Photos: ब्लैक हॉल्टरनेक कोर्सेट ड्रेस में दिशा पाटनी का दिखा रेट्रो लुक - E24 Bollywood
Read More

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) की रिलीज के लिए तैयार हैं. 'ब्रह्मास्त्र' के साथ-साथ इसके गाने केसरिया (Kesariya Song) को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है. फैंस को फिल्म देखने मिले ना मिले, लेकिन उन्हें केसरिया जरूर सुनना है. फिल्म के ट्रेलर में इस गाने के एक और वर्जन को सुना गया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने गाने को रिलीज करने की मांग भी उठाई थी. अब फैंस की गुहार सुन ली गई है.
आलिया ने शेयर किया वीडियो
केसरिया गाना आज रिलीज होने जा रहा है. इस गाने की रिलीज से पहले आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर और डायरेक्टर अयान मुखर्जी का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दोनों केसरिया गाने को सुनते और एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं. दोनों आंखें बंद कर सुकून से गाने को सुन रहे हैं. दोनों आलिया के घर की बालकनी में बैठे हैं. साथ ही केसरिया के अनसुने हिस्से को वीडियो में सुना जा सकता है.
जल्द मां बनेंगी आलिया भट्ट
आलिया भट्ट की बालकनी सुंदर रंगों से रंगी हुई है. उसमें कई कुर्सियां और लैंप रखे हैं. साथ ही एक स्टैचू भी है. एक सोफा कम झूला भी इस बालकनी में है, जिसपर अयान बैठे हैं. उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट और ग्रे पैंट पहनी हुई है. आलिया के बगल में रणबीर कपूर एक कुर्सी पर बैठे हैं. उन्होंने ग्रीन कलर की स्लीवलेस टी-शर्ट, व्हाइट टाइटस और रेड शॉर्ट्स पहनी हैं. एक टेबल पर साउंड सिस्टम रखा है, जिसमें केसरिया गाना चल रहा है. वीडियो शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन लिखा, 'आपके साथ कल पूरा गाना शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकती.'
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से पहले केसरिया गाने का टीजर शेयर किया गया था. अरिजीत सिंह ने इस गाने को गाया है. इसमें रणबीर और आलिया को रोमांस करते देखा जाएगा. इसकी शूटिंग मार्च के महीने में वाराणसी में हुई थी. शादी की बात करें तो 14 अप्रैल 2022 को कपल शादी के बंधन में बंध गया था. जून के अंत में आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. उन्होंने बताया था कि उनका और रणबीर कपूर का पहला बेबी जल्द आने वाला है. फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की बात करें तो यह 9 सितम्बर 2022 को रिलीज होगी.

5 घंटे पहले
टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रश्मि रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा के 'जी हुजूर' सांग पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आईं। रश्मि देसाई के शानदार डांस मूव्स उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहे हैं। देखें वीडियो..

भारत की वीमन्स क्रिकेट टीम की अपनी अच्छी फैन फॉलोइंग है. हमारे देश में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं, जिन्हें पसन्द किया जाता है. उन्हीं में से एक टॉप क्रिकेटर हैं मिताली राज. बचपन से ही क्रिकेट के खेल में आगे रहने वाली मिताली टीम इंडिया की यंगेस्ट कैप्टेन बनी थीं. उनका खेल सही में अद्भुत है. ऐसे में जब मिताली राज की जिंदगी और क्रिकेट करियर पर फिल्म बनने का ऐलान हुआ, तो जाहिर तौर पर फैन्स ने खुशियां मनाई थी. लेकिन मिताली पर बनी तापसी पन्नू स्टारर फिल्म शाबाश मिथु, फैन्स की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती.
क्या है कहानी?
फिल्म की कहानी 8 साल की मिताली से शुरू होती है, जो भरतनाट्यम सीखा करती थी. सचिन तेंदुलकर की फैन मिताली को बचपन से ही क्रिकेट में दिलचस्पी थी. इस दिलचस्पी को हवा उनकी दोस्त नूरी ने उन्हें दी. इसके बाद उनकी मुलाकात संपत सर (विजय राज) से हुई. संपत ने 7 सालों तक दोनों को ट्रेन किया. फिर एक दिन अचानक नूरी की शादी हो जाने के बाद मिताली ने अकेले ही अपनी नेशनल और फिर इंटरनेशनल क्रिकेट की जर्नी शुरू की. आगे चलकर वह बेस्ट क्रिकेटर और टीम इंडिया की कैप्टन बनीं. अपने करियर में तो मिताली ने बढ़िया परफॉर्म किया ही, साथ ही कई बड़े बदलाव भी वह वीमेंस क्रिकेट को लेकर सिस्टम में लेकर आईं.
इस फिल्म की कहानी जबरदस्त है. साधारण और भोली-भाली मिताली के छुपछुप कर क्रिकेट खेलने से लेकर टीम इंडिया का कैप्टेन बनने तक का सफर किसी को भी प्रेरणा देने के लिए काफी है. लेकिन अफसोस, फ़िल्म शाबाश मिथु, मिताली की इस जबरदस्त और एक्स्ट्राऑर्डिनरी कहानी के साथ न्याय नहीं करती.
ये फिल्म बेहद स्लो है और बोरिंग है. यही चीज इसे काफी हद तक असहनीय बनाती है और आप इसके खत्म होने का इंतजार करते हैं. फिल्म में ऐसे पल आते हैं जब आपको लगता है कि बस यही अंत है, लेकिन फिर कहानी आगे बढ़ने लगती है और आप एक जगह तक पहुंचने वे बाद अपना माथा पीटने लगते हैं.
डायरेक्टर हुए फेल
डायरेक्टर सृजित मुखर्जी ने इस फिल्म को बनाया है, लेकिन वह इसमें पूरी तरह कामयाब नहीं हो पाए हैं. उन्होंने इस फिल्म को जैसा बनाना चाहा था वो नहीं हो पाया. एक क्रिकेट बायोपिक में दर्शक जिस चीज का सबसे ज्यादा इंतजार करते हैं वो है क्रिकेट सीक्वेंस. इस फिल्म में ट्रेनिंग सेशंस को अच्छे से दिखाया गया, लेकिन वर्ल्ड कप दिखाने में सृजित पूरी तरह फैल हो गए. ये सीक्वेंस इतना लंबा था कि इसे पूरा देखना सही में टार्चर जैसा महसूस हो रहा था.
ठंडा है तापसी का काम
परफॉरमेंस की बात करें तो तापसी पन्नू इस फिल्म में खास कमाल नहीं दिखा पाईं. एक सीन में उनका रोना तक इतना नकली लग रहा था जैसे सारा अली खान को देख रहे हों. तापसी इंडस्ट्री की बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं. ऐसे में उनसे बेअसर परफॉरमेंस की उम्मीद नहीं की जा सकती. लेकिन मिताली राज के किरदार में उनका काम काफी ठंडा था. विजय राज और बाकी सपोर्टिंग एक्टर्स ने अपने रोल्स अच्छे से निभाए. कुल मिलाकर ये फिल्म बेहद बेअसर थी.


Emergency First Look: धाकड़ के सुपर फ्लॉप बिजनेस के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है. पर्दे पर रानी झांसी, थलाइवी जयललिता का दमदार किरदार निभाने के बाद कंगना रनौत ने अपने फैंस को फिर से सरप्राइज कर दिया है. कंगना रनौत अब देश की सबसे ताकतवर महिला रहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले करने जा रही हैं.
इमरजेंसी में कंगना का लुक देख होंगे हैरान
फिल्म का नाम है इमरजेंसी. जिसकी शूटिंग कंगना रनौत ने शुरू कर दी है. इसी के साथ कंगना ने फैंस को ट्रीट देते हुए फिल्म से अपना पहला लुक रिवील कर दिया है. इंदिरा गांधी बनीं कंगना रनौत के फर्स्ट लुक के साथ मूवी का एक टीजर वीडियो भी शेयर किया गया है. टीजर में इंदिरा गांधी बनीं कंगना रनौत अमेरिका के राष्ट्रपति को मैसेज देने को कहती हैं कि उनके दफ्तर में उन्हें मैडम नहीं 'सर' कहा जाता है. कंगना के लुक, एक्सप्रेशंस से लेकर उनकी आवाज को इंदिरा गांधी से मैच करने की काफी कोशिश की गई है.
इंदिरा गांधी के रोल में परफेक्ट लगीं कंगना
मानना पड़ेगा इंदिरा गांधी के रोल को कंगना रनौत ने परफेक्शन के साथ पकड़ा है. उनका प्रोस्थेटिक मेकअप जिसने भी किया है उसने कंगना रनौत को इंदिरा गांधी जैसा दिखाने में काफी मेहनत की है. और नतीजा सबसे सामने है. कंगना रनौत हूबहू इंदिरा गांधी जैसी लग रही हैं. साफ दिखता है कि कंगना के लुक पर बेहद बारीकी से काम किया गया है.
फैंस को पसंद आया कंगना का लुक
किसने किया कंगना का मेकअप?
कंगना रनौत के लुक की सोशल मीडिया पर जबरदस्त तारीफ हो रही है. फैंस कंगना को इंदिरा गांधी के लुक में बेहद पसंद कर रहे हैं. लोगों का कहना है बॉलीवुड क्वीन इस फिल्म में धमाल मचाने वाली हैं. यूजर्स का मानना है इस फिल्म के साथ कंगना एक बार फिर नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली हैं. कंगना को लोग बेस्ट एक्ट्रेस बता रहे हैं. वैसे टीजर और फर्स्ट लुक इतना शानदार है ऐसे में कंगना की तारीफ तो बनती है. अब आप ही सोचिए फिल्म का टीजर और फर्स्ट लुक इतना धमाकेदार है तो मूवी कितनी जबरदस्त बनने वाली है.
फिल्म इमरजेंसी को रितेश शाह ने लिखा है. रितेश ने ही कंगना की पिछली फिल्म धाकड़ लिखी थी. खास बात ये है कि इमरजेंसी को कंगना रनौत डायरेक्ट कर रही हैं. वे इसकी को-प्रोड्यूसर भी हैं. फिल्म में अनुपम खेर भी अहम रोल में दिखेंगे. इमरजेंसी फिल्म के लिए कंगना का प्रोस्थेटिक मेकअप जाने माने आर्टिस्ट David Malinowski ने किया है. डेविड ने अपने शानदार काम के लिए कई इंटरनेशनल अवॉर्ड्स जीते हैं. डेविड 2018 में बाफ्टा, 2017 में फिल्म डार्केस्ट Hour के लिए बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग कैटिगरी में ऑस्कर जीते चुके हैं. वे वर्ल्ड वार Z और द बैटमैन के लिए भी काम कर चुके हैं.
आपको कैसा लगा कंगना रनौत का लुक हमें कमेंट कर जरूर बताएं.
इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...