Rechercher dans ce blog

Saturday, August 6, 2022

समंदर में Sushmita Sen ने एन्जॉय की स्विमिंग, वीडियो पोस्ट कर बोलीं- लाइफ की गहराई को समझ रही हूं - Aaj Tak

सुष्मिता सेन उस समय सुर्खियों में आ गईं, जब ललित मोदी ने एक्ट्रेस संग रिलेशनशिप की बात को कन्फर्म किया. सुष्मिता सेन उन एक्ट्रेस में से हैं जो अपना सोशल मीडिया अकाउंट खुद हैंडल करती हैं. वह फैन्स को ट्रांसपेरेंसी के साथ अपनी पर्सनल लाइफ के अपडेट्स देने में यकीन रखती हैं. जबसे ललित मोदी संग एक्ट्रेस रिलेशनशिप में आई हैं, वह उनके साथ बिताए कुछ पलों को फैन्स संग शेयर कर रही हैं. हालांकि, वीडियोज या फोटोज में ललित मोदी तो नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन सर्दीनिया में सुष्मिता सेन ने किस तरह पल बिताए, वह जरूर देखने लायक हैं. 

एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो
सुष्मिता सेन ने खुद का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह समंदर में डुबकी लगाते और स्विमिंग करते हुए नजर आ रही हैं. Mediterranean Sea का वह आनंद लेती दिख रही हैं. वीडियो के कैप्शन में सुष्मिता सेन ने लिखा, "सीधे हो जाओ, रुको, सांस लो और चीजों को जाने दो. खुद को सरेंडर कर दो और उससे सीख लो. मैंने Mediterranean Sea का कुछ ऐसे ही आनंद लिया है. इस वीडियो को मेरे दोस्त ने बनाया है, वह भी बड़ी ही खूबसूरती से. जहां लाइफ में गहराई है, मैं उसके लिए हमेशा तैयार रहती हूं. मैं आप सभी से बहुत प्यार करती हूं."

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुष्मिता सेन एक यॉट पर हैं और उन्होंने मुंह पर ब्रीदिंग मास्क लगाया हुआ है. ब्लैक स्पेगेटी टॉप के साथ व्हाइट स्कर्ट पहनी हुई है. सुष्मिता सेन यॉट के किनारे पर बैठकर समंदर में छलांग लगाती हैं और स्विमिंग करने लगती हैं. एक्ट्रेस का दोस्त पीछे वीडियो बना रहा है. आसपास कई यॉट्स भी नजर आ रही हैं. कुछ ही घंटों में सुष्मिता सेन के इस वीडियो पर लाखों लाइक्स आ गए हैं. 

फैन्स सुष्मिता सेन के इस वीडियो से काफी इंप्रेस हुए हैं. फैन्स लगातार कॉमेंट्स कर एक्ट्रेस की सराहना कर रहे हैं. लाइफ को जिस पॉजिटिविटी से सुष्मिता सेन देखती हैं, वह काबिले तारीफ नजर आता है. सुष्मिता सेन ने दो बेटियों को गोद लिया हुआ है. बड़ी बेटी का नाम रेने है और छोटी बेटी का नाम अलीसा है. दोनों ही के साथ सुष्मिता सेन बहुत अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं. 

Adblock test (Why?)


समंदर में Sushmita Sen ने एन्जॉय की स्विमिंग, वीडियो पोस्ट कर बोलीं- लाइफ की गहराई को समझ रही हूं - Aaj Tak
Read More

साउथ मूवी के गाने पर Monalisa का जबरदस्त डांस, पहले नहीं देखें होंगे ऐसे मूव्स - Aaj Tak

भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर स्टार मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री के अलावा मोनालिसा टीवी पर भी अपना दमखम दिखा चुकी हैं. अपने टैलेंट से मोनालिसा दिन पर दिन अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ाती जा रही हैं. यही वजह है कि एक्ट्रेस अपने फैंस के लिये इंस्टाग्राम पर कुछ ना कुछ शेयर किया करती हैं. इस बार उन्होंने डांस वीडियो शेयर किया है. 

मोनालिसा का जबरदस्त डांस 
मोनालिसा जितनी दमदार एक्ट्रेस हैं, उतनी ही बेहतरीन डांसर भी हैं. मोनालिसा जब भी डांस करती हैं अपने डांस मूव्स से गदर काट देती हैं. फिर चाहें वो स्टेज पर हों या घर पर. अबकी बार एक्ट्रेस ने साउथ के गाने पर अपने डांस मूव्स दिखाये हैं. वीडियो में मोनालिसा ट्रेडिंग सॉन्ग Ra Ra Reddy I m Ready पर डांस करती दिख रही हैं. 

शॉर्ट् स्कर्ट-ब्लैक टॉप में मोनालिसा बेहद एनर्जी और जोश के साथ डांस करती दिख रही हैं. एक्ट्रेस का डांस देख कर कहना गलत नहीं होगा कि डांस उनकी रग-रग में बसा हुआ है. वीडियो शेयर करते हुए वो लिखती हैं, मैं इसे करने से कैसे चूक गई. मुझे करना पड़ा. मोनालिसा का जबरदस्त देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है. 

फैंस ने बताया सुपर डांसर
साउथ के गाने पर मोनालिसा कुछ ऐसे थिरकीं कि हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है. ये बात उनके वीडियो पर आये कमेंट्स को देख कर साफ कही जा सकती है. डांस वीडियो देखने के बाद कोई उन्हें सुपर डांसर का खिताब दे रहा है. वहीं किसी ने फायर इमोजी बनाई है. मतलब चंद सेकेंड के डांस वीडियो से भोजपुरी क्वीन ने आग लगा दी है.

मोनालिसा का ये डांस वीडियो देखने के बाद उनसे कुछ और डांस वीडियोज पोस्ट करने की उम्मीद बढ़ गई है. अब देखते हैं कि भोजपुरी क्वीन हमारी इस उम्मीद पर कितना खरा उतरती हैं.

Adblock test (Why?)


साउथ मूवी के गाने पर Monalisa का जबरदस्त डांस, पहले नहीं देखें होंगे ऐसे मूव्स - Aaj Tak
Read More

अश्लील टाइटल भी सेंसर से पास करा लेते थे दादा: बेटी को कभी अपना नाम नहीं दिया, एक ही एक्ट्रेस के साथ 13 फिल... - Dainik Bhaskar

2 घंटे पहलेलेखक: ईफत कुरैशी

आज की अनसुनी दास्तानें में कहानी उस शख्स की जिसने भारतीय सिनेमा को एक नया जॉनर दिया। ये जॉनर था सेक्स कॉमेडी का और वो शख्स हैं दादा कोंडके। मराठी फिल्मों का वो एक्टर जिसने पहली बार फिल्मों में सेक्स कॉमेडी या डबल मीनिंग डायलॉग्स की शुरुआत की। उनकी फिल्मों के टाइटल इतने डबल मीनिंग होते थे कि सेंसर बोर्ड अधिकारियों के माथे पर पसीना आ जाता था, लेकिन कभी इन फिल्मों की रिलीज पर बैन नहीं लगा पाए क्योंकि वो दादा कोंडके के तर्कों के आगे हार जाते थे।

फिल्में द्विअर्थी होती थीं, लेकिन खूब देखी जाती थीं। दादा कोंडके के नाम लगातार सबसे ज्यादा सिल्वर जुबली फिल्में देने का गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उनकी 9 फिल्में 25 हफ्तों तक थिएटर में चली थीं। इनमें से कुछ 50 हफ्तों तक भी चलीं। उनका फिल्मी सफर जितना दिलचस्प था, निजी जिंदगी उतनी ही दर्द भरी। उन्होंने जिस महिला से शादी की उससे कभी बनी नहीं, एक बेटी हुई जिसे दादा ने कभी अपना नाम नहीं दिया। 8 अगस्त को इन्हीं दादा कोंडके की 90वीं जयंती है।

पढ़िए, मराठी फिल्मों के दिग्गज एक्टर-डायरेक्टर दादा कोंडके की अनसुनी कहानी…

लालबाग की चॉल में था दादा का आतंक

जमाना था आजादी के पहले के भारत का। 1932 की बात है। पुणे के पास बसे छोटे से गांव इंगावली से सालों पहले एक परिवार काम की तलाश में मुंबई पहुंचा था। मुंबई में परिवार ने लालबाग की चॉल में घर बसाया, जिसके ज्यादातर सदस्य बॉम्बे डाइंग की कॉटन मिल में काम कर गुजारा करते थे।

इसी परिवार में गोकुल अष्टमी के दिन 8 अगस्त 1932 को बेटे का जन्म हुआ। भगवान कृष्ण के नाम पर बेटे का नाम कृष्णा रखा गया, वही कृष्णा जिसे देश ने दादा कोंडके नाम देकर खूब सम्मान दिया। कृष्णा बचपन में काफी मोटे हुआ करते थे जो चॉल में मामूली गुंडागर्दी कर फेमस थे। रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू में खुद कोंडके ने कहा था, लालबाग इलाके में मेरा आतंक था। कोई हमारे मोहल्ले की लड़कियों को नहीं छेड़ सकता था। बदमाशों पर मेरा गुस्सा बरसता था और मैंने ईंट, पत्थर, सोडा बोतलों से खूब लड़ाइयां की हैं।

घर के सारे सदस्य हादसे में मारे गए, सिर्फ एक भाई बचा

असल साल का तो कहीं उल्लेख मिलता नहीं है लेकिन युवा होते दादा कोंडके के परिवार के लगभग सारे सदस्य एक हादसे में मारे गए। सिर्फ दादा कोंडके और उनके एक बड़े भाई ही परिवार में बचे। इस हादसे से वे बुरी तरह टूट गए। उन्होंने एक साल तक किसी से ज्यादा बात नहीं की, खाना-पीना भी लगभग बंद कर दिया। दादा कोंडके ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मुझे लगा मैं पागल हो जाऊंगा। भगवान ने मेरे साथ ऐसा क्यों किया। मैंने सोच लिया कि दुखों को भूलकर मैं लोगों को हंसाऊंगा। इस तरह मैं कॉमेडी में उतरा।'

किराना दुकान की नौकरी से लोकल बैंड तक सब आजमाया

जब परिवार के सदस्यों को खोने के दर्द से उभरे तो दादा कोंडके ने अपना बाजार नाम की एक किराना दुकान में नौकरी की। जहां उन्हें महीने के 60 रुपए मिला करते थे। मनोरंजन करने के लिए एक लोकल बैंड का हिस्सा बन गए, यहीं उन्हें स्टेज शो से जुड़ने का मौका मिला। दादा इतने नर्म स्वभाव के थे कि कामयाबी मिलने के सालों बाद भी बैंड के लोगों से मिलने जाया करते थे। मराठी स्टार को घर में देख कर बैंड वाले इस सोच में पड़ जाते थे कि आखिर उन्हें कैसे साफ जगह में बिठाकर खातिर की जाए, लेकिन दादा उन्हें समझाते कि मैं आज भी वही आदमी हूं जो तुम्हारे साथ पहले था।

प्ले करते हुए दादा कोंडके को महाराष्ट्र के कई इलाकों में जाने का मौका मिला, जहां उन्होंने दर्शकों की मनोरंजन से जुड़ी डिमांड को बखूबी समझा। कोंडके सेवा दल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हिस्सा थे, जहां उन्होंने ड्रामा में काम किया। यहां उनकी मराठी स्टेज पर्सनालिटी से जान-पहचान बढ़ी और मदद से कोंडके ने अपनी थिएटर कंपनी शुरू कर दी।

अपने प्ले में इंदिरा गांधी का खुल कर मजाक बनाया

इस ड्रामा को कांग्रेस विरोधी बताया गया, जिसमें इंदिया गांधी का भी खूब मजाक उड़ाया गया। जहां एक तरफ ड्रामा पसंद किया गया, वहीं कांग्रेस विरोधी पार्टियों ने दादा कोंडके का जमकर सपोर्ट किया। 1975 में हैदराबाद में इसका आखिरी प्ले हुआ, इसके ठीक बाद इमरजेंसी लागू हो गई।

आशा भोसले ने करवाई फिल्ममेकर से दोस्ती और हीरो बन गए

उस जमाने की पॉपुलर सिंगर आशा भोसले इनकी बड़ी प्रशंसक थीं। वो मुंबई में होने वाला ‘विच्छा माझी पूरी करा’ का हर शो देखने जाती थीं। उन्हीं ने दादा कोंडके के अभिनय से खुश होकर उनकी मुलाकात मराठी फिल्ममेकर भालजी पेढ़ाकर से करवाई।

भालजी पेढ़ाकर ने दादा कोंडके को फिल्म ‘तंब्डी माती’ से 1969 में मराठी फिल्मों में आने का मौका मिला। पहली ही फिल्म को बेस्ट मराठी फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला। 1971 में दादा ने ‘सोंगड्या’ फिल्म प्रोड्यूस की, जिसमें उन्होंने खुद लीड रोल निभाया।

सेंसर बोर्ड भी परेशान था दादा की फिल्मों से

दादा कोंडके की फिल्मों के टाइटल और डायलॉग डबल मीनिंग हुआ करते थे। जहां कुछ लोग इसे दिल खोलकर अपनाते थे, वहीं एक तबका ऐसा था जिसे ये डायलॉग भद्दे लगते थे। सेंसर बोर्ड ने भी कई बार फिल्मों पर आपत्ति जताई, लेकिन कोई दादा के खिलाफ आवाज नहीं उठा सका। उनके पास अपनी हर फिल्म के टाइटल और डायलॉग को लेकर कुछ जवाब होता था, जिसके आगे सेंसर बोर्ड को भी झुकना पड़ता था।

बॉलीवुड में नहीं चले तो शुरू किया मराठी फिल्मों को हिंदी में बनाने का ट्रेंड

मराठी सिनेमा में पॉपुलर होने के बाद दादा कोंडके ‘तेरे मेरे बीच में’, ‘अंधेरी रात में दीया तेरे हाथ में’, ‘आगे की सोच’ और ‘ले चल अपने साथ’ जैसी हिंदी फिल्मों में भी नजर आए। इनमें से अंधेरी रात में दीया तेरे हाथ में फिल्म काफी चर्चा में रही। वजह थी फिल्म का डबल मीनिंग टाइटल और सेक्स कॉमेडी वाले डायलॉग्स। फिल्मों को मास ऑडियंस तक पहुंचाने और फनी बनाने के लिए इन्हें फिल्मों में तो लिया जाता था, लेकिन इन्हें B या C ग्रेड एक्टर का दर्जा दिया जाता था। इस बात से नाराज होकर कोंडके ने मराठी फिल्मों को हिंदी में बनाने का ट्रेंड शुरू किया।

धर्मेंद्र, जितेंद्र, अमिताभ बच्चन जैसे बड़े कलाकार भी दादा कोंडके के काम की सराहना कर चुके हैं। रेखा इनकी फिल्म ‘भिंगरी’ के गाने ‘कुठे जायचे हनीमून’ में लावणी करती दिख चुकी हैं। इनकी कई फिल्मों में आशा भोसले ने आवाज दी है।

जब देव आनंद का स्टारडम पड़ गया दादा के सामने फीका

1971 में ‘सोंगड्या’ फिल्म का क्लैश उस जमाने के सुपरस्टार देव आनंद की फिल्म ‘तीन देवियां’ से हुआ। दादर के कोहिनूर थिएटर के मालिक ने देव आनंद की फिल्म लगाने का फैसला किया, लेकिन दादा 4 हफ्ते पहले ही थिएटर बुक कर चुके थे। थिएटर मालिक के अड़ियल मिजाज से परेशान होकर दादा कोंडके ने शिवसेना फाउंडर बालासाहेब ठाकरे से मदद मांगी।

बाल ठाकरे ने खुद थिएटर के बाहर छोटा सा मंच बनवाया और भाषण में थिएटर मालिकों से कहा, क्या फिल्में हिंदी में ही होती हैं। महाराष्ट्र में मराठी फिल्म ना दिखाकर आप यहां के लोगों से अन्याय कर रहे हैं। आपने फिल्म को जगह नहीं दी, अब हम इस फिल्म को इसी थिएटर में लगाएंगे। फिल्म लगाने का अधिकार हम आपसे छीनते हैं। अगर फिल्म नहीं लगी तो ये टॉकीज, टॉकीज नहीं रहेगी और आपको इसका हर्जाना भुगतना पड़ेगा।

रैलियों में भीड़ जुटाने का काम करते थे कोंडके

फिल्मों के अलावा दादा कोंडके शिवसेना के साथ राजनीति में उतरे। दादा कोंडके की फैन फॉलोइंग अच्छी थी और गरीब तबके के लोग भी उन्हें खूब सराहते थे। दादा कोंडके शिवसेना की रैलियों में भीड़ बढ़ाने का काम करने लगे। रैलियों में अपनी फनी स्पीच से कोंडके दर्शकों का दिल जीत लिया करते थे।

मैं महाराष्ट्र का CM बनना चाहता हूं- कोंडके

राजनीति में रहते हुए दादा की बाल ठाकरे से गहरी दोस्ती थी। जब 80 के दशक में शिवसेना दोबारा सरकार बनाने वाली थी तो दादा को उम्मीद थी कि ठाकरे उन्हें विधायक की टिकट देंगे, लेकिन उनके हाथ निराशा लगी। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद महाराष्ट्र के CM बनने की इच्छा जाहिर की थी।

बेटी को नाम देने से कर दिया था साफ इनकार

दादा कोंडके ने नलिनी नाम की महिला से शादी की थी, जिससे कुछ सालों में ही उन्होंने तलाक ले लिया। नलिनी ने दावा किया था कि उनके और दादा के बीच कभी शारीरिक संबंध नहीं बने और दोनों ने 1967 से मुलाकात नहीं की। साल 1969 में नलिनी ने बेटी तेजस्विनी को जन्म दिया, जिसे दादा कोंडके ने अपनाने से इनकार कर दिया।

चकाचौंध में रहने वाले दादा कोंडके का तन्हाई में गुजरा आखिरी वक्त

दादा के परिवार में सिर्फ उनकी बहन ही थीं, जिनके पुणे से आते ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। दादा हमेशा से ही भीड़ से घिरे रहना पसंद करते थे। इन्हें लोगों से बात करना इतना पसंद था कि वो लोगों पर सिर्फ इसलिए खर्चा करते थे, जिससे उन्हें कोई बात करने वाला मिल सके। दादा कोंडके का आखिरी समय उनके दादर स्थित लग्जरी पेंटहाउस में गुजरा।

ज्योतिषी ने की थी फेल होने की भविष्यवाणी

दादा कोंडके ने खुद इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जन्म के समय उनकी कुंडली देखने वाले ज्योतिषी ने कहा था कि उन्हें ताउम्र विफलता ही मिलेगी, लेकिन दादा ने अपने टैलेंट से हर मोड़ पर कामयाबी का लुत्फ उठाया।

(रेडिफ)

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


अश्लील टाइटल भी सेंसर से पास करा लेते थे दादा: बेटी को कभी अपना नाम नहीं दिया, एक ही एक्ट्रेस के साथ 13 फिल... - Dainik Bhaskar
Read More

Aafat Song Out: ‘लाइगर’ का सॉन्ग ‘आफत’ आउट, विजय... - E24 Bollywood

Liger Aafat Song Out: मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लाइगर’ (Liger) इन दिनों लाइम लाइट में छाया हुआ है। हाल ही में फिल्म का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग ‘आफत’ (Aafat Song Out) सामने आया है। सॉन्ग रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

‘आफत’ गाने को रिलीज किया जा चुका है, जिस पर फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं। ‘आफत’ सॉन्ग (Aafat Song) में विजय और अनन्या के बीच रोमांटिक केमेस्ट्री नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस और विजय का रोमांस फैंस को खूब पसंद आ रहा है।‘लाइगर’ का यह तीसरा गाना है। इससे पहले, फिल्म के दो और गानें ‘अकड़ी पकड़ी’ और ‘वाट लगा देंगे’ रिलीज हो चुका है। जो चार्ट बस्टर में टॉप पर ट्रेंड कर रहे हैं।

आपको बता दें कि साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) की अपकमिंग फिल्म ‘लाइगर’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज छाया हुआ है। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। सुपरस्टार के फिल्म का ट्रेलर फैंस को खूब पसंद आया था।

आपको बता दें कि विजय देवरकोंडा की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है। विजय और अनन्या की ये फिल्म 25 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Adblock test (Why?)


Aafat Song Out: ‘लाइगर’ का सॉन्ग ‘आफत’ आउट, विजय... - E24 Bollywood
Read More

Friday, August 5, 2022

मिस यूनिवर्स बनने के 8 महीने बाद ही मुश्किलों में आईं हरनाज संधू, इस वजह से दर्ज हुआ केस - NDTV India

मिस यूनिवर्स बनने के 8 महीने बाद ही मुश्किलों में आईं हरनाज संधू, इस वजह से दर्ज हुआ केस

हरनाज संधू

नई दिल्ली:

दुनियाभर में अपनी खूबसूरती से सुर्खियों में आने वाली मिस यूनिवर्स हरनाज संधू मुश्किलों में आ गई हैं. उनके खिलाफ एक फिल्म निर्माता ने अदालत में केस दर्ज करवाया है. यह फिल्म निर्माता उपासना सिंह हैं. उपासना सिंह ने हरनाज संधू पर केस दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया है कि एक समझौता होने के बावजूद वह उनकी एक पंजाबी फिल्म का प्रमोशन नहीं कर रही हैं. इसको लेकर उपासना सिंह ने चंडीगढ़ की जिला अदालत में एक दीवानी मुकदमा दायर करवाया है. 

यह भी पढ़ें

इस केस को दर्ज करते हुए उपासना सिंह ने हरनाज संधू की तरफ से कॉन्ट्रैक्ट का कथित उल्लंघन के लिए हर्जाना मांगा गया है. मिस यूनिवर्स उपासना सिंह की पंजाबी फिल्म बाई जी कुट्टांगे में मुख्य भूमिका में हैं. इस मामले में उपासना सिंह ने कहा है, 'मैंने हरनाज को फिल्म बाई जी कुट्टांगे में अभिनय करने का मौका दिया.'

फिल्म निर्माता ने दावा किया कि मिस यूनिवर्स 2021 ने उपासना के संतोष एंटरटेनमेंट स्टूडियो एलएलपी के साथ एक समझौते किया था, जिसके तहत हरनाज संधू निजी तौर पर उनकी फिल्म के प्रचार के लिए खुद को उपलब्ध रखेंगी, लेकिन उपासना सिंह ने दावा किया है कि उन्होंने फिल्म के प्रचार के लिए तारीख देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, 'मैंने संधू को उस समय मौका दिया था जब वह मिस यूनिवर्स नहीं थीं. मैंने इस फिल्म पर बहुत बड़ी रकम खर्च की है. यह छोटे बजट की फिल्म नहीं है.' 

उपासना सिंह ने दावा किया कि उन्हें 27 मई से 19 अगस्त तक फिल्म की रिलीज को स्थगित करना पड़ा है. वहीं उपासना सिंह के इन आरोपों पर हरनाज संधू ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. आपको बता दें कि हरनाज संधू को पिछले दिसंबर में इजराइल में आयोजित एक कार्यक्रम में मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया गया था. इससे पहले केवल दो अन्य भारतीय, 1994 में अभिनेत्री सुष्मिता सेन और 2000 में लारा दत्ता ने यह खिताब जीता था.


मुंबई: सनी लियोनी एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, क्लिक कराई फोटोज

Adblock test (Why?)


मिस यूनिवर्स बनने के 8 महीने बाद ही मुश्किलों में आईं हरनाज संधू, इस वजह से दर्ज हुआ केस - NDTV India
Read More

Thursday, August 4, 2022

Karan Mehra को मिल रही जानलेवा धमकी, पत्नी Nisha Rawal पर लगाया राखी भाई संग अफेयर का आरोप - Aaj Tak

टीवी के पॉपुलर एक्टर करण मेहरा (Karan Mehra) एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. पिछले साल एक्ट्रेस निशा रावल (Nisha Rawal) ने करण मेहरा पर कई आरोप लगाते हुए उनकी पुलिस में शिकायत की थी, जिसके बाद करण को जेल की हवा खानी पड़ गई थी. कई दिनों तक विवाद चला, लेकिन आखिर में निशा रावल अपने बेटे कविश को लेकर अलग रहने लगी थीं. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम करण मेहरा ने इस बार पत्नी निशा रावल को एक्स्पोज किया है.

करण का कहना है कि निशा अपने लवर के साथ उस घर में रह रही हैं, जिसमें वह और निशा रहा करते थे. बेटा कविश उन दोनों के साथ रहता  है. करण ने निशा पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कविश के साथ इस तरह उस लड़के का रहना कई तरह से और कई लेवल पर मॉरली शंका पैदा करने वाली बात है. 

करण ने किया पत्नी निशा को एक्स्पोज
करण ने मीडिया में पत्नी निशा रावल को एक्स्पोज करते हुए कहा कि निशा किसी रोहित साटिया नाम के लड़के को डेट कर रही हैं. काफी समय से वह हमारे साथ था. उसने मुझे निशा का राखी भाई कहकर खुद का परिचय दिया था. उसका कहना था कि निशा का कन्यादान भी उसी ने ही किया है. मैं समझ नहीं पा रहा था कि यह आखिर कब हुआ. वह उसी घर में रहता है, जिसमें निशा और मेरा बेटा रहते हैं. यह बात कई तरह से मॉरली शंका पैदा करती है. 

करण मेहरा ने यह भी बताया कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है. न जाने कौन लोग उन्हें फोन करके परेशान कर रहे हैं. ईमेल के जरिए करण ने इस बात की जानकारी ऑफिशियल्स को दी है. साथ ही कम्प्लेंट भी दर्ज कराई है. करण कई फोन कॉल्स को इग्नोर कर रहे हैं, जिसपर नंबर नहीं आ रहा है. एक दिन करण सो रहे थे. फोन में बिना नंबर देखे जब उन्होंने फोन उठाया तो उन्हें जान से मारने की धमकी मिली. इसके साथ ही उनकी मम्मी, पापा और भाई कुणाल को भी जान से मारने की धमकी मिल रही है जो पूरे परिवार के लिए काफी डिस्टर्बिंग है. 

पिछले साल मई के महीने में निशा रावल ने करण मेहरा संग अपनी लड़ाई को पब्लिक किया था. करण मेहरा पर निशा ने आरोप लगाया था कि उनका किसी के साथ अफेयर चल रहा है. वह अक्सर ही शूटिंग का बहाना बनाकर उस लड़की से मिलने जाते हैं. इसके साथ ही निशा रावल ने करण मेहरा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. निशा की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें उनके चेहरे से खून आता नजर आया था. करण इसी मामले में गिरफ्तार भी हुए थे, लेकिन बाद में जमानत हो गई थी. 

Adblock test (Why?)


Karan Mehra को मिल रही जानलेवा धमकी, पत्नी Nisha Rawal पर लगाया राखी भाई संग अफेयर का आरोप - Aaj Tak
Read More

Richa Chaddha And Ali Fazal Marriage: जानिए कब शादी कर रहे हैं ऋचा चड्ढा और अली फजल, सामने आई ये अपडेट - ABP न्यूज़

Ali Fazal Richa Chaddha Marriage: पिछले कुछ सालों से एक्टर अली फजल (Ali Fazal) और ऋचा चड्ढा (Richa Chaddha) अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. दोनों साल 2020 में एक दूसरे के साथ शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण ऐसा नहीं हो सका था, जिसके बाद से दोनों अक्सर खबरों में बन रहते हैं. इसी बीच अब दोनों की शादी को लेकर एक और खबर सामने आई है.

इस महिने करेंगे शादी

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि दोनों सितंबर में एक दूसरे के साथ शादी के खूबसूरत बंधन में बंध सकते हैं. वहीं दोनों मुंबई और दिल्ली यानी दो जगह पर अपनी शादी का रिसेप्शन रखने वाले हैं. हालांकि बता दें, इस बारे में दोनों की तरफ से अभी कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.  

ऋचा चड्ढा ने कही ये बात

हाल ही में मैशेबल इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में ऋचा चड्ढा ने अपनी शादी को लेकर कहा था कि- ‘जब भी हम शादी करने के बारे में सोचते हैं तो कोरोना का एक नया वेरिएंट आ जाता है. 2020 में हमने जगह भी बुक की थी, लेकिन पहली लहर आई, उसके बाद लॉकडाउन और फिर तबाही. पिछले साल फिर फरवरी में हमें विश्वास हुआ और इस बारे में बातचीत शुरू हुई. दूसरी लहर का अनुभव भारत में काफी खराब रहा.’

इस फिल्म के सेट पर मिले थे पहली बार

अली फजल (Ali Fazal) और ऋचा चड्ढा (Richa Chaddha) साल 2013 में आई फिल्म ‘फुकरे’ (Fukrey) के सेट पर पहली बार मिले थे, जिसके बाद दोनों एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे. वहीं कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अली फजल ने साल 2019 में ऋचा को शादी के लिए प्रपोज किया था. हालांकि अब देखना होगा कि ये दोनों कब एक दूसरे के साथ शादी करते हैं.

ये भी पढ़ें- Mithilesh Chaturvedi Passes Away: एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन, हार्ट संबंधी समस्या से रहे थे जूझ

Anushka Sen कर रही हैं 20वां बर्थडे सेलिब्रेट, ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर उड़ाए फैंस के होश

Adblock test (Why?)


Richa Chaddha And Ali Fazal Marriage: जानिए कब शादी कर रहे हैं ऋचा चड्ढा और अली फजल, सामने आई ये अपडेट - ABP न्यूज़
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...