Rechercher dans ce blog

Tuesday, February 22, 2022

Filmy Wrap: गंगूबाई काठियावाड़ी के खिलाफ दायर याचिका और आलिया ने कंगना पर किया पलटवार, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें - अमर उजाला - Amar Ujala

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है। पिछली फिल्मों की ही तरह संजय लीला भंसाली ने निर्देशन में बनी इस फिल्म के भी नाम पर बवाल मचा हुआ है। फिल्म में आलिया भट्ट का किरदार रियल लाइफ गंगूबाई की कहानी पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने बाद से ही कई विवाद छिड़ खड़े हो रहे हैं। पहले असल गंगूबाई के परिवार ने इसके खिलाफ आवाज उठाई थी।  वहीं अब कमाठीपुरा के लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि उन्हें फिल्म में कमाठीपुरा के नाम का इस्तेमाल होने और उसे गलत तरह से पेश करने पर आपत्ति है।
 
Gangubai Kathiawadi: बॉम्बे हाईकोर्ट में आलिया भट्ट की फिल्म के खिलाफ याचिका दायर, उठी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को बैन करने की मांग
आए दिन अपनी ड्रेसिंग सेंस के चलते सुर्खियां बटोरने वाली बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद ने हाल ही में पंजाबी कास्टिंग डायरेक्टर ओबेद अफरीदी पर महिलाओं का फायदा उठाने और लड़कियों से सेक्सुअल फेवर की मांग करने का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने अपनो सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया है। उर्फी ने कहा कि मैं उसके खिलाफ लड़ रही हूं, क्योंकि वो सेक्सुअल दरिंदा है।

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने कास्टिंग डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- मुझसे काम के बदले एक रात गुजारने को कहा
आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के जरिए आलिया पहली बार स्क्रीन पर डॉन की भूमिका में नजर आएंगी और इसी वजह से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन बॉलीवुड की पंगा गर्ल यानी कंगना रणौत आलिया की इस फिल्म की बुराई कर चुकी हैं। कंगना रणौत ने अपने एक पोस्ट में कहा था कि फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ धूल में मिल जाएगी। इतना ही नहीं, कंगना ने ये भी कहा था कि शुक्रवार को 200 करोड़ रुपये फूंक दिए जाएंगे। वहीं, अब कंगना की इन बातों का आलिया भट्ट ने जवाब दिया है।

Gangubai Kathiawadi: कंगना रणौत ने की थी ‘गंगूबाई’ की बुराई, आलिया भट्ट ने गीता के श्लोक से दिया करारा जवाब
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में मुंबई में अपने नए आलीशान बंगले में शिफ्ट किया है। नवाज  का बंगला पिछले तीन साल में बनकर तैयार हुआ है। इन्होंने अपने घर को खुद डिजाइन किया है और इसका नाम अपने स्वर्गीय पिता की याद में रखा है। नवाज पिछले दिनों बंगले को लेकर दिए अपने एक बयान के बाद से चर्चा में हैं। एक इंटरव्यू में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा  है कि इस समय जितना बड़ा उनके घर का बाथरुम है, कभी इतने बड़े कमरे में वह रहा करते थे। नवाज का नया घर मुंबई के पॉश एरिया वर्सोवा में बना है। 

नवाज की शाही हवेली: कभी फर्श पर बिस्तर लगाकर सोते थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बोले- आज जितना बड़ा मेरा बाथरूम है कभी...

Adblock test (Why?)


Filmy Wrap: गंगूबाई काठियावाड़ी के खिलाफ दायर याचिका और आलिया ने कंगना पर किया पलटवार, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More

Gangubai Kathiawadi पर 'Kamathipura' के लोगों ने जताई आपत्ति, किया कोर्ट का रुख, कल सुनवाई - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • 25 फरवरी को रिलीज हो रही गंगूबाई काठियावाड़ी
  • संजय लीला भंसाली ने किया है निर्देशन

डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म हो और उसपर बखेड़ा ना खड़ा हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. इसी फेहरिस्त में डायरेक्टर की अपकमिंग फिल्म का नाम जुड़ गया है. यहां बात हो रही है गंगूबाई काठियावाड़ी की. जिसकी भारत से लेकर बर्लिन तक इन दिनों धूम है. अब फिल्म ने एक और नए विवाद को न्यौता दे दिया है.

आलिया भट्ट की फिल्म पर छिड़ा विवाद
आलिया की इस फिल्म पर रियल गंगूबाई के परिवार के आवाज उठाने के बाद कमाठीपुरा के लोगों ने भी नाराजगी जताई है. यहां के लोगों को फिल्म में कमाठीपुरा का नाम इस्तेमाल होने पर आपत्ति है. कमाठीपुरा के निवासियों और स्थानीय विधायक अमीन पटेल ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है. उनकी मांग है कि गंगूबाई काठियावाड़ी के प्रोड्यूसर को फिल्म में कमाठीपुरा का नाम बदलने का आदेश दिया जाए. इस अर्जी पर बॉम्बे हाईकोर्ट  बुधवार को सुनवाई करेगा. फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में कमाठीपुरा में ही आलिया की जर्नी  को दिखाया गया है. कमाठीपुरा एक रेड लाइट एरिया है, जहां की गंगूबाई क्वीन हैं.

Samantha Ruth Prabhu की फिल्म 'यशोदा' के सेट में बन रहा 7-स्टार होटल, करोड़ों रुपए किए जा रहे खर्च
 

कमाठीपुरा के लोगों की फिल्म बैन करने की मांग

कमाठीपुरा की बात करें तो ये जगह मुंबई में स्थित है. पहले इसे लाल बाजार के नाम से जाना जाता था. बाद में वहां का कमाठी वर्कर्स के नाम पर इसका नाम कमाठीपुरा पड़ा. इसे मुंबई का रेड लाइट एरिया भी कहा जाता है. गंगूबाई काठियावाड़ी मूवी का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से कमाठीपुरा नाम की हर जगर चर्चा है. वहां को लोगों का कहना है कि उनके इलाके को बदनाम किया जा रहा है. वहां सिर्फ सेक्स वर्कर्स ही नहीं रहते बाकी लोग भी रहते हैं. लोगों की फिल्म को बैन करने की भी मांग है.

'लड़कियों से की न्यूड वीडियो कॉल, कॉम्प्रोमाइज की मांग', Urfi Javed ने कास्टिंग डायरेक्टर पर लगाए सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप
 

आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ये लेखक हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई के एक चैप्टर पर बेस्ड है. फिल्म में आलिया लीड रोल में हैं. गंगूबाई के रोल में आलिया ने दमदार अदाकारी दिखाकर सभी को हैरान कर दिया है. अब बस फिल्म की रिलीज का ही इंतजार है.

Adblock test (Why?)


Gangubai Kathiawadi पर 'Kamathipura' के लोगों ने जताई आपत्ति, किया कोर्ट का रुख, कल सुनवाई - Aaj Tak
Read More

Monday, February 21, 2022

अनमोल अंबानी और कृशा शाह ने लिए सात फेरे ! सुर्ख जोड़े, हैवी ज्वेलरी में किसी रानी - ABP न्यूज़

अनिल अंबानी (Anil Ambani) के बड़े बेटे अनमोल अंबानी (Anmol Ambani) ने मंगेतर कृशा शाह (Khrisha Shah) के संग 20 फरवरी को सात फेरे ले लिए हैं. अनमोल अंबानी और कृशा शाह (Anmol Ambani and Khrisha Shah) की शादी की तस्वीरों की इंटरनेट पर खूब चर्चाएं हो रही हैं. अनमोल और कृशा की शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए हैं. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और उनके परिवार का हमेशा से अंबानी परिवार (Ambani Family) के साथ करीबी नाता रहा है. एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), जया बच्चन (Jaya Bachchan) पूरे परिवार के साथ अंबानी परिवार की खुशियों में शामिल हुए थे.

अनमोल (Anmol Ambani Marriage Photos) की दुल्हन और अंबानी परिवार की नई बहु सुर्ख जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. कृशा ने लाल रंग का लहंगा पहना है, जिसपर सिल्वर वर्क हुआ है. ब्राइडल लुक को पूरा करने के लिए कृशा (Khrisha Shah) ने हैवी कुंदन ज्वेलरी, हाथों में लाल चूड़ा और सिल्वर रंग के कलीरे कैरी किए हैं. कृशा का दुल्हनिया रूप बेहद खूबसूरत दिख रहा है. 


अनमोल अंबानी (Anmol Ambani) ने अपने खास दिन पर सफेद रंग की शेरवानी पहनी है, साथ ही उन्होंने पिंक कलर की पगड़ी सिर पर पहनी है. अनमोल और कृशा की शादी की तस्वीरों को देखने के बाद नेटीजन्स ने शुभकामनाओं का तांता लगा दिया है. 


बता दें अनमोल और कृशा (Anmol Ambani and Khrisha Love Story) की पहली बार मुलाकात फैमिली मीटिंग में हुई थी. इसके बाद से ही दोनों आपस में अक्सर बातें करते थे. अपने-अपने कामों से समय निकालकर अनमोल और कृशा मिला भी करते थे. इसी तरह दोनों में प्यार बढ़ता गया और दोनों ने जिंदगी भर साथ रहने का फैसला कर लिया. 


अंबानी परिवार और कृशा के परिवार को भी यह रिश्ता मंजूर था. अनमोल (Anmol Ambani) जहां एक तरफ 24 साल की उम्र से बिजनेस संभाल रहे हैं वहीं कृशा सोशल वर्कर हैं. कृशा अपने भाई के साथ एक कंपनी की पार्टनर भी हैं. 

अपने लंबे करियर में अमिताभ बच्चन ने क्यों कभी माधुरी दीक्षित संग काम नहीं किया, सामने आई वजह 

Name The Star: मां की गोद में लेटी दिख रही इस मेगा स्टार को पहचानने में दिग्गज हुए फेल, दिमाग पर जोर डालना है बेकार

Adblock test (Why?)


अनमोल अंबानी और कृशा शाह ने लिए सात फेरे ! सुर्ख जोड़े, हैवी ज्वेलरी में किसी रानी - ABP न्यूज़
Read More

Pataudi और Kapoor परिवार ने कैसे मनाया Baby Jeh का जन्मदिन - NDTV India

Adblock test (Why?)


Pataudi और Kapoor परिवार ने कैसे मनाया Baby Jeh का जन्मदिन - NDTV India
Read More

फरहान अख्तर और शिबानी हुए एक, फैंस बोले शादी की बधाई दें या प्रेग्नेंसी की! - Zee News Hindi

नई दिल्ली: फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप के बाद शादी कर ही ली. फरहान और शिबानी (Farhan And Shibani Wedding) अब पति-पत्नी बन चुके हैं. शादी की पहली तस्वीर जैसे सामने आई फैंस फूले नहीं समाए लेकिन इसी फोटो में लोगों को कुछ ऐसा दिखा कि उनका दिमाग चकरा गया. फैंस समझ नहीं पाए कि अब इस जोड़े को किस बात की बधाई दी जाए.

फरहान शिबानी की शादी

बॉलीवुड के मल्टी टैलेंटेड आर्टिस्ट फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) से शादी रचा ली है. बॉलीवुड का ये कपल अब हमेशा के लिए एक दूसरे का हो गया है. 19 फरवरी को खंडाला स्थित फार्म हाउस में दोनों ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की. इस मौके पर दोनों के परिवार के अलावा कुछ चुनिंदा मेहमान मौजूद थे. फरहान अख्तर और शिबानी की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है. कपल शादी के आउटफिट में कमाल तो लग रहे थे मगर लोगों का ध्यान फरहान अख्तर की दुल्हनिया से नहीं हट सका और लोग पूछने लगे कि क्या शिबानी दांडेकर प्रेग्नेंट (Shibani Dandekar Pregnant) हैं?

साफ दिखा बेबी बंप

दरअसल सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फरहान और शिबानी की शादी की पहली फोटो शेयर की थी. इस तस्वीर को देखकर जहां एक तरफ कपल के चाहने वाले उन्हें इस नई शुरुआत के लिए मुबारकबाद दे रहे हैं वहीं कुछ लोग शिबानी की टमी को देखकर ये कयास लगा रहे हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं. तस्वीर में शिबानी दांडेकर (Is Shibani Dandekar Pregnant) को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो अपने बेबी बंप के साथ हैं. शादी में शिबानी ने रेड एंड बेज कलर के गाउन पहना हुआ था लेकिन शादी की इन तस्वीरों में सोशल मीडिया पर लोगों को उनका बेबी बंप (Shibani Dandekar Baby Bump) दिखने लगा.

क्या है बेबी बंप का सच?

फरहान और शिबानी (Farhan And Shibani) की शादी की पहली तस्वीर ही चर्चा में आ गई. ब्राइडल लुक में शिबानी की टमी देख सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को गलतफहमी हो गई है. हम आपको इस तस्वीर का सच बताते हैं. दरअसल शादी की तस्वीर में शिबानी प्रेग्नेंट नहीं हैं. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उनके गाउन की वजह से ऐसा लुक आ रहा है. शादी से एक-दो दिन पहले पैपराजी ने उन्हें जिम के बाहर स्पॉट किया था और वहां ऐसा कुछ नहीं दिखा था. इसलिए ये कहना अभी सही नहीं होगा कि शिबानी बेबी बंप के साथ हैं.

यह भी पढ़ें- 'बबीता जी' ने कमाई का निकाला कोई और जरिया, क्या 'जेठलाल' का अधूरा रह जाएगा प्यार?

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें 

Adblock test (Why?)


फरहान अख्तर और शिबानी हुए एक, फैंस बोले शादी की बधाई दें या प्रेग्नेंसी की! - Zee News Hindi
Read More

Saif Ali Khan की कार्बन कॉपी हैं बेटे Jeh, बहन Saba Ali Khan ने शेयर की फोटो - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • सैफ की कॉपी है जेह
  • मनाया जा रहा जेह का पहला बर्थडे
  • एक साल का हुआ जेह

सैफ अली खान और करीना कपूर खान का छोटा बेटा जहांगीर अली खान आज एक साल का हो गया है. जहांगीर उर्फ जेह के पहले जन्मदिन की खुशी उनके परिवार में बहुत है. सुबह से ही मां करीना से लेकर बुआ सबा अली खान और सोहा अली खान उनपर प्यार बरसा रही हैं.

जेह के बर्थडे की खुशी में सबा अली खान ने जेह की एक क्यूट फोटो शेयर की है. इस फोटो में जेह को खिलौने से खेलते देखा जा सकता है. वह कैमरा के लिए पोज भी कर रहे हैं. जेह की इस फोटो के साथ सबा ने भाई सैफ अली खान के बचपन की फोटो को शेयर भी किया है. बाप-बेटे की फोटो को साथ में देखें तो आप फर्क नहीं बता पाएंगे. जेह अपने पापा सैफ के बचपन की कार्बन कॉपी लग रहे हैं. 

बिल्कुल सैफ जैसे दिखते हैं जेह

सबा ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी जान जेह.... आज एक साल का हो गया है. भगवान तुम्हें सलामत रखे. वो अपने अब्बा जैसा लगता है न?' सबा के इस पोस्ट पर लोग कमेंट भी कर रहे हैं. कुछ ने नन्हें जेह को बर्थडे की बधाई दी. तो कुछ का कहना है कि जेह अपने अब्बा सैफ से ज्यादा अम्मा करीना जैसे लगते हैं. तो कुछ सैफ और जेह को ट्विन्स बता रहे हैं. 

Spy Bahu TV Serial: टेलीविजन डेब्यू करने जा रही हैं Kareena Kapoor? जानें सच क्या है

सोहा ने शेयर किया क्यूट वीडियो

जेह की छोटी बुआ सोहा अली खान ने भी उनकी एक क्यूट वीडियो को शेयर किया है. इस वीडियो में जेह डांस करते नजर आ रहा है. उसके आसपास बैठे सभी लोग तालियां बजा रहे हैं. सोहा ने कैप्शन में लिखा, 'क्या? ये मेरा पहला जन्मदिन है. #happybirthday जेह बाबा.' इस वीडियो पर श्वेता बच्चन ने कमेंट कर जेह को क्यूट बताया है. 

करीना कपूर खान ने भी अपने लाडले बेटे के लिए बर्थडे पोस्ट शेयर की हैं. करीना ने तैमूर और सैफ अली खान के साथ खिंची जेह की फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. एक में वह सैफ के साथ बैठे पेड़ की डाली से खेल रहे हैं. दूसरे फोटो में जेह और तैमूर घुटनों के बल चलकर खेल रहे हैं. 

1 साल के हुए Kareena Kapoor के छोटे नवाब, भाई तैमूर का पीछा करते दिखे नन्हे जेह

करीना और सैफ के बेटे जहांगीर अली खान उर्फ जेह का जन्म 21 फरवरी 2021 को हुआ था. दोनों पहले से ही पांच साल के तैमूर अली खान के पेरेंट्स हैं. तैमूर की तरह जेह की भी अपनी फैन फॉलोइंग है. फैंस इस बात का निर्णय अभी भी नहीं कर पाए हैं कि जेह, सैफ और करीना में से किसके जैसा दिखता है. वहीं करीना के पिता रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जेह उनके जैसे दिखते है, लेकिन वह सैफ की तरह शांत और सीरियस है. 

Adblock test (Why?)


Saif Ali Khan की कार्बन कॉपी हैं बेटे Jeh, बहन Saba Ali Khan ने शेयर की फोटो - Aaj Tak
Read More

वेडिंग बेल्स: 'पुष्पा' की 'श्रीवल्ली' रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इस साल करेंगे शादी? दोनों के अफेयर क... - Dainik Bhaskar

12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों कथित तौर पर रिलेशनशिप में होने की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब यह खबर सामने आ रही है कि दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध सकते है। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिलेशन को लेकर ऑफिशियली कोई बयान नहीं दिया है और चुप्पी साधी हुई है।

इन दिनों मुंबई में रह रहे हैं रश्मिका-विजय ​​​​​​​
​​​​​​​रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा दोनों जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू भी करने जा रहे हैं। जिसके लिए दोनों मुंबई में ही रह रहे हैं। विजय देवरकोंडा इन दिनों मुंबई में अपनी डेब्यू फिल्म 'लाइगर' की शूटिंग में बिजी हैं। पुरी जगन्नाथ के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में विजय के अपोजिट अनन्या पांडे भी नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका ने हाल ही में मुंबई में एक अपार्टमेंट खरीदा है। विजय-रश्मिका दोनों न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए गोवा गए थे। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा जा चुका है।

दोनों ने 2 फिल्मों में साथ काम किया था
​​​​​​​रश्मिका और विजय ने 2 सुपरहिट फिल्मों 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में साथ काम किया था। इन दोनों फिल्मों में इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। तभी से दोनों के अफेयर और डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थीं। रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'मिशन मजनू' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में वे सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट नजर आने वाली हैं।

शादी को लेकर रश्मिका ने कही थी यह बात
हाल ही में 25 साल की रश्मिका ने एक इंटरव्यू में शादी को लेकर अपने विचार बताए थे। रश्मिका ने कहा था कि उन्होंने वास्तव में अपनी शादी के बारे में अब तक नहीं सोचा है। लेकिन उन्हें लगता है कि पार्टनर ऐसा होना चाहिए, जिसके साथ कंफर्टेबल फील हो।

अमिताभ बच्चन के साथ 'गुड बॉय' में नजर आएंगी रश्मिका
​​​​​​​'मिशन मजनू' के अलावा रश्मिका जल्द ही 'गुड बॉय' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में रश्मिका के अलावा अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता भी लीड रोल में हैं। विकास बहल इस फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं। हाल ही में रश्मिका अल्लू अर्जुन के साथ सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा' में 'श्रीवल्ली' के किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


वेडिंग बेल्स: 'पुष्पा' की 'श्रीवल्ली' रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इस साल करेंगे शादी? दोनों के अफेयर क... - Dainik Bhaskar
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...