Rechercher dans ce blog

Thursday, February 3, 2022

Karishma Tanna Wedding: शुरू हुई करिश्मा तन्ना की शादी की रस्में, सामने आया हल्दी वीडियो - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • वरुण बंगेरा संग सात फेरे लेंगी करिश्मा तन्ना
  • हल्दी फंक्शन में दिखे करिश्मा-वरुण

मौनी रॉय के बाद टेलीविजन एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी अपनी जिंदगी के नये सफर के लिये तैयार हैं. जल्द ही वो मंगेतर वरुण बंगेरा संग सात फेरे लेती देखी जायेंगी. करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. करिश्मा तन्ना का हल्दी सेरेमनी का वीडियो भी सामने आ चुका है, जिसमें वो होने वाले पतिदेव के साथ काफी खुश दिख रही हैं. 
 
करिश्मा तन्ना की शादी की रस्में
करिश्मा तन्ना और वरुण  बंगेरा काफी समय से रिलेशनशिप में थे. पर इन्होंने कभी अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा शोर नहीं मचाया. सगाई के बाद दोनों ने एक तस्वीर पोस्ट करके दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार किया. सगाई के बाद करिश्मा तन्ना की जिंदगी में वो पल भी आ ही गया. जब वो वरुण की दुल्हनियां बनने जा रही हैं. 

BB15 में बने सलमान के फेवरेट, अब TV पर 'नागराज' बनकर Simba Nagpal जीत पाएंगे फैंस के दिल?

करिश्मा तन्ना की प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरू हो चुकी है. सोशल मीडिया पर दोनों की हल्दी सेरेमनी का वीडियो पोस्ट किया जा चुका है. वीडियो में करिश्मा और वरुण दोनों हल्दी के रंग में रंगे दिख रहे हैं. व्हाइट कलर के लहंगे में करिश्मा तन्ना काफी अच्छी दिख रही हैं. चूंकि उनके चेहरे पर हल्दी लगी हुई है. इसलिये ग्लो के बारे हल्दी छूटने के बाद बतायेंगे. करिश्मा के साथ-साथ वरुण ने भी व्हाइट कलर का कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है. वीडियो में दोनों के चेहरे पर आई खुशी देखने वाली है. 

Sunil Grover Discharged From Hospital: सुनील की हुई 4 बाईपास सर्जरी, हार्ट में ब्लॉकेज के साथ हुआ था कोरोना भी

गोवा में होगी शादी 
करिश्मा तन्ना का वेडिंग वेन्यू भी गोवा है. करिश्मा और वरुण की शादी गोवा के किसी फाइव स्टार होटल से होगी. हल्दी सेरेमनी के बाद 4 फरवरी को करिश्मा तन्ना का मेहंदी फंक्शन है और शादी 5 फरवरी को है. करिश्मा तन्ना की शादी में कौन-कौन सा स्टार शामिल होने वाला इसकी सही जानकारी अब तक सामने नहीं आई है. पर जैसे ही कुछ पता चलेगा आपको अपडेट जरूर करेंगे. जब तक आप वेडिंग फंक्शन एंजॉय करिये. 

Adblock test (Why?)


Karishma Tanna Wedding: शुरू हुई करिश्मा तन्ना की शादी की रस्में, सामने आया हल्दी वीडियो - Aaj Tak
Read More

Bigg Boss ट्रॉफी फिसली तो क्या लेकिन शो की प्राइज़ मनी से भी ज्यादा कमाई कर गए Karan Kundrra, - ABP न्यूज़

Karan Kundrra Bigg Boss Fees: सलमान खान (Salman Khan) के होस्ट पर शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) खत्म हो चुका है. बिग बॉस 15 (Bigg Boss Winner) की ट्रॉफी तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने अपने नाम कर ली है. वहीं शो के चर्चित कंटेस्टेंट में से एक करण कुंद्रा (Karan Kundrra) टॉप 3 में आकर वापस चले गए थे. लेकिन क्या आप जानते हैं भले ही करण बिग बॉस का खिताब न जीत पाए हों लेकिन वो ऐसे कटेस्टेंट हैं जिन्होंने बिग बॉस 15 के विनर की प्राइज मनी से ज्यादा कमाई कर ली है. 

दरअसल, करण कुंद्रा शो के चर्चित कंटेस्टेंट में से एक थे. शो के दौरान करण और तेजस्वी की लव कैमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद आई थी. रिपोर्ट्स के अनुसार करण कुंद्रा बिग बॉस को घर में रहने के लिए हर सप्ताह करीब 8 लाख रुपए की फीस मिलती थी. हालांकि खबर यह भी है कि तेजस्वी प्रकाश को मेकर्स करण से ज्यादा हर हफ्ते की फीस देते थे. करण कुंद्रा शो के अंदर टॉप 3 तक बने रहे थे.

टॉप 2 से करण को घर से बाहर निकलना पड़ा था. इसके बाद बिग बॉस 15 के टॉप 2 में तेजस्वी प्रकाश और प्रतीक सहजपाल ही रह गए थे. शो का विनर तेजस्वी प्रकाश को घोषित किया है. इसके साथ ही उन्हें बिग बॉस प्राइज मनी 40 लाख रुपए दी गई. वहीं शो के टॉप 3 तक बने रहने के लिए करण कुंद्रा तब तक बिग बॉस प्राइज़ मनी से कहीं ज्यादा कमा चुके थे. कहा तो यहां तक जा रहा है कि बिग बॉस से करण करोड़ रुपए तक की कमाई कर चुके हैं.

बता दें कि बिग बॉस 15 से बाहर आने के बाद भी करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच रोमांस जारी है. यही वजह है कि शो जीतने के बाद तेजस्वी सीधे करण के घर पहुंची थीं.

Shamita Shetty को टॉर्चर होता देख रो पड़ी थीं मां Sunanda Shetty, बोलीं- 'उसने बहुत सहा है'

Bigg Boss 15 Contestants: Pratik Sehajpal से लेकर Karan Kundra तक, बिग बॉस के इन कंटेस्टेंट की बॉर्डी पर बना टैटू देख आप भी जरूर हो जाएंगे अट्रेक्ट !

Adblock test (Why?)


Bigg Boss ट्रॉफी फिसली तो क्या लेकिन शो की प्राइज़ मनी से भी ज्यादा कमाई कर गए Karan Kundrra, - ABP न्यूज़
Read More

Sunil Grover Discharged From Hospital: सुनील की हुई 4 बाईपास सर्जरी, हार्ट में ब्लॉकेज के साथ हुआ था कोरोना भी - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • सुनील ग्रोेवर की हुई हार्ट सर्जरी
  • सुनील के कॉमेडी कैरेक्टर्स फैंस के फेवरेट

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के फैंस के लिए राहत की खबर है. हार्ट सर्जरी के बाद सुनील ग्रोवर गुरुवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. अस्पताल से बाहर आते हुए सुनील ग्रोवर की पहली झलक सामने आई है. तस्वीर में सुनील हाथों से हार्ट बनाते हुए पैपराजी को पोज दे रहे हैं. सुनील की ये फोटो देख एक्टर के फैंस थोड़ा इमोशनल जरूर हो गए हैं. वे सुनील ग्रोवर की स्पीडी रिकवरी के लिए दुआ कर रहे हैं.

सुनील को क्या हुआ था?

सुनील ग्रोवर को क्या हुआ था, इसकी पूरी डिटेल सामने आई है. सीने में दर्द की शिकायत के बाद सुनील ग्रोवर 8 जनवरी को एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में चेकअप के लिए गए थे. जहां मालूम पड़ा कि कॉमेडियन का heart enzyme (teoponin T) लेवल बढ़ा हुआ था. उन्हें  NSTEMI (एक तरह का हार्ट अटैक) था. इस दौरान सुनील कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए. शुरुआत में सुनील ग्रोवर को मेडिसिन पर रखा गया. फिर 12 दिन बाद उनका coronary angiogram किया गया. जिसमें कॉमेडियन के हार्ट में ब्लॉकेज होने की बात सामने आई.

Urfi Javed Family Photos: पांच चुलबुली बहनें, एक भाई और मां, मिलिए उर्फी जावेद की क्यूट फैमिली से

सुनील की तीन प्रमुख हार्ट (कोरोनरी) धमनियों (arteries) में ब्लॉकेज था. जिसमें 2 धमनियों में 100% ब्लॉक और तीसरी धमनी में 70-90% ब्लॉक था. गनीमत ये थी कि सुनील का हार्ट नॉर्मल फंक्शन कर रहा था. उनकी दिल की मांसपेशियां डैमेज नहीं हुई थीं. ये बात मालूम पड़ने के बाद सुनील ने जाने माने कार्डिक सर्जन डॉक्टर रमाकांत पांडा से कंसल्ट किया. उन्होंने एक्टर को बाईपास सर्जरी कराने की सलाह दी. सुनील ग्रोवर की 4 बाईपास सर्जरी हुई. सर्जरी के 7 दिन बाद सुनील ग्रोवर को 3 फरवरी को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया. सुनील की रिकवरी अच्छे से हो रही है. वे अपनी डेली एक्टिविटीज को बखूबी कर रहे हैं. 

उनकी सर्जरी करने वाले डॉक्टर पांडा ने कहा- सुनील ने आंतरिक स्तन धमनियों (internal mammary arteries) के इस्तेमाल की वजह से धमनी ग्राफ्ट (arterial grafts) पा लिए हैं. इसलिए उनके लॉन्ग टर्म रिजल्ट अच्छे होंगे. वे प्रॉपर डायट, केयर, योगा, एक्सरसाइड, मेडिसन के जरिए नॉर्मल लाइफ जी सकेंगे. वो पॉजिटिव शख्स हैं.

सुनील ग्रोवर

सिमी ग्रेवाल ने दी थी हार्ट सर्जरी की जानकारी

सुनील ग्रोवर की सर्जरी के बारे में पॉपुलर एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी थी. एक्ट्रेस ने ट्वीट में कॉमेडियन की सर्जरी पर हैरान होने की बात कही थी. उन्होंने लिखा था- ''मैं ये जानकर शॉक्ड हूं कि सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है. हमारे दिल को खुशियों और हंसी से भरने वाले...आज वो इस तरह से है. मैं उनकी जल्दी रिकवर होने की दुआ करती हूं. वे जबरदस्त टैलेंट हैं और मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं. ''
 

तेज हवा चलने से उड़ने लगी Shilpa Shetty की ड्रेस, हुईं ऊप्स मोमेंट का शिकार, यूजर्स बोले- संभाल नहीं सकती तो पहनती क्यों हो?

बीमारी में भी शूट कर रहे थे सुनील ग्रोवर

खबरों के मुताबिक, सुनील के हार्ट में ब्लॉकेज पाए गए थे. ऐसे में उनकी सर्जरी होना बेहद जरूरी था. वरना हार्ट अटैक का रिस्क हो सकता था. सर्जरी से पहले कॉमेडियन अपनी अपकमिंग सीरीज की शूटिंग में बिजी थे. तबीयत खराब होने के बावजूद सुनील शूट कर रहे थे. पर जैसे ही शूट एंड हुआ वो ट्रीटमेंट के लिए निकल गए थे.

सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी के बारे में पता चलने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए थे. वे लगातार एक्टर के सेहतमंद होने की दुआ कर रहे थे. यकीनन फैंस की ये दुआएं काम आई हैं. सुनील ग्रोवर को उनके कॉमेडी कैरेक्टर्स के लिए जाना जाता है. डॉक्टर मशहूर गुलाटी, गुत्थी और रिंकू देवी के रोल में उन्होंने लोगों को खूब हंसाया.

Adblock test (Why?)


Sunil Grover Discharged From Hospital: सुनील की हुई 4 बाईपास सर्जरी, हार्ट में ब्लॉकेज के साथ हुआ था कोरोना भी - Aaj Tak
Read More

Wednesday, February 2, 2022

Kapil Sharma ने फैंस के साथ शेयर किया बेटे त्रिशान का फर्स्ट बर्थडे फोटोशूट, देखें क्यूट तस्वीरें - Bollywood Life हिंदी

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

Adblock test (Why?)


Kapil Sharma ने फैंस के साथ शेयर किया बेटे त्रिशान का फर्स्ट बर्थडे फोटोशूट, देखें क्यूट तस्वीरें - Bollywood Life हिंदी
Read More

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की मुंबई के अस्पताल में हुई हार्ट सर्जरी - The Lallantop

कॉमेडियन-एक्टर सुनील ग्रोवर की पिछले दिनों हार्ट सर्जरी हुई. अस्पताल के मुताबिक सुनील की सर्जरी सफल रही और वो बिल्कुल ठीक हैं.

2 फरवरी को PTI की एक रिपोर्ट में बताया गया कि सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई. सुनील को मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में ऐडमिट करवाया गया था. 27 जनवरी को उनकी सर्जरी हुई. पीटीआई ने अस्पताल के सूत्रों के हवाले बताया कि सुनील बिल्कुल ठीक हैं. न्यूज़ 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुनील के हार्ट में ब्लॉकेज डायग्नोज़ हुआ था. बावजूद इसके उन्होंने पुणे में एक वेब सीरीज़ की शूटिंग खत्म की. इसके बाद वो सर्जरी के लिए गए. फिलहाल वो अस्पताल में ही हैं. जल्दी ही उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जाएगा.

सुनील की सर्जरी के बारे में पता चलते ही इंडस्ट्री के लोग और उनके फैंस ने उनकी बेहतरी के लिए दुआएं करनी शुरू कर दीं. एक्ट्रेस और टीवी होस्ट सिमी गरेवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा-

सिमी गरेवाल के ट्वीट का स्क्रीनग्रैब.
सिमी गरेवाल के ट्वीट का स्क्रीनग्रैब.

”मैं ये जानकर शॉक्ड हूं कि सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है. वो अपनी ज़िंदगी दांव पर लगाकर हमारे दिलों को हंसी और खुशी से भर रहे थे. मैं उनके तेजी से ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रही हूं. वो बेहद टैलेंटेड कलाकार हैं. मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं.”

सुनील ग्रोवर लंबे समय से कॉमेडी कर रहे हैं. मगर वो चर्चा में आए कपिल शर्मा के शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में गुत्थी का किरदार निभाने के बाद. आगे उन्होंने कपिल के दूसरे शो में डॉक्टर मशहूर गुलाटी का किरदार निभाना शुरू किया. दोनों ही किरदारों को पब्लिक ने खूब पसंद किया. मगर फिर वो कपिल शर्मा के शो से अलग हो गए. कुछ रिपोर्ट्स में इस अलगाव की वजह कपिल और सुनील के बीच हुई लड़ाई बताई जाती है. हालांकि दोनों ही एक्टर्स ने इस मसले पर कभी खुलकर बात नहीं की. इसलिए किसी को इस मामले में पक्के तौर पर कुछ नहीं पता.

कपिल शर्मा के शो अलग होने के बाद एक इवेंट के दौरान सलमान खान और कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर.
कपिल शर्मा के शो अलग होने के बाद एक इवेंट के दौरान सलमान खान और कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर.

सुनील ने 1998 में आई अजय देवगन और काजोल की फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में उन्होंने तोताराम नाई का ब्लिंक एंड मिस रोल किया था. आगे वो ‘गजनी’, ‘ज़िला गाज़ियाबाद’ और ‘गब्बर इज़ बैक’ जैसी फिल्मों में छोटे-मोटे रोल्स किए. विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘पटाखा’ में उन्हें एक मजबूत किरदार में देखा गया. इसके बाद वो सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में उनके बेस्ट फ्रेंड का रोल किया था. पिछले दिनों वो एमेज़ॉन प्राइम वीडियो की सीरीज़ ‘तांडव’ और ज़ी5 पर आई ‘सनफ्लॉवर’ में नज़र आए थे. आने वाले दिनों में सुनील शाहरुख खान की एटली कुमार डायरेक्टेड फिल्म में भी दिखाई देने वाले हैं.


वीडियो देखें: सुनील ग्रोवर को जब ‘रिंकू भाभी’ और ‘गुत्थी’ की याद आती है, तो क्या करते हैं?

Adblock test (Why?)


कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की मुंबई के अस्पताल में हुई हार्ट सर्जरी - The Lallantop
Read More

Shamita Shetty Birthday Celebration: पार्टी में पहुंचे बिग बॉस कंटेस्टेंट, श‍िल्पा संग दिखे राज कुंद्रा - आज तक

बर्थडे गर्ल का जन्मदिन सेलिब्रेट हुआ जहां बिग बॉस 15 के सारे कंटेस्टेंट नजर आए. प्रतीक, अकासा, निशांत भट्ट, उमर रियाज, रश्मि देसाई, नेहा भसीन ने भी शमिता को विश करते हुए पैपराजी के सामने बर्थडे विश किया. सभी के चेहरे को देखकर लग रहा कि घर से निकलने के बाद एक दूसरे को देख सभी बेहद खुश हैं.

Adblock test (Why?)


Shamita Shetty Birthday Celebration: पार्टी में पहुंचे बिग बॉस कंटेस्टेंट, श‍िल्पा संग दिखे राज कुंद्रा - आज तक
Read More

Shamita Shetty के 43वें बर्थडे पर रोमांटिक हुए Rakesh Bapat, रोमांस की Photos Viral | वनइंडिया हिंदी - Oneindia Hindi | वनइंडिया हिंदी

Adblock test (Why?)


Shamita Shetty के 43वें बर्थडे पर रोमांटिक हुए Rakesh Bapat, रोमांस की Photos Viral | वनइंडिया हिंदी - Oneindia Hindi | वनइंडिया हिंदी
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...