Rechercher dans ce blog

Thursday, December 2, 2021

The Railway Men: Bhopal gas tragedy के दर्द को पर्दे पर लेकर आ रहे बाबिल खान, आर माधवन - आज तक

स्टोरी हाइलाइट्स

  • बाबिल खान यशराज की फिल्मों से करने जा रहे हैं एक्टिंग डेब्यू
  • भोपाल गैस ट्रैजिडी पर आधारित होगी फिल्म

The Railway Men Poster: इरफान खान की मौत के बाद उनके बड़े बेटे बाबिल खान को कई फैंस व मीडिया का अटेंशन मिला था. बाबिल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पिता से जुड़ी चीजें शेयर करते रहते हैं.  

न्यू-यॉर्क में अपनी स्टडी को बीच में ही छोड़ आए बाबिल ने फैसला लिया था कि वे अब वे अपनी स्टडी के बजाए फिल्म मेकिंग और एक्टिंग की बारिकियों को सीखेंगे. यही वजह है कि उन्होंने यूनिवर्सिटी की स्कॉलरशिप तक को मना कर दिया था.

कौन हैं Rajveer Deol? धर्मेंद्र ने की थी बॉलीवुड डेब्यू की घोषणा, सलमान की भांजी संग रोमांस करते आएंगे नजर

YRF ने दिया पहला ब्रेक 

इरफान के बेटे अब एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं और उन्हें उनका पहला ब्रेक भी मिल गया है. खुद बाबिल ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी हैं. बाबिल फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखते हैं, मैं YRF एंटरटेनमेंट के फर्स्ट ओटीटी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर गौरान्वित महसूस कर रहा हूं. द रेलवे मैन, जो 1984 में भोपाल में हुए गैस ट्रैजेडी के दौरान अनसंग हीरोज पर आधारित है. जिन्होंने 37 साल पहले इस शहर पर मुसीबत आने पर हजारों लोगों की जान बचाई थी. 

व्हाइट बिकिनी में Ileana D'Cruz का सिजलिंग लुक, बीच पर चिल करती आईं नजर

आर माधवन संग शेयर करेंगे स्क्रीन स्पेस 

फिल्म का डायरेक्शन शिव रावली ने किया है. फिल्म 2 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी. इसमें बाबिल आर माधवन, केके मेनन, दिव्येंदू शर्मा, योगेंद्र मोग्रे संग स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे. पोस्टर की बात करें, तो पहले लुक में पोस्टर काफी डार्क व इंटेंस नजर आ रहा है. जिसमें ये चारों एक्टर्स मास्क लगाकर खड़ें नजर आ रहे हैं. पोस्टर में बाबिल की इंटेस लुक भी कहीं न कहीं इरफान की एक झलक दे जाती है. 

फैंस को हैं काफी उम्मीदें 
बाबिल के इस पोस्ट के बाद से ही इरफान के फैंस के मेसेजेस से कमेंट्स भर चुके हैं. फैंस को बाबिल से काफी उम्मीद है, उन्हें लगता है कि इरफान की तरह ही बाबिल भी फिल्मों में अपनी अलग जगह बनाएंगे. 


ये भी पढ़ें

Adblock test (Why?)


The Railway Men: Bhopal gas tragedy के दर्द को पर्दे पर लेकर आ रहे बाबिल खान, आर माधवन - आज तक
Read More

Bigg Boss 15, 2 Nov Promo: देवोलीना संग लड़ाई में बेहोश हुईं शमिता, गोद में उठाकर भागे करण कुंद्रा - नवभारत टाइम्स

Wednesday, December 1, 2021

ओपन श्रग में अक्षरा सिंह ने फ्लॉन्ट की ब्रालेट, Bold फोटोशूट देख फैंस हुए मदहोश - Oneindia Hindi

अक्षरा ने एक साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं

अक्षरा ने एक साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं

Adblock test (Why?)


ओपन श्रग में अक्षरा सिंह ने फ्लॉन्ट की ब्रालेट, Bold फोटोशूट देख फैंस हुए मदहोश - Oneindia Hindi
Read More

Mohini Ghosh को देख रोमांस किंग Khesari Lal बोले- कुद जाई बहरी - Zee News Hindi

Patna: भोजपुरी के हिट मशीन खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक गाना इन दिनों यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है. इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस मोहिनी घोष  (Mohini Ghosh) भी नजर आ रही हैं. गाने में दोनों की रोमांटिक केमेस्ट्री दर्शकों को एक बार फिर लुभाने में कामयाब रही है. गाना पवन सिंह की फिल्म ‘जिला चंपारण’(Jila Champaran) का है, जो कि यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. 

हिट मशीन खेसारी लाल यादव का गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड न करे ऐसा हो ही नहीं सकता. फैंस का मानना है कि खेसारी का है तो हिट होना ही था. ये गाना भोजपुरी फिल्म 'जिला चंपारण' का है. यूं तो इस फिल्म के सभी गाने खूब पसंद किए गए हैं लेकिन इसका एक गाना लोगों को कुछ ज्यादा ही पसंद आ रहा है. ये गाना है  'कूद जाई बाहरी'( Kud Jaai Bahari) इस गाने में खेसारी के साथ एक्ट्रेस मोहिनी घोष (Mohini Ghosh) नजर आ रही हैं. इस गाने में खेसारी और मोहनी का धमाकेदार डांस और जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है. यही कारण है कि ये गाना सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. 

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने का रिलीज होना और फिर इसका वायरल होने की गारंटी होती है. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) का गाना 'कुद जाई बहरी' (Kud Jaai Bahari) भी इसी तरह रिलीज के साथ वायरल हो गया है. इसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. इस गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री मोहिनी घोष (Mohini Ghose) नजर आ रही है. 

खेसारी लाल का वीडियो सॉन्ग 'कूद जाई बाहरी'  (Kud Jaai Bahari) यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है. आजाद सिंह ने गाने के बोल लिखे हैं और म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है. यह गाना भोजपुरी जिला चम्पारण का है जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है. इस गाने को को अब तक 27,359,877 व्यूज मिल चुके है. यानी अभी तक इस गाने को 27 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गाने में खेसारी उनकी अदाओं पर ऐसे फिदा हो जाते हैं कि मोहनी को रिझाने की जी-तोड़ कोशिश करते नजर आते हैं.

ये भी पढ़ें- अदाओं की मल्लिका Tanushree का ये गाना फैंस की बढ़ाई धड़कन , व्यूज 2 करोड़ के पार

आम तौर पर खेसारी की जोड़ी सबसे ज्यादा काजल राघवानी के साथ सबसे ज्यादा पसंद की जाती है. जिस गाने और फिल्म में भी ये दोनों साथ नजर आ जाते हैं उसे पहले से ही सुपरहिट मान लिया जाता है. वहीं अब इस गाने में एक्ट्रेस मोहनी घोष के साथ खेसारी का सुपरहिट रोमांस देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि खेसारी भोजपुरी सिनेमा के रोमांस किंग हैं.

Adblock test (Why?)


Mohini Ghosh को देख रोमांस किंग Khesari Lal बोले- कुद जाई बहरी - Zee News Hindi
Read More

The Kapil Sharma Show: Sunny Deol के बेटे Karan Deol से पंगा लेना Kapil Sharma को पड़ा भारी, सेट पर पाजी ने लगा दी क्लास! - ABP News

Sunny Deol On The Kapil Sharma Show: द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में हर हफ्ते हंसी का जबर्दस्त डोज देखने को मिलता है. फैंस इस शो का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं. शो पर आने वाले गेस्ट के साथ कपिल की मस्ती देखकर हंसते-हंसते लोगों के पेट में दर्द हो जाता हैं. इस हफ्ते कपिल के शो में अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) अपने बेटे करण देओल (Karan Deol) के साथ आने वाली फिल्म 'वेले' (Velle) का प्रमोशन करते दिखाई देंगे. जिसका प्रोमो सामने आया है. सनी पाजी के साथ कपिल इस एपिसोड में जमकर धमाल और मस्ती देखने को मिलेगा. 

सनी देओल के आते ही हिला कपिल का सेट

इस शो का जो प्रोमो सामने आया है उसमें सनी देओल के बेटे करण से मजाक करना कपिल को भारी पड़ेगा. अपने बेटे के लिए खुद सनी देओल सेट पर आ जाते हैं जिन्हें देखते ही कपिल डर जाते हैं. प्रोमो में दिखाया गया है कि कपिल देओल फैमिली के डासिंग स्किल का मजाक उड़ाते हुए पूछते हैं कि करण आपके दादा धर्मेंद्र जी, चाचा बॉबी देओल और पापा सनी देओल आप उनमें से डांस में किसे फॉलो करते हैं मुझे या पापा को.. इतना सुनते ही करण अपने पापा को आवाज लगाते हैं और सनी की भारी-भरकम आवाज गूंजने लगती हैं.." हां क्या हुआ..क्या हुआ.." ये सुनते ही कपिल एकदम से घबरा जाते हैं, पूरा सेट हिलने लगता है और सनी की सेट पर एंट्री हो जाती है. 


सनी के आने के बाद माहौल बेहद मजाकिया हो जाता है. सनी कहते हैं कि इससे अच्छा कोई डांस कर सकता है और वो अपने सुपरहिट गाने यारा ओ यारा का हुक स्टेप करके दिखाते हैं. यही नहीं करण देओल भी अपने पिता के सामने ही उनके कई सुपरहिट डायलॉग बोलकर सुनाते हैं जिससे सभी काफी इंप्रेस होते दिखते हैं. कुल मिलाकर ये एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है. वेले करण देओल की दूसरी फिल्म हैं. उन्होंने 2019 में पल पल दिल के पास फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

ये भी पढ़ें: 

Bollywood Celebs Wedding: बॉलीवुड के इन कपल्स का फिलहाल नहीं है शादी करने का प्लान, Arjun Kapoor-Malaika Arora समेत कई नाम लिस्ट में शामिल 

Vicky Kaushal Latest Photos: विक्की कौशल नाव लेकर पहुंचे Katrina Kaif के पास, क्या किनारे खड़ी हैं कैटरीना?

Adblock test (Why?)


The Kapil Sharma Show: Sunny Deol के बेटे Karan Deol से पंगा लेना Kapil Sharma को पड़ा भारी, सेट पर पाजी ने लगा दी क्लास! - ABP News
Read More

Gadar 2: फिर लौट रही है तारा सिंह और सकीना की जोड़ी, फिल्म के सेट की तस्वीर वायरल - NDTV India

Gadar 2: फिर लौट रही है तारा सिंह और सकीना की जोड़ी, फिल्म के सेट की तस्वीर वायरल

'गदर 2' के सेट की तस्वीर वायरल

नई दिल्ली:

इंडस्ट्री में हिट फिल्मों में बात करें तो गदर फिल्म उनमें से एक है. इस फिल्म के गाने और डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर हैं. फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल की केमिस्ट्री ने खूब वाहवाही लूटी थी. यह फिल्म साल 2001 में रिलीज की गई थी. खास बात यह है कि 19 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 133 करोड़ रुपये की कमाई की थी. सनी देओल (Sunny Deol) का तारा सिंह और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) का सकीना का किरदार दिलों में उतर गया.

यह भी पढ़ें

गदर 2 के सेट का फोटो वायरल 
वहीं बताते चलें कि अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट बनने को तैयार है. एक्ट्रेस अमीषा पटेल  (Ameesha Patel) ने फिल्म सेट से एक तस्वीर शेयर की है. जो शेयर करते ही वायरल हो गई है. तस्वीर में देखा जा सकता है कि अमीषा ऑरेंज सूट में दिख रही हैं वहीं सनी देओल लाल रंग के कुर्ते पायजामें में नजर आ रहे हैं. बता दें कि इस तस्वीर पर फैंस के ताबड़तोड़ रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.

लंबे समय से स्क्रीन से दूर हैं 
बता दें कि एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) काफी लंबे समय से स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन वे सोशल मीडिया पर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. पिछली बार उन्हें बिग बॉस के सीजन 13 में बतौर गेस्ट देखा गया था. वहीं अमीषा की अखिरी फिल्म की बात करें को 'भैयाजी सुपरहिट' में वे नजर आईं थीं. 

Adblock test (Why?)


Gadar 2: फिर लौट रही है तारा सिंह और सकीना की जोड़ी, फिल्म के सेट की तस्वीर वायरल - NDTV India
Read More

Tuesday, November 30, 2021

कोरोना के कम बैक से डरा बॉलीवुड: विदेशों में फिल्म-वेब सीरीज की शूटिंग जारी, लेकिन 83, RRR, पृथ्वीराज जैसी ... - दैनिक भास्कर

मुंबई3 घंटे पहलेलेखक: हिरेन अंतानी

  • साउथ अफ्रीका में वेब सीरीज 'पाइरेट्स' के शूट पर फिलहाल कोई रोक नहीं

साउथ अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट ऑमिक्रोन की वजह से बॉलीवुड फिल्मों पर एक बार फिर से संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। अगले दो महीने में 83, RRR और पृथ्वीराज जैसी बड़े बजट की फिल्में रिलीज हो रही हैं। इन फिल्मों की ओवरसीज कमाई में कम हो सकती हैं।

हालांकि, विदेशों में फिलहाल बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग शेड्यूल जारी है। टाइगर श्राफ की गणपत की शूटिंग इस समय विदेश में हो रही है, वहां शूटिंग के नियम और सख्त हुए हैं, लेकिन फिलहाल शूटिंग जारी है। यूरोप में कोरोना के मामले बढ़ने से फिर लॉकडाउन जैसी स्थितियां बन रही हैं, इसके चलते वहां बॉलीवुड फिल्मों का बिजनेस काफी कम रह सकता है। दीपावली पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की सूर्यवंशी ने विदेशों में 80 करोड़ का बिजनेस किया है। इससे बाकी मेकर्स को भी कमाई की अच्छी उम्मीद बंधी थी लेकिन अब यहां बिजनेस को लेकर नए सिरे से सोचने की जरूरत है।

साउथ अफ्रीका में वेब सीरीज 'पाइरेट्स' की शूटिंग जारी

नए वैरिएंट की वजह से साउथ अफ्रीका सबसे ज्यादा चर्चा में है, लेकिन फिलहाल वहां वेब सीरीज ' पाइरेट्स' का शूट बायो बबल में जारी है। सीरीज के प्रोड्यूसर शैलेश आर. सिंह ने दैनिक भास्कर को बताया कि यहां सब कुछ सामान्य तरीके से ही चल रहा है। स्थानीय प्रशासन की तरफ से अभी तक हमे कोई नई सूचना या गाइडलाइन नहीं दी गई है।

इस सीरीज में रजत कपूर और दीपक तिजोरी जैसे आर्टिस्ट काम कर रहे हैं। अभी एक महीने की शूटिंग बाकी है।

भारत में भी कम हो सकता है बिजनेस

सूर्यवंशी ने भारत में 190 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। ये बॉलीवुड के बिजनेस रिवाइवल की तरह देखा जा रहा था, लेकिन कोरोना के बढ़ते डर से इस बात पर फिर संशय है कि फिल्में कितना बिजनेस कर पाएंगी। पिछले सप्ताह रिलीज हुई सलमान खान की अंतिम और जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते-2 पूरे वीकएंड का कलेक्शन 30 करोड़ से कम रहा, जबकि अकेले सूर्यवंशी की पहले दिन की कमाई 26 करोड़ रुपए थी। पिछले 5 दिन से ओमिक्रॉन वैरिएंट का डर लोगों में फिर बना है, इससे सिनेमाघरों में फिर से सख्ती हो सकती है और लोग भी जाने से डरेंगे। बिजनेस एक्सपर्ट्स को आशंका है कि आने वाली फिल्मों के बिजनेस पर इसका खासा असर पड़ सकता है।

83 के क्रिसमस कलेक्शन पर हो सकता है प्रभाव

फिल्म 83 क्रिकेट वर्ल्डकप पर आधारित है, जो कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 1983 में जीता था। इसे भारतीय दर्शक तो मिलेंगे ही पर साथ में UK, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया जैसे क्रिकेट खेलने वाले देशों के क्रिकेट लवर्स भी देखना चाहेंगे। क्रिकेट की ग्लोबल थीम की वजह से यह फिल्म को ओवरसीज में ज्यादा कमाई की उम्मीद है। क्रिसमस की छुट्टियां इसके लिए परफेक्ट टाइमिंग भी थी, लेकिन अब बदलते हालात में यह छुट्टियों का फायदा कम हो जाने का डर है।

हमारे मार्केट में अभी सामान्य स्थिति, लेकिन चिंता जरूर है

नैसडेक पर लिस्टेड आईमेक के चेयरमैन शिबाशिष सरकार ने दैनिक भास्कर को बताया कि भारतीय फिल्मों का ओवरसीज मार्केट नॉर्थ अमेरिका, मिडल ईस्ट, UK, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में है। इन देशों के एग्जिबिशन सेक्टर में अभी कोरोना का कोई प्रभाव नहीं है।

नया स्ट्रैन ओमिक्रॉन जरूर चिंता का कारण है। अगर नए वैरिएंट से या दूसरे किसी फैक्टर से एग्जिबिशन सेक्टर पर कोई प्रभाव होता है तो हम सबको यह स्वीकार करके ही चलना होगा।

पांच विदेशी भाषाओं में आ रही RRR पर दबाव

साउथ की फिल्मों को सिंगापुर और मिडल इस्ट जैसे मार्केट में बहुत अच्छा बिजनेस मिलता है। RRR को अंग्रेजी के अलावा पुर्तगाली, स्पेनिश, तुर्की और कोरियन में भी रिलीज किया जा रहा है। जाहिर है कि इस बड़े बजट की फिल्म को ओवरसीज में अच्छे कलेक्शन की उम्मीद है। अब बदलते माहौल में यह कितना संभव हो पाएगा. इस बारे में अनुमान लगाए जा रहे हैं।

प्राइस री-निगोशिएट होगी

ट्रेड एक्सपर्ट श्रीधर पिल्लई ने दैनिक भास्कर को बताया कि यूरोप में नए सिरे से लॉकडाउन की स्थिति बन रही है। ऐसे में हिंदी और तमिल फिल्मों के बिजनेस पर असर हो सकता है। इस दौरान वहां थिएटर्स में फुटफॉल कम हो सकता है। इस स्थिति में विदेशी डिस्ट्रिब्यूटर्स प्राइसिंग को फिर से नेगोशिएट करना चाहेंगे।

ऐसे माहौल में पोस्टपोन करना सही स्ट्रैटजी

पर्सेप्ट पिक्चर्स कंपनी के फिल्म मार्केटिंग और डिस्ट्रिब्यूशन हेड यूसुफ शेख ने बताया कि अगर विदेश में फिर से लॉकडाउन की स्थिति बनी या लोग थिएटर में जाना नहीं चाहेंगे तो बड़े बजट की फिल्मों के लिए रिलीज पोस्टपोन करना ही सही स्ट्रैटजी रहेगी।

यूसुफ ने बताया कि ‘सूर्यवंशी’ का उदाहरण हमारे सामने है। इस फिल्म से बड़े बिजनेस की संभावना पहले से थी। इसे प्रतिकूल स्थिति में रिलीज करने के बजाय सही समय का इंतजार किया गया और यह स्ट्रैटजी सही साबित हुई। जाहिर है कि बड़े बजट वाली फिल्मों के मेकर्स कोई रिस्क लेना नहीं चाहेंगे।

यूरोप में ज्यादा हो रही है शूटिंग

विदेश में फिल्म शूटिंग के सलाहकार रामजी नटराजन ने बताया कि मैं अभी एक शूटिंग प्रोजेक्ट के लिए यूक्रैन में हूं। राहत की बात यह है कि यहां अब तक कोई नए रिस्ट्रिक्शंस नहीं हैं, लेकिन, नए स्ट्रेन के बारे में पता लगने के बाद सावधानियां बढ़ा दी गई हैं।

नटराजन बताते हैं कि एक अरसे से भारत के फिल्म मेकर्स साउथ अफ्रीका और यूरोप के तुलना में यूक्रेन, पोलैंड और बुल्गारिया जैसे लोकेशंस को काफी पसंद कर रहे हैं। अभी कुछ कहना जल्दबाज़ी होगा, लेकिन अगर यूरोप में लॉकडाउन के कदम उठाए जाते हैं तो भारतीय फिल्मों की शूटिंग जरूर प्रभावित हो सकती है।

UK में शूट हो रही हैं दो फिल्में

फिलहाल टाइगर श्राफ और कृति सेनन की ‘गणपत’ और जॉन अब्राहम प्रोडक्शन की ‘तारा वर्सेस बिलाल’ की शूटिंग UK में जारी है। अब तक इन फिल्मों के शूट पर नए वैरिएंट संबंधित किसी भी प्रभाव की कोई खबर नहीं है। शाहिद कपूर अली अब्बास जफर की फिल्म के लिए UAE में शूट कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


कोरोना के कम बैक से डरा बॉलीवुड: विदेशों में फिल्म-वेब सीरीज की शूटिंग जारी, लेकिन 83, RRR, पृथ्वीराज जैसी ... - दैनिक भास्कर
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...