Rechercher dans ce blog

Thursday, August 4, 2022

Urfi Javed: ना डोरी ना बिकिनी, इस बार बिना कपड़ों के दिखीं उर्फी, बालों से छिपाया बदन - Zee News Hindi

Urfi Javed Pics: 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) फेम एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद (Urfi Javed)अपने स्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. हालांकि, उनके कपड़ों के लिए ज्यादातर लोग उन्हें ट्रोल करते हैं लेकिन इसका उनपर जरा भी असर नहीं पड़ता. एक बार फिर उर्फी ने अपनी हॉट अदाओं से लोगों को घायल किया है.

Adblock test (Why?)


Urfi Javed: ना डोरी ना बिकिनी, इस बार बिना कपड़ों के दिखीं उर्फी, बालों से छिपाया बदन - Zee News Hindi
Read More

Kishore Kumar: इस मोड़ से जाते हैं... कुछ सुस्त क़दम रस्ते कुछ तेज़ क़दम राहें - Aaj Tak

'दुखी मन मेरे सुन मेरा कहना... जहां नहीं चैना, वहां नहीं रहना' साल 1956 में आई फिल्म फंटूश का यह गाना साहिर लुधियानवी ने लिखा था, और फिल्म में इसे आवाज़ किशोर कुमार ने दी थी. साहिर का यह गाना फिल्म के लिए था, लेकिन स्टूडियो में रिकॉर्ड करते हुए किशोर कुमार इसे अपने लिए लिखा हुआ मानकर गा रहे थे. किशोर का जीवन भी इसी पंक्ति पर चला, उन्हें जहां ज़रा भी दुःख मिला, उस जगह से चले गए. छोड़कर जाने के तमाम किस्से लिए किशोर कुमार की कहानी बेहद अल्हड़ रही. एक मस्तमौला आदमी जिसने फ़िक्र को कभी यह मौक़ा नहीं दिया कि वो किशोर के गले में उतर कर उनके सुर बिगाड़ दे. मध्य प्रदेश के खंडवा में जन्म लेने वाले किशोर को यह शायद यह 'आभास' भी नहीं हुआ होगा, कि खंडवा से दूर कहीं एक दुनिया उनका इंतज़ार कर रही है. स्कूल जाते समय जी चुराता हुआ एक बच्चा यही सोचता रहता था कि ना जाने कब इस सब से छुट्टी मिलेगी. 

पढ़ाई-लिखाई को लेकर आभाष कुमार गांगुली यानी कि किशोर कुमार के बड़े भाई अशोक कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका सबसे लाडला और छोटा भाई किशोर पढ़ाई का बड़ा चोर है. किशोर ने कभी इस बात का बहुत भार नहीं उठाया कि उनका पढ़ने में मन नहीं लगता, बल्कि वो उन दिनों बड़ी बड़ी थ्योरी भी ट्यून कर लेते थे. उनकी याद में उनके सब्जेक्ट से जुड़ा जो कुछ भी मौजूद था, सब की कोई ना कोई धुन थी. ऐसे में ये तो साफ़ था कि किशोर सीखे हुए सिंगर नहीं थे, वो सिंगर बने नहीं, बल्कि वो एक सिंगर थे. उन्हें बस वक़्त ने तराशा. 

Mumtaz: वो दौर जब A ग्रेड फिल्मों के लिए तरस रही थीं बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर क्वीन...
 

अशोक कुमार ने एक इंटरव्यू में एक खुलासा करते हुए बताया था कि किशोर की आवाज़ हमेशा से इतनी बेहतरीन नहीं रही. बल्कि ये एक हादसे की वजह से निखर गई. अशोक कुमार के मुताबिक बचपन में किशोर की आवाज़ काफी ख़राब थी. उनका गला बैठा हुआ था, खांसते रहते थे. लेकिन एक बार उनके जीवन में एक ऐसा हादसा घटा जिसने किशोर की दुनिया जैसे एकदम से उलट दी थी. दादा मुनि की मानें तो एक बार छोटे आभाष यानी कि किशोर अपनी मां के पास किचन में जब भागकर पहुंचे तो वहां रखी दराती पर उनका पैर पड़ गया जिसकी वजह से उनके पैर की एक उंगली बुरी तरह कट गई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर ने उनकी मरहम पट्टी तो कर दी, लेकिन किशोर को चोट की वजह से काफी दर्द रहा. दर्द के चलते किशोर काफी रोते रहते थे. किशोर तकरीबन 20 दिन तक रोते रहे और उनके बेहद रोने की वजह से उनके गले में बदलाव आ गया. उनकी आवाज़ में एक अलग ही खनक आ गई. इसे ऐसे समझ लीजिये कि बेहिसाब रोने से उनका रियाज़ हो गया. 

अक्सर ऐसा होता है कि हम जो हैं उसे छोड़कर कुछ और हो जाना चाहते हैं. हम यह जानने में मेहनत ही नहीं करते कि आखिर हमारी मिट्टी कौन सी है. लेकिन जो जान जाते हैं की उनकी सामर्थ्य क्या है, वो कमाल करते हैं. जैसे किशोर ने किया कि उनका नाम इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों में दर्ज है. किशोर गा सकते हैं, इस बात को लेकर उनके बड़े भाई दादा मुनि यानी कि अशोक कुमार में कॉन्फिडेंस था. इसीलिए उन्होंने एक दिन किशोर को एक हारमोनियम लाकर दिया और ये कह दिया कि अब तुम खूब गाओ और बजाओ. किशोर तो जैसे ख़ुशी से झूम उठे थे. 

कुंदन लाल सहगल को अपना गुरु मानने वाले किशोर उन्हीं के गाने गुनगुनाया करते थे. केएल सहगल और किशोर से जुड़ा एक किस्सा है कि एक बार हारमोनियम लेकर बैठे किशोर को देख उनके बड़े भाई दादा मुनि ने उनसे कुछ गानों की फरमाइश कर दी. उन्होंने कहा कि ए बाबू मोशाय, कोई गाना वाना सुनाओ ना. एकदम ख़ुशनुमा माहौल में कही गई इस बात को किशोर के जवाब ने और भी मज़ेदार बना दिया. किशोर ने कहा गाना तो मैं सुना दूंगा, लेकिन सहगल के गाने का पांच आना लूंगा. इस पर दादा मुनि ने कहा कि पांच आना, अच्छा तो मेरे गानों को गाने का कितना लेगा. किशोर बोले आपका कोई भी गाना एक आने में सुना दूंगा. 

मंदाकिनी: 80 के दौर में बोल्ड सीन, दाऊद से रिश्ते और मुंबई धमाकों में पूछताछ...
 
इतना सुनकर वहां ठहाके लग गए. दादा मुनि मान गए, लेकिन जब उन्होंने किशोर से सहगल का दूसरा गाना सुनाने को कहा तो किशोर बोले कि अब सहगल के गानों का रेट बढ़ गया है. पैसों को लेकर काफी सेंसटिव रहने वाले किशोर ने कभी मुफ्त में अपनी कला का प्रदर्शन नहीं किया. उनके इस अंदाज़ से जुड़े कई किस्से हैं. वो कोई भी फिल्म तब ही साइन करते थे जब उनको चेक मिल जाता था. किशोर पैसे नहीं छोड़ सकते थे. 

कई बार रिकॉर्डिंग के दौरान जब वो अपने साथ से कोड वर्ड में पूछ लेते थे कि हां भाई चाय पी की नहीं (मतलब पेमेंट हुई कि नहीं) तो इस पर अगर जवाब आए जी दादा, चाय पी ली बहुत गर्म थी तो किशोर स्टूडियो में समां बांध देते थे. लेकिन उन्हें जब जवाब में यह सुनने को मिलता कि नहीं दादा अभी चाय नहीं पी... चाय बस आ रही है. तो किशोर स्टूडियो में बिगड़े सुरों से माहौल बिगाड़ देते थे. हालांकि ऐसा भी नहीं था कि किशोर पैसों के लोभी हों, वो बस अपनी कला को मुफ्त या कम कीमत में करने से कभी राजी नहीं हुए. उन्हें लगता था कि एक कलाकार को उसका मेहनताना मिलना चाहिए, उतना तो ज़रूर कि जितना उसका और उसकी कला का हक है. लेकिन राजेश खन्ना की एक फिल्म 'अलग-अलग' के लिए किशोर ने सिर्फ एक रुपए लेकर भी गाने गाए.

हालांकि वो लता मंगेशकर की फीस से हमेशा एक रुपया कम लिया करते थे. ये उनका मनमौजी स्वभाव ही था कि इंदिरा गांधी की सरकार के दौर में उन्होंने सरकार के लिए किसी भी गाने या जिंगल को गाने से मना कर दिया. जिसका भुगतान उन्हें ऑल इंडिया रेडियो पर बैन होकर चुकाना पड़ा. लेकिन किशोर एक ऐसे शख्स थे जिन्हें अगर फर्क नहीं पड़ा था फिर चाहे जो हो जाए उन्हें फर्क नहीं ही पड़ेगा. वो टस से मस नहीं होने वाले. समाज की परवाह ना करने वाले किशोर कुमार का गाया हुआ गाना आज भी लोगों को हिम्मत देता है- कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना...

एक बेहतरीन कलाकार और एक बेहतरीन शख्सियत किशोर कुमार किसी भी फिल्म के सेट या फिर गानों की रिकॉर्डिंग के दौरान स्टूडियो की जान हुआ करते थे. उनके किस्सों को बताते हुए एक बार आशा भोंसले ने जिक्र किया था कि वो अक्सर एक 'मानस बच्चे' के साथ फिल्म के सेट पर या स्टूडियो में आया करते थे. वो जैसे ही सेट में घुसते तो वो एक इमैजिनरी बच्चे का हाथ पकड़े हुए आते थे. सबके सामने बच्चे से नमस्ते करने को कहते और खुद ही बच्चों की आवाज़ में जवाब देते. कई कई बार तो जब गानों की रिकॉर्डिंग हो रही होती तो वो बच्चे की आवाज़ में बोल उठते कि ये कैसा बकवास गाना है और फिर अपनी आवाज़ में कहते चुप चुप ऐसा नहीं कहते. उनकी इस आदत के साथ हम सभी इतना घुल मिल गए थे कि कई बार उनके उस इमैजिनरी बच्चे के हाल चाल भी पूछ लेते थे. 

भूपिंदर सिंह: राहों पे नज़र रखना, होंठों पे दुआ रखना...आ जाए कोई शायद, दरवाज़ा खुला रखना
 

किशोर कुमार के जीवन से जुड़े कई पहलुओं पर गौर करने पर मिलता है कि वो अक्सर अपने सेट से गायब होकर कहीं चले जाते थे, शूटिंग छोड़ जाते थे, किसी के साथ रिश्ते में भी कई बार वो अलग होकर उस जगह से उठकर चले जाते थे. ये यूं अचानक चले जाना उन्हें सबसे ज्यादा भाता था. लता मंगेशकर के साथ एक बार बातचीत में उन्होंने अपने इस नेचर के बारे में बात भी करते हुए कहा था कि वो किसी को दुःख नहीं पहुंचाना चाहते. जब सब कुछ बेहतर चल रहा होता है तो मुझे लगता है कि शायद यही वो सही समय है जब उठकर चले जाना चाहिए. मैं वहां से उठकर चला जाता था, या अभी भी छोड़ सकता हूं. मैं नहीं चाहता कि जब सब बहुत अजीब और दुखी सा हो जाए तब जाया जाए. हमेशा एक अच्छी याद रहनी चाहिए. उनके कई गानों में उनकी इस बात की झलक भी मिली कि जीवन को लेकर वो हमेशा आगे की तरफ़ बढ़े. ये मानकर कि ज़िंदगी के सफ़र में गुज़र जाते हैं जो मकाम, वो फिर नहीं आते.  

अल्हड़ और मदमस्त रहने वाले किशोर हमेशा एक ऐसी दुनिया सोचते थे जहां बस प्यार ही प्यार रहे. ऐसी एक दुनिया को जीने वाले किशोर कुमार का एक गाना भी उन्हीं की दुनिया बयान करता है. 

आ चल के तुझे मैं लेके चलूं, 
एक ऐसे गगन के तले.

जहाँ ग़म भी ना हो, आंसू भी ना हो, 
बस प्यार ही प्यार पले.

प्यार के मामले में किशोर कुमार एकदम बच्चे से रहे, जिस पर प्यार आया उससे कह दिया. लेकिन एक दौर ऐसा भी आया कि उनके एक इकरार और फिर उसके बाद उठाए गए एक कदम के बाद उन्हें मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा. ये बात तब की है जब उनके जीवन में रूमा देवी आईं. किशोर, रूमा से प्यार कर बैठे और उनसे शादी भी कर ली. इस बात ने उनके जीवन में भूचाल ला दिया था. बड़े भाई अशोक कुमार को जैसे ही इस बात का पता चल तो उन्होंने किशोर को ना सिर्फ घर से निकाल दिया बल्कि उन्हें फिल्म स्टूडियो बॉम्बे टॉकीज़ से भी निकलवा दिया. ये सबसे बुरा दौर था, जब सबसे ज्यादा प्यार करने वाला बड़ा भाई अपने भाई को घर से निकाल दे. 

किशोर दुखी थे, लेकिन उन्हें इन सभी बातों से ऐसी टूटन नहीं हुई कि कुछ अनहोनी घट जाए. रूमा के साथ किशोर ने अपने जीवन को शुरू किया और अब आगे के सफ़र में उनका साथ खेमचंद प्रकाश और सचिन देव बर्मन ने दिया. सचिन देव बर्मन ने किशोर को हद पार प्यार किया. उनकी मदद की. और सचिन देव बर्मन ही वो शख्स थे जिनकी वजह से को उनका पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला. और ये फिल्म थी- आराधना. 

सुनील दत्त की एक गुहार...और 'खलनायक' संजय दत्त के लिए 'सरकार' बन गए थे बाल ठाकरे
 

किशोर ने चार शादियां कीं. और ये चार नंबर किशोर के साथ काफी जुड़ा भी रहा. घर में चार भाई बहनों में चौथे नंबर के आभाष कुमार गांगुली ने एक्टिंग भी की. देव आनंद की पहली फिल्म के लिए जहां वो एक तरफ उनकी आवाज़ भी बने तो एक सीन में उन्होंने माली का किरदार भी निभाया. इस किरदार पर अशोक कुमार ने एक बार बात करते हुए बताया कि जब किशोर को यह मालूम हुआ था कि ये सीन रीक्रिएट किया जाएगा तो वो सेट से भाग गया था. इस सीन में हमने किशोर से एक छोटा रोल करने को कहा, कि तुम बस एक सीन में आओगे और बस ऐसे ही कुछ भी बोल देना, तो किशोर ने इस सीन में थोड़ा बहुत बोलकर बिना आवाज़ के गालियां भी दे दी थीं. यह फिल्म थी- जिद्दी. किशोर एक पैदाइशी कलाकार थे और उतने ही मस्तीखोर भी.    

सेट पर शूटिंग का एक किस्सा है जिसमें उन्हें शूटिंग के दौरान उन्हें कार स्टार्ट कर के फ्रेम से IN और OUT होना था. डायरेक्टर ने जैसे ही ACTION कहा तो किशोर कार लेकर निकले, लेकिन वो फिर सीन ही नहीं शूटिंग सेट से भी आउट हो गए. उन्हें ढूंढा गया कि किशोर कहां चले गए तो किशोर ने सेट पर तीन घंटे बाद ये सूचना पहुंचाई कि आपने CUT तो बोला ही नहीं इसलिए मैं पनवेल निकल आया. एक मदमस्त कलाकार जिसके जैसा ना पहले कभी हुआ और ना शायद अब कभी होकर अपनी कार लेकर संको हंसाते हुए हमारी आंखों के सामने से गुज़र गया. पीछे कुछ बाकी है तो उनके प्लान किये के हिसाब से हंसती खेलती बातें, वो हमेशा यही चाहते भी रहे कि कहीं कुछ बुरा ना रह जाए. किशोर कुमार हमारे दिलों में हमेशा ये खूबसूरत याद की तरह बने रहेंगे. जब भी मन उदास हुआ तो उनके युडली गुनगुना लेंगे.   
 

Adblock test (Why?)


Kishore Kumar: इस मोड़ से जाते हैं... कुछ सुस्त क़दम रस्ते कुछ तेज़ क़दम राहें - Aaj Tak
Read More

Wednesday, August 3, 2022

Sunil Grover Birthday: अजय देवगन की आधी मूंछ उड़ाने वाले डॉ मशहूर की पहली कमाई थी महज इतनी, जाने दिलचस्प बाते.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Author: Tanya AroraPublish Date: Wed, 03 Aug 2022 09:32 AM (IST)Updated Date: Wed, 03 Aug 2022 09:32 AM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन।Sunil Grover Birthday Special: सुनील ग्रोवर आज के समय में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कई सालों के संघर्ष के बाद कॉमेडी में अपनी पहचान बनाई। सुनील ग्रोवर को आज कॉमेडी के दुनिया में डॉ. मशहूर गुलाटी से लेकर, रिंकू भाभी और गुत्थी के नाम से जाना जाता है। डॉ. मशहूर गुलाटी उर्फ सुनील ग्रोवर एक ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने टीवी के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी बहुत काम किया और अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन और सलमान खान सहित कई बड़े सितारों के साथ उन्होंने स्क्रीन स्पेस शेयर किया। सुनील ग्रोवर आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं और उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।

हरियाणा के छोटे से गांव में हुआ था सुनील ग्रोवर का जन्म

सुनील ग्रोवर का जन्म 3 अगस्त 1977 को हरियाणा के जिले सिरसा के एक छोटे से गांव मंडी डबवाली में हुआ था। सुनील ग्रोवर को बचपन से ही अभिनय का शौक था। नौवीं क्लास में तबला सीखने वाले सुनील ग्रोवर हमेशा शाह रुख खान की तरह बड़ा एक्टर बनने का सपना देखते थे। कई मौकों पर सुनील ग्रोवर शाह रुख खान के लिए अपनी दीवानगी दिखाते हुए भी नजर आए हैं। शुरू से ही अभिनय में दिलचस्पी रखने वाले सुनील ग्रोवर ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से थिएटर में मास्टर की डिग्री भी ली।

View this post on Instagram

A post shared by Rochelle Rao Sequeira (@rochellerao)

अजय देवगन की कांट दी थी सुनील ग्रोवर ने आधी मूंछ

छोटे से गांव में जन्में सुनील ग्रोवर के लिए फिल्मों में काम करने का ये सफ़र बिलकुल भी आसान नहीं था। उन्होंने कई बड़ी-बड़ी फिल्मों में बहुत छोटे-छोटे किरदार भी निभाए। सुनील ग्रोवर ने अपने करियर की शुरुआत 1998 में आई फिल्म 'प्यार तो होना ही था' से की थी। इस फिल्म में अजय देवगन और काजोल मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में सुनील ग्रोवर ने नाई का छोटा सा किरदार निभाया था। इस फिल्म में वह अजय देवगन से बात करते करते उनकी मूंछ काट देते है। हालांकि उस वक्त लोगों को ये नहीं पता था कि वह सुनील ग्रोवर ही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

सुनील ग्रोवर की शुरुआती कमाई थी महज इतनी

सुनील ग्रोवर आज के समय में भले ही एक एपिसोड के लिए 10 से 12 लाख तक की फीस लेते हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब सुनील ग्रोवर को महज किसी भी फिल्म और थिएटर में एक सीन के लिए महज 500 रुपये मिलते थे। अपनी शुरुआती कमाई की जानकारी खुद सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी थी। सुनील ग्रोवर ने बताया था कि 'जब वह मुंबई आए थे, तो उन्होंने अपनी कमाई और बचत के पैसों से मुंबई में एक अच्छे इलाके में घर रेंट पर लिया। लेकिन उस वक्त वह सिर्फ 500 रुपये कमाते थे'।

View this post on Instagram

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover

कपिल शर्मा के शो से हुए घर-घर में मशहूर

सुनील ग्रोवर को देखते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है, इसमें कोई दोराय नहीं है। कपिल शर्मा के पहले शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में जहां उन्होंने गुत्थी बनकर लोगों को हंसाया तो वही द कपिल शर्मा शो में वह कभी रिंकू भाभी बने तो कभी डॉ मशहूर गुलाटी उन्हें हर किरदार में पसंद किया गया। हालांकि कुछ सालों पहले कपिल के साथ टूर से लौटते हुए उनका फ्लाइट में उनसे झगड़ा हो गया, जिसकी वजह से उन्होंने शो को अलविदा कह दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

साल 2022 में सुनील ग्रोवर को आया था हार्ट अटैक

सुनील ग्रोवर के चाहने वाले हमेशा उन्हें स्क्रीन पर मिस करते हैं। लेकिन साल 2022 में सुनील ग्रोवर को जब फरवरी में हार्ट अटैक आया था, तो सिर्फ उनके फैंस ही नहीं बल्कि सितारे भी एक्टर के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रेयर कर रहे थे। सुनील ग्रोवर कुछ दिनों तक अस्पताल में भी भर्ती थे और उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी। हालांकि सुनील ग्रोवर जब ठीक होकर आए तो फैंस के चेहरे पर भी एक बड़ी सी खुशी आ गई। सुनील ग्रोवर हाल ही में अर्चना पूरण सिंह के शो 'लाफ्टर चैंपियन इंडिया' में डॉ मशहूर गुलाटी के रूप में नजर आए थे।

Edited By: Tanya Arora

Adblock test (Why?)


Sunil Grover Birthday: अजय देवगन की आधी मूंछ उड़ाने वाले डॉ मशहूर की पहली कमाई थी महज इतनी, जाने दिलचस्प बाते.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

Tuesday, August 2, 2022

कोमा में अनुज, शुरू अनुपमा का रोना-धोना, देखकर बोले फैंस- बंद करो ये वरना देखना छोड़ देंगे - Aaj Tak

रुपाली गांगुली के शो अनुपमा ने टीवी की दुनिया में अपनी दमदार और सिंपल स्टोरीलाइन से तहलका मचाया हुआ है. टीआरपी के मामले में अनुपमा शो ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. शो को फैंस का बेशुमार प्यार मिलता है. शो के लिए फैंस की दीवानगी की आज भी कायम है. लेकिन अनुपमा के नए प्रोमो में ऐसा क्या दिखा दिया कि टीवी के मोस्ट फेवरेट शो को लोग बंद करने की मांग करने लगे?

अनुपमा के ट्रैक से नाराज हुए दर्शक

रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा शो में लगातार एक के बाद एक ट्विस्ट्स आ रहे हैं. हाल ही में शो का एक नया प्रोमो सामने आया, जिसमें अनुज को गंभीर बीमारी होते हुए दिखाया गया है. 

शो के प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनुज लकवे का शिकार हो जाता है और उसकी है ऐसी हालत देखकर अनुपमा उदास और परेशान हो जाती है. प्रोमो में अनुज बेड पर गुमसुम लेटा हुआ दिखाई दे रहा है और अनुपमा उसकी देखभाल कर रही है. शो का प्रोमो काफी डिप्रेसिंग है. 

दर्शक दे रहे शो देखना बंद करने की धमकी

शो का नया ट्रैक देखकर दर्शक मेकर्स पर भड़क रहे हैं. उन्हें शो में ये नया ट्विस्ट बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है. कई यूजर्स ने तो शो छोड़ने तक की धमकी दे दी है. एक यूजर ने प्रोमो पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा- हर गुजरते दिन के साथ शो पिछड़ रहा है. 

एक दूसरे यूजर ने लिखा- थर्ड क्लास शो. इस शो को बाय कह रही हूं. 

एक यूजर ने लिखा- अगर अनुज कोमा में जाता है तो इस शो को देखना बंद कर दूंगी. ये दूसरे सास-बहू ड्रामा की तरह बनता जा रहा है. 

शो के करेंट ट्रैक के नाराज होकर कई यूजर्स शो को बंद करने की भी मांग कर रहे हैं. प्रोमो पर मिले निगेटिव रिस्पॉन्स के बीच अब क्या मेकर्स अपनी स्टोरीलाइन में बदलाव लाएंगे या नहीं ये देखने वाली बात होगी. अनुपमां शो को देखकर पुराने घ‍िसे प‍िटे शोज की याद जरूर ताजा हो रही है. लेकिन मेकर्स ने इसी तरह इमोशन के साथ ख‍िलवाड़ किया तो वो दिन दूर नहीं जब बाकी शोज की तरह टॉप में रहने वाला अनुपमां शो टीआरपी से पूरी तरह गायब हो जाएगा. ऐसा पहले भी कई शोज के साथ हो चुका है.   

Adblock test (Why?)


कोमा में अनुज, शुरू अनुपमा का रोना-धोना, देखकर बोले फैंस- बंद करो ये वरना देखना छोड़ देंगे - Aaj Tak
Read More

Monday, August 1, 2022

Maharani Season 2 Trailer: फिर लौटी 'महारानी 2' की रानी, खेला जाएगा राजनीति का खेल, टूटेगी परंपरा - Aaj Tak

हुमा कुरैशी एक बार फिर ओटीटी पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. हुमा की वेब सीरीज 'महारानी' के सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर से साफ है कि इस बार रानी भारती एक बार जबरदस्त अंदाज में वापस आने वाली हैं. इस ट्रेलर में राजनीति के अलग-अलग पैंतरे आप किरदारों को आजमाते देखेंगे. 

महारानी 2 का ट्रेलर रिलीज

नवीन कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बनने की कोशिश में अभी भी लगे हुए हैं. तो विपक्ष रानी भारती के पीछे हाथ धोकर पड़ा हुआ है. इस बार रानी का मुकाबला अपने खुद के पति से भी होने वाला है. ऐसे में चारों तरफ से घिरी रानी भारती भी ठान कर बैठी है कि सामने वाले किसी भी इंसान को यूं ही नहीं छोड़ेंगी.

ट्रेलर की शुरुआत में जाति के आधार पर भेदभाव के बारे में बात होती है. बहुत सारे लोग मिलकर आंदोलन कर रहे हैं. इसके बीच आकर एक लड़का खुद को आग लगा लेता है. लड़का कहता है कि वर्मा कमीशन के विरुद्ध जाने के लिए मैं कुछ भी कर सकता हूं. दूसरी तरफ मिस पटना कॉन्टेस्ट की विजेता मिस शिल्पा अग्रवाल की हत्या हुई है. इसने पूरे बिहारी समाज को हिलाकर रख दिया है. इसी का फायदा उठाकर विपक्ष रानी भारती को घेरने की तैयारी में लगा हुआ है.

रानी को घेरने की तैयारी

विपक्ष का कहना है- जनता में रोष, प्रशासन खामोश. नवीन कुमार पिछले 17 साल से बिहार का मुख्यमंत्री बनने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में वो इस मौके को अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहते. इसी के लिए नवीन धर्म का सहारा लेते नजर आएंगे. वहीं रानी भारती पीछे हटने वालों में से नहीं है. उन्होंने साफ कर दिया है कि परंपरा टूटने के लिए बनती है और रानी खुद उसको तोड़ने के लिए बदनाम है. 

उम्मीद की जा रही है कि 'महारानी सीजन 2' पहले से ज्यादा दमदार कहानी और किरदारों को साथ लौटेगा. डायरेक्टर रविंद्र गौतम की यह वेब सीरीज सोनी लिव पर 24 अगस्त को रिलीज होगी. इसमें हुमा कुरैशी के साथ सोहम शाह, अमित सियाल, विनीत कुमार संग प्रमोद पाठक और अन्य एक्टर्स नजर आएंगे.

Adblock test (Why?)


Maharani Season 2 Trailer: फिर लौटी 'महारानी 2' की रानी, खेला जाएगा राजनीति का खेल, टूटेगी परंपरा - Aaj Tak
Read More

Salman Khan को मिला बंदूक का लाइसेंस, धमकी मिलने पर की थी हथियार की मांग | GMI - NDTV India

Adblock test (Why?)


Salman Khan को मिला बंदूक का लाइसेंस, धमकी मिलने पर की थी हथियार की मांग | GMI - NDTV India
Read More

Sunday, July 31, 2022

मीडिया के सामने ही हवा में उड़ गई Janhvi Kapoor की ड्रेस, सरेआम होना पड़ा शर्मिंदा - Zee News Hindi

Janhvi Kapoor Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की हाल ही में फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसका नाम है 'गुड लक जेरी' (Good Luck Jerry). इस फिल्म में जाह्नवी का एक अलग रोल देखने को मिल रहा है. इस फिल्म के प्रमोशन के लिए जाह्नवी ने खूब मेहनत भी की है. हालांकि, उन्होंने अपने ड्रेसिंग स्टाइल का भी ध्यान रखा.  जाह्नवी कपूर को बॉलीवुड की काफी बोल्ड एक्ट्रेस माना जाता है. एक्ट्रेस को आए दिन छोटे कपड़ों में देखा जाता है. एक्ट्रेस बड़ी बेबाकी से अपने छोटे कपड़ों को कैरी कर लेती हैं. लेकिन इसी वजह से वो कई बार ऊप्स मोमेंट की भी शिकार हो जाती हैं. एक बार तो उन्होंने इतनी छोटी ड्रेस पहन ली कि वो हवा में उड़ गई लेकिन ऐन मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी लाज बचा ली. 

जाह्नवी की उड़ी ड्रेस

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के स्टाइल और हॉटनेस का हर कोई दीवाना है. उनके फैंस लगातार उनके फोटो और वीडियोज का इंतजार करते रहते हैं. अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के सामने आए वीडियो में वो कार से निकलकर बिल्डिंग की ओर जाती नजर आ रही थीं. इस दौरान उन्हें पैपराजी ने स्पॉट किया. एक्ट्रेस जल्दी में निकल रही होती हैं कि तभी हवा का एक झोंका आता है और उनकी ड्रेस उड़ जाती है. ऐसे में एक्ट्रेस हड़बड़ाकर जैसे-तैसे खुद को संभालती हैं. 

 

 

जाह्नवी की करियर

एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'धड़क' (Dhadak) के जरिए की थी. इस फिल्म में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ईशान खट्टर के साथ नजर आई थीं. फिल्म में उन्होंने फीमेल लीड रोल प्ले किया था. इसके बाद वह 'गुंजन सक्सेना' और 'रूही' जैसी फिल्मों में काम करती नजर आ चुकी हैं. जल्द ही जाह्नवी की 'गुड लक जैरी' (Good Luck Jerry) फिल्म भी रिलीज होने वाली है. इस फिल्म जाह्नवी का अलग रूप देखने को मिल रहा है.

 

 

जाह्नवी की आने वाली फिल्में

जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अभी बहुत सी फिल्में आने वाली हैं. जाह्नवी की फिल्म 'मिली' एक एक सर्वाइवल थ्रिलर है.फिल्म एक नर्सिंग ग्रेजुएट लड़की की कहानी है, जो एक रेस्टॉरेंट में पार्ट टाइम जॉब करती है. एक दिन अचानक वह रेस्टॉरेंट के फ्रीजर रूम में लॉक हो जाती है. इस फ्रीजर रूम में जिंदा रहने के लिए उसे किस तरह जद्दोजहद करनी पड़ती है. इसके अलावा जाह्नवी 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में एक बार फिर राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी. जिसमें राजकुमार राव, महेंद्र और जाह्नवी कपूर, महिमा के किरदार में नजर आएंगे. यह फिल्म दो ऐसे लोगों की कहानी है, जिनका एक ही सपना है कि महिमा क्रिकेट में कुछ कर गुजर जाए. जाह्नवी कपूर  फिल्म 'बवाल' में वरूण के साथ बवाल मचाती नजर आएंगीं.

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर 

Adblock test (Why?)


मीडिया के सामने ही हवा में उड़ गई Janhvi Kapoor की ड्रेस, सरेआम होना पड़ा शर्मिंदा - Zee News Hindi
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...