Rechercher dans ce blog

Saturday, October 2, 2021

नहीं रहे पाकिस्तान के 'किंग ऑफ कॉमेडी': कॉमेडियन उमर शरीफ का कैंसर से निधन, 66 साल की उम्र में जर्मनी में ल... - Dainik Bhaskar

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
उमर शरीफ भारत के पॉपुलर कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में भी एक बार गेस्ट जज बनकर शामिल हुए थे।- फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

उमर शरीफ भारत के पॉपुलर कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में भी एक बार गेस्ट जज बनकर शामिल हुए थे।- फाइल फोटो।

पाकिस्तान समेत भारत को भी अपनी बेहतरीन कॉमेडी से हंसाने वाले किंग ऑफ कॉमेडी उमर शरीफ का शनिवार को निधन हो गया। 66 साल के कॉमेडियन कैंसर से जंग लड़ रहे थे। उन्हें इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से कराची से वॉशिंगटन ले जाया जा रहा था, हालांकि तबीयत बिगड़ने के चलते जर्मनी में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक उमर शरीफ ने एयर एंबुलेंस से पत्नी जरीन गजल के साथ यूएस के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन हालत बिगड़ने पर बुधवार को उन्हें जर्मनी के नूर्मबर्ग अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां से तीन दिनों बाद उन्हें दोबारा यूएस भेजा जाने वाला था, लेकिन इससे पहले ही उनका निधन हो गया।

बता दें कि 10 सितंबर को पाकिस्तान के टेलीविजन होस्ट वसीम बादामी ने उमर का एक वीडियो जारी करते हुए पाकिस्तान के पीएम इमरान खान से उनका ट्रीटमेंट करवाने के लिए मदद मांगी थी। वीडियो सामने आने के बाद भारतीय सिंगर दलेर मेंहदी ने भी इमरान से उमर शरीफ का इलाज करवाने की अपील की थी। 11 सितम्बर को पाकिस्तानी सरकार ने एक मेडिकल बोर्ड बनाया था, जिसने कॉमेडियन को इलाज के लिए विदेश भेजने का फैसला किया था। 16 सितंबर को उमर शरीफ को यूएस का वीजा मिला था। उनके इलाज के लिए सिंध सरकार ने 40 मिलियन रुपए की मंजूरी दी थी।

भारतीय कॉमेडी शो में नजर आ चुके थे उमर शरीफ
उमर शरीफ भारत के पॉपुलर कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में गेस्ट जज बनकर, नवजोत सिंह सिद्धू और शेखर सुमन के साथ शामिल हो चुके थे। 14 साल की उम्र से कॉमेडी कर रहे उमर शरीफ साल 1989 के कॉमेडी स्टेज प्ले 'बकरा- किश्तों में' और 'बुड्ढा घर पर है' में नजर आए थे, जिन्हें भारत में भी खूब पसंद किया गया था। इसके अलावा उमर शरीफ का 'द शरीफ शो' भी काफी पॉपुलर हुआ था जिसमें वे सेलेब्स का इंटरव्यू लिया करते थे।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


नहीं रहे पाकिस्तान के 'किंग ऑफ कॉमेडी': कॉमेडियन उमर शरीफ का कैंसर से निधन, 66 साल की उम्र में जर्मनी में ल... - Dainik Bhaskar
Read More

Anupama Spoiler Alert! राखी से बा के अपमान का बदला लेगी अनुपमा, उसके मुंह पर मारेगी पैसा - Oneindia Hindi

अगली सुबह वनराज अनुपमा को ताना देता है कि अगर हम नहीं होते तो तुम्हारी रात यादगार बीतती।

अगली सुबह वनराज अनुपमा को ताना देता है कि अगर हम नहीं होते तो तुम्हारी रात यादगार बीतती।

Adblock test (Why?)


Anupama Spoiler Alert! राखी से बा के अपमान का बदला लेगी अनुपमा, उसके मुंह पर मारेगी पैसा - Oneindia Hindi
Read More

बिग बॉस 15 पर भी नेपोटिज्म का साया, पूर्व होस्ट और कंटेस्टेंट के भाई-बहन आएंगे नजर - NDTV India

बिग बॉस 15 पर भी नेपोटिज्म का साया, पूर्व होस्ट और कंटेस्टेंट के भाई-बहन आएंगे नजर

बिग बॉस 15 में नजर आएंगे यह कंटेस्टेंट

नई दिल्ली :

बिग बॉस 15 (Bigg B0ss 15) यानी सलमान खान (Salman Khan) का सुपरहिट शो 2 अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है. अकसर बिग बॉस में आने वाले कंटेस्टेंट को लेकर कई तरह के सवाल उठते रहते हैं. कई बार उनकी तरफदारी के आरोप भी लगते हैं. कई बार तो किन्हीं कंस्टेंट पर सलमान खान का हाथ होने तक की बात कही जाती है. हर सीजन में इस तरह का कुछ न कुछ माहौल बनता ही है. लेकिन इस सीजन में कुछ अनोखा होने जा रहा है. शमिता शेट्टी बिग बॉस के इतिहास की ऐसी कंटेस्टेंट बन चुकी हैं जो शो में तीसरी बार आएंगी. जी हां, तीसरी बार आएंगी और वह भी कंटेस्टेंट बनकर. 

यह भी पढ़ें

शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) पहली बार 2009 में बिग बॉस 3 में नजर आई थीं. उस समय वह 41 दिन तक बिग बॉस हाउस में रही थीं. फिर चली गई थीं. उस समय वह बहन शिल्पा शेट्टी की शादी की वजह से शो से गई थीं. लेकिन उसके बाद वह बिग बॉस ओटीटी में नजर आईं. बिग बॉस ओटीटी में वह फिनाले तक पहुंचीं लेकिन शो जीत नहीं पाई. लेकिन शो के निर्माता उन्हें तीसरी बार बिग बॉस 15 में मौका देने जा रहे हैं. अगर वह शो में आती हैं तो यह एकदम अनोखी बात होगी. शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने बिग बॉस ओटीटी के दौरान राकेश बापट के साथ अपनी दोस्ती की वजह से वह सुर्खियों में रही थीं. वैसे शिल्पा शेट्टी बिग बॉस 2 की होस्ट भी रह चुकी हैं. 

वहीं, बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में दूसरे नंबर पर रहे आसिम रियाज के भाई उमर रियाज (Umar Riaz) को भी बिग बॉस हाउस में एंट्री मिल रही है. अब ऐसे में यह बात भी खास हो जाती है कि सिर्फ आसिम रियाज की लोकप्रियता को देखते हुए उनके भाई उमर रियाज को बिग बॉस में लाया जा रहा है. इसकी एक वजह सलमान खान को भी माना जा रहा है क्योंकि रिपोर्टों के मुताबिक आसिम रियाज सलमान खान के साथ फिल्म में नजर आ सकते हैं. लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है. इस तरह नेपोटिज्म में पूरी तरह से डूबे बॉलीवुड के बाद अब बिग बॉस भी इससे अछुता नहीं रहा है.

Adblock test (Why?)


बिग बॉस 15 पर भी नेपोटिज्म का साया, पूर्व होस्ट और कंटेस्टेंट के भाई-बहन आएंगे नजर - NDTV India
Read More

सैफ अली खान के बेटे Ibrahim Ali Khan ने ली बॉलीवुड में एंट्री, जानिए किसके संग कर रहे काम - Zee News Hindi

नई दिल्ली: एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अमृता सिंह (Amrita Singh) की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल हो चुकी हैं. अब लोगों को उनके बड़े बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के डेब्यू की खबर का इंतजार है. लेकिन अब खुद सैफ ने अपने बेटे के बॉलीवुड में काम को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. 

सीख रहे हैं सिनेमा की बारीकियां

सैफ अली खान ने खुलासा किया है कि उनके बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) फिल्म निर्माण की बारीकियां सीखने के लिए फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) को एक फिल्म में सहयोग दे रहे हैं. सैफ ने यूट्यूब चैनल के लिए एक इंटरव्यू के दौरान मेजबान सिद्धार्थ कन्नन के साथ बात की.

खुद सैफ भी बनेंगे फिल्म निर्माता

जहां इब्राहिम बॉलीवुड में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं, वहीं सैफ ने खुलासा किया कि वह पहले कैमरे के पीछे रहकर फिल्म निर्माण की प्रक्रिया को समझ रहे हैं. तो हम यह भी अंदाजा लगा सकते हैं कि शायद अपने बेटे को बतौर हीरो लॉन्च करने के लिए ही सैफ ये तैयारी कर रहे हैं. 

अपने चारों बच्चों की बताई खूबियां

अपने बच्चों सारा, इब्राहिम, तैमूर और जेह, के बारे में बात करते हुए सैफ ने कहा कि वे सभी अलग हैं. इब्राहिम करण जौहर की फिल्म में सहायता कर रहे हैं, और अपने सपने और विचारों के बारे में बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सारा बड़ी हैं और हमारे बीच एक बहुत अलग केमिस्ट्री है. निश्चित रूप से, तैमूर को अभी टाइम है और जेह सिर्फ मुस्कुरा रहे हैं. उनमें से किसी की तुलना में मेरी मानसिक उम्र बहुत अधिक है.

नहीं बताया फिल्म का नाम

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि करण की कौन सी फिल्म में इब्राहिम असिस्ट कर रहे हैं. हो सकता है कि यह फिल्म निमार्ता की अगली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' हो, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट हैं.

यह भी पढ़ें- Nia Sharma ने सिर्फ तौलिया लपेटकर खिंचवाई फोटो, फैंस की बढ़ गई धड़कनें!  

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

Adblock test (Why?)


सैफ अली खान के बेटे Ibrahim Ali Khan ने ली बॉलीवुड में एंट्री, जानिए किसके संग कर रहे काम - Zee News Hindi
Read More

Friday, October 1, 2021

जॉनी लीवर की बेटी ने की सोनम कपूर की जोरदार मिमिक्री, Viral Video - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • लोगों को हंसाती हैं जॉनी लीवर की बेटी
  • जैमी लीवर ने शेयर किया फनी वीडियो
  • सोनम कपूर की मिमिक्री करती आईं नजर

बॉलीवुड इंडस्ट्री में जॉनी लीवर को एक दिग्गज कॉमेडियन के तौर पर जाना जाता है. उन्होंने अपने शानदार अभिनय से सभी का दिल जीत लिया. पिछले 3 दशक से हम सभी उनकी कॉमेडी पर हंसते आए हैं. अब जॉनी तो फिल्मों में कम नजर आते हैं मगर उनकी बेटी जैमी लीवर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. वे कुछ बॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं. साथ ही वे सोशल मीडिया पर फनी वीडियोज शेयर कर फैंस को एंटरटेन करती नजर आती हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे सोनम कपूर की मिमिक्री कर रही हैं.

सोनम की जबरदस्त मिमिक्री

जैमी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने माथे पर सिंदूर लगाया है और सोनम का लुक धारण किया है. साथ ही वे सोनम के एक्सेंट को कॉपी करने की कोशिश कर रही हैं. वे इंग्लिश में बोल रही हैं. वे कई सारे शहरों और देशों के नाम ले रही हैं और कई कीमती गाड़ियों के भी नाम ले रही हैं. वे सोनम की तरह फेस एक्सप्रेशन्स भी करती नजर आ रही हैं. वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. बिगबॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट रिद्धिमा पंडित भी उनका ये वीडियो देख कमेंट किए बिना नहीं रह पाई हैं.

फैंस कर रहे खूब तारीफ

जैमी लीवर के इस वीडियो को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं. एक शख्स ने लिखा कि ये सोनम की परफेक्ट मिमिक्री है. दूसरे शख्स ने जैमी के इस एक्ट को क्रिएटिव बताया. वहीं एक शख्स ने कहा कि सोनम कपूर को भी ये वीडियो देखना चाहिए. 'सोनम इज हियर, मेक वे' 📸📸📸#reels #sonamkapoor.

महिला विरोधी बॉलीवुड के डायलॉग्स, मुंबई पुलिस ने दबंग स्टाइल में लगाई क्लास

सैफ की भूत पुलिस में आईं नजर

बता दें कि अभी जैमी लीवर को बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए चंद साल ही हुए हैं और उन्हें रोल्स भी कोई बहुत बड़े नहीं मिले हैं मगर एक्ट्रेस ने अपने अभिनय से सभी को इंप्रेस किया है. वे अपने टैलेंट के बलबूते पर आगे बढ़ रही हैं और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें एक बड़ी हिंदी फिल्म में बढ़िया रोल मिलेगा. जैमी ने साल 2015 में फिल्म किस किस को प्यार करूं से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके अलावा वे हाउसफुल 4 में गिगली का रोल प्ले करती नजर आई थीं. हाल ही में वे सैफ अली खान की फिल्म भूत पुलिस का भी हिस्सा थीं.

Adblock test (Why?)


जॉनी लीवर की बेटी ने की सोनम कपूर की जोरदार मिमिक्री, Viral Video - Aaj Tak
Read More

बर्थडे से पहले हिना खान की इन तस्वीरों ने मचाई सनसनी, दिखाईं कातिलाना अदाएं - Zee Hindustan

नई दिल्ली: छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक अपना बेहतरीन सफर तय कर चुकी हिना खान (Hina Khan) हमेशा ही किसी न किसी कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. उन्होंने अपने अभिनय और बेबाक अंदाज से करोड़ों फैंस का दिल जीता है. फैंस उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनकी स्टाइलिश अंदाज के दीवाने हैं.

2 अक्टूबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी हिना 

एक्टिंग के अलावा हिना खान (Hina Khan) अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज साझा कर फैंस की धड़कने तेज कर देती हैं. हिना खान (Hina Khan) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं.

ये भी पढ़ें- मालदीव में कहर ढा रही हैं रुबीना दिलैक, बोल्ड अवतार पर टिक जाएंगी नजरें

बर्थडे से पहले हिना ने दिखाया ट्रेडिशनल लुक 

हिना कल यानी 2 अक्टूबर को अपने बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं. बर्थडे से एक दिन पहले हिना ने अब अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में हिना ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं. इस दौरान एक्ट्रेस ने रेड कलर का सूट पहना हुआ है, जिसमें गोल्डन कलर की कढ़ाई हुई है. इसके साथ ही हिना ने इयरिंग्स और मांग टीका पहना हुआ है.

हिना ने फिर लूटी महफिल

मांग में बड़ा सा टीका, कानों में बालियां और हाथों में चूड़ियां पहन हिना खान देसी गर्ल बनी हुई नजर आई हैं. उनकी अदाओं का जादू फिर एक बार फैंस पर चल रहा है. वैसे हिना खान की यही तो खास बात है कि इंडियन हो या वेस्टर्न उन पर हर स्टाइल खिलकर आता है. हिना की इन फोटोज को देखकर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- जैकलीन फर्नांडीज ने इंस्टाग्राम पर छुआ 55 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा, शेयर की फोटोज

हाल ही में रिलीज हुई है 'लाइन्स' 

हिना खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'लाइन्स' रिलीज हुई है. खास बात ये है कि उन्होंने इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ-साथ इसे प्रोड्यूस भी किया है. इसके अलावा टीवी की बात करें तो हिना लास्ट बिग बॉस 14 में नजर आई थीं.

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

Adblock test (Why?)


बर्थडे से पहले हिना खान की इन तस्वीरों ने मचाई सनसनी, दिखाईं कातिलाना अदाएं - Zee Hindustan
Read More

Bigg Boss 15 में भाई उमर के सामने सलमान ने लिए आसिम के मजे, देखें VIDEO - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • सलमान से आसिम ने अपने भाई को मिलाया
  • सलमान ने की आसिम संग मस्ती
  • आसिम की नकल उतारते नजर आए सलमान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर से बिगबॉस का नया सीजन लेकर आ रहे हैं. बिगबॉस 15 शुरू होने जा रहा है. काफी समय से इसे लेकर बज़ बना हुआ है. कंटेस्टेंट्स के नाम एक-एक कर सामने आ रहे हैं. शो के कुछ प्रोमो वीडियोज भी शेयर किए गए हैं. हाल ही में शो से एक नया प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है जिसमें सलमान खान से आसिम रियाज अपने भाई उमर रियाज का इंट्रोडक्शन कराते नजर आ रहे हैं. इस दौरान सलमान और आसिम मिलकर बिगबॉस के घर से भी उमर को रूबरू करा रहे हैं. वीडियो में सलमान बिगबॉस 13 के कंटेस्टेंट आसिम रियाज के साथ हंसी-मजाक भी करते दिखाई दे रहे हैं.

सलमान ने भाई के सामने लिए आसिम के मजे 

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सलमान खान, आसिम रियाज से पूछ रहे हैं कि उनके भाई में क्या खूबी है जो उन्हें इस गेम में आगे लेकर जाएगी. इसका जवाब देते हुए आसिम रियाज ने कहा कि उनके भाई में इमोशन्स हैं वो एक इंसान है. इसी पर सलमान खान हंसने लग जाते हैं और आसिम के एक्सेंट की कॉपी करते भी नजर आ आते हैं. इसके बाद आसिम कहते हैं कि मैंने अपने भाई को समझाया कि ये एक रियलिटी शो है और ये एक्शन-रिएक्शन का गेम है. इस पर भी सलमान खान आसिम के मजे लेते नजर आ रहे हैं.

बिगबॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट भी आएंगे नजर

इस प्रोमो वीडियो से तो ये साफ हो गया है कि सलमान खान मस्ती के मूड में हैं. अब आगे उनका व्यवहार कैसा रहता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. वैसे हर सीजन में ऐसा देखने को मिलता आया है कि किस तरह से सलमान खान शो की शुरुआत में तो काफी कूल रहते हैं मगर जैसे-जैसे शो आगे बढ़ता है वे कंटेस्टेंट्स की हरकतें देख दुखी भी होते हैं और उनका गुस्सा भी घरवालों पर फूटता है. 

महिला विरोधी बॉलीवुड के डायलॉग्स, मुंबई पुलिस ने दबंग स्टाइल में लगाई क्लास

बिगबॉस 13 के फर्स्ट रनरअप रहे थे आसिम

बता दें कि शो में बिगबॉस ओटीटी के भी कुछ कंटेस्टेंट शामिल होने जा रहे हैं. इसमें प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट का नाम शामिल है. आसिम रियाज की बात करें तो वे बिगबॉस 13 के फर्स्ट रनरअप रहे थे. शो सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता था जिनका एक दिन पहले दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. इस दौरान आसिम काफी दुखी नजर आए थे.

Adblock test (Why?)


Bigg Boss 15 में भाई उमर के सामने सलमान ने लिए आसिम के मजे, देखें VIDEO - Aaj Tak
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...