Rechercher dans ce blog

Wednesday, March 31, 2021

Happy Birthday Mahhi Vij: एक्टिंग से ज्यादा अपने बच्चों को लेकर हमेशा चर्चा में रहीं माही विज, जानें उनके बारे में ये खास बातें - दैनिक जागरण

नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे की खूबसूरत और मशहूर अदाकारा माही विज अपना जन्मदिन 1 अप्रैल को मनाती हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता और घर-घर में मशहूर हुईं। माही विज कई रियलिटी शो का भी हिस्सा भी रह चुकी हैं। जन्मदिन के मौके में जानते हैं माही विज के बारे में खास बातें।

माही विज का जन्म 1 मार्च 1982 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। माही विज ने लंबे समय तक मॉडलिंग की। इसके बाद वह म्यूजिक वीडियो में नजर आने लगीं। माही विज ने कई म्यूजिक एल्बम के लिए भी काम किया था। धीरे-धीरे उन्होंने अभिनय की ओर कदम बढ़ाना शुरू कर दिया था।

माही विज ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के हॉरर शो 'स्स्स्स्स्शशश ... कोई है' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'कैसे लागी लगन' और 'शुभ कदम' से की थी। छोटे पर्दे पर माही विज को असली पहचान सीरियल 'लागी तुझसे लगन' से मिली थी। इसके बाद वह 'तेरी मेरी लव स्टोरी', 'एनकाउंटर' और 'बालिका वधु' में नजर आई थीं। 'बालिका वधु' में माही विज के किरदार को दर्शकों का काफी प्यार मिला था।

टीवी सीरियल्स के अलावा माही विज कई रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं। माही विज ने डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा सीजन 4' और 'नच बलिए सीजन 5'

में अपने बेहतरीन डांस से दर्शकों के दिलों को जीता था। वह स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन 5 का भी हिस्सा रही थीं। वह क्राइम थ्रिलर शो 'सावधान इंडिया' में भी काम कर चुकी हैं।

माही विज की निजी जिंदगी का बात करें तो वह मशहूर टीवी और बॉलीवुड अभिनेता जय भानुशाली की पत्नी हैं। माही और जय ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2011 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। हालांकि जब बाद में खुलासा हुआ तो उनके फैंस और करीबी भी हैरान हो गए थे। शादी के कुछ समय बाद माही विज और जय भानुशाली ने दो बच्चों को भी गोद लिया था।

हालांकि दोनों बच्चे अपने माता-पिता के साथ रहते हैं। माही विज और जय भानुशाली उनकी पढ़ाई से लेकर सारी जरूरत की चीजों का खर्चा उठाते हैं। यह दोनों बच्चे उनके केयरटेकर के हैं।

वहीं शादी के करीब आठ साल बाद साल 2019 में माही ने बेटी को जन्म दिया। फिलहाल माही विज अभिनय की दुनिया से दूर चल रही हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं।  

kumbh-mela-2021

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Let's block ads! (Why?)


Happy Birthday Mahhi Vij: एक्टिंग से ज्यादा अपने बच्चों को लेकर हमेशा चर्चा में रहीं माही विज, जानें उनके बारे में ये खास बातें - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...