Rechercher dans ce blog

Sunday, February 20, 2022

'पठान' फिल्म से सामने आया Shah Rukh Khan का नया लुक, जानें क्या है वायरल फोटो का सच? - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • वायरल हुआ शाहरुख का नया लुक
  • फिल्म पठान में ऐसे दिखेंगे शाहरुख
  • क्या है इस लुक के पीछे का सच?

शाहरुख खान के फैंस बेसब्री से उनके नए प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं. शाहरुख को पिछले बार 2018 की फिल्म 'जीरो' में देखा गया था. इसके बाद से अभी तक उनके दीदार किसी भी फिल्म में नहीं हो पाए. सालों से शाहरुख खान के फैन उन्हें बड़े पर्दे पर देखने की तमन्ना को जाहिर कर रहे हैं. इस बीच शाहरुख खान के एक नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. 

शाहरुख का नया लुक वायरल

इंस्टाग्राम पर कई फैनपेज शाहरुख खान की इस अनदेखी फोटो को शेयर कर रहे हैं. इस फोटो में शाहरुख ने ब्लैक टक्सीडो पहना हुआ है. उनके बाल लंबे हैं और उनकी सॉल्ट एंड पेपर दाढ़ी भी है. इस फोटो में शाहरुख खान बेहद हैंडसम लग रहे हैं. कुछ फैंस का मानना है कि यह शाहरुख खान की फिल्म पठान से उनका लुक है. लेकिन यह सच नहीं है. हम आपको बताते हैं कि असल में यह फोटो कहां की है. 

'पिता ने कहा था जो आजाद भारत मैं दे रहा हूं इसे वैसा ही रखना', Shah Rukh Khan का पुराना इंटरव्यू वायरल

क्या है इस वायरल फोटो का सच?

सच यह है कि यह फोटो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी के 2017 के फोटोशूट की है. शाहरुख की इस पुरानी फोटो को फोटोशॉप किया गया है. फोटो का यही फोटोशॉप हुआ वर्जन इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. 2017 में डब्बू रत्नानी ने शाहरुख की ओरिजिनल फोटो को शेयर करते लिखा था, ''सेक्सी कोई शेप नहीं है, यह एक एटीट्यूड है. आपको ढेर सारा प्यार शाहरुख खान.''

देखें ओरिजिनल फोटो यहां -

यूजर्स को पसंद आ रहा लुक

वैसे शाहरुख खान का यह लंबे बालों वाला अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है. पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, ''उफ्फ यह कितने खूबसूरत हैं. यह लुक उनके अभी तक के सभी लुक्स से अलग फील दे रहा है.'' एक और यूजर ने लिखा, ''शाहरुख खान ने अपने इस कभी ना देखे सुपर हॉट लुक से हमें स्पीचलेस और ब्रेथलेस कर दिया है.'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''आप अपनी नजरों को उनसे हटा ही नहीं सकते.''

माथे पर बिंदी-कानों में झुमके, रेड साड़ी में Suhana Khan की दिलकश अदाएं, फैंस बोले- गॉर्जियस

शाहरुख खान को पिछली बार लेजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार पर देखा गया था. शाहरुख ने लता दीदी को आखिरी अलविदा कहते हुए उनके लिए दुआ पढ़ी थी. शाहरुख का यह अंदाज देशभर के फैंस को खूब पसंद आया था. उनकी ढेरों फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर वायरल भी हुए थे. प्रोजेक्ट्स की बात करें तो शाहरुख, फिल्म पठान से कमबैक करने वाले हैं.

Adblock test (Why?)


'पठान' फिल्म से सामने आया Shah Rukh Khan का नया लुक, जानें क्या है वायरल फोटो का सच? - Aaj Tak
Read More

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की फोटो वायरल, फैंस ने पूछा- शादी की बधाई दें या प्रेग्नेंसी के लिए? - Zee News Hindi

नई दिल्ली : Farhan Akhtar and Shibani Dandekar Wedding : बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और सिंगर शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) शनिवार को एक-दूजे के हो गए. दोनों खंडाला स्थित अपने फार्म हाउस पर बिना किसी धार्मिक रीति रिवाज के शादी के बंधन में बंध गए. फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई और साथ निभाने का वचन लिया. यह उनकी रजिस्टर्ड मैरिज है. इस दौरान दोनों काफी अच्छे दिख रहे थे. 

सोशल मीडिया पर नवविवाहित जोड़े की कई तस्वीरें सामने आईं, जिसमें शिबानी रेड एंड रंग के फिशटेल गाउन और फरहान ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं, लेकिन तस्वीर सामने आने के बाद उनके फैंस कन्फ्यूज हो गए. इसका कारण था रेड आउटफिट से नजर आ रहा शिबानी दांडेकर का टमी.

दरअसल सोशल मीडिया पर शादी की पहली तस्वीर सामने आते ही फैंस की नजर शिबानी के पेट पर जा पहुंची, जिसे देखकर वे उनके गर्भवती होने का कयास लगाने लगे. एक फैन ने पूछ लिया-क्या वह प्रेग्नेंट है. वही एक अन्य यूजर ने कहा-समझ नहीं आ रहा है कि शादी के लिए बधाई दें या प्रेग्नेंसी के लिए. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा-ट्रेंडिंग चल रहा है पहले बेबी फिर शादी.

 

वहीं दूसरी ओर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिबानी प्रेग्नेंट नहीं हो रही हैं. उनके ब्राइडल लुक को देखते हुए बहुतों को उनके गर्भवती होने की गलतफहमी हुई. शिबानी सिर्फ ओवरवेट हैं या उन्होंने ऐसा शादी में ऐसा आउटफिट कैरी किया, जिसे देखकर फैंस  प्रेग्नेंसी के कयास लगाने लगे.

WATCH LIVE TV 

अब सच्चाई जो भी हो, लेकिन इतनी ट्रोलिंग के बावजूद न्यूली मैरिड कपल ने अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया हैं. फिल्मी गलियारों से ऐसी भी खबरें है कि फरहान अख्तर और शिबानी अप्रैल में एक बार फिर शादी का आयोजन करेंगे. 

शादी समारोह में फरहान के दोस्त ऋतिक रोशन अपने माता-पिता (पिंकी और राकेश रोशन), एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा, रिया चक्रवती, अनुषा दांडेकर, सतीश कौशिक, फराह खान, शंकर महादेवन, डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर, फिल्म 83 के एक्टर साकिब सलीम समेत कई सेलेब्रिटी पहुंचे. 

Adblock test (Why?)


फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की फोटो वायरल, फैंस ने पूछा- शादी की बधाई दें या प्रेग्नेंसी के लिए? - Zee News Hindi
Read More

कंगना का आलिया पर तंज: कंगना रनोट ने आलिया भट्‌ट की 'गंगुबाई काठियावाड़ी' पर साधा निशाना, बोलीं-फ्लॉप होगी '... - Dainik Bhaskar

8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस कंगना रनोट ने हाल ही में आलिया भट्‌ट की अपकमिंग फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' पर निशाना साथा है। कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फिल्म के लिए आलिया की कास्टिंग को सबसे बड़ी गलती बताया है। इतना ही नहीं कंगना ने यह भी कहा है कि 'पापा की परी' की फिल्म फ्लॉप होगी। 'गंगुबाई काठियावाड़ी' इस शुक्रवार (25 फरवरी) को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

कंगना ने आलिया को कहा पापा की परी
कंगना ने सोशल मीडिया स्टोरी के जरिए इंडारेक्टली करन जौहर को मूवी माफिया डैडी और आलिया को बिम्बो कहते हुए लिखा, "बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ इस शुक्रवार जलकर राख हो जाएगें.... पापा( मूवी माफिया डैडी) की परी (जो ब्रिटिश पासपोर्ट रखती है) के लिए, क्योंकि पापा प्रूव करना चाहते हैं कि रोमकोम बिम्बो एक्टिंग कर सकती है.....फिल्म का सबसे बड़ा ड्रॉ-बैक उसकी गलत कास्टिंग है.... ये नहीं सुधरेंगे, इसमें कोई शक नहीं है कि हॉलीवुड और साउथ की फिल्में ज्यादा चल रही हैं....बॉलीवुड की किस्मत में डुबना ही है जब तक मूवी माफियाओं के पास पॉवर है।"

संजय लीला भंसाली और अजय देवगन को किया मैनिपुलेट
एक दूसरी पोस्ट में कंगना ने संजय लीला भंसाली और अजय देवगन को करन जौहर द्वारा गुमराह करने की बात कही। कंगना ने लिखा, "बॉलीवुड माफिया डैडी पापा 'जो', जिसने फिल्म इंडस्ट्री का वर्क कल्चर बर्बाद कर दिया, और कई बड़े डायरेक्टर्स को मैनिपुलेट करके अपने प्रोडक्ट्स को उनके ऊपर थोप दिया, ऐसा ही एक और उदाहरण इस रिलीज के बाद जल्द ही सामने होगा....लोगों को उन्हें भाव देना बंद करने की जरुरत है। इस शुक्रवार एक बड़ा एक्टर और महान डायरेक्टर उसके नए शिकार होंगे।"

वीडियो के जरिए कंगना ने फिल्म को किया टारगेट

कंगना ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें एक छोटी बच्ची ​​​​​​​आलिया की नकल कर रही है। इस पर आपत्ति जताते हुए कंगना ने लिखा था, "क्या इस बच्ची को मुंह में बीड़ी लिए हुए अश्लील डायलॉग्स बोलकर एक सेक्स वर्कर की नकल करनी चाहिए? इसकी बॉडी लैंग्वेज देखिए, क्या इस उम्र में सेक्सुअलाइज करना ठीक है? ऐसे और सेंकड़ों बच्चे हैं जिनका यूज किया जा रहा है।" 'गंगुबाई काठियावाड़ी' को संजय लीला भंसाली ने निर्देशित किया है। इसमें आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। अजय देवगन, विजय राज, सीमा पहवा और शान्तनू महेश्वरी भी फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


कंगना का आलिया पर तंज: कंगना रनोट ने आलिया भट्‌ट की 'गंगुबाई काठियावाड़ी' पर साधा निशाना, बोलीं-फ्लॉप होगी '... - Dainik Bhaskar
Read More

पिंक कलर की टाइट ड्रेस पहन पलक तिवारी ने खिंचवाई ऐसी तस्वीरें, फोटोशूट हो रहा वायरल - Zee News Hindi

नई दिल्ली: श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं. फिर चाहे उनका गाना हो, डांस हो या फिर उनका स्टाइल. सभी कुछ उनके फैंस को खूब पसंद आता है. हाल ही में श्वेता तिवारी ने ऐसा फोटोशूट करवाया है कि तस्वीरें देख फैंस अपने आप पर काबू नहीं कर पा रहे हैं.

पहनी पिंक कलर की टाइट ड्रेस

इन तस्वीरों में पलक तिवारी (Palak Tiwari) बेहद टाइट पिंक कलर की ड्रेस पहने हुई हैं. इस ड्रेस को पहनकर पलक ने दीवार के सहारे खड़े होकर एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं. इन पोज को देखकर फैंस के दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं.

 

 

 

स्कर्ट के साथ पहना क्रॉप टॉप

इस लेटेस्ट फोटोशूट में पलक तिवारी (Palak Tiwari) ने लाइट गुलाबी रंग टी टाइट स्कर्ट पहनी हुई हैं. इसी कलर का ऊपर क्रॉप टॉप पहना है जो कि फुल स्लीव का है. इन तस्वीरों में पलक इतने ज्यादा किलर लुक्स दे रही हैं कि हर कोई उनकी अदा का कायल हो रहा है. अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने कान में छोटे से इयररिंग्स, बालों को ओपन और सटल मेकअप किया हुआ है. जिसमें वो कतई कहर लग रही हैं.

इब्राहिम संग डेटिंग की खबरों ने पकड़ा था जोर 

कुछ दिन पहले पलक को इब्राहिम संग कार में देखा गया था. वीडियो में पलक चेहरा छिपाती नजर आई थीं. इस वीडियो के बाद से पलक और इब्राहिम का नाम एक साथ जड़ने लगा.हालांकि ई-टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) और पलक तिवारी (Palak Tiwari) के डेटिंग की खबरें गलत हैं. दोनों एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं. वह सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं. 

जल्द बॉलीवुड में पलक करेंगी डेब्यू

पलक तिवारी जल्द ही 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' फिल्म में नजर आएंगी. ये फिल्म अगले साल 14 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. कहा जा रहा है कि ये फिल्म गुरुग्राम की एक सच्ची घटना पर आधारित है. इस फिल्म में पलक रोजी का किरदार निभाते दिखेंगी. पलक का हाल ही में एक गाना रिलीज हुआ जो कि अब हर जगह बजता सुनाई देता है. इस गाने के बोल हैं -'बिजली.' 

 

इसे भी पढ़ें: ट्रांसपेरेंट टॉप पहन कविता भाभी ने दिखाईं ऐसी अदाएं, फैंस भर रहे आहें!

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक करें Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें 

Adblock test (Why?)


पिंक कलर की टाइट ड्रेस पहन पलक तिवारी ने खिंचवाई ऐसी तस्वीरें, फोटोशूट हो रहा वायरल - Zee News Hindi
Read More

Saturday, February 19, 2022

दुल्हन बनने वाली हैं अफसाना खान, देखें हल्दी से लेकर मेहंदी तक की Photos - Oneindia Hindi

अफसाना ने अपने लुक के स्टेटमेंट ईयररिंग्स चुने। अफसाना ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, #afsaajz की हल्दी। 

अफसाना ने अपने लुक के स्टेटमेंट ईयररिंग्स चुने। अफसाना ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, #afsaajz की...

Adblock test (Why?)


दुल्हन बनने वाली हैं अफसाना खान, देखें हल्दी से लेकर मेहंदी तक की Photos - Oneindia Hindi
Read More

Afsana Khan Mehendi Photos: अफसाना खान को लगी Sajz के नाम की मेहंदी, Bigg Boss के सितारों ने लगाए फंक्शन में - Bollywood Life हिंदी

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

Adblock test (Why?)


Afsana Khan Mehendi Photos: अफसाना खान को लगी Sajz के नाम की मेहंदी, Bigg Boss के सितारों ने लगाए फंक्शन में - Bollywood Life हिंदी
Read More

Vikrant Massey-Sheetal Thakur Married: बालिका वधू फेम एक्टर विक्रांत मैसी बने दूल्हा, वेडिंग फोटोज वायरल - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • एक-दूजे के हुए विक्रांत-शीतल
  • हिमाचल में हुई ट्रेडिशनल वेडिंग

एक्टर विक्रांत मैसी के फैंस के लिए गुडन्यूज है. एक्टर ने शादी कर ली है. विक्रांत मैसी ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ हिमाचल प्रदेश में ट्रेडिशनल रीति रिवाजों के साथ शादी की. कपल की वेडिंग फोटोज की सोशल मीडिया पर धूम है.

विक्रांत-शीतल की शादी की तस्वीरें आउट
18 फरवरी को विक्रांत ने शीतल संग सात फेरे लिए. शादी में परिवार के करीबी लोग और दोस्त शामिल हुए. दूल्हा दुल्हन की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है. मानना पड़ेगा शादी की इन तस्वीरों में विक्रांत और शीतल मेड फॉर ईच अदर लग रहे हैं. विक्रांत जहां व्हाइट शेरवानी, पिंक साफे में हैंडसम दिखे. वहीं शीतल रेड ब्राइड लहंगे में स्टनिंग लगीं.

16 साल की शादी, दो बेटियां, जानें क्यों टूटी थी Farhan Akhtar की पहली शादी
 

सुमोना चक्रवर्ती ने अटेंड की शादी
कपल की शादी में सुमोना चक्रवर्ती नजर आईं. वे न्यूलीवेड कपल की काफी अच्छी दोस्त हैं. गेस्ट के साथ सुमोना की तस्वीरें वायरल हैं. विक्रांत और शीतल के शादी की रस्में निभाते हुए मंडप से तस्वीरें सामने आई हैं. इससे पहले कपल का हल्दी वीडियो वायरल हुआ था. जहां विक्रांत और शीतल फंक्शन को काफी एंजॉय करते दिखे. विक्रांत और शीतल देसी गर्ल गाने पर डांस करते नजर आए थे.  

गूंजने वाली है Disha Parmar-Rahul Vaidya के घर किलकारियां? एक्ट्रेस ने बताया सच
 

विक्रांत और शीतल की दिसंबर 2019 में प्राइवेट रोका सेरेमनी हुई थी. जहां दोनों की सगाई भी हुई थी. कपल काफी समय से साथ रह रहा है. विक्रांत जाने माने एक्टर हैं जो टीवी शोज, फिल्मों और वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं. वहीं शीतल वेब वर्ल्ड में काफी फेमस हैं. उन्होंने कई डिजिटल शोज किए हैं.

शीतल और विक्रांत को शादी की ढेरों बधाई.

Adblock test (Why?)


Vikrant Massey-Sheetal Thakur Married: बालिका वधू फेम एक्टर विक्रांत मैसी बने दूल्हा, वेडिंग फोटोज वायरल - Aaj Tak
Read More

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...