Rechercher dans ce blog
Friday, July 22, 2022
National Film Awards 2022: 'तान्हाजी' सबसे लोकप्रिय फिल्म, अजय देवगन और सूर्या को सर्वश्रेष्ठ एक्टर का अवॉर्ड - अमर उजाला

68 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अजय देवगन ने फिल्म 'तानाजी द अनसंग' और सूर्य को फिल्म 'सोरारई पोट्रु' के लिए जीता है। अजय देवगन के लिए उनकी यह फिल्म कई तरह से खास है। यह अभिनेता के करियर की 100वीं फिल्म थी, जिसमें अजय देवगन ने मराठा अस्मिता को दिखाया था। फिल्म में अजय देवगन ने बहादुर सुभेदार तानाजी मालुसरे का किरदार निभाया था, जो मराठा साम्राज्य को फिर से हासिल करने के लिए क्रूर मुगल सरदार उदयभान सिंह राठौर (सैफ अली खान) के खिलाफ खड़ा होता है। इस फिल्म ने 250 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
Best Actor award goes to Ajay Devgan for Tanhaji: The Unsung Warrior and Suriya for Soorarai Pottru: IB Ministry#68thNationalFilmAwards pic.twitter.com/dyyHIN9XC4
— ANI (@ANI) July 22, 2022
ब्लॉकबस्टर रही 'सोरारई पोट्रु'
सूर्य की फिल्म 'सोरारई पोट्रु' साल 2020 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। हालांकि, यह फिल्म पैन इंडिया रिलीज नहीं हुई थी और इसी वजह से इस फिल्म का रीमेक भी बनने जा रहा है। अक्षय कुमार इस फिल्म के रीमेक में दिखाई देंगे, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है और सूर्या भी अपनी फिल्म के रीमेक में दिखाई देंगे।
एक्ट्रेस अपर्णा बालमुरली को अपनी फिल्म 'सोरारई पोट्रु' के लिए बेस्ट फीमेल एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा 'तुलसीदास जूनियर' को बेस्ट हिंदी फिल्म, विशाल भारद्वाज को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन, मनोज मुंतशिर के फिल्म 'सायना' के लिए बेस्ट गीतकार का अवॉर्ड मिला है।
National Film Awards 2022: 'तान्हाजी' सबसे लोकप्रिय फिल्म, अजय देवगन और सूर्या को सर्वश्रेष्ठ एक्टर का अवॉर्ड - अमर उजाला
Read More
Tuesday, July 19, 2022
राजेंद्र कुमार की पोती बड़ी होकर दिखती हैं बेहद क्यूट और स्टाइलिश, फोटो देख कर फैंस बोले - शक्ल सूरत में दादा पर गई है - NDTV India

राजेंद्र कुमार की पोती बड़ी होकर दिखती हैं बेहद क्यूट और स्टाइलिश
Rajendra Kumar Granddaughter Sanchi Kumar: राजेन्द्र कुमार की गिनती 60 से 70 के दशक में बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर्स में होती थी. उन्होंने कई फिल्मों में बतौर एक्टर काम किया और कई फिल्मों का उन्होंने निर्माण किया. उनका जन्म ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रान्त के सियालकोट शहर में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है. राजेन्द्र कुमार ने 1950 में फ़िल्म जोगन से डेब्यू किया, इसमें उनके साथ थे दिलीप कुमार और नर्गिस. बाद में वह लीड रोल में दिखने लगे और 60 के दशक में उनकी अधिकतर फिल्में हिट होने लगी. कई बार तो उनकी 6-7 फ़िल्में एक साथ सिल्वर जुबली हफ्ते में होती थीं. इसी कारण से उनका नाम 'जुबली कुमार' पड़ गया.

यह भी पढ़ें
उनके बेटे हैं कुमार गौरव (Kumar Gaurav), कुमार अपने समय के चॉकलेटी एक्टर्स में गिने जाते थे. उन्होंने कई फिल्में की जो हिट रही और खास कर उनकी फिल्म लव स्टोरी अपने समय की सुपरहिट फिल्म रही और फैंस आज भी इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं. हालांकि कुमार गौरव ने अपने पिता की तरह सफल नहीं हो पाए और बाद में उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया.
राजेंद्र कुमार के इंडस्ट्री में अच्छे दोस्त एक्टर सुनील दत्त और राज कपूर थे. पहले उन्होंने अपने बेटे की शादी राज कपूर की बेटी से फिक्स की थी, लेकिन बाद में उनकी बेटी को नम्रता पसंद आ गईं. नम्रता दत्त की शादी कुमार गौरव हुई है. नम्रता दत्त और कुमार गौरव की दो बेटियां हैं सांची और सिया. राजेंद्र कुमार की पोती सांची बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड हैं. सांची की शादी एक्टर बिलाल अमरोही से हुई है. बिलाल ने फिल्म ओ तेरी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.
सांची बेहद टैलेंटेड हैं और वह फैशन डिजाइनर हैं. लुक की बात करें तो काफी हद तक वह दिखने में अपने दादा राजेंद्र कुमार पर गई हैं. उनके फेशियल फिचर्स बिलकुल अपने दादा से मिलते हैं. उनकी छोटी बहन हैं सिया कुमार हैं. सिया भी बेहद खूबसूरत औ टैलेंटेड हैं.
ये भी देखें :
VIDEO: अभिनेत्री सान्या को लेकर NDTV से बोले राजकुमार राव, 'दोनों दिल्ली से, हमारा सेंस ऑफ ह्यूमर...'
राजेंद्र कुमार की पोती बड़ी होकर दिखती हैं बेहद क्यूट और स्टाइलिश, फोटो देख कर फैंस बोले - शक्ल सूरत में दादा पर गई है - NDTV India
Read More
Anupamaa Spoiler: भरी जवानी में मां बनेगी काव्या, सौतेली बहन की वजह से बुरा फंसेगी पाखी - Bollywood Life हिंदी

Anupama 19 July Episode: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में अनुज की बेटी की एंट्री हो चुकी है। अनु के आते ही अनुपमा की कहानी और भी दिलचस्प होती चली जा रही है। अनु का आना वनराज और बरखा को जहम नहीं हो रहा है। सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa Latest Episode) अब तक आपने देखा कि अनुपमा अपने बच्चों को मनाती है। तोषु अनुपमा के सामने नाराजगी जाहिर करता है। तोषु कहता है कि अनु के आने के बाद उसके बच्चे का ख्याल कौन रखेगा। वहीं वनराज अनु की वजह से परेशान हो जाता है। अनुपमा किंजल से वादा करती है कि वो उसका साथ कभी नहीं छोड़ेगी। इसी बीच अनुपमा की कहानी में एक और नया मोड़ आने वाला है। Also Read - Today TV News: दादा बनने से पहले फैंस ने बदला वनराज का लुक, झलक दिखला जा 10 में होगी इस हसीना की एंट्री
सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa Upcoming Episode) के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा अनु और अनुज के साथ अपने घर लौट आएगी। अनुज अपनी बेटी की देखभाल करने की कोशिश करेगा। जल्द ही अनुज को पता चलेगा कि छोटी अनु अपने सारे काम खुद कर लेती है। इतना ही नहीं अनु तो चाय भी बना लेती है। ये बात जानकर अनुज और अनुपमा हैरत में पड़ जाएंगे। Also Read - भरी जवानी में बूढ़े का किरदार निभा चुके हैं ये 7 सितारे, TRP की खातिर देनी पड़ गई कुर्बानी
अनुपमा के नक्शेकदम पर चलेगी काव्या
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) , सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के शो में जल्द ही काव्या वनराज का दिमाग खराब करने वाली है। काव्या कहेगी कि वो भी अनुपमा की तरह मां बनना चाहती है। ये बात सुनकर वनराज चौंक जाएगा। वनराज काव्या को बच्चा गोद लेने से मना कर देगा। Also Read - ग्लिसरीन के बिना जमकर आंसू बहाते हैं TV के ये 9 हैंडसम मुंडे, दुखड़ा रोने के मामले में दी बहुओं को मात
अनुपमा को धर्मसंकट में डालेगी पाखी
अनुपमा अनु का एडमिशन पाखी के स्कूल में करवा देगी। पाखी अनुपमा में भड़क जाएगी। पाखी अनुपमा को अपने कॉलेज जाने से रोकेगी। पाखी कहेगी कि वो अपनी सौतेली बहन को उसके स्कूल में नहीं पढ़ने देगी। इस बार वनराज भी पाखी को ही सपोर्ट करेगा। ऐसे में अनुपमा पाखी को करारा जवाब देगी। अनुपमा जबरदस्ती अनु का एडमिशन पाखी के स्कूल में करवाएगी।
देखें सीरियल अनुपमा का प्रोमो-
पाखी को भड़काएगा अधिक
अधिक पाखी से वीडियो कॉल पर बात करेगा। अधिक कहेगा कि अनु की वजह से अनुज और अनुपमा पाखी पर ध्यान नहीं देंगे। ऐसे में पाखी भी अपना दिमाग लगाएगा। वनराज जान जाएगा कि पाखी अब भी अधिक से बात कर रही है। वनराज आधी रात में पाखी को चेतावनी देगा। वनराज कहेगा कि अगर पाखी नहीं सुधरी तो वो पुराना वाला वनराज बन जाएगा।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें... बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज, यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।
Anupamaa Spoiler: भरी जवानी में मां बनेगी काव्या, सौतेली बहन की वजह से बुरा फंसेगी पाखी - Bollywood Life हिंदी
Read More
Bhojpuri Song: काजल राघवानी को बाहों में भर खेसारी... - E24 Bollywood
Bhojpuri Romantic Video: सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और हॉट अदाकार काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की फेवरेट जोड़ी में से एक है। इस दोनों का एक पुराना गाना हाल ही सोशल मीडिया सनसनी मचा रहा है। इस गाने का टाइटल ‘कमल के फुलवा’ (Kamal Ke Pholwa) है, जिसमें खेसारी लाल और काजल फूलों से भरे गार्डन में इश्क लड़ा रहे हैं।
बता दें कि ये गाना फिल्म ‘हम है हिन्दुस्तानी’ (Hum Hai Hindustani) का है। गाने में आप देख सकते हैं कि काजल कभी रेड गाउन तो कभी पिंक ड्रेस में बवाल काट रही हैं, जिसे देख खेसारी का दिल मचलने लगा है। बता दें कि इस गाने को Khesari lal Yadav और Honey bee ने एक साथ मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स Azad Singh ने लिखे हैं। गाने को अब तक 8,551,165 बार देखा जा चुका है।
Related
Bhojpuri Song: काजल राघवानी को बाहों में भर खेसारी... - E24 Bollywood
Read More
ALVIDA लिखकर Adnan Sami ने इंस्टाग्राम को कहा Bye! सभी पोस्ट डिलीट, शॉक्ड हुए फैंस - Aaj Tak

शॉकिंग! मोस्ट फेमस और फेवरेट सिंगर अदनान सामी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी पोस्ट डिलीट कर दिए हैं. अदनान सामी का ब्लैंक इंस्टा हैंडल देखकर तो एक पल के लिए फैंस के होश ही उड़ गए. फैंस ये समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर अचानक ऐसा क्या हो गया कि इंस्टाग्राम से अदनान सामी के सभी पोस्ट गायब हो गए हैं.
अदनान सामी ने क्यों डिलीट किए इंस्टा पोस्ट?
अदनान सामी का अचानक से ब्लैंक इंस्टाग्राम हैंडल देखकर कुछ लोगों को लग रहा है कि शायद ये टेक्निकल ग्लिच होगा, लेकिन मामला तो कुछ और ही लग रहा है.
सम्बंधित ख़बरें
फैंस इसलिए भी शॉक्ड हो रहे हैं कि क्योंकि सिंगर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वे सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी लाइफ की हर अपडेट फैंस संग शेयर करते हैं. अदनान सामी की फैन फॉलोइंग सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं, बल्कि इंडिया में भी तगड़ी है. खासकर जबसे उन्होंने अपना वजन कम करके अपने ट्रांसफॉर्मेशन फोटोज शेयर किए हैं, तब से उनकी फैन फॉलोइंग पहले सी भी ज्यादा बढ़ गई है.
कई लोग तो इंस्टाग्राम पर सिंगर के ट्रांसफॉर्मेशन फोटोज देखकर खुद को फिट रखने के लिए मोटिवेट करते हैं. फैन फॉलोइंग की बात करें तो सिंगर के इंस्टा पर 672K फॉलोअर्स हैं. ऐसे में अदनान सामी के अकाउंट से सभी पोस्ट डिलीट हो जाना फैंस के लिए बेहद शॉकिंग है.
क्या ये है कोई प्रमोशनल ट्रिक?
अदनान सामी के इंस्टाग्राम हैंडल पर इस समय सिर्फ एक ही पोस्ट नजर आ रही है. इस पोस्ट को महज 1 घंटे पहले ही शेयर किया गया है, जिसपर अलविदा लिखा है और कैप्शन भी यही है. ऐसे में माना जा रहा है कि ALVIDA सिंगर का कोई नया प्रोजेक्ट हो सकता है और इंस्टाग्राम से सभी पोस्ट डिलीट करना एक प्रमोशनल मूव.
ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि किसी प्रोजेक्ट को प्रमोट करने की ये ट्रिक अब पुरानी हो चुकी है. कई दूसरे सेलेब्स भी अपने प्रोजेक्ट्स को प्रमोट करने के लिए अपने इंस्टा पोस्ट डिलीट कर चुके हैं. अब अदनान सामी के पोस्ट डिलीट करने की असली वजह क्या है, ये भी जल्द पता चल जाएगा.
ALVIDA लिखकर Adnan Sami ने इंस्टाग्राम को कहा Bye! सभी पोस्ट डिलीट, शॉक्ड हुए फैंस - Aaj Tak
Read More
Sunday, July 17, 2022
हैप्पी बर्थडे भूमि: होम मिनिस्टर रहे पिता की ओरल कैंसर से हुई मौत, अटेंडेंस कम होने की वजह से एक्टिंग स्कूल... - Dainik Bhaskar

4 घंटे पहले
जीरो फिगर के जमाने में चबी-डबी एक्ट्रेस आए और अपना मुकाम बना ले तो आप क्या सोचेंगे? आप यही सोचेंगे ना कि बात भूमि पेडनेकर की हो रही है। 2015 में आई फिल्म दम लगा के हईशा से अपने करियर की शुरुआत करने वाली भूमि 7 सालों के एक्टिंग करियर में 13 फिल्में कर चुकी हैं। वहीं 6 प्रोजेक्ट्स उनके हाथ में है। भूमि की जर्नी जानने के लिए देखिए वीडियो...
हैप्पी बर्थडे भूमि: होम मिनिस्टर रहे पिता की ओरल कैंसर से हुई मौत, अटेंडेंस कम होने की वजह से एक्टिंग स्कूल... - Dainik Bhaskar
Read More
OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak
इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...
-
मैं अटल हूं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर हाल ही में रिलीज हुई पंकज त्रिपाठी की फिल्म मैं अटल हूं सिनेमाघरों में रिलीज हो चुक...
-
लकड़बग्घा एक विजिलान्ट की कहानी है, जो आवारा कुत्तों संग हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाता है. हमारे समाज में आवारा कुत्तों को लेकर विवाद...
-
अब हम दोनों चौथे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं- सिंघम अगेन. 16 साल का लंबा साथ, कुछ नहीं बदला है, बेबो आज भी उतनी ही स्वीट और हार्डवर्किंग है...