Rechercher dans ce blog
Wednesday, February 2, 2022
Shamita Shetty के 43वें बर्थडे पर रोमांटिक हुए Rakesh Bapat, रोमांस की Photos Viral | वनइंडिया हिंदी - Oneindia Hindi | वनइंडिया हिंदी
Shamita Shetty के 43वें बर्थडे पर रोमांटिक हुए Rakesh Bapat, रोमांस की Photos Viral | वनइंडिया हिंदी - Oneindia Hindi | वनइंडिया हिंदी
Read More
Tuesday, February 1, 2022
कंगना या करीना, कौन संभालेगा होस्ट की कुर्सी? एकता के शो से करेंगी OTT डेब्यू - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स
- एकता कपूर ने की रियलिटी शो की घोषणा
- कंगना हैं एकता की ज्यादा अच्छी दोस्त
फिल्मेमकर एकता कपूर ने रियलिटी शो बनाने को लेकर घोषणा की थी. उन्होंने बताया था कि यह रियलिटी शो बाकी सभी शोज से काफी बड़ा और बेबाक होने वाला है. हालांकि, इससे ज्यादा उन्होंने कोई डिटेल नहीं दी थी, लेकिन अब खबर आ रही है कि इस रियलिटी शो को बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत होस्ट करती नजर आ सकती हैं. कंगना रनौत, एकता कपूर की काफी अच्छी दोस्त हैं. दोनों की अच्छी खासी बॉन्डिंग है. अगर रियलिटी शो बेबाक होने वाला है तो इसके लिए कंगना रनौत परफेक्ट च्वॉइस हैं. अगर यह खबर सच होती है तो कंगना रनौत अपनी ओटीटी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं.
सूत्र ने दी जानकारी
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, सूत्र का कहना है कि यह रियलिटी शो काफी ओपीनियन बेस्ड होने वाला है. एकता कपूर ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त कंगना रनौत को इस प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया है. इस शो से कंगना ओटीटी डेब्यू के साथ होस्ट की सीट संभालती नजर आ सकती हैं. यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही शो प्रसारित होगा. और जहां कंगना होती हैं, वहां, ओपीनियन और क्लैश की बात आती ही है. मेकर्स इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और इस शो से उनकी काफी उम्मीदें भी हैं.
"शो का फॉर्मेट बिग बॉस की तरह ही लगभग होगा. इस रियलिटी शो में लोग आठ से दस हफ्तों के लिए एक ही जगह पर साथ में लॉक कर दिए जाएंगे. हर जगह कैमराज लगे होंगे. कंटेस्टेंट्स को टास्क और कई चीजें परफॉर्म करने के लिए कहा जाएगा. इससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होता नजर आएगा. यह 24 घंटे लाइव चलेगा. एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर इसे प्रसारित किया जाएगा."
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि करीना कपूर खान को भी इस शो को होस्ट करने के लिए अप्रोच किया गया है. आज एकता कपूर की मम्मी शोभा कपूर का जन्मदिन है. ऐसे में दर्शक शो के होस्ट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट को लेकर उम्मीद जता रहे हैं. देकना होगा कि क्या एकता और कंगना कोलैबोरेट करते हैं या फिर करीना और एकता की जोड़ी बनती है.
ये भी पढ़ें
कंगना या करीना, कौन संभालेगा होस्ट की कुर्सी? एकता के शो से करेंगी OTT डेब्यू - Aaj Tak
Read More
Shamita Shetty ने बिग बॉस 15 के इस कपल को मारी लात, बर्थडे के लिए नहीं भेजा इनवाइट - Bollywood Life हिंदी

Shamita didn't invite Tejasswi & Karan: बिग बॉस 15 खत्म हो चुका है और सभी कंटेस्टेंट्स अपनी अपनी दुनिया में लौट गए हैं। इस बार का सीजन तेजस्वी प्रकाश ने जीता है, जबकि शमिता शेट्टी, करण कुंद्रा, निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल फाइनल तक पहुंचे थे। अब बिग बॉस के बाहर आकर सभी अपनी लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। शमिता शेट्टी भी 2 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाने जा रही हैं। उन्होंने बिग बॉस 15 की लगभग पूरी टीम को ही इनवाइट भेजा है लेकिन सिर्फ एक कपल है जिन्हें वो अपने जन्मदिन पर नहीं बुलाना चाहतीं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक शमिता ने तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को इनवाइट नहीं भेजा है।
करण और तेजस्वी को न बुलाने के पीछे का कारण यही है कि तेजस्वी ने शमिता को शो के दौरान आंटी कह दिया था और ये मुद्दा फिनाले तक चला था। फिनाले के पहले दिन भी आंटी वाले मैटर पर शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश की जमकर कैट फाइट हुई थी। इसके अलावा शमिता की फैमिली में भी किसी को ये कमेंट पसंद नहीं आया।
शमिता की बहन शिल्पा शेट्टी भी इस मैटर पर खुलकर बोला था और तेजस्वी प्रकाश की क्लास लगा दी थी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था, ''मेरा ये मानना है, जब एक औरत दूसरी औरत को नीचे दिखाने की कोशिश करे, वो मेरी बहन हो या कोई और हो, ये वीकनेस का साइन है और मैं उस चीज को कभी सपोर्ट नहीं करूंगी। और जिस तरीके से उस चीज को बोला गया, मैं उसके सख्त खिलाफ हूं।''
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें... बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज, यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।
Shamita Shetty ने बिग बॉस 15 के इस कपल को मारी लात, बर्थडे के लिए नहीं भेजा इनवाइट - Bollywood Life हिंदी
Read More
करीना कपूर ने अक्षय कुमार को लेकर किया खुलासा, कहा-डेटिंग से पहले एक्टर ने सैफ को दी थी चेतावनी - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस करीना कपूर हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। मीडिया में वह अक्सर कुछ ऐसा कह जाती हैं या कर जाती हैं जो उन्हें लाइमलाइट में ला देता है। अब एक बार फिर से उन्होंने कुछ ऐसी बातों का खुलासा किया है जिससे वह खबरों में आ गई हैं। करीना ने शादी से पहले सैफ अली खान के साथ अपनी डेटिंग को लेकर कई बाते बताईं, जिसमें एक्टर अक्षय कुमार का नाम भी आ रहा है।
करीना कपूर एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना के शो 'ट्वीक इंडिया' का हिस्सा बनी। जहां करीना ने अपने करियर, अफेयर्स, ब्रेकअप, शादी और बच्चों से लेकर अपनी लाइफ के तमाम मुद्दो पर बातचीत की।
बातचीत के दौरान करीना ने सैफ संग अपने डेटिंग के दिनों को याद करते हुए बताया, 'फिल्म टैशन के दौरान मैं, सैफ और अक्षय कुमार साथ काम कर रहे थे। तभी अक्षय को थोड़ा अंदाज लग गया था कि मेरे और सैफ के बीच में कुछ है। तो वह सैफ को कोने में ले गए और कहा कि इसके साथ सावधानी से पेश आना ये एक खतरनाक परिवार की खतरनाक लड़की है। मैं उन्हें जानता हूं, तू देख के रह।'
करीना की इस बात पर ट्विंकल ने कहा कि मुझे लगता है कि ये अच्छी सलाह थी। करीना ने इस पर हामी भरी और कहा कि अक्षय का कहना था कि उसके साथ गलत मत करना। इस पर सैफ ने कहा कि 'मैं करीना को जानता हूं और उन्हें संभाल लूंगा।' शो के दौरान ट्विंकल खन्ना ने चुटकी लेते हुए करीना से यह भी पूछा कि सैफ ने इस दौरान ब्लॉन्ड विग पहनी हुई थी तो वह कैसे उससे प्यार कर बैठी।
बता दें, 'ट्वीक इंडिया' यूट्यूब पर आने वाला एक चैट शो है। जिसमें ट्विंकल खन्ना सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं।
करीना कपूर और सैफ अली खान 2008 में फिल्म टशन की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के नजदीक आएं था। कुछ साल डेटिंग करने के बाद दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली थी। अब दोनों के दो बच्चे तैमूर और जहांगीर है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी।
Edited By: Vaishali Chandra
करीना कपूर ने अक्षय कुमार को लेकर किया खुलासा, कहा-डेटिंग से पहले एक्टर ने सैफ को दी थी चेतावनी - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More
सड़क किनारे फैन से परेशान हुई Urfi Javed, जबरदस्ती ली सेल्फी और फिर हुआ कुछ ऐसा- Video - India.com हिंदी

Urfi Javed Viral Video With Fan: बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed) नए लुक के साथ फिर से सड़कों पर नजर आई हैं और इस बार फिर से उनका लुक वायरल हो गया है. हालांकि इस बार बात उनके कपड़ों की नहीं हो रही है बल्कि इस बार चर्चा एक्ट्रेस के एक खास फैन हो रही है जिसेन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए अजीबो गरीब हरकत कर ड़ाली. उर्फी (Urfi Javed Viral Video) जब बाहर निकली तो डीप नेक के साथ स्ट्रैपी ड्रेस में एक्ट्रेस काफी गॉर्जियस लग रहीं थी, साइड हेयर पोनी ने उनके इस लुक को परफेक्ट बनाने का काम किया. ऐसे में उर्फी जावेद मीडिया के सामने पोज दे ही रही थीं, इस दौरान उनका एक फैन भागा-भागा उनकी तरफ आया और इसके बाद जो हुआ वो बेहद हैरान करने वाला था. दरअसल एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed Fan Video) का एक वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. यह वीडियो सड़क किनारे का है, जिसमें एक आदमी उर्फी जावेद को पकड़कर उनके साथ सेल्फी ले रहा है.Also Read - Ananya Panday Photos: थाई-हाई शॉर्ट वन पीस ड्रेस में अनन्या पांडे का किलर अंदाज, लुक्स ने उड़ाए फैंस के होश
इस वायरल वीडियो मेंउर्फी जावेद का जो फैन उनसे सेल्फी लेने आया है वो बेहद जल्दी में दिख रहा है और मजेदार बात ये है कि मुंह में गुटका खाए नजर आ रहा है और वह इधर-उधर थूक भी रहा है. ऐसे में उसे देखकर उर्फी पहले तो घबरा गई और उससे दूर जाती हुई नजर आ रही हैं, लेकिन कुछ देर बार वो अपनी हंसी रोक नहीं पाती हैं और इसके बाद जब वो फैन जबरन सेल्फी करने की मांग करता है तो वो बेहद प्यार से उसके साथ सेल्फी भी क्लिक करवाती है. इसके बाद उर्फी जोर-जोर से बीच सड़क पर ही हसंने लगती हैं. Also Read - अब Nawazuddin Siddiqui गिराएंगे मंच पर बिजली, 'हवा हवाई' लुक लुक देखकर फैंस हुए हैरान
Also Read - Imlie Spoiler Alert: आदित्य को घर लेकर वापस आएगी इमली, आर्यन को होगा प्यार का एहसास
साभार- @viralbhayani
बता दें कि सोशल मीडिया पर लोग उर्फी जावदे की फोटो और वीडियो का लगातार इंतजार करते हैं और वो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. र्फी ऐसा मानती हैं कि उनके एक्टिंग ने नहीं, बल्कि कपड़ों ने उन्हें काफी फेम दिया है. वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्फी बिग बॉस में नजर आई थी. इसके बाद वह कई म्यूजिक वीडियो में दिख चुकी है. हाल ही में उर्फी ने पंजाबी इंडस्ट्री में कदम रखा है. उनका हाल ही में पंजाबी म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें वह पंजाबी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं.
सड़क किनारे फैन से परेशान हुई Urfi Javed, जबरदस्ती ली सेल्फी और फिर हुआ कुछ ऐसा- Video - India.com हिंदी
Read More
Nora Fatehi ने वेकेशन के लिए फैंस को किया इनवाइट, यूजर बोला- पहले मम्मी से पूछ लूं - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स
- नोरा के ग्लैमरस अंदाज के दीवाने फैंस
- नोरा ने गाने बैक टू बैक हिट
गॉर्जियस नोरा फतेही के साथ ट्रिप पर जाना चाहेंगे? अगर हां तो हमारी ये खबर पढ़कर आपका दिन बन जाएगा. ग्लैम गर्ल नोरा फतेही अपने अगले वेकेशन की प्लानिंग कर रही हैं. नोरा ने अपने फैंस को उनके साथ वेकेशन पर जाने का ऑफर दिया है. भरोसा नहीं हो रहा ना? तो नोरा का इंस्टा अकाउंट ओपन कर आप उनकी लेटेस्ट पोस्ट पढ़ सकते हैं.
नोरा फतेही ने फैंस को दिया ये ऑफर
नोरा फतेही ने ब्लैक बिकिनी में पूल किनारे बैठे अपनी तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में नोरा का साइड प्रोफाइल नजर आ रहा है. वे अपने मोबाइल पर कुछ देख रही हैं. फोटो में नोरा फतेही के ग्लैमरस अंदाज से अब अगर आपकी नजरें हट गईं हो तो उनके कैप्शन को पढ़िए.
शमिता शेट्टी के बर्थडे का होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन, इन दो बिग बॉस कंटेस्टेंट की एंट्री पर बैन
नोरा की ग्लैमरस अदा पर फिदा फैंस
नोरा फतेही ने लिखा है- अगली वेकेशन प्लान कर रही हूं. कौन मुझे ज्वॉइन करना चाहता है. नोरा का इतनी पूछना था और फैंस के कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई. सभी फैंस नोरा के साथ ट्रिप पर जाने के लिए अपनी बेताबी दिखा रहे हैं. साथ ही एक्ट्रेस के ग्लैमरस लुक की तारीफ करना नहीं भूले. नोरा के लुक को फैंस ने हॉट और स्टनिंग बताया है. लोग फायर और हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने फनी कमेंट करते हुए लिखा- आपके दिल पर तिल है.
समंदर में पति को ढूंढ़ रहीं Sunny Leone, शेयर की अंडरवाटर डाइविंग की फोटोज
दूसरे एक शख्स ने लिखा- मैं आऊंगा. मुझे डिटेल्स भेजें. एक यूजर लिखता है- मैं आपको ज्वॉइन करना चाहता हूं. एक शख्स का कमेंट काफी फनी है. वो लिखता है- पहले मैं अपनी मम्मी से पूछता हूं. कई लोग हैं जो नोरा के साथ ट्रिप पर जाना चाहते हैं. लेकिन सबकी चहेती नोरा किसके साथ जाना चाहती हैं, ये असली सवाल है.
अब नोरा फतेही ट्रिप पर चलने का ऑफर दें और उनके फैंस हामी ना भरें, ऐसा कभी हो सकता है भला?
ये भी पढ़ें
Nora Fatehi ने वेकेशन के लिए फैंस को किया इनवाइट, यूजर बोला- पहले मम्मी से पूछ लूं - Aaj Tak
Read More
Mouni Roy Photos: खूबसूरत सी परी, गजरे से सजी...मौनी रॉय अपने हल्दी लुक में क्या खूब जचीं - ABP न्यूज़

मौनी रॉय के इस लुक ने फैंस को नागिन वाले दिनों की याद दिला दी. शिवन्या बनकर मौनी अक्सर इसी तरह के लुक में नजर आती थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी के इस लहंगे की कीमत 59, 500 रुपए है.
Mouni Roy Photos: खूबसूरत सी परी, गजरे से सजी...मौनी रॉय अपने हल्दी लुक में क्या खूब जचीं - ABP न्यूज़
Read More
OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak
इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...
-
मैं अटल हूं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर हाल ही में रिलीज हुई पंकज त्रिपाठी की फिल्म मैं अटल हूं सिनेमाघरों में रिलीज हो चुक...
-
लकड़बग्घा एक विजिलान्ट की कहानी है, जो आवारा कुत्तों संग हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाता है. हमारे समाज में आवारा कुत्तों को लेकर विवाद...
-
अब हम दोनों चौथे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं- सिंघम अगेन. 16 साल का लंबा साथ, कुछ नहीं बदला है, बेबो आज भी उतनी ही स्वीट और हार्डवर्किंग है...