Rechercher dans ce blog

Thursday, March 3, 2022

Kangana Ranaut के लॉक अप में तहलका, Munawar Faruqui ने तबाह किए कंटेस्टेंट्स के बेड, Shivam Sharma ने खोया कंट्रोल - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • कंगना के लॉक अप में कंटेस्टेंट्स का धमाल
  • शो में हो रहीं जबरदस्त लड़ाइयां

कंगना रनौत के कॉन्ट्रोवर्शियल शो लॉक अप में कंटेस्टेंट्स ने तहलका मचाया हुआ है. शो शुरू हुए अभी एक हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ है और शो में कंटेस्टेंट्स के बीच हाईवोल्टेज लड़ाइयां और ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो के नए प्रोमो में मुनव्वर फारूकी, शिवम शर्मा अपना आपा खोते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

मुनव्वर फारूकी ने तबाह किए कंटेस्टेंट्स के बेड

प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुनव्वर फारूकी कहते हैं- बहुत गंदा खेल रहे हैं ये लोग. मुनव्वर इसके बाद सब के बेड्स खराब कर देते हैं. मुनव्वर बाकी कंटेस्टेंट्स के गद्दों पर पानी डाल देते हैं, तकिए फाड़ते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. ये देखकर बाकी कंटेस्टेंट्स शॉक्ड हो जाते हैं और देखते ही देखते सब एक दूसरे से झगड़ने लगते हैं. 

इस सिंगर ने पहनी बोल्ड सी-थ्रू ड्रेस, लुक देख फैंस हुए 'मदहोश' 

ब्लैक सेक्सी ब्रालेट-स्कर्ट में Nia Sharma का स्टनिंग लुक, तस्वीरें देखिए मगर दिल थामकर 

शिवम शर्मा का फूटा गुस्सा

बहस बाजी में शो की कंटेस्टेंट अंजली शिवम शर्मा को धक्का दे देती हैं, जिसपर शिवम भड़क जाते हैं. शिवम गुस्से में बेड फेंकने लगते हैं और फिर बाथरूम एरिया में पानी से भरी बाल्टी पर भी अपना गुस्सा निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं. शिवम गुस्से में पूरी तरह से अपना कंट्रोल ही खो देते हैं. 

शो का धमाकेदार प्रोमो देखकर लगता है कि कंगना के लॉक अप में कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त तूफान मचने वाला है. कंटेस्टेंट्स चंद दिनों में ही एक दूसरे संग हाथापाई पर उतर आए हैं. 5 दिन के अंदर इतनी जबरदस्त लड़ाइयां शायद ही पहले किसी रियलिटी शो में देखने को मिली होंगी. कंगना की जेल का टेम्प्रेचर तो वाकई हाई नजर आ रहा है. जरा सोचिए जब प्रोमो में इतना ड्रामा देखने को मिल रहा है तो फिर एपिसोड में क्या धमाल मचेगा. 
 
Adblock test (Why?)

Kangana Ranaut के लॉक अप में तहलका, Munawar Faruqui ने तबाह किए कंटेस्टेंट्स के बेड, Shivam Sharma ने खोया कंट्रोल - Aaj Tak
Read More

Wednesday, March 2, 2022

Bedhadak: करण जौहर ने लॉन्च किए नए चेहरे, धर्मा प्रोडक्शन्स की 'बेधड़क' से अपना डेब्यू करेंगे 'लक्ष्य' व 'शनाया कपूर' - अमर उजाला - Amar Ujala

फिल्म निर्माता करण जौहर ने आज तीन नए सितारों को लॉन्च किया है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम लक्ष्य लालवानी का है। वहीं संजय और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर और गुरफतेह पीरजादा भी इस फिल्म के जरिए अपनो बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। बता दें कि तीनों शशांक खेतान द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म 'बेधड़क' में अभिनय करेंगे। इस खबर को साझा करते हुए, करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया है।
करण जौहर लिखते हैं "लगता है कि यह आपके दिल को उतनी ही आसानी से पिघला देगा जितनी आसानी से उनकी मुस्कान। पेश है करण का किरदार निभाने वाले 'लक्ष्य'। यह फिल्म भावनाओं के उस्ताद शशांक खेतान द्वारा निर्देशित होगी!" जबकि शनाया के लिए, करण लिखते हैं, "पेश है बेधड़क में निमृत का किरदार निभाने वाली खूबसूरत शनाया कपूर। मैं यह देखने के लिए काफी उत्साहित हूं कि शनाया कपूर स्क्रीन पर अपना जादू कैसे बिखेरती हैं।"
 
वहीं गुरफतेह पीरजादा का परिचर देते हुए करण जौहर लिखते हैं, "उनका दिलकश अंदाज आपको कुछ ही समय में मदहोश कर देगा! बेधड़क में अंगद के किरदार को जीवंत करेंगे, गुरफतेह पीरजादा!"
 
बेधड़क के साथ करण जौहर ने तीन न्यूकमर्स को इंट्रोड्यूस किया है। लक्ष्य लालवानी एक टेलीविजन अभिनेता हैं जिन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया है। दूसरी ओर, शनाया कपूर बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी हैं। इससे पहले 2012 में करण ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ तीन न्यूकमर्स को इंट्रोड्यूस किया था। जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक नहीं रखते थे, वहीं आलिया भट्ट और वरुण धवन दोनों ही स्टार किड्स थे। आलिया भट्ट, महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी हैं, जबकि वरुण धवन डेविड धवन के बेटे हैं।

Adblock test (Why?)

Bedhadak: करण जौहर ने लॉन्च किए नए चेहरे, धर्मा प्रोडक्शन्स की 'बेधड़क' से अपना डेब्यू करेंगे 'लक्ष्य' व 'शनाया कपूर' - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More

Tuesday, March 1, 2022

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने शुरू की फिल्म 'सुखी' की शूटिंग, शेयर किया पोस्टर - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • शिल्पा शेट्टी की नई फिल्म का हुआ ऐलान
  • एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट

शेरनी, छोरी और जलसा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए की गई सक्सेसफुल कोलैबोरेशन के बाद, टी-सीरीज और अबुदंतिया एंटरटेनमेंट एक बार फिर फिल्म सुखी के लिए एक साथ आ रहे हैं. इस फिल्म के साथ सोनल जोशी अपना डायरेक्शनल डेब्यू कर रही हैं. सुखी एक बहुत ही मनोरंजक, लाइट हार्टेड और स्लाइस ऑफ लाइफ फिल्म है. इस फिल्म की एक खास बात ये भी है कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा इसमें अहम भूमिका में नजर आएंगी.

नई फिल्म लेकर आ रहीं शिल्पा

इस फिल्म की कास्ट एंड क्रू ने आज से पंजाब में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और एंटरटेनमेंट के फैंस निश्चित रूप से इस खुशमिजाज फिल्म का लुफ्त उठाएंगे. गुलशन कुमार और टी-सीरीज प्रस्तुत करते हैं अबुदंतिया एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की फिल्म सुखी. इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विक्रम मल्होत्रा ​​और शिखा शर्मा द्वारा किया जा रहा है.

फिल्म अनाउंस करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कहा- थोड़ी बेधड़क सी हूं मैं, मेरी जिंदगी है खुली किताब, दुनिया बेशर्म कहती है तो क्या, किसी से कम नहीं हैं मेरे ख्वाब. मुझे ये बताते हुए बहुत एक्साइटमेंट हो रही है कि मैं एक नए प्रोजेक्ट में काम करने जा रही हूं. @abundantiaent & @tseriesfilms! के साथ #Sukhee.

ब्लैक साड़ी संग रेड लिपस्टिक लगाकर Monalisa ने ढाया कहर, तस्वीरें देख आप भी कहेंगे 'गजब'

हंगामा 2 में आई थीं नजर

शिल्पा शेट्टी एक बार फिर से फिल्मों में हाथ आजमा रही हैं. टीवी की दुनिया में तो वे कई सारे टीवी शोज में जज के रोल में नजर आती हैं. इसके अलावा वे कुछ समय पहले ही कॉमेडी फिल्म हंगामा 2 में नजर आई थीं. साल 2021 शिल्पा के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहा. शिल्पा इस फिल्म को सफल बनाकर बॉलीवुड में शानदार वापसी करना चाहेंगी.

Adblock test (Why?)

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने शुरू की फिल्म 'सुखी' की शूटिंग, शेयर किया पोस्टर - Aaj Tak
Read More

शाहरुख की बेटी सुहाना ने लहंगा पहन ढाया कहर - Aaj Tak

[unable to retrieve full-text content]

  1. शाहरुख की बेटी सुहाना ने लहंगा पहन ढाया कहर  Aaj Tak
  2. शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान का दिखा ऐसा देसी अवतार, लोग दीपिका पादुकोण से करने लगे तुलना  Navbharat Times
  3. Shahrukh Khan की बेटी Suhana Khan ने कराया फोटोशूट, मां Gauri Khan ने किया कमेंट | वनइंडिया हिंदी  Oneindia Hindi | वनइंडिया हिंदी
  4. सफेद लहंगे में कहर ढाती दिखीं शाहरुख खान की बेटी सुहाना,क्या बिगड़ी अमिताभ बच्चन की तबीयत? सहित मनोरंजन की हर खबर  अमर उजाला - Amar Ujala
  5. गौरी खान ने सुहाना की फोटो शेयर कर के लिखा प्योर तो फैंस बोले – 'नजर उतार लो'  NDTV India
  6. Google समाचार पर पूरी खबर देखें

शाहरुख की बेटी सुहाना ने लहंगा पहन ढाया कहर - Aaj Tak
Read More

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने शुरू की फिल्म 'सुखी' की शूटिंग, शेयर किया पोस्टर - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • शिल्पा शेट्टी की नई फिल्म का हुआ ऐलान
  • एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट

शेरनी, छोरी और जलसा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए की गई सक्सेसफुल कोलैबोरेशन के बाद, टी-सीरीज और अबुदंतिया एंटरटेनमेंट एक बार फिर फिल्म सुखी के लिए एक साथ आ रहे हैं. इस फिल्म के साथ सोनल जोशी अपना डायरेक्शनल डेब्यू कर रही हैं. सुखी एक बहुत ही मनोरंजक, लाइट हार्टेड और स्लाइस ऑफ लाइफ फिल्म है. इस फिल्म की एक खास बात ये भी है कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा इसमें अहम भूमिका में नजर आएंगी.

नई फिल्म लेकर आ रहीं शिल्पा

इस फिल्म की कास्ट एंड क्रू ने आज से पंजाब में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और एंटरटेनमेंट के फैंस निश्चित रूप से इस खुशमिजाज फिल्म का लुफ्त उठाएंगे. गुलशन कुमार और टी-सीरीज प्रस्तुत करते हैं अबुदंतिया एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की फिल्म सुखी. इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विक्रम मल्होत्रा ​​और शिखा शर्मा द्वारा किया जा रहा है.

फिल्म अनाउंस करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कहा- थोड़ी बेधड़क सी हूं मैं, मेरी जिंदगी है खुली किताब, दुनिया बेशर्म कहती है तो क्या, किसी से कम नहीं हैं मेरे ख्वाब. मुझे ये बताते हुए बहुत एक्साइटमेंट हो रही है कि मैं एक नए प्रोजेक्ट में काम करने जा रही हूं. @abundantiaent & @tseriesfilms! के साथ #Sukhee.

ब्लैक साड़ी संग रेड लिपस्टिक लगाकर Monalisa ने ढाया कहर, तस्वीरें देख आप भी कहेंगे 'गजब'

हंगामा 2 में आई थीं नजर

शिल्पा शेट्टी एक बार फिर से फिल्मों में हाथ आजमा रही हैं. टीवी की दुनिया में तो वे कई सारे टीवी शोज में जज के रोल में नजर आती हैं. इसके अलावा वे कुछ समय पहले ही कॉमेडी फिल्म हंगामा 2 में नजर आई थीं. साल 2021 शिल्पा के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहा. शिल्पा इस फिल्म को सफल बनाकर बॉलीवुड में शानदार वापसी करना चाहेंगी.

Adblock test (Why?)

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने शुरू की फिल्म 'सुखी' की शूटिंग, शेयर किया पोस्टर - Aaj Tak
Read More

क्या सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा से गुपचुप कर ली शादी? जानिये क्या है सच्चाई - Jansatta

सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की शादी की तस्वीर की सच्चाई कुछ और ही है।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर खबर तेजी से वायरल हो रही है। बड़ी बात ये है कि उनके साथ जिसका नाम जोड़ा जा रहा है वो कोई और नहीं सोनाक्षी सिन्हा हैं। दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। लोगों को लगने लगा है कि दोनों ने गुपचुप शादी रचा ली है। लेकिन इस तस्वीर का सच कुछ और ही है। ये तस्वीर फोटोशॉप का इस्तेमाल करके बनाई गई है। सलमान खान अभी भी सिंगल हैं और कथित तौर पर यूलिया वंतूर के साथ रिलेशनशिप में हैं।

बता दें कि काफी समय से सोनाक्षी को लेकर खबर आ रही है कि वो जहीर इकबाल के साथ रिलेशन में हैं। हालांकि सोनाक्षी ने इस बात से भी इनकार किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने बताया कि उनके और जहीर के बीच लव एंगल नहीं है बल्कि वो केवल अच्छे दोस्त हैं। सोनाक्षी का कहना है कि रिलेशनशिप में होने की खबर को सुनकर दोनों काफी हंसे थे।

बता दें कि साल 2010 में सलमान खान ने ही सोनाक्षी सिन्हा को लॉन्च किया था। बड़े पर्दे पर दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। सोनाक्षी ने फिल्म दबंग से अपने करियर की शुरूआत की और उसके बाद राउडी राठौर, दबंग 2, लुटेरा, बुलेट राजा, हॉलिडे, तेवर, अकीरा, कलंक, खानदानी शफाखाना, दबंग 3, मिशन मंगल जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा सोनाक्षी हाल ही में फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आई थीं।

फिलहाल ये तो साफ है कि दोनों की शादी की खबरें महज अफवाह है। लेकिन सलमान की शादी को लेकर फैन काफी उत्साहित हैं। सलमान ने बिगबॉस 15 के दौरान एक एपिसोड में इस बात का हिंट दिया था कि वो रिलेशनशिप में हैं। जिसके बाद से फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि सलमान बॉलीवुड का वो नाम हैं जिन्होंने कई एक्ट्रेसेस को लॉन्च किया है। उनमें से कई के साथ सलमान का नाम जुड़ चुका है। जिसमें जैकलीन फर्नांडिस, जरीन खान, कैटरीना कैफ का भी नाम शामिल है।

Adblock test (Why?)

क्या सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा से गुपचुप कर ली शादी? जानिये क्या है सच्चाई - Jansatta
Read More

Lock Up: बबीता फोगट ने कंगना से कहा- दूर रहिए, धोबी-पछाड़ लगाते देर न लगेगी, पायल रोहतगी भी खूब भिड़ीं - Navbharat Times

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...