Rechercher dans ce blog

Saturday, February 26, 2022

Bhojpuri Holi Song: 'बवाल करेंगे' में Akshra Singh-Khesari Lal Yadav ने मचाया बवाल, गाने को मिले ताबड़तोड़ व्यूज - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • भोजपुरी होली सॉन्ग 2022
  • हिट हुआ अक्षरा-खेसारी लाल का गाना

अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव की जोड़ी ने तो कमाल ही कर दिया. नये म्यूजिक वीडियो में इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है. यहां हम बात कर रहे हैं. खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह के 'बवाल करेंगे' सॉन्ग की. इस गाने को रिलीज हुए चंद घंटे ही बीते हैं और जनता इसे बेशुमार प्यार दे रही है. पब्लिक का ये प्यार देखकर इनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है. 

हिट हुआ बवाल करेंगे सॉन्ग
अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव स्टारर 'बवाल करेंगे' सॉन्ग काफी दिनों से चर्चा में था. दोनों ही स्टार अपने अपकमिंग वीडियो को लेकर काफी एक्साइटेड भी थे. इसके अलावा खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह ने ये भी वादा किया था कि जब ये गाना रिलीज होगा, तो बवाल होगा बवाल. सच में वैसे ही हुआ जैसा कि इन स्टार्स ने वादा किया था. 

Arjun Kapoor की बहन Anshula Kapoor का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, Katrina Kaif ने की तारीफ

होली पर फिल्माये गये 'बवाल करेंगे' सॉन्ग को म्यूजिक लवर्स काफी पसंद कर रहे हैं. 24 घंटे के अंदर गाने ने 2 मिलियन से अधिक व्यूज पार कर लिये है. इसके अलावा अभी भी ये काउटिंग जारी है. म्यूजिक वीडियो अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया. गाने को खुद अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है. 

भोजपुरी एक्ट्रेस Namrata Malla ने तोड़े बोल्डनेस के सारे रिकॉर्ड, बिकिनी पहनकर मचाया तहलका

फैंस को पसंद है खेसारी लाल-अक्षरा की जोड़ी
भोजपुरी इंडस्ट्री की कुछ जोडियां ऐसी हैं, जिन्हें जनता हमेशा से ही बेशुमार प्यार और सम्मान देती आई है. अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव की जोड़ी भी ऐसी है. होली सॉन्ग से पहले इन दोनों ने वैलेंटाइन डे के मौके पर 'ड्रीम में एंट्री' सॉन्ग रिलीज किया था. इस गाने को भी लोगों ने ऐसा ही प्यार दिया था. जैसा कि अभी दे रहे हैं.

गाने को हिट बनाने के लिये खेसारी यादव और अक्षरा सिंह दोनों ही फैंस का शुक्रिया अदा किया है. आपने इनका गाना सुना या नहीं?

Adblock test (Why?)


Bhojpuri Holi Song: 'बवाल करेंगे' में Akshra Singh-Khesari Lal Yadav ने मचाया बवाल, गाने को मिले ताबड़तोड़ व्यूज - Aaj Tak
Read More

अतरंगी आउटफिट छोड़ उर्फी जावेद ने ग्रीन सूट में लूटा फैंस का दिल, चुरा ली महफिल - ABP न्यूज़

बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed) सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं. वह आए दिन अजीबो-गरीब आउटफिट्स में तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं जिसकी वजह से चर्चा का हिस्सा बन जाती हैं. वह अपने कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं जिसकी वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं. उनके ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से कई लोग उन्हें टोकते रहते हैं मगर उर्फी को किसी की बातों का फर्क नहीं पड़ता है. वह हमेशा अपने मन की करती हैं. अतरंगी कपड़े पहनने वाली उर्फी ने इस बार ट्रेडिशनल अवतार फैंस को दिखा दिया है. जिसे देखने के बाद फैंस उनपर अपना दिल हार बैठे हैं.

उर्फी ने इस बार अतरंगी कपड़े छोड़ ग्रीन कलर के सूट में वीडियो शेयर की है. जिसमें वह अपना दुपट्टा संभालती नजर आ रही हैं. उर्फी सिंपल से लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनके इस लुक से कोई नजर नहीं हटा पा रहा है और उनकी ढेर सारी तारीफ कर रहे हैं.

फैंस हुए दीवाने
उर्फी ने पार्क में अपना ये वीडियो शूट करवाया है. उन्होंने ग्रीन सूट के साथ झुमके पहने हुए हैं. खुले बाल और सिंपल मेकअप. उर्फी के फैंस उनकी इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं. उर्फी के पोस्ट पर एक फैन ने लिखा- बहुत सुंदर लग रही हो.  वहीं दूसरे ने लिखा- हाय, साथ में फायर इमोजी पोस्ट की.

वर्कफ्रंट की बात करें उर्फी के हाल ही में कई म्यूजिक वीडियो रिलीज हुए हैं. उनके ये गाने रिलीज होते ही वायरल हो गए हैं. उर्फी के म्यूजिक वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं और अपने अतरंगी अंदाज में तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. उर्फी को रील्स बनाने का काफी चौक है. वह आए दिन ट्रेंडिंग गानों पर डांस करते हुए वीडियो बनाती रहती हैं.

ये भी पढ़ें: कियारा आडवाणी ने शाहिद कपूर की बर्थडे पार्टी में पहनी इतनी महंगी सैंडल, कीमत होश उड़ा देगी

अब ऐसी दिखती हैं 'तुमसे अच्छा कौन है’ की शर्मिली नैना, लेटेस्ट फोटो देख फैंस बोले- ये तो पहले से ज्यादा सुंदर दिखती हैं

Adblock test (Why?)


अतरंगी आउटफिट छोड़ उर्फी जावेद ने ग्रीन सूट में लूटा फैंस का दिल, चुरा ली महफिल - ABP न्यूज़
Read More

गंगूबाई काठियावाड़ी बनी आलिया की सबसे बड़ी सोलो ओपनिंग फिल्म, इसका भी तोड़ा रिकॉर्ड - Zee News Hindi

नई दिल्ली:  संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित, आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मुख्य भूमिका वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) इस शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज होते ही पहले दिन बंपर कमाई की. 

पहले दिन जुटाए 10 करोड़

फिल्म ने पहले दिन 10.5 करोड़ के साथ जोरदार शुरुआत की है और उम्मीद है कि सप्ताहांत में, विशेष रूप से मेट्रो शहरों में इसके और ऊपर चढ़ने की उम्मीद है. एडवांस बुकिंग भी अभूतपूर्व हुई जिससे फिल्म के उद्घाटन आंकड़ों में बढ़त हुई.

सिनेमाघरों में 50% ऑक्यूपेंसी  

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर यह फिल्म अधिकांश शहरों (विशेष रूप से मुंबई और दिल्ली) में सिनेमाघरों में 50% ऑक्यूपेंसी होने के बावजूद दोहरे अंकों के साथ खुली है, और रात के सीमित शो के बावजूद भी सभी उम्मीदों को पार करते हुए यह फिल्म उच्चतम महिला-केंद्रित फिल्म ओपनिंग साबित होती है.

माना जा रहा आलिया भट्ट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 

समीक्षकों और दर्शकों की पसंदीदा फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को आलिया का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जाता है. इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्रों से लेकर दर्शकों तक, फिल्म को सभी ने समान रूप से सराहा है. इसे फिल्म के लिए एक ठोस शुरुआत बताते हुए, एक ट्रेड वेबसाइट ने कहा कि, 'आलिया भट्ट आज विनाशक शीर्ष महिला स्टार हैं.'

फिल्म देख हिल गए विक्की कौशल

 विक्की कौशल जो फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में उपस्थिति थे उन्होंने कहा कि, 'इस फिल्म में प्रदर्शित होने वाली शानदार प्रतिभा से बिल्कुल हिल गया. संजय सर आप मास्टर हैं!  और @aliaabhatt मुझे समझ नहीं आ रहा कि आपके बारे  में क्या कहूं ... आप गंगू के रूप में आश्चर्यजनक रूप से अद्भुत!  सलाम.'

अनिल कपूर भी हो गए मंत्रमुग्ध

अनिल कपूर ने भी ट्विटर पर पोस्ट किया- '#गंगूबाई काठियावाड़ी में #संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई गई दुनिया मंत्रमुग्ध कर देने वाली है! फोटोग्राफी, संगीत, संवाद , गति में कविता को देखने जैसा है! @aliaa08, एक शब्द में, अतिशयोक्तिपूर्ण है!  अभी भी #गंगूबाई के नजारों और आवाजों से मैं रूबरू हूं. क्या खूब है!'

फैंस भी कर रहे जमकर तारीफ

नेटिज़न्स ने भी आलिया के अद्भुत प्रदर्शन की सराहना की है.  एक यूजर ने ट्वीट किया, 'मुझे यकीन है कि इस फिल्म ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, इसीलिए मैंने अभी-अभी #गंगूबाई काठियावाड़ी का एफडीएफएस देखा और मेरी अच्छाई है कि मैं गंगूबाई के रूप में आलिया के प्रदर्शन की प्रशंसा करना बंद नहीं कर सका!" फिल्म में अजय देवगन, विजय राज और शांतनु माहेश्वरी भी हैं.

इसे भी पढ़ें: सुपरबोल्ड ईशा गुप्ता कैमरा देखते ही हुईं बेकाबू, खोले जैकेट के सारे बटन

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें 

Adblock test (Why?)


गंगूबाई काठियावाड़ी बनी आलिया की सबसे बड़ी सोलो ओपनिंग फिल्म, इसका भी तोड़ा रिकॉर्ड - Zee News Hindi
Read More

Friday, February 25, 2022

Anupama Spoiler Alert! शो में आएगा खतरनाक Twist, वरमाला लेकर खड़ी अनुपमा लेकिन नहीं हो पाएगी शादी - Oneindia Hindi

हालांकि अनुपमा की लव स्टोरी में जल्द ही ग्रहण लगने वाला है।

हालांकि अनुपमा की लव स्टोरी में जल्द ही ग्रहण लगने वाला है।

Adblock test (Why?)


Anupama Spoiler Alert! शो में आएगा खतरनाक Twist, वरमाला लेकर खड़ी अनुपमा लेकिन नहीं हो पाएगी शादी - Oneindia Hindi
Read More

Thursday, February 24, 2022

मुंह में बीड़ी लेकर बच्ची के गंगूबाई की एक्टिंग करने पर हुआ था विवाद, Alia Bhatt ने दिया जवाब - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • बच्ची ने की गंगूबाई की एक्टिंग
  • कंगना ने जताई थी आपत्ति
  • आलिया ने दिया रिएक्शन

आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म के जितने चर्चे हो रहे हैं, उतना ही विवादों में भी यह आ चुकी है. गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने आलिया के स्टाइल को कॉपी कर वीडियो शेयर किए थे. इसमें एक छोटी बच्ची भी थी. 

बच्ची की वीडियो पर हुआ बवाल

बच्ची का वीडियो सामने आने के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आपत्ति जताई थी. कंगना का लिखा था कि छोटी बच्ची का बीड़ी मुंह में लेकर सेक्स वर्कर की नकल करना सही नहीं है. उसकी बॉडी लैंग्वेज को देखिए, उसे इस उम्र में सेक्सुअलाइज करना सही है क्या? ऐसे हजारों बच्चे हैं जिन्हें इस तरह यूज किया जा रहा है.

Gangubai Kathiawadi का नाम बदला जा सकता है? सुप्रीम कोर्ट ने भंसाली से पूछा

आलिया ने दिया अपना रिएक्शन

अब आलिया भट्ट ने अपने इंटरव्यू में इसपर अपना रिएक्शन दिया है. आलिया ने कहा, 'मुझे वो वीडियो क्यूट लगा था. मुझे लगता है कि यह वीडियो बिना किसी बड़े की मौजूदगी के बिना नहीं हुआ है. अगर उनके बड़े, जो कि मैं उम्मीद कर रही हूं उनकी मां, पिता, बहन या कोई और होगा, उन्हें इससे दिक्कत नहीं है तो मुझे नहीं लगता कि हमें इससे कोई दिक्कत होनी चाहिए.'

आलिया भट्ट और उनकी फिल्म को लेकर भी काफी विवाद छिड़ा हुआ है. आलिया को फिल्म के लिए गलत कास्टिंग भी बताया जा रहा है. इसपर आलिया ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा था, 'भगवान कृष्ण ने गीता में कहा था कि निष्क्रियता एक क्रिया है. मैं बस इतना ही कहना चाहती हूं.'

Gangubai Kathiawadi इकलौती नहीं, Bhansali की इन फिल्मों पर भी हुआ बवाल, डायरेक्टर को पड़ा था थप्पड़

गंगूबाई काठियवादी 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में आलिया के साथ शांतनु माहेश्वरी, अजय देवगन, सीमा बिस्वास और विजय राज है. फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है. 

Adblock test (Why?)


मुंह में बीड़ी लेकर बच्ची के गंगूबाई की एक्टिंग करने पर हुआ था विवाद, Alia Bhatt ने दिया जवाब - Aaj Tak
Read More

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को हीरे की अंगूठी देकर किया था प्रपोज, सारा-जाह्नवी भी थीं निशाने पर - NDTV India

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को हीरे की अंगूठी देकर किया था प्रपोज, सारा-जाह्नवी भी थीं निशाने पर

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीस को प्रपोज करने के लिए टिफनी हीरे की अंगूठी दी थी.

नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और ठग सुकेश चंद्रशेखर का मामला पिछले दिनों खूब सुर्खियों में था. 200 करोड़ की ठगी में फंसा ठग सुकेश चंद्रशेखर कुछ महीनों से दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है. अब इसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नया खुलासा किया है. ईडी के मुताबिक, ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को प्रभावित करने के लिए गृह मंत्री (स्पूफिंग कॉल के जरिए) के नाम का इस्तेमाल किया था. इसके अलावा सुकेश ने जैकलीन फर्नांडिस से अपना परिचय कराने के लिए पिंकी ईरानी का इस्तेमाल किया था.

यह भी पढ़ें

पिंकी ने सुकेश के संपर्क में रहने के लिए उसे मनाने के लिए जैकलीन फर्नांडीस के मेकअप आर्टिस्ट (शान मुथाथिल) की मदद ली. पिंकी ईरानी सुकेश की निजी खरीददार बन गईं और वीडियो कॉल (जेल से) की मदद से उसने जैकलीन फर्नांडीस के लिए क्रिश्चियन डायर, एलवी, हर्मेस आदि से गिफ्ट खरीदे. खरीदारी की सूची में बैग, जूते, घड़ियां, एक्सेसरीज, हॉर्स हार्नेस, सैंडल और व्हिप शामिल हैं.

शेखर ने जैकलीन फर्नांडीस के बीच मतभेदों को सुलझाने के लिए पिंकी को 10 करोड़ रुपये की पेशकश की. क्योंकि उनके बीच वैलेंटाइन डे के आसपास लड़ाई हुई थी. शेखर ने जैकलीन फर्नांडीस को प्रपोज करने के लिए टिफनी हीरे की अंगूठी दी, जिसमें 'J&S' के नाम के पहले अक्षर थे. पिंकी ईरानी कई अभिनेत्रियों और मॉडलों को सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाने के लिए तिहाड़ जेल ले गईं. जेल में इनके नाम गवाह के रूप में दिए गए थे. पिंकी ईरानी ने इन अभिनेत्रियों और मॉडलों से अपना परिचय एंजेल के रूप में कराया.

एक बीएमडब्ल्यू कार इन अभिनेत्रियों को गेट नंबर तीन पर ले गई. तिहाड़ जेल के 3 और आगे एक इनोवा कार उन्हें सुकेश से मिलने जेल के अंदर ले गई. तिहाड़ जेल सुरक्षा द्वारा कोई सुरक्षा जांच नहीं की गई और ना ही कोई आईडी मांगी गई. इन अभिनेत्रियों को भारी मात्रा में नकद और उपहार दिए गए, जिसमें - गुच्ची बैग, वर्साचे वॉच, एलवी बैग, फ्रैंक मुलर वॉच आदि शामिल हैं. इन अभिनेत्रियों और मॉडलों से कहा गया कि वे अपना सिर नीचे रखें ताकि सीसीटीवी में उनका चेहरा रिकॉर्ड न हो जाए.

दिलचस्प बात यह है कि यूनिटेक के संजय चंद्रा और तिहाड़ जेल के जेल कर्मचारी इन अभिनेत्रियों को सुकेश तक ले गए. ईडी की जांच से पता चलता है कि सुकेश चंद्रशेखर ने पिंकी ईरानी के माध्यम से भूमि पेडनेकर, सारा अली खान और जाह्नवी कपूर जैसी अन्य अभिनेत्रियों को भी प्रभावित करने की कोशिश की. कुछ को उपहार मिले तो कुछ ने मना कर दिया. कुल मिलाकर सुकेश चंद्रशेखर ने कई अभिनेत्रियों और मॉडलों पर 2015 से अब तक 20 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. ईडी की जांच से पता चला है कि सुकेश हवाला के जरिए केरल में बड़ी रकम भेजता था और बाद में केरल में कुछ लोगों द्वारा आलीशान सामानों के लिए भुगतान किया जाता था.

Adblock test (Why?)


महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को हीरे की अंगूठी देकर किया था प्रपोज, सारा-जाह्नवी भी थीं निशाने पर - NDTV India
Read More

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की रिसेप्शन और हनीमून को लेकर ये है प्लानिंग, सामने - ABP न्यूज़

पिछले हफ्ते ही फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी के बंधन में बंधे हैं. परिवार और बेहद ही खास लोगों की मौजूदगी में ये एक सिंपल वेडिंग थी जिसकी कई तस्वीरें अब न्यूली वेड कपल ने शेयर कर दी है. (फोटो – सोशल मीडिया)

Adblock test (Why?)


फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की रिसेप्शन और हनीमून को लेकर ये है प्लानिंग, सामने - ABP न्यूज़
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...