Rechercher dans ce blog

Saturday, October 30, 2021

Aryan Khan की बेल के बाद कैसे मनेगा Shahrukh Khan का जन्मदिन, सामने आई बड़ी जानकारी - ABP News

Shah Rukh Khan Birthday: ड्रग्स मामले में लगभग 3 हफ्ते तक जेल में रहने के बाद शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को आखिर जमानत पर रिहा कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन की रिहाई के बाद शाहरुख़ के घर मन्नत पर जश्न सा माहौल है. आपको बता दें कि आर्यन खान को कोर्ट ने जमानत ज़रूर दी है लेकिन एक-दो नहीं बल्कि पूरी 14 शर्तों के साथ, इस बीच शाहरुख़ खान और आर्यन के बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है.

Aryan Khan की बेल के बाद कैसे मनेगा Shahrukh Khan का जन्मदिन, सामने आई बड़ी जानकारी
आपको बता दें कि 2 नवंबर को जहां शाहरुख़ खान का जन्मदिन है वहीं 13 नवंबर को आर्यन खान का जन्मदिन आता है. अब ख़बरों की मानें तो शाहरुख खान इस बार अपने बर्थडे सहित बेटे आर्यन के बर्थडे और मन्नत में होने वाली दिवाली पार्टी को सादगी से मनाना चाहते हैं. वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि आर्यन के जमानत पर बाहर आने के बाद अब शाहरुख़ खान जल्द ही अपनी फिल्मों की शूटिंग वापस से शुरू करने वाले हैं. 


Aryan Khan की बेल के बाद कैसे मनेगा Shahrukh Khan का जन्मदिन, सामने आई बड़ी जानकारी
 
आपको बता दें कि शाहरुख़ खान अपनी बहुचर्चित फिल्म 'पठान' की शूटिंग में बिजी थे इस बीच आर्यन की गिरफ्तारी हुई जिसके बाद से ही किंग खान ने इस फिल्म की शूटिंग से दूरी बना ली थी. ख़बरों में दावा किया जा रहा है कि शाहरुख़ चाहते हैं कि आर्यन की जमानत की सभी शर्तों का पालन ठीक ढंग से हो और यह मामला जल्द से जल्द ठंडे बस्ते में जाए. आपको बता दें कि ड्रग्स से जुड़े मामले को लेकर एनसीबी आर्यन खान की दोस्त अनन्या पांडे से भी पूछताछ कर चुकी है.

यह भी पढ़ेंः

Rajkummar Rao 10-11-12 नवंबर को कर रहे हैं Patralekhaa से शादी, जानें पूरी डीटेल

मम्मी Gauri Khan ने खाना बंद किया तो SRK सिर्फ कॉफी पर ज़िंदा रहे, Aryan के बिना मन्नत में ऐसे कटे परिवार वालों के 28 दिन

Adblock test (Why?)


Aryan Khan की बेल के बाद कैसे मनेगा Shahrukh Khan का जन्मदिन, सामने आई बड़ी जानकारी - ABP News
Read More

Puneeth Rajkumar last Rites: एक्टर पुनीत राजकुमार को माथे पर चूमकर CM Basavaraj Bommai ने दी अंतिम विदाई - News18 हिंदी

बीते दिन पुनीत के अंतिम दर्शन के लिए केजीएफ स्टार यश (Yash), बालाकृष्ण, राणा दग्गुबती (Rana Daggubati) और प्रभु देवा (Prabhi deva) जैसे सितारे वहां पहुंचे थे. इस दौरान एक्टर बालाकृष्ण अपने आंसू रोक नहीं पाए.

Adblock test (Why?)


Puneeth Rajkumar last Rites: एक्टर पुनीत राजकुमार को माथे पर चूमकर CM Basavaraj Bommai ने दी अंतिम विदाई - News18 हिंदी
Read More

Bigg Boss 15 Written Updates: कटरीना ने दी सलमान खान को मजेदार 'सजा', घरवालों ने लिखी शिकायतों की चिट्ठी - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • शो में कटरीना कैफ-रोहित शेट्टी ने की एंट्री
  • कटरीना ने सलमान खान के साथ की मस्ती
  • सलमान ने घरवालों को दिखाया आईना

बिग बॉस 15 में कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है. शो में घरवालों के बीच की इक्वेशन तेजी से बदलती हुई नजर आ रही हैं. शो के बेस्ट फ्रेंड करण कुंद्रा और निशांत भट्ट की दोस्ती में दरार आ गई है. वहीं दूसरी ओर विशाल और जय भानुशाली के दिल में एक दूसरे के लिए कड़वाहट भी वीकेंड का वार एपिसोड में देखने मिली. हर बार की तरह सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को आईना दिखाया और उनकी गलतियां बताईं. आइए आपको बताते हैं इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में क्या-क्या खास हुआ. 

- घरवालों ने लिखीं शिकायतों की चिट्ठी
बिग बॉस ने सभी घरवालों को एक दूसरे के खिलाफ अपनी शिकायतों को एक चिट्ठी में लिखने का मौका दिया. चिठ्ठी में जय भानुशाली और विशाल कोटियन ने एक दूसरे से अपनी शिकायतें बताईं, जबकि बेस्ट फ्रेंड निशांत और करण कुंद्रा भी एक दूसरे पर अपनी भड़ास निकालते हुए दिखाई दिए. 

- सलमान ने प्रतीक का किया सपोर्ट
हाल ही में कैप्टेंसी टास्क को रद्द कराने का जिम्मेदार घरवालों ने प्रतीक को बताया था. वहीं, वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान प्रतीक को सपोर्ट करते हुए नजर आए. समान ने कहा कि प्रतीक अपने लिए लड़ रहे थे और उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है. टास्क रद्द होने के जिम्मेदार कैप्टेंसी के लिए आगे आए सभी 4 दावेदार थे, लेकिन बिल प्रतीक पर फाड़ा गया. 

- घरवालों ने एक दूसरे को लगाए नफरत के स्टीकर्स
सलमान खान ने हर बार की तरह इस बार भी कंटेस्टेंट्स से एक कार्य करवाया. इसमें घरवालों को किसी एक कंटेस्टेंट्स पर नफरत का और किसी एक पर निकम्मे का स्टीकर लगाना था. इस कार्य में भी सभी घरवाले एक दूसरे पर अपनी भड़ास निकलते हुए नजर आए. 

अंडरवाटर स्विम करती नजर आईं राहुल वैद्य की दुल्हनिया Disha Parmar, शेयर कीं एडवेंचरस फोटोज 

 Bigg Boss 15: करण कुंद्रा ने शमिता शेट्टी को Ex गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर से किया कंपेयर, बोले- दोनों ईमानदार 

- शमिता की सलमान से शिकायत
सलमान खाने के पाइंट आउट करने के कुछ देर बाद शमिता शेट्टी सलमान खान से कहती नजर आईं कि वो बिग बॉस ओटीटी से ज्यादा अच्छा यहां कर रही हैं. लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वो गलत कहां जा रही हैं. शमिता ने कहा कि वो घर में किसी पर ट्रस्ट नहीं करती हैं और सलमान उन्हें बताएं कि वो क्या गलत कर रही हैं. हालांकि, शमिता की शिकायत को सभी ने मस्ती मजाक में लिया.

- कटरीना कैफ- रोहित शेट्टी की शो में एंट्री
कटरीना कैफ और रोहित शेट्टी शो में अपनी अपकमिंग फिल्म को प्रमोट करने आए. यहां कटरीना ने सलमान खान के साथ मजेदार गेम खेला और उनसे  इंटरेस्टिंग चीजें भी करवाईं. सलमान भी कटरीना के कहने पर कभी उनकी तारीफ करते दिखे तो कभी एक्ट्रेस के लिए गाना गाते हुए देखे गए. दोनों की एक दूसरे संग खास बॉन्डिंग देखने को मिली. 

- कंटेस्टेंट्स ने खिलाए एक दूसरे को गलतफहमी के गुलाबजामुन
रोहित शेट्टी ने सभी घरवालों को एक दूसरे को गलतफहमी के गुलाब जामुन खिलाने का टास्क दिया. इस दौरान ज्यादातर घरवालों ने तेजस्वी और प्रतीक सहजपाल को गलतफहमी के गुलाबजामुन खिलाए. 

Adblock test (Why?)


Bigg Boss 15 Written Updates: कटरीना ने दी सलमान खान को मजेदार 'सजा', घरवालों ने लिखी शिकायतों की चिट्ठी - Aaj Tak
Read More

Bigg Boss 15: Katrina Kaif ने Salman Khan पर लगाया सेट पर देर से पहुंचने का आरोप, सुपरस्टार ने यूं कहा 'कुबूल है' - ABP News

Katrina Kaif in BB 15: 'बिग बॉस' के इस वीकेंड का वार में बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी शो में चार चांद लगाने वाले हैं. दोनों अपनी आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' के प्रमोशन के लिए पहुंचने वाले हैं. इसी दौरान 'बिग बॉस' के मंच पर हंसी, मस्ती और मनोरंजन के स्तर को बढ़ाने के लिए शो के होस्ट सलमान खान भी जमकर मस्ती के मूड में नज़र आएंगे. हाल ही में 'बिग बॉस' का एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कैटरीना कैफ सलमान खान से पूछताछ करती नजर आ रही हैं और उन पर कुछ आरोप भी लगाएंगी.



Katrina Kaif accuses Salman Khan: वीडियो में कैटरीना रोहित से कहती नजर आ रही है कि सलमान हमेशा सेट पर देर से पहुंचते हैं, इसके बाद सलमान खुशी-खुशी आरोपों से सहमत हो जाते हैं. सलमान कहते हैं 'क़ुबूल है'. जब सलमान खान से कैटरीना कैफ के लिए एक गाना गाने के लिए कहा और वह उनके लिए 'ओ मेरे दिल के चेन' गाते हैं और कुछ मजेदार डांस मूव्स भी करते हैं जिसे देखकर कैटरीना भी खूब हंसती हैं.

Katrina Kaif Look in BB 15: हल्के नीले रंग की साड़ी में कैटरीना मिनिमल मेकअप के साथ बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं, इस एपिसोड में सलमान खान शमिता शेट्टी पर अपना आपा खोते हुए भी दिखाई देंगे. अपनी बातचीत के दौरान सलमान शमिता और तेजस्वी प्रकाश को 'बिग बॉस हाउस की रानी' कहते हैं. सलमान खान, शमिता को 'शीश महल की रानी' कहते हैं, जिसके बाद एक्ट्रेस नाराज हो जाती हैं और उन्हें जवाब देते हुए कहती हैं, 'मैं क्या कर सकती हूं? अगर मैं ऐसे ही पैदा हुई. आपको बता दूं कि सलमान, मैं इस घर में सबसे ज्यादा काम करती हूं, यह परेशान करने वाला है यार.' इसके बाद शमिता को सुन रहे सलमान अपना आपा खो बैठते हैं, वो कहते हैं, 'मुझे कोई शौक नहीं है आपसे बात करने का मैं चाहूं तो ये एपिसोड पुरा साइलेंट में निकल सकता हूं'. प्रोमो वीडियो देखने के बाद लग रहा है कि इस बार बिग बॉस वीकेंड का वार काफी एंटरटेनिंग होने वाला है. 

यह भी पढ़ेंः

Rajkummar Rao 10-11-12 नवंबर को कर रहे हैं Patralekhaa से शादी, जानें पूरी डीटेल

Kajal Aggarwal and Gautam Kitchlu Wedding Album: फेरों के समय बला की खूबसूरत लग रही थी एक्ट्रेस, देखें इनकी खूबसूरत तस्वीरें

Adblock test (Why?)


Bigg Boss 15: Katrina Kaif ने Salman Khan पर लगाया सेट पर देर से पहुंचने का आरोप, सुपरस्टार ने यूं कहा 'कुबूल है' - ABP News
Read More

क्या है शाहरुख खान का बंगला 'मन्नत' का असली नाम? कीमत सुनकर खड़े हो जाएंगे कान - News18 हिंदी

मुंबई. शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan Bail) को ड्रग्स मामले में जमानत मिलने के बाद खान परिवार से लेकर पूरा बॉलीवुड काफी खुश है. शाहरुख खान के फैंस भी आर्यन की रिहाई से खुश हैं और उनकी एक झलक पाने की उम्मीद में बांद्रा स्थित शाहरुख खान के सीफेसिंग बंगले ‘मन्नत’ के बाहर जमा हो गए. आर्यन के आने की खुशी में ‘मन्नत’ (Shah Rukh Khan Mannat) को लड़ियों और लाइटों से सजाया जा रहा है. शाहरुख खान के बंगले के बाहर मौजूद एक फैन ने बताया कि लड़ियों और लाइट्स से भरा टेम्पो मन्नत में गया और शाम को कुछ लोग मन्नत के टेरैस पर लड़ियां लगाते हुए दिखाई दिए.

मुंबई में कई बॉलीवुड सितारों के आलीशान बंगलों हैं, जिसमें मन्नत भी शामिल हैं. मुंबई का इसे आइकॉनिक प्लेस भी कहा जाता है. किंग खान के फैंस मुंबई आकर मन्नत के बाहर फोटो खींचवाना काफी पसंद करते हैं. रिपोर्ट की माने तो 1997 में फिल्म ‘यस बॉस’ की शूटिंग के वक्त शाहरुख खान ने पहली बार मन्नत को देखा था. तभी शाहरुख खान ने ये फैसला कर लिया था कि वो एक दिन इस बंगले को जरूर खरीदेंगे. उस वक्त मन्नत में गुजराती बिजनेसमैन नरीमन दुबास रहते थे. तब मन्नत का नाम विला विएना (Villa Vienna) हुआ करता था.

रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान ने ये बंगला लगभग 13 करोड़ में खरीदा था. अब इस बंगले की कीमत 200 करोड़ के आसपास है. आपको बता दें कि, 2001 में शाहरुख खान ने बंगले के मालिक से मुलाकात की और उन्होंने  Bai Khorshed Bhanu Sanjana Trust ये बंगला खरीद लिया. इन दिनों किंग खान का ये बंगला भी काफी सुर्खियों में है.

बताते चलें कि, देर शाम शाहरुख के बंगले के सबसे ऊपरी हिस्से पर लड़ियों की जगमगाहट देखी गई. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैंस और सपोर्टर पिछले दो दिन से उनके बंगले के बाहर खड़े हैं और आर्यन की झलक देखने को बेताब हैं. शाहरुख के सपोर्ट में पूरे देश से आए लोग उनके बंगले बाहर खड़े हैं. वहां, कई पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है जो कि उनके बंगले बाहर खड़े लोगों को नियंत्रित कर सके.

पुलिस बल लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी करते दिखे. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए निर्धारित क्षेत्र में भीड़ को रोकने के लिए बैरिकेड्स भी लगाए गए हैं. मन्नत के बंगले के बाहर भीड़ के चलते पानी की बोतलें और समोसे बेचने वाले हॉकरों की कमाई हो रही है.

पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi.

Adblock test (Why?)


क्या है शाहरुख खान का बंगला 'मन्नत' का असली नाम? कीमत सुनकर खड़े हो जाएंगे कान - News18 हिंदी
Read More

Puneeth Rajkumar Funeral: पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार आज, राजकीय सम्मान के साथ होगी विदाई - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • शुक्रवार को हुआ था पुनीत राजकुमार का निधन
  • कांत‍ीरवा स्टेडि‍यम में होगा अंतिम संस्कार
  • एक्टर को दिया जाएगा राजकीय सम्मान

कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के आकस्म‍िक निधन ने टॉलीवुड समेत बॉलीवुड को सदमे में डाल दिया है. आज रविवार को बेंगलुरू के कांत‍ीरवा स्टूड‍ियो में पूरे राजकीय सम्मान के साथ पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार किया जाएगा. सुबह से ही कांतीरवा स्टूड‍ियोज के आसपास मौजूद बिल्ड‍िंंग और इमारतों की छतों पर फैंस अपने चहेते स्टार के अंतिम विदाई पर उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठे हो रहे हैं.  

पुनीत राजकुमार को शुक्रवार दोपहर दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी हालत बहुत गंभीर थी. डॉक्टर्स की पूरी कोश‍िश के बावजूद पुनीत को नहीं बचाया जा सका. उनकी मौत की खबर आते ही सोशल मीड‍िया पर शोक की लहर दौड़ गई थी. 46 साल की उम्र में पुनीत की मौत से सेलेब्स और एक्टर के चाहने वालों को गहरा धक्का लगा था. 

नहीं रहे साउथ के सुपरस्टार Puneeth Rajkumar, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग सेलेब्स ने जताया दुख

कर्नाटक सीएम ने दी एक्टर को श्रद्धांजल‍ि 

उनके निधन के बाद पुनीत राजकुमार के पार्थ‍िव शरीर को कांत‍ीरवा स्टेड‍ियम में रखा गया था. यहां कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी एक्टर को श्रद्धांजल‍ि अर्प‍ित की. शाम तक स्टेड‍ियम में उनके फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा था. हर कोई उन्हें अंतिम विदाई दिए जाने से पहले एक बार दर्शन कर लेने को आतुर दिखाई दिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पुनीत राजकुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया था.   

शराब की दुकानों को दो रातों के लिए किया बंद 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को बताया कि पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. इस बीच, बेंगलुरू की पुलिस ने एहतियात के तौर पर शहर की सभी शराब की दुकानों को दो रातों के लिए बंद रखने का निर्देश दिया था. 

6 महीने की उम्र में शुरू हुआ करियर, कन्नड़ सिनेमा के हाईएस्ट पेड एक्टर थे पुनीत राजकुमार

नेशनल अवॉर्ड से सम्मान‍ित हैं पुनीत राजकुमार  

पुनीत राजकुमार ने कन्नड़ फिल्मों में ऊंचा मुकाम हास‍िल किया था. उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्ट‍िस्ट एक्ट‍िंग कर‍ियर की शुरुआत की थी. 1985 में 'बेट्टाड़ा होवू' में उनके बेहतरीन अभ‍िनय के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से सम्मान‍ित किया गया था. पुनीत को आख‍िरी बार 'सुवारत्थना' में देखा गया था. यह फिल्म इसी साल रिलीज हुई थी. 


 

Adblock test (Why?)


Puneeth Rajkumar Funeral: पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार आज, राजकीय सम्मान के साथ होगी विदाई - Aaj Tak
Read More

Shah Rukh Khan के बेटे Aryan Khan आखिरकार Jail से रिहा - NDTV India

Adblock test (Why?)


Shah Rukh Khan के बेटे Aryan Khan आखिरकार Jail से रिहा - NDTV India
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...