Rechercher dans ce blog

Tuesday, October 18, 2022

Sunny Deol Rejected Movies List: सनी देओल ने मारी थी इन हिट फिल्मों को लात, लिस्ट देखकर रोएंगे फैंस - Bollywood Life हिंदी

Sunny Deol Rejected Movies List: बॉलीवुड फिल्म स्टार सनी देओल आज अपना 65वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपने फिल्मी करियर में एक्टर सनी देओल ने इन बड़ी फिल्मों को लात मारी थी। यहां देखें लिस्ट।

Adblock test (Why?)


Sunny Deol Rejected Movies List: सनी देओल ने मारी थी इन हिट फिल्मों को लात, लिस्ट देखकर रोएंगे फैंस - Bollywood Life हिंदी
Read More

क्या Urvashi Rautela ने ऋषभ पंत से कहा 'आई लव यू'? एक्ट्रेस ने बताया वायरल वीडियो का सच - Aaj Tak

आजकल सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला की कुछ ज्यादा ही चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर घूमते-फिरते एक्ट्रेस के बारे में कुछ ना कुछ पढ़ने को मिल जाता है. पिछले कुछ दिनों से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. वही वीडियो जिसमें वो बार-बार I Love You कह रही हैं. अब उर्वशी ने इस वायरल वीडियो का सच बयां किया है. आइये जानते हैं कि आई लव यू पोस्ट पर उर्वशी का क्या कहना है. 

वायरल वीडियो का सच क्या है?
उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर पहले से ज्यादा एक्टिव दिखाई देती हैं. वो अकसर ही कुछ ना कुछ शेयर किया करती हैं. हाल ही में उन्होंने एक प्यारभरा वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो बार-बार किसी से कहती दिख रही हैं कि 'एक बार आई लव यू कह दो. एक बार आई लव यू बोल दो प्लीज.' उर्वशी ने जैसे ही ये वीडियो पोस्ट किया. ये बात इंटरनेट पर वायरल हो गई. 

अब वीडियो पर सफाई देते हुए उर्वशी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'इन दिनों मेरा आई लव यू वीडियो वायरल हो रहा है. मैं साफ कर देना चाहती हूं कि ये वीडियो सिर्फ एक्टिंग मकसद से था. ये एक डायलॉग सीन के लिए डायरेक्ट किया गया था. ना ही ये किसी स्पेशल व्यक्ति के लिये था और ना ही वीडियो कॉल का हिस्सा है.' 

उर्वशी रौतेला पोस्ट

ऋषभ पंत से किया गया कनेक्ट 
काफी वक्त से ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के रिलेशनशिप की चर्चा हो रही है. इसलिये उर्वशी इंस्टाग्राम पर जो भी पोस्ट करती हैं, उसे ऋषभ पंत से जोड़ कर देखा जाता है. आई लव यू वीडियो के साथ भी ऐसा हुआ. पर अब उर्वशी ने क्लीयर कर दिया है कि ये वीडियो सिर्फ एक डायलॉग है. वहीं अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उर्वशी रौतेला इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं. 

कुछ रिपोर्ट्स कहती हैं कि उर्वशी, ऑस्ट्रेलिया टीम इंडिया को चियर करने गई हैं. वहीं कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि उर्वशी ऑस्ट्रेलिया किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में गई हैं. अब उर्वशी वहां क्यों हैं और किस काम के लिये गई हैं. ये भी जल्द ही पता चल जाएगा. 

Adblock test (Why?)


क्या Urvashi Rautela ने ऋषभ पंत से कहा 'आई लव यू'? एक्ट्रेस ने बताया वायरल वीडियो का सच - Aaj Tak
Read More

भायखला जेल में कैदियों के साथ रिया चक्रवर्ती ने किया था डांस, रिहाई वाले दिन पूरी जेल में बंटवाई थी मिठाई - NDTV India

भायखला जेल में कैदियों के साथ रिया चक्रवर्ती ने किया था डांस, रिहाई वाले दिन पूरी जेल में बंटवाई थी मिठाई

भायखला जेल में कैदियों के साथ रिया चक्रवर्ती ने किया था डांस

नई दिल्ली:

साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती के लिए काफी मुश्किल रहा है. अभिनेत्री और उनके भाई को इस मामले से जुड़े ड्रग्स केस में कुछ वक्त तक जेल में समय बिताने पड़ा था. ऐसे में अब खुलासा हुआ है कि रिया चक्रवर्ती ने जेल में किस तरह से अपना समय बिताया. अभिनेत्री भायखला जेल में बंद थीं. उस वक्त उसी जेल में मानवाधिकार वकील और ट्रेड यूनियनिस्ट सुधा भारद्वाज भी जेल में थीं. ऐसे में उन्होंने देखा कि कैसे रिया चक्रवर्ती जेल के अंदर समय बिताती थीं. सुधा भारद्वाज ने बताया है कि रिया चक्रवर्ती ने जेल में अन्य कैदियों के साथ डांस भी किया था. 

यह भी पढ़ें

सुधा भारद्वाज भीमा कोरेगांव केस में पिछले साल दिसंबर में रिहा हुई थी. अब उन्होंने हाल ही में वेबसाइट न्यूज लॉन्ड्री से बातचीत की. इस दौरान रिया चक्रवर्ती के बारे में बात करते हुए सुधा भारद्वाज ने कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत की बातें मीडिया में चल रही थीं, वहां लोग कहते थे कि वह पागल था. उस वक्त हम कहते थे कि रिया को बलि का बकरा बनाया जा रहा है. हम इससे बहुत नाखुश थे. इसलिए, मुझे इस बात की खुशी हुई थी कि उन्हें मुख्य बैरक में नहीं लाया गया था. उन्हें स्पेशल सेल में रखा गया था. मुझे लगता है कि उन्हें इसलिए वहां रखा गया था ताकि वह टीवी न देखें, क्योंकि लोग उस टीवी को चालू रखेंगे. हर समय उनके मामले के बारे में सुनते थे जोकि परेशान करने वाला होता.'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं उनके लिए यह जरूर कहना चाहूंगी कि उन्हें इस तरह की स्थिति में डाल दिया गया था. हालांकि उन्होंने इसे बहुत ही खेल के रूप में लिया और वह अन्य कैदियों के साथ बहुत दोस्ताना तरीके से रहती थी. वह बच्चों के साथ बहुत मिलनसार थी. पहले दिन हर कोई कहे जा रहा था कि रिया कहां है ? आप जानते हैं कि लोग कैसे होते हैं, लेकिन वह कभी इस बारे में बात नहीं करेगी. और जब वह जाने वाली थी, तो उनके बैंक अकाउंट में कुछ ही पैसे बचे थे, इसलिए उसने सभी बैरकों के लिए मिठाई देने के लिए कहा. सभी कैदी उसे अलविदा कहने के लिए नीचे आए। फिर, सभी ने कहा कि रिया, एक डांस, एक डांस'। उन्होंने कैदियों की बात का सम्मान करते हुए उन सभी के साथ डांस किया.' 

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून साल 2020 को हुई थी. इस मामले की हर पहलू से जांच करते हुए पुलिस ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई को ड्रग्स मामले में भायखला जेल में बंद कर दिया था. जेल में उन्होंने 28 दिन काटे थे. हालांकि उसके बाद रिया चक्रवर्ती जमानत पर बाहर आ सकीं. वहीं इस पूरे मामले में अभिनेत्री को मीडिया ट्रायल का सामना भी करना पड़ा था. 

Airport Traffic: बॉबी देओल, बोनी कपूर और गीता बसरा एयरपोर्ट पर आए नजर

Adblock test (Why?)


भायखला जेल में कैदियों के साथ रिया चक्रवर्ती ने किया था डांस, रिहाई वाले दिन पूरी जेल में बंटवाई थी मिठाई - NDTV India
Read More

बिना इंश्योरेंस 4 करोड़ की कार चला रहे रणवीर? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, जानें सच - Aaj Tak

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह अपने लुक्स के इए तो खूब चर्चा में रहते हैं. लेकिन नजरों को हैरान करने वाले बेहतरीन आउटफिट्स के अलावा रणवीर का एक और कलेक्शन बहुत इम्प्रेसिव है, वो है उनकी लग्जरी कारों का कलेक्शन. ऑडी और मर्सिडीज से लेकर लैम्बर्गिनी, जैगुआर और लैंड रोवर जैसी करोड़ों की कारें भी रणवीर की पार्किंग में शोभा बढ़ा रही हैं. 

हाल ही में रणवीर जब मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए तो उनकी एक और लग्जरी कार ने लोगों का ध्यान खींचा. वो अपनी एक्वामरीन कलर की एस्टन मार्टिन ड्राइव करते नजर आए थे. जहां कैमरों के फ्लैश रणवीर के लुक और उनकी कार पर थे, वहीं इस कार को लेकर सोशल मीडिया पर एक नया विवाद भी सर उठाने लगा.

रणवीर की कार पर विवाद 

एक ट्विटर यूजर ने दावा किया कि रणवीर अपनी जो कार ड्राइव कर रहे थे उसका इंश्योरेंस एक्सपायर है. यानी 'सिम्बा' स्टार अपनी 3.9 करोड़ की ये कार बिना वैलिड इंश्योरेंस के चला रहे हैं. सोशल मीडिया पर रणवीर की कार और किसी ऐप पर चेक किए डिटेल्स के साथ, इस यूजर ने मुंबई पुलिस को भी टैग किया. यूजर ने ट्वीट में जो डिटेल्स शेयर कीं उनके हिसाब से रणवीर की एस्टन मार्टिन का इंश्योरेंस 2017 में खत्म हो चुका है. 

इतना ही नहीं, एक ट्वीट में इस यूजर ने ये भी दावा किया कि रणवीर की कार पर 11 हजार रुपये के चालान भी बाकी हैं. इस यूजर के ट्वीट पर मुंबई पुलिस ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से जवाब देते हुए कहा कि मामला ट्रैफिक पुलिस को सौंप दिया गया है. इस ट्वीट के पर मुंबई पुलिस ने भी यूजर को जवाब दिया और लिखा, 'हमने ट्रैफिक ब्रांच को सूचना दे दी है.' 

ये है सच्चाई 

अब इस दावे का फैक्ट चेक सामने आया है. aajtak.in के पास रणवीर सिंह की इस कार के इंश्योरेंस की कॉपी है जिसमें ये साफ देखा जा सकता है कि यूजर का दावा गलत है. इंश्योरेंस की डिटेल्स के मुताबिक, रणवीर की कार का इंश्योरेस एकदम सही है और इतना ही नहीं, ये 1 जुलाई 2023 तक वैलिड भी है. यानी ट्विटर यूजर का ये दावा पूरी तरह गलत है कि रणवीर बिना इंश्योरेंस की कार चला रहे थे.

सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह अक्सर चर्चा में रहते हैं. कार पर उठ रहे इस विवाद से कुछ समय पहले वो अपने एक फोटोशूट को लेकर भी खूब विवाद में थे. उनकी फिल्मों की बात करें तो इस साल रिलीज हुई 'जयेशभाई जोरदार' थिएटर्स में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी और फ्लॉप रही थी. 

अब रणवीर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज होनी है और क्रिसमस के मौके पर जनता को एंटरटेन करने आ रही है. फिल्म में रणवीर का डबल रोल है और रिपोर्ट्स कहती हैं कि फिल्म एक जोरदार कॉमेडी एंटरटेनर होने वाली है. 

Adblock test (Why?)


बिना इंश्योरेंस 4 करोड़ की कार चला रहे रणवीर? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, जानें सच - Aaj Tak
Read More

Monday, October 17, 2022

Drishyam 2 Trailer Out इस बार पुलिस के चंगुल में बुरे फंसे विजय सलगांवकर दृश्यम 2 का धमाकेदार ट्रेलर आउ.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Tanya AroraPublish Date: Mon, 17 Oct 2022 02:07 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Oct 2022 02:07 PM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। Drishyam 2 Trailer Release: अजय देवगन और तब्बू स्टारर सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम' ने बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ऑडियंस के दिलों पर भी राज किया था। सात साल के बाद अब एक बार फिर से विजय सलगांवकर का केस दोबारा खुलने वाला है। दृश्यम 2 को लेकर काफी समय से चर्चा है। इस फिल्म से अब तक तब्बू और अक्षय खन्ना के पोस्टर सामने आ चुके हैं। इसके अलावा 2 अक्टूबर को फिल्म का रीकॉल ट्रेलर रिलीज किया गया था। अब फैंस की उत्सुकता को कायम रखते हुए मेकर्स ने फिल्म 'दृश्यम 2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। सस्पेंस से भरपूर इस ट्रेलर में अजय देवगन इस बार पुलिस के चंगुल में बुरी तरह से फंसते हुए नजर आ रहे हैं। इस ट्रेलर से आप एक पल भी अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे।

पुलिस के सामने हार जाएगा विजय सलगांवकर का तेज दिमाग 

2 मिनट 24 सेकंड का ये ट्रेलर सस्पेंस से भरपूर है। 7 साल के बाद 'दृश्यम 2' के साथ 2 अक्टूबर की ये कहानी आगे बढ़ रही है। इस ट्रेलर की शुरुआत होती है, विजय सलगांवकर का किरदार निभाने वाले अजय देवगन के साथ, जो उसी जगह पर पहुंच जाता है, जहां उन्होंने तब्बू के बेटे की बॉडी को दफनाया होता है। 7 साल पहले की तरह ही इस केस में विजय सलगांवकर के परिवार से पुलिस पूछताछ कर रही है। लेकिन इस बार विजय के केस की पूरी जिम्मेदारी अक्षय खन्ना (पुलिस ऑफिसर) के कंधों पर है। अक्षय खन्ना पुलिस की भूमिका में काफी पावरफुल लग रहे हैं, जो विजय सलगांवकर के चालाक दिमाग को मात दे रहे हैं। जो ट्रेलर में अजय देवगन और उनके परिवार के संग माइंड गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। सस्पेंस से भरपूर यह ट्रेलर आपको एक रोलर कोस्टर राइड पर ले जाएगा।

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

तब्बू भी पावरफुल किरदार से जीत लेंगी सबका दिल

दृश्यम में लोगों को जितना अजय देवगन का किरदार पसंद आया था, उतना ही उन्हें तब्बू का किरदार भी भाया था। आगे की सीरीज 'दृश्यम 2' में तब्बू एक पुलिस ऑफिसर के लिए नहीं, बल्कि अपने बेटे को इन्साफ दिलाने के लिए एक मां की तरह लड़ती हुई नजर आएंगी। ट्रेलर में तब्बू इस बार पहले से ज्यादा दमदार लग रही हैं। वह ट्रेलर में अक्षय खन्ना के साथ मिलकर विजय सलगांवकर और उनके परिवार को इतना मजबूर कर देती हैं कि ट्रेलर के एंड में अजय श्रिया सरन से ये कहते हुए नजर आते हैं कि वह पहले की तरह ही अपने दिमाग की सुनेंगे और पुलिस के पास जाकर अपना कन्फेशन कर देते हैं। हालांकि ट्रेलर की तरह ये फिल्म बिलकुल भी स्ट्रेट नहीं है, बल्कि एक रोलर कोस्टर सस्पेंस राइड है।

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'दृश्यम 2' 

अजय देवगन स्टारर फिल्म 'दृश्यम 2' अगले महीने 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना के अलावा इस फिल्म में श्रिया सरन, इशिता दत्ता और रजत कपूर अहम भूमिका में दिखाई देंगे। 'दृश्यम 2' का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है।

यह भी पढ़ें: Drishyam 2 New Poster: 'दृश्यम 2' से अजय देवगन का इंटेंस लुक आया सामने, विजय सलगांवकर ने फैंस से पूछा सवाल

यह भी पढ़ें: Drishyam 2 Akshaye Khanna Look: अजय देवगन संग माइंड गेम खेलते दिखेंगे अक्षय खन्ना, फर्स्ट लुक में दिखाये तेवर

Edited By: Tanya Arora

जागरण फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

Adblock test (Why?)


Drishyam 2 Trailer Out इस बार पुलिस के चंगुल में बुरे फंसे विजय सलगांवकर दृश्यम 2 का धमाकेदार ट्रेलर आउ.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

Sunday, October 16, 2022

Vaishali Takkar Suicide: हैरेसमेंट करता था पुराना Lover, डायरी में पड़ोसी का जिक्र, इंदौर पुलिस का दावा - Aaj Tak

Vaishali Takkar Suicide: 29 साल की टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर सुसाइड मामले में परत-दर-परत खुलासे होते जा रहे हैं. अब इंदौर में एसीपी मोती उर रहमान ने नया खुलासा किया है कि वैशाली ठक्कर अपने पुराने प्रेमी (Lover) से परेशान चल रही थीं. सुसाइड नोट में वह लवर से प्रताड़ना की बात लिखकर गई हैं. यह नोट एक्ट्रेस ने अपनी डायरी में लिखा है. 

एसीपी ने आगे बताया कि वैशाली ठक्कर अपने पड़ोसी से ही परेशान थीं. फिलहाल पुलिस अफसर ने सुसाइड नोट में लिखी एक्ट्रेस की निजी बातों को सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया है. पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेगी. 

अब माना जा रहा है कि वैशाली ठक्कर अपने पड़ोस में ही रहने वाले किसी पुराने बॉयफ्रेंड से तंग थीं. पुलिस ने अपने एक बयान में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की भी बात कही है. देखें Video:-

पुलिस के मुताबिक, ठक्कर परिवार उज्जैन जिले के महिदपुर का रहने वाला है. मृतका वैशाली के पिता और भाई बिजनेसमैन हैं. उनका परिवार इंदौर के तेजाजी नगर थाना इलाके स्थित पॉश साईं बाग कॉलोनी में रहता है. 

बता दें कि वैशाली अपनी शुरुआती पढ़ाई लिखाई के बाद एंकरिंग के क्षेत्र में उतरीं और उसके बाद वह मायानगरी मुंबई एक्टिंग में हाथ आजमाने चली गईं. एक्ट्रेस ने मनमोहिनी, सुपर सिस्टर्स, विष और अमृत जैसे कई सुपरहिट में टीवी सीरियल्स में अहम भूमिका निभाई. करीब 7 साल वह मुंबई में रहीं. 

इस दौरान टीवी अदाकारा वैशाली ने मिस्टर अफ्रीका का खिताब जीत चुके डॉ. अभिनंदन सिंह से सगाई भी की थी. दोनों साल 2017 से रिश्ते मे थे. लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चला और यह सगाई एक महीने बाद ही टूट गई थी. 

पिछले एक साल से वैशाली ठक्कर अपने परिवार के साथ इंदौर में ही रहने आ गई थीं. इसी बीच, आज (16 अक्टूबर) की सुबह एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर अपने कमरे से बाहर नहीं निकलीं, तो पिता ने उसके कमरे में जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर झूल रही थीं.

इसके बाद पिता ने पूरे मामले की सूचना तेजाजी नगर पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका की बॉडी को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल पहुंचाया. 

वहीं, पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला. जिसमें प्रेम प्रसंग के साथ ही तमाम तरह की परेशानियों का जिक्र है. फिलहाल सुसाइड नोट को जांच के लिए एफएसएल टीम को दे दिया गया है. 

 तेजाजी नगर थाना प्रभारी आरडी कनावा का कहना है कि पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मृतक का सुसाइड नोट जब्त करने के साथ ही मोबाइल भी जब्त कर लिया है. वहीं, परिजनों के बयान भी लिए जा रहे हैं. 

Adblock test (Why?)


Vaishali Takkar Suicide: हैरेसमेंट करता था पुराना Lover, डायरी में पड़ोसी का जिक्र, इंदौर पुलिस का दावा - Aaj Tak
Read More

Saturday, October 15, 2022

Mili Trailer: फ्रीजर में फंसी जाह्नवी कपूर, निकलने का नहीं रास्ता, डरावनी है 'मिली' की कहानी - Aaj Tak

जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली का ट्रेलर आ गया है और ये बेहद डरावना है. फिल्म की कहानी मिली नौडियाल नाम की लड़की की कहानी पर आधारित है. फिल्म मिली, जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म है, जिसमें उन्होंने अपने पिता बोनी कपूर संग काम किया है. इसका इंतजार काफी समय से फैंस कर रहे हैं. ऐसे में रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर उनका उत्साह जरूर बढ़ाने वाला है.

मिली का ट्रेलर हुआ रिलीज 

मिली का ट्रेलर शुरू होता है, जाह्नवी कपूर के क्यूट अंदाज से. वह बताते हैं कि उनका नाम मिली नौडियाल है. मिली अपने पिता (मनोज पाहवा) के साथ रहती हैं. पिता की हर बात और आदत मिली को पता है. लेकिन जल्द ही वो उन्हें छोड़कर कनाडा जाने वाली हैं. ऐसे में उसके पिता दुखी भी हैं. दूसरी तरफ मिली का बॉयफ्रेंड (सनी कौशल) है, जिससे साथ वो जिंदगी बिताने के सपने देखती है. हंसती-खेलती मिली ने कभी नहीं सोचा था कि वो एक दिन ऐसा फंसेगी कि अपनी जान बचाने के लिए लाले पड़ जाएंगे.

ट्रेलर जैसे-जैसे आगे बढ़ता जाता है चीजें गंभीर होती जाती हैं. खुशमिजाज और मस्तीखोर मिली नौडियाल को आप एक फूड आउट्लेट में खड़े देखते हैं. इस जगह का नाम दून्स किचन है. यहां मिली काम करती है. देखने में ये जगह आम बर्गर जॉइन्ट जैसी है. यहां फ्राइज तली जा रही हैं. बर्गर बनाया जा रहा है और मशीन से कोल्ड ड्रिंक निकाली जा रही है. लेकिन फिर कहानी में वो मोड़ आता है, जो किसी बुरे सपने से कम नहीं है.

डरावनी है मिली की कहानी

रेस्टोरेंट के फ्रीजर में मिली नौडियाल किसी कारण से जाती है और पीछे से दरवाजा बंद हो जाता है. अब मिली, फ्रीजर के अंदर है और बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं है. इसके अलावा हर घंटे फ्रीजर का तापमान एक डिग्री घट रहा है. मिली का हाल पल-पल बिगड़ता जा रहा है. उनके हाथ पैर ठंड से लाल पड़ गए हैं. उनकी नाक से खून बह रहा है. ठंड से बचने और फ्रीजर से बाहर निकलने के लिए मिली जी जान लगा रही है. ट्रेलर के एक सीन में मिली प्लास्टिक रैप में लिपटकर जमीन पर पड़ी है. ये सीन सबसे दर्दनाक है. 

बाहर उसके बॉयफ्रेंड और पिता परेशान हैं क्योंकि मिली गायब हो गई है और किसी कोई आइडिया नहीं है कि वो कहा गई. पिता और पुलिस बॉयफ्रेंड की गर्दन पकड़े हुए हैं. अब मिली कैसे इस फ्रीजर से बाहर आएगी, आ पाएगी भी या नहीं और क्या वो जिंदा भी बच पाएगी, यही फिल्म में देखने वाली बात है. 

इस दिन सिनेमा में आएगी फिल्म

डायरेक्टर मथुकुट्टी जेवियर के निर्देशन में बनी फिल्म मिली, असल जिंदगी की घटना पर आधारित है. इस फिल्म का प्रोडक्शन बोनी कपूर ने जी स्टूडियो के साथ मिलकर किया है. फिल्म मिली 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इसमें जाह्नवी कपूर के मनोज पाहवा, सनी कौशल और संजय सूरी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगी.

Adblock test (Why?)


Mili Trailer: फ्रीजर में फंसी जाह्नवी कपूर, निकलने का नहीं रास्ता, डरावनी है 'मिली' की कहानी - Aaj Tak
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...