आर आंबेडकर द्वारा लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्रस्तुत हुए थीसिस का शीर्षक क्या था जिसके लिए उन्हें 1923 में डॉक्टरेट की उपाधि दी गई थी? 

ऑप्शन:  A- द वांट्स एंड मीन्स ऑफ इंडिया, B- द प्रॉब्लम ऑफ रूपी,  C- नेशनल डिविडेंट ऑफ इंडिया , D- द लॉ ऑफ लॉयर । इस सवाल का सही जवाब था ‘द प्रॉब्लम ऑफ रूपी'।

Adblock test (Why?)


KBC 13: हिमानी बुंदेला को करोड़पति बनाने वाले सवाल का राधिका आप्टे से है कनेक्शन, क्या आप दे पाएंगे जवाब? - Hindustan
Read More

भास्कर इंटरव्यू: खुदा गवाह की शूट के दौरान मुजाहिदीन ने नजीबुल्लाह हुकूमत से पैक्ट किया था, 'वह कोई हमला नह... - Dainik Bhaskar

5 घंटे पहलेलेखक: अमित कर्ण

  • कॉपी लिंक
  • खुदा गवाह के डायरेक्टर मुकुल एस आनंद के भाई ने बताया -अमिताभ बच्चन के फैन थे मुजाहिदीन
  • शूटिंग के 14 दिन काबुल में कहीं कोई धमाका नहीं किया, बच्चन की सुरक्षा में 24 घंटे रशियन टैंक और चॉपर रहते थे

तालिबान के चलते अफगानिस्तान में आज की तारीख में शूटिंग करना तो दूर सिनेमाघरों में फिल्में देखना भी जोखिम भरा है। आज से 29-30 साल पहले ऐसा नहीं था। तब तालिबान का मौजूदा स्वरूप तो नहीं, मगर मुजाहिदीन संगठन मौजूद था। मगर उन्होंने उस वक्त खुदा गवाह की शूटिंग को प्रभावित नहीं होने दिया था।

फिल्म के डायरेक्टर मुकुल आनंद के भाई राहुल आनंद ने इसकी पुष्टि की है। राहुल आनंद ने कहा, 'प्रेसिडेंट में नजीबुल्लाह के कार्यकाल में भी मुजाहिदीन का खौफ पूरे अफगानिस्तान में था, पर जब उन्हें पता चला कि अफगानिस्तान में खास अमिताभ बच्चन और डैनी शूटिंग करने के लिए आ रहे हैं तो उन्होंने कोई आतंकी घटनाएं नहीं की।

अमिताभ थे मुजाहिदीन के बच्चन जान
मुजाहिदीन दरअसल अमिताभ बच्चन के फैन थे प्यार से वह उन्हें बच्चन जान पुकारा करते थे। उन्होंने सरकार से समझौता कर लिया था कि जब तक अमिताभ बच्चन, डैनी खुदा गवाह की शूटिंग करते रहेंगे, तब तक वह कोई हमला या विस्फोट नहीं करेंगे। उन्होंने इसका पालन किया। दरअसल अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ पर हमने बुज़कशी का सीक्वेंस फिल्माया था। वह सिक्वेंस छह दिन चला था। बाकी 8 दिन कुछ और सिक्वेंस सूट हुए थे।

प्रेसिडेंट के पैलेस में टहरे थे बिग बी
प्रेसिडेंट नजीबुल्लाह ने अमिताभ बच्चन और डैनी को अपने पैलेस में ठहराया था। भारी-भरकम सिक्योरिटी उनकी सुरक्षा में लगाई थी। बाकी कास्ट एंड क्रू को होटल इंटरकॉन्टिनेंटल में ठहराया गया था। स्पॉटबॉय तक को सिक्योरिटी प्रदान की गई थी। वह होटल तो बंद ही पड़ा हुआ था। प्रेसिडेंट नजीबुल्लाह ने खासतौर पर खुदा गवाह के लिए वह होटल खुलवाया। 2 फ्लोर पर क्रू मेंबर रहते थे। निचले ग्राउंड फ्लोर पर सिक्योरिटी रहती थी।

टीनू वर्मा के असिस्टेंट महेश को श्रीदेवी बनाया था
मजार ए शरीफ के अलावा हमने काबुल में अली खान के किरदार का हैंगिंग सीन फिल्माया। बाकायदा सुरेश सावंत आर्ट डायरेक्टर ने वो सेट काबुल के मार्केट में बनाया था।अफगानिस्तान में ज्यादातर एक्शन वाले सीक्वेंस थे। ऐसे में वहां श्रीदेवी को नहीं ले गए थे हम। अमिताभ और डैनी वहां गए थे। वहां हमने टीनू वर्मा की टीम के असिस्टेंट महेश को लेडीज सूट पहना कर श्रीदेवी की तरह चीट किया था। महेश काफी दुबला पतला था भी। ऐसे में दिक्कत नहीं हुई। बाद में उदयपुर में हमने श्रीदेवी का क्लोज शॉट लेकर सीन फिल्माया था।

बच्चन अपने साथ अपनी फिल्मों के कैसेट भी ले गए थे
अच्छी बात यह रही थी कि बच्चन साहब और डैनी भी काफी दिलेर थे। उन्होंने एक बार भी नहीं कहा कि वहां आतंकी हमलों का खतरा है तो शूट पर नहीं जाना चाहिए। मेरे बड़े भाई मुकुल आनंद ने उनसे जब कहा कि कहानी में अफगानिस्तान का बैकड्राप है तो उन्होंने कहा चलते हैं। बच्चन अपने साथ अपनी फिल्मों के कैसेट भी ले गए थे। हम लोग अफगानिस्तान में लोगों को एक तो लाइव शूटिंग दिखाते थे। फिर शाम को उन कैसेट से अमिताभ बच्चन की फिल्में दिखाया करते थे। उस जमाने में बाकी इलाकों में अच्छी तादाद में सिनेमाघर थे। आज वाली हालत नहीं थी।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


भास्कर इंटरव्यू: खुदा गवाह की शूट के दौरान मुजाहिदीन ने नजीबुल्लाह हुकूमत से पैक्ट किया था, 'वह कोई हमला नह... - Dainik Bhaskar
Read More

Bigg Boss: राकेश से लड़ाई के बाद Shamita Shetty का ब्रेकडाउन, बाथरूम में लॉक होकर फूट-फूटकर रोईं, बोलीं- नहीं खेलना गेम - आज तक

दरअसल, शमिता बार-बार राकेश को टोकती हैं कि वो दिव्या से बात ना करें, इसपर राकेश काफी इरिटेट हो जाते हैं और वो शमिता से कह देते हैं कि वो उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश कर रही हैं. यह बात शमिता को बिल्कुल पसंद नहीं आती. 

Adblock test (Why?)


Bigg Boss: राकेश से लड़ाई के बाद Shamita Shetty का ब्रेकडाउन, बाथरूम में लॉक होकर फूट-फूटकर रोईं, बोलीं- नहीं खेलना गेम - आज तक
Read More

Tuesday, August 31, 2021

राखी ने नाक का इलाज कराकर जैस्मिन पर कसा तंज, खफा फैंस ने कर दिया ट्रोल - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • राखी ने कराया नाक का इलाज
  • फिर जैस्मिन पर साधा निशाना
  • राखी हुईं ट्रोल

बिगबॉस 14 में राखी सावंत और जैस्मिन भसीन के बीच की लड़ाई को भला कौन भूल सकता है. बिग बॉस 14 को बीते अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है और इस सीजन के कई सारे मोमेंट्स फैंस के जहन में ताजा हैं. शो में कई बार ऐसे मौके आए जब दोनों के बीच बात बिगड़ी. एक बार तो दोनों के बीच गर्मागर्मी इतनी तेज हो गई कि राखी ने जैस्मिन पर हाथापाई का आरोप भी लगा दिया और कहा कि जैस्मिन ने ही उनकी नाक पर वार किया है. अब राखी ने हाल ही में अपनी नाक पर लगी चोट का इलाज कराया है. उन्होंने इस दौरान सीधे तौर पर जैस्मिन भसीन को इसका जिम्मेदार ठहराया है और बिग बॉस 14 का वीडियो भी शेयर किया है. मगर जैस्मिन के फैंस को राखी की ये बात पसंद नहीं आई है और उन्हें उल्टा ट्रोल का सामना करना पड़ा है. 

राखी ने कराया अपनी नाक का इलाज

राखी ने अपनी नाक का इलाज कराते हुए एक वीडियो शेयर किया है और इसी के साथ उन्होंने बिग बॉस 14 से जैस्मिन का वो वीडियो भी शेयर कर दिया है जिसमें राखी के मुताबिक जैस्मिन उन्हें हर्ट करती नजर आ रही थीं. अब जैस्मिन के फैंस को राखी की ये बात पसंद नहीं आई. कई सारे फैंस ने उन्हें इस पर ट्रोल कर दिया और कहा कि अब उन्हें जैस्मिन को बख्श देना चाहिए और ये नाटक बंद कर देना चाहिए. 

फैंस ने कहा झूठ बोलना बंद करो

एक शख्स ने लिखा- राखी अब झूठ बोलना बंद करो. यहां तक कि डॉक्टर भी हंसता नजर आ रहा है. फुटेज के लिए इतना ड्रामा करने की जरूरत नहीं. एक दूसरे शख्स ने लिखा- राखी अब जैस्मिन को जानें दें. कृपया खुद भी जिएं और दूसरों को भी जीनें दें. जैस्मिन के एक फैन ने लिखा- ओए मैडम जी, आपने अपना सर भी मेज पर पटका था. वीडियो एडिट क्यों कर दिया. जैस्मिन ने भी सपोर्टिव होने के लिए फैंस का शुक्रिया कहा. उन्होंने लिखा- 'समझदार और मैच्योर होने के लिए आप सभी का शुक्रिया और ढेर सारा प्यार.'

जैस्मिन भसीन की पोस्ट

'मुंबई में तलाशने गई काम, कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर बनाया गया पोर्न वीडियो' मिस इंडिया यूनिवर्स का आरोप

बिग बॉस 14 का है मामला

दरअसल राखी के चेहरे पर जैस्मिन ने थर्माकोल से बना एक फेस शेप का मास्क पहनाया था जिसके बाद राखी खूब तेज से चिल्लाने लगी थीं. उनका ऐसा मानना था कि वो थर्माकोल जब जैस्मिन ने उन्हें पहनाया तभी उनके नाक पर चोट लगी. मगर जैस्मिन इस बात से लगातार इनकार करती रहीं कि उनकी इंटेंशन गलत नहीं थी और राखी ओवररिएक्ट कर रही हैं. सलमान खान ने इस पर जैस्मिन को फटकार भी लगाई थी. मगर बिग बॉस के घर के बाहर कई सारे लोग जैस्मिन के सपोर्ट में आए थे और उनका मानना था कि राखी को इतनी चोट नहीं लगी जितना वे रिएक्ट कर रही हैं. 

Adblock test (Why?)


राखी ने नाक का इलाज कराकर जैस्मिन पर कसा तंज, खफा फैंस ने कर दिया ट्रोल - Aaj Tak
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...