Rechercher dans ce blog

Tuesday, March 30, 2021

अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फ़िल्म चेहरे की रिलीज़ भी टली, दो हफ़्तों में चौथी फ़िल्म खिसकी - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, जेएनएन। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र अब अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फ़िल्म चेहरे की रिलीज़ स्थगित कर दी गयी है। यह फ़िल्म 9 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली थी। पिछले कुछ दिनों में यह चौथी फ़िल्म है, जिसकी रिलीज़ खिसकाने का एलान किया गया है। इससे पहले राणा दग्गूबटी की हाथी मेरे साथा, राम गोपाल वर्मा की डी-कम्पनी और सैफ़ अली ख़ान-रानी मुखर्जी की बंटी और बबली 2 की रिलीज़ स्थगित हो चुकी हैं। 

मंगलवार को चेहरे के निर्माता आनंद पंडित की ओर से जानकारी दी गयी कि कोविड-19 मामलों में उछाल की वजह से फ़िल्म अब 9 अप्रैल को रिलीज़ नहीं होगी। चेहरे का निर्देशन रूमी जाफरी ने किया है। यह एक मिस्ट्री-थ्रिलर फ़िल्म है, जिसमें अमिताभ और इमरान के साथ कई बेहतरीन कलाकार प्रमुख किरदारों में नज़र आएंगे। फ़िल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया में काफ़ी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। 

निर्माताओं की ओर से जारी स्टेमेंट में कहा गया है कि बढ़ते हुए कोरोना मामलों के मद्देनज़र सिनेमाघरों को नई गाइडलाइंस जारी की गयी हैं, जिसके चलते हम अपनी फ़िल्म चेहरे की रिलीज़ अगले नोटिस तक स्थगित कर रहे हैं। हमारे ट्रेलर को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, जिसके लिए हम शुक्रगुज़ार हैं। हम चेहरे को सिनेमाघरों में तब लेकर आएंगे, जब माहौल इस फ़िल्म का लुत्फ़ उठाने के लिए ठीक होगा।

अप्रैल में बचीं 4 फ़िल्में

कोरोना वायरस वैक्सीनेशन का अभियान शुरू होने और कोविड-19 के मामलों में गिरावट आने के साथ इंडस्ट्री नई शुरुआत के लिए कमर कसने लगी थी। 2020 में जिन फ़िल्मों की रिलीज़ थाम दी गयी थी, उन फ़िल्मों को 2021 में रिलीज़ करने की घोषणाएं शुरू हो गयीं और देखते ही देखते साल 2021 का कैलेंडर भरने लगा। अप्रैल में ही 6 फ़िल्मों की रिलीज़ डेट घोषित की गयी।

2 अप्रैल को कोई जाने ना, 9 अप्रैल को चेहरे, 16 अप्रैल को 99 सॉन्ग्स, 23 अप्रैल को बंटी और बबली 2 और थलाइवी और 30 अप्रैल को सूर्यवंशी रिलीज़ होने वाली थीं। इसमें से चेहरे और बंटी और बबल 2 की रिलीज़ स्थगित हो चुकी है। यानी फ़िलहाल अप्रैल में 4 फ़िल्में बची हैं।

kumbh-mela-2021

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Let's block ads! (Why?)


अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फ़िल्म चेहरे की रिलीज़ भी टली, दो हफ़्तों में चौथी फ़िल्म खिसकी - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

Bigg Boss कंटेस्टेंट Rahul Vaidya ने गर्लफ्रेंड Disha Parmar के साथ ऐसे खेली होली, वहीं Nia Sharma इस तरह से हुई रंगों में सराबोर - प्रभात खबर

सुमोना चक्रवर्ती हुईं रंगों से लाल

कपिल शर्मा शो की भूरी यानी एक्ट्रेस की फोटो काफी वायरल हो रही है. sumonachakravarti_fan7 नामक एक फेसबुक पेज पर सुमोना की ये तस्वीर शेयर की गई है. इस तस्वीर पर फैंस के ढेर सारे रिएक्शन और कमेंट आ रहे हैं. एक फैन ने लिखा है, आप ऐसे ही हमेशा मुस्कुराती रहें, एक फैन ने लिखा है आप कमबैक कब रही हैं.

Let's block ads! (Why?)


Bigg Boss कंटेस्टेंट Rahul Vaidya ने गर्लफ्रेंड Disha Parmar के साथ ऐसे खेली होली, वहीं Nia Sharma इस तरह से हुई रंगों में सराबोर - प्रभात खबर
Read More

A.R Rahman ने एंकर के हिंदी बोलने की उड़ाया मज़ाक, सोशल मीडिया पर हुए बुरी तरह ट्रोल - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, जेएनएन। पूरी दुनिया में अपनी सिंगिंग और म्यूज़िक से पहचान बनाने वाले ए.आर.रहमान इस वक्त ट्रोलर्स के निशाने पर आए हुए हैं। सिंगर को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। ए.आर. रहमान का एक मज़ाक ट्रोलर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है और इस वजह से वो सिंगर की आलोचना कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में ए.आर.रहमान अपनी अपकमिंग फिल्म ’99 सॉन्ग्स’ का प्रमोशन करने पहुंचे इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि रहमान ने मज़ाक-मज़ाक में स्टेज छोड़ दिया, लेकिन रहमान ने जिस वजह से ऐसा किया वो लोगों को नागवार गुज़र रही है।

हुआ यूं कि प्रमोशन इवेंट में एंकर्स तमिल भाषा में सवाल पूछ रहे थे। इस दौरान एक एंकर ने हिंदी में बात की और हिंदी सुनकर सिंगर चौंक गए और मज़ाक में स्टेज से उतरकर चले गए। हालांकि स्टेज से उतरते हुए ए.आर. रहमान ने ये साफ कर दिया कि वो सिर्फ मज़ाक कर रहे हैं लेकिन उनका ये मज़ाक लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने इसे हिंदी भाषा का अपमान बताया है। सिंगर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर अपना गुस्सा ज़ाहिर कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि रहमान सर ने बॉलीवुड फिल्मो में इतना म्यूज़िक दिया है, हिंदी में इतने गाने गाए हैं फिर भी वो कभी हिंदी में बात नहीं करते, उन्होंने हिंदी का मज़ाक उड़ाया। देखें रहमान के मज़ाक पर उन्हें कैसे-कैसे ट्रोल किया जा रहा है।

आपको बता दें कि ऑस्कर अवॉर्ड विनर म्यूज़िक मेस्ट्रो एआर रहमान फिल्म 99 सॉन्ग्से के साथ बतौर फ़िल्म प्रोड्यूसर डेब्यू करने जा रहे हैं। 99 Songs शीर्षक वाली यह फिल्म एक म्यूज़िकल लव स्टोरी है, जो तमिल और तेलुगु के साथ हिंदी में भी रिलीज़ की जा रही है। इसका ट्रेलर रिलीज़ किया जा चुका है। 99 सॉन्ग्स 16 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। एआर रहमान ने फ़िल्म का निर्माण करने के साथ सह-लेखन भी किया है। इस फ़िल्म के ज़रिए रहमान ने नवोदित कलाकारों को मौक़ा दिया है। फ़िल्म से विश्वेश कृष्णामूर्ति बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, इस फ़िल्म के ज़रिए एहान भट्ट बतौर लीड एक्टर अभिनय की पारी शुरू कर रहे हैं। उनके साथ एडिल्सी वरगैस फीमेल लीड में हैं।

kumbh-mela-2021

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Let's block ads! (Why?)


A.R Rahman ने एंकर के हिंदी बोलने की उड़ाया मज़ाक, सोशल मीडिया पर हुए बुरी तरह ट्रोल - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

एक्ट्रेस का खुलासा, बचपन में नाना ने किया था शारीरिक शोषण, छोटी बहन को भी नहीं बख्शा - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, जेएनएन। हॉलीवुड सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री शेरॉन स्टोन फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलासा करने की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। वह सोशल मीडिया और इंटरव्यूज में अक्सर अपनी जिंदगी के बारे में खुलासे करती रहती हैं। शेरॉन स्टोन ने अब हैरान कर देने वाला खुलासा किया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। शेरॉन स्टोन ने बताया है कि वह और उनकी छोटी बहन केली बचपन में शारीरिक शोषण का शिकार हुई थीं।

शेरॉन स्टोन और उनकी बहन का यह शोषण किसी और ने नहीं बल्कि उनके नाना ने ही किया था। इस बात का खुलासा अभिनेत्री ने अपनी किताब 'द ब्यूटी ऑफ लिविंग ट्वाइस' (The Beauty of Living Twice) में किया है। शेरॉन स्टोन ने मंगलवार को अपनी इस किताब को रिलीज किया है। रिलीज होते ही इस किताब की काफी चर्चा हो रही है। शेरॉन स्टोन ने किताब 'द ब्यूटी ऑफ लिविंग ट्वाइस' में हॉलीवुड में अपने करियर के अलावा निजी जिंदगी के अच्छे और बुरे अनुभवों को साझा किया है।

अंग्रेजी वेबसाइट द वॉशिंगटन पोस्ट की खबर के अनुसार इस किताब में अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि जब वह केवल 11 साल की थीं तब उनके नाना क्लैरेंस लॉसन ने उनका शारीरिक शोषण किया था। शेरॉन स्टोन ने लिखा है कि उनके नाना केवल उनका ही नहीं बल्कि उनकी बहन केली के साथ भी ऐसा ही करते थे। शेरॉन स्टोन और उनकी बहन का शोषण करवाने में उनकी नानी भी नाना की मदद करती थीं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sharon Stone (@sharonstone)

शेरॉन स्टोन ने किताब में लिखा है कि उनकी नानी उन्हें और उनकी बहन केली को नाना के साथ एक कमरे में अकेला बंद कर देती थीं ताकि वह आसानी से दोनों बहनों का शारीरिक शोषण कर सकें। लंबे समय तक शोषण झेलने के बाद शेरॉन स्टोन के नाना की मौत हो गई थी। उस समय अभिनेत्री 14 साल की हो चुकी थीं, जबकि उनकी बहन 11 साल की थीं। शेरॉन स्टोन ने किताब में यह भी बताया है कि जब उन्होंने अपने नाना के शव को देखा तो दोनों बहनों ने राहत की सांस ली थी। इसके अलावा शेरॉन स्टोन ने अपनी किताब में निजी जिंदगी को लेकर और भी हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। आपको बता दें कि शेरॉन स्टोन हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने फिल्म बेसिक इंस्टिंक्ट से काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

kumbh-mela-2021

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Let's block ads! (Why?)


एक्ट्रेस का खुलासा, बचपन में नाना ने किया था शारीरिक शोषण, छोटी बहन को भी नहीं बख्शा - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

Akshay Kumar ने शेयर किया रामसेतु का लुक, पोस्ट के जरिए फैन्स से कही ये खास बात - ABP News

RRR Movie: अजय देवगन का फ़र्स्ट लुक इस दिन होगा रिलीज़, राजामौली की फ़िल्म में निभा रहे हैं ख़ास किरदार - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, जेएनएन। एसएस राजामौली की फ़िल्म RRR में अजय देवगन एक बेहद अहम किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे। साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म में अब अजय के किरदार का फ़र्स्ट लुक रिवील किया जा रहा है और इसके लिए तारीख़ चुनी गयी है 2 अप्रैल, जिस दिन अजय अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे।

फ़िल्म के ट्विटर हैंडल से यह सूचना जारी की गयी है, जिसमें बताया गया है कि अजय देवगन का फ़र्स्ट लुक मोशन पोस्टर के ज़रिए रिवील किया जाएगा। ट्वीट में लिखा गया है- वो एक ताक़त है। उन्हें इस अंदाज़ में पेश किया जा रहा है, जो पहले कभी नहीं देखा गया होगा। राजामौली निर्देशित आरआरआर इस साल 13 अक्टूबर को रिलीज़ की जा रही है। फ़िल्म में राम चरन और एनटीआर जूनियर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि अजय देवगन और आलिया भट्ट अहम किरदारों में नज़र आएंगे। 

आरआरआर में अभी तक राम चरन, एनटीआर जूनियर और आलिया भट्ट के किरदार उनके जन्मदिन पर रिवील किये जा चुके हैं। 27 मार्च को राम चरन के जन्मदिन पर उनके किरदार अल्लूरी सीता रामराजू को रिवील किया गया था। 

इससे पहले आलिया भट्ट के जन्मदिन पर 15 मार्च को उनके किरदार सीता को दर्शकों के साथ इंट्रोड्यूस करवाया गया था। आलिया की यह पहली दक्षिण भारतीय और पैन-इंडिया रिलीज़ फ़िल्म है।

पिछले साल अक्टूबर में एनटीआर जूनियर के किरदार कोमाराम भीम का लुक रिवील किया गया था। 

फ़िल्म में कुछ नामचीन विदेशी कलाकार भी अहम किरदारों में नज़र आएंगे। आरआरआर का पूरा नाम Roudram Ranam Rudhiram है। मूल रूप से तेलुगु में बन रही आरआरआर हिंदी समेत 10 भाषाओं में रिलीज़ होगी। यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दो ऐसे गुमनाम हीरो की कहानी है, जिन्होंने पहले नवाब और फिर ब्रिटिश हुकूमत के ख़िलाफ़ जंग छेड़ी थी। इन स्वतंत्रता सेनानियों के नाम अल्लूरी सीता रामराजू और कोमाराम भीम हैं। 

kumbh-mela-2021

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Let's block ads! (Why?)


RRR Movie: अजय देवगन का फ़र्स्ट लुक इस दिन होगा रिलीज़, राजामौली की फ़िल्म में निभा रहे हैं ख़ास किरदार - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

Ramsetu: अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आउट, एक्टर ने पूछा कैसा लग रहा है? - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • अक्षय कुमार ने शुरू की रामसेतु की शूट‍िंग
  • Archeologist के क‍िरदार के लिए बदला लुक
  • एक्टर के लुक पर फैंस ने दिया पॉज‍िट‍िव र‍िएक्शन

फिल्म रामसेतु को लेकर पिछले काफी समय से बज बना हुआ था. अयोध्या में मुहूर्त शूट  के बाद अब आख‍िरकार अक्षय कुमार ने फिल्म राम सेतु की शूट‍िंग शुरू कर दी है. फिल्म से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक सामने आ गया है. रामसेतु में एक आर्क‍ियोलॉज‍िस्ट (पुरातत्वविद्) के किरदार में अक्षय के लुक को उनकी अब तक की फिल्मों से बिल्कुल अलग रखा गया है. अपने इस लुक के बारे में अब एक्टर ने खुलकर फैंस से उनकी राय मांगी है. 

अक्षय ने फिल्म में अपने लुक की पहली फोटो साझा करते हुए लिखा- ' मेरी अब तक की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक और फिल्म की शूट‍िंग आज से शुरू हो गई है. #RamSetu शूट‍िंग की शुरुआत...एक पुरातत्वविद् का किरदार निभा रहा हूं. लुक पर आपकी राय के बारे में जानना चाहूंगा. ये हमेशा मेरे लिए मायने रखता है'. अक्षय के इस पोस्ट के बाद फैंस ने इंस्टाग्राम पर पॉज‍िट‍िव रिस्पॉन्स दिया है. हार्ट इमोजी, फायर इमोजी के जर‍िए फैंस ने अक्षय के लुक पर अपना समर्थन दिखाया है. वहीं कुछ ने कमेंट भी किया है.  

फैंस ने क‍िया ये कमेंट 

एक ने लिखा- 'ये लुक बिल्कुल शानदार है'. दूसरे ने लिखा- 'आर्क‍ियोलॉजी का अब नया चेहरा है और अब ये ऑसम से भी ऊपर है'. इनमें एक ने ये भी लिखा- 'सर विग आपपर सूट नहीं कर रहा है...आपके नैचुरल बाल ज्यादा अच्छे लगते हैं'. जबकि अन्य ने लिखा- 'One of the Best Look'. फैंस के रिएक्शंस को देखें तो ओवरऑल सभी ने रामसेतु में अक्षय के नए लुक को अच्छा बताया है. अब अपने इस लए लुक के साथ अक्षय फिल्म में अपने किरदार को किस तरह जस्ट‍िफाई करते हैं ये तो फिल्म आने पर पता चलेगा. 

फ‍िल्म में ये दो फीमेल एक्टर्स 

मालूम हो कि कुछ दिनों पहले ही फिल्म की पूरी कास्ट रामसेतु के मुहूर्त शूट के लिए अयोध्या पहुंचे थे. जैकलीन फर्नांड‍िस, नुसरत भरूचा और पूरी टीम की फोटोज सोशल मीड‍िया पर छाई हुई थी. अभ‍िषेक शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म रामसेतु भारतीय संस्कृति और ऐत‍िहास‍िक विरासत से जुड़ी कहानी को पर्दे पर लाने वाले हैं.  


 

Let's block ads! (Why?)


Ramsetu: अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आउट, एक्टर ने पूछा कैसा लग रहा है? - Aaj Tak
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...