Rechercher dans ce blog

Saturday, November 27, 2021

'ऐश्वर्या राय ने खुद लोगों को सर्व किया था खाना', विशाल ददलानी ने शेयर किया किस्सा - आज तक

स्टोरी हाइलाइट्स

  • ऐश्वर्या राय ने जब लोगों को किया था खाना सर्व
  • विशाल ददलानी ने साझा किया किस्सा

म्यूजिशियन विशाल ददलानी ने बताया कि एक बार ऐश्वर्या राय ने लोगों में खुद खाना बांटा था. विशाल ददलानी, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय दोनों ही टूर पर साथ गए थे. विशाल ने यह भी बताया कि ऐश्वर्या राय तभी खाना खाने बैठीं जब उन्होंने उन 30 लोगों को खाना परोस दिया. हाल ही में अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के लिए 'सारेगामापा' के सेट पर पहुंचे, तब विशाल ने यह वाक्या साझा किया. 

विशाल ददलानी ने साझा किया किस्सा
इस शो के दौरान आदित्य नारायण ने अभिषेक से पूछा कि क्या ऐश्वर्या राय घर के काम करती हैं तो इसपर विशाल ने यह किस्सा साझा किया. विशाल ने कहा कि हम सभी लोग टूर पर गए थे. करीब 30 लोग वहां मौजूद थे. एक दिन, मिस्टर बच्चन के साथ पूरी टीम ने खाना खाने की इच्छा जाहिर की. जब हम सभी मिस्टर बच्चन के साथ खाना खा रहे थे तो एक ग्रुप वहां पहुंचा, वह भी डिनर के लिए. उस समय वेटर्स के लिए वहां काफी लोग मौजूद हो गए और वेटर्स सभी को हैंडल नहीं कर पा रहे थे. ऐसे में ऐश्वर्या राय ने सभी को खाना परोसना शुरू किया. 

विशाल ने आगे कहा कि ऐश्वर्या राय को यह सब करने की जरूरत नहीं थी, लेकिन उन्होंने किया, क्योंकि वह किसी भी तरह की फॉर्मैलिटी में नहीं आना चाहती थीं. वहां कोई कैमरा भी मौजूद नहीं था. ऐश्वर्या राय ने वह चीज पब्लिसिटी के लिए नहीं की, प्यार पाने के लिए की. हम कई सालों से ऐश्वर्या राय को जानते हैं और वह बेहद ही शानदार इंसान हैं. 

कितनी फीस चार्ज करते हैं Indian Idol के जज नेहा कक्कड़, विशाल, हिमेश रेशमिया?

विशाल ने कहा कि उस दिन चौंकाने वाली बात यह थी कि जब सबने खाना खा लिया, तब उन्होंने सभी को मीठा सर्व किया. इसके बाद उन्होंने बैठकर खाना खाया. उस दिन सभी लोग खुद को खुशनसीब मान रहे थे, क्योंकि ऐश्वर्या राय ने उन्हें खाना सर्व किया था. वह सच में एक अच्छी इंसान हैं. अभिषेक बच्चन ने इसपर कहा कि ऐश्वर्या राय बेस्ट हैं. वह काफी ग्राउंडेड और स्वीट इंसान हैं. वह भारतीय संस्कार जानती हैं और वह अपनी बेटी को भी यही सिखा रही हैं. मैं उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो भी वह लोगों के लिए करती हैं, वह काबिले-तारीफ होता है. 

Adblock test (Why?)


'ऐश्वर्या राय ने खुद लोगों को सर्व किया था खाना', विशाल ददलानी ने शेयर किया किस्सा - आज तक
Read More

Ananya Panday ने बिकिनी टॉप में लिए सनसेट के मजे, अपने प्यार का किया खुलासा - Zee News Hindi

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) हमेशा अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीतती हैं. लेकिन इस बार वह अपनी PHOTOS को शेयर करके हॉटनेस के लिए तारीफें पा रही हैं. अनन्या ने ब्लू कलर के बिकिनी टॉप में एक ऐसा फोटोशूट कराया है जो हर किसी का दिल धड़का रहा है. अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की ये कातिलाना अदाएं अब इंटरनेट का पारा गर्म कर रही हैं. 

शूटिंग से चुराए मस्ती के पल

इन दिनों अनन्या पांडे (Ananya Pandey) मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लाइगर' की मेकिंग में व्यस्त हैं. इस सिलसिले में वह लॉस वेगस में विजय देवरकोंडा के साथ शूटिंग कर रही हैं. इस शूटिंग के साथ अनन्या मस्ती का एक भी मौका मिस नहीं कर रहीं. उन्होंने सनसेट का मजा लेते हुए अपनी बोल्ड फोटोज शेयर की हैं. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. देखिए ये तस्वीरें...

कौन है अनन्या का प्यार 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनन्या ने कैप्शन में लिखा है,  'मैं हमेशा से आसमान के प्यार में दीवानी हूं. लाइगर.' अनन्या की इन तस्वीरों को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं. तस्वीरों में वह ब्लू बिकिनी टॉप में नजर आ रही हैं. उन्होंने इसके साथ वाइट नेटेड श्रग पहना हुआ है. 

करने वाली हैं साउथ डेब्यू

एक्ट्रेस अगली बार तेलुगु स्टार विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'लिगर' में दिखाई देंगी. फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया है. करण जौहर द्वारा निर्मित यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है. इसके साथ ही वह दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुवेर्दी के साथ शकुन बत्रा की अगली फिल्म में भी अभिनय करेंगी.

इसे भी पढ़ें: 'बालवीर' की छोटी बच्ची हो गई इतनी बोल्ड, बिकिनी PHOTOS से मचाया तहलका

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

 

Adblock test (Why?)


Ananya Panday ने बिकिनी टॉप में लिए सनसेट के मजे, अपने प्यार का किया खुलासा - Zee News Hindi
Read More

कैटरीना कैफ शादी में लगाएंगी स्पेशल प्रकार की मेंहदी, कीमत और खासियत ने उड़ाए होश - NDTV India

कैटरीना कैफ शादी में लगाएंगी स्पेशल प्रकार की मेंहदी, कीमत और खासियत ने उड़ाए होश

कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर इस इमेज को शेयर किया है

नई दिल्ली:

कैटरीना कैफ अपनी शादी की खबरों को लेकर इंटरनेट पर छाई हुई हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, कैटरीना अगले महीने राजस्थान सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) संग शादी रचाने जा रही हैं. लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) शाद में एक स्पेशल प्रकार की मेंहदी अपने हाथों पर लगाएंगी. यह मेंहदी एक्ट्रेस के लिए  राजस्थान के पाली जिले से ऑर्डर की गई है. इसे सोजत मेंहदी कहा जाता है. बॉलीवुड लाइफ रिपोर्ट कहती है: "सोजत के कारीगर ये मेहंदी खास तौर से बिना किसी केमिकल के बना रहे हैं और यह कैटरीना को भेजी जाएगी. सोजत के मेंहदी वेंडर के अनुसार, इस मेंहदी की कीमत 50,000 रुपए से 1 लाख रुपए तक है."

यह भी पढ़ें

बताया जा रहा है कि राजस्थान में शादी से पहले कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) मुंबई में कोर्ट मैरिज करेंगे. एक्ट्रेस के नजदीकी सूत्र मे बॉलीवुड लाइफ को बताया है कि अगले हफ्ते राजस्थान में रॉयल वेडिंग से पहले दोनों कोर्ट मैरिज करेंगे. हालांकि, शादी की खबरों पर कैटरीना-विक्की के साथ-साथ उनके परिजन और करीबी लोगों ने भी चुप्पी साथ रखी है.

बता दें कि कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी की खबरें उस समय सुर्खियां बटोरने लगी थीं, जब दोनों साथ में सेलिब्रिटी मैनेजर रेशमा शेट्टी के ऑफिस दिवाली के मौके पर पहुंचे थे. बीते महीने ये खबरें भी आई थीं कि दोनों की शादी के कपड़े मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची डिजाइन कर रहे हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना अब 'टाइगर 3' में सलमान खान संग नजर आएंगी.

Chhorii Movie Review: जानें कैसी है Nushrratt Bharuccha की Horror Movie


Adblock test (Why?)


कैटरीना कैफ शादी में लगाएंगी स्पेशल प्रकार की मेंहदी, कीमत और खासियत ने उड़ाए होश - NDTV India
Read More

नोरा फतेही के खातिर टेरेंस लुईस ने मलाइका अरोड़ा को किया इग्नोर, देखें मजेदार वीडियो - Hindustan हिंदी

Adblock test (Why?)


नोरा फतेही के खातिर टेरेंस लुईस ने मलाइका अरोड़ा को किया इग्नोर, देखें मजेदार वीडियो - Hindustan हिंदी
Read More

Anil Kapoor: फिट दिखने वाले अनिल कपूर को हो गई कौन सी बीमारी? वीडियो साझा कर बोले- आज इलाज का आखिरी दिन - अमर उजाला

बॉलीवुड के झक्कास अभिनेता अनिल कपूर अपनी फिटनेस और अभिनय दोनों से लोगों के बीच चर्चा में बने रहते हैं।आज के समय में भी अनिल कपूर फिल्मों में इतने शानदार किरदार निभा रहे हैं कि हर कोई उनका दीवाना हो जा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी वह अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अनिल इन दिनों जर्मनी में हैं और उन्होंने वहां से अपना एक बेहद शानदार वीडियो साझा किया है लेकिन उसके साथ उन्होंने जो कैप्शन में लिखा उससे उनके फैंस को चिंता हो गई।

अनिल कपूर ने साझा किया वीडियो

दरअसल अनिल जर्मनी में अपनी एक पुरानी बीमारी का इलाज करवा रहे हैं और उन्होंने बताया कि आज उनके इलाज का आखिरी दिन है।अब अनिल की बीमारी और सर्जरी की बात सुनकर फैंस काफी हैरान हो गए और उनसे सवाल भी पूछ रहे हैं।

बता दें कि अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह लंबे काले कोट में काली टोपी पहने जर्मनी की सड़कों पर चलते नजर आ रहे हैं। इसे साझा करते हुए उन्होंने लिखा- 'परफेक्ट वॉक इन स्नो, जर्मनी में आखिरी दिन, मैं डॉ मुलर से मिलकर आखिरी दिन अपना इलाज करवाने जा रहा हूं। उनके काम के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं'।
वीडियो को बैकग्राउंड में 'फिर से उड़ चला' गाजा बज रहा है और अनिल बर्फिली हवाओं में चलते नजर आ रहे हैं। उनके इलाज को लेकर सोनम कपूर की दोस्त और नीना गुप्ता की बेटी मसाबा ने उन्हें ऑल द बेस्ट कहा है और साथ ही कहा - अंकल हम आपके कंटेंट को कैसे तोड़ पाएंगे।
वहीं अनिल कपूर के इलाज की बात सुनकर कई फैंस ने चिंता जताई। एक ने पूछा- आपको क्या हो गया। तो वहीं एक ने लिखा- सर पिछले साल तो आपने बोला था कि डॉक्टर मुलर ने आपको पूरी तरह ठीक कर दिया है, मुझे उम्मीद है कि आप ठीक होंगे।
अनिल कपूर ने पिछले साल अपनी एक पोस्ट में बताया था कि वह अकिलिस टेंडन की समस्या से जूझ रहे हैं। दुनियाभर के डॉक्टर्स ने कहा था कि वह बिना सर्जरी के ठीक नहीं होंगे लेकिन डॉक्टर मुलर ने अपने जादूई टच से उन्हें बिना सर्जरी के ठीक कर दिया और अब वह भागने-दौड़ने जैसा सब कुछ कर सकते हैं। 

Adblock test (Why?)


Anil Kapoor: फिट दिखने वाले अनिल कपूर को हो गई कौन सी बीमारी? वीडियो साझा कर बोले- आज इलाज का आखिरी दिन - अमर उजाला
Read More

Friday, November 26, 2021

Chhorii Movie Review in Hindi- मूवी रिव्‍यू: डराती है, दिल दुखाती है और एक गंभीर बात कह जाती है 'छोरी' - Navbharat Times

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के बाद यह होगी एक्ट्रेस की पहली फिल्म, सामने आयी रिलीज डेट - दैनिक जागरण

नई दिल्ली, जेएनएन। कटरीना कैफ इन दिनों लगातार खबरों के केंद्र में हैं और वजह है विक्की कौशल के साथ उनकी शादी की तैयारियां। दोनों ही कलाकारों की ओर से अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, मगर खबरों में बात मेहंदी से लेकर राजस्थान में रॉयल वेडिंग तक पहुंच चुकी है। इस बीच कटरीना की एक और फिल्म की रिलीज डेट पक्की हो गयी है। अगर दिसम्बर में कैट विक्की संग शादी कर लेती हैं तो शादी के बाद उनकी यह पहली रिलीज फिल्म होगी। 

यह फिल्म है फोन भूत, जिसका निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी ने किया है। निर्देशक गुरमीत सिंह हैं। फोन भूत हॉरर कॉमेडी फिल्म है। निर्माताओं के मुताबिक, फिल्म 15 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में आएगी। फोन बूथ में कटरीना के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। कटरीना की पिछली रिलीज सूर्यवंशी है, जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ नजर आयीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। फोन बूथ के अलावा कटरीना सलमान खान के साथ टाइगर 3 में भी फीमेल लीड में दिखायी देंगी।

इन फिल्मों में भी दिखेंगी कटरीना

एक और फिल्म है, जिसमें कटरीना कैफ मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं। इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन कर रहे हैं। फिल्म में कटरीना तेलुगु के दमदार एक्टर विजय सेतुपति के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी। इसके अलावा फरहान अख्तर की डायरेक्टोरियल कमबैक फिल्म जी ले जरा में कटरीना, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं। इस फिल्म को फरहान की बहन जोया अख्तर और रीमा कागती लिख रही हैं। कटरीना, जोया की फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में भी फीमेल लीड रोल निभा चुकी हैं। 

दिसम्बर में शादी की खबरें

विक्की कौशल के साथ उनकी शादी को लेकर चर्चाएं पिछले कुछ महीनों से चर रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों दिसम्बर में शादी करने वाले हैं। हालांकि, ऐसी खबरों पर ना तो विक्की और ना कटरीना की ओर से किसी तरह की प्रतिक्रिया आयी है। मीडिया रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया जा चुका है कि विक्की और कटरीना की निर्देशक कबीर खान के घर पर इंगेजमेंट हो चुकी है।

Adblock test (Why?)


कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के बाद यह होगी एक्ट्रेस की पहली फिल्म, सामने आयी रिलीज डेट - दैनिक जागरण
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...