Rechercher dans ce blog

Saturday, March 27, 2021

Priyanka Chopra से फैन ने पूछा, शादी में क्यों नहीं किया आमंत्रित? मिला मजेदार जवाब, पढ़ें पूरी खबर - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर खबरों में बनी रहती हैl अब एक फैन ने प्रियंका चोपड़ा से पूछा है कि उन्हें शादी में क्यों नहीं आमंत्रित किया गया? इसपर प्रियंका चोपड़ा ने चुटकी लेते हुए कहा, 'मुझे माफ करना संतोष पटनायक, मुझे लगता है, मैं आपको नहीं जानतीl इसके चलते मैं आपको आमंत्रित नहीं कर पाईl' इसके साथ उन्होंने एक हंसने वाली इमोजी भी शेयर की हैl 

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैंl उन्होंने अब हॉलीवुड में भी पैर जमा लिए हैl प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैl वह अपने फैंस से सोशल मीडिया पर बातचीत भी करती रहती हैंl वहीं एक अन्य फैन ने प्रियंका चोपड़ा से पूछा कि वह अगली बार पर्दे पर कब नजर आएंगीl इसपर उन्होंने कहा है, 'अगले वर्ष'

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों रुसो ब्रदर्स की जासूसी सीरीज सीताडेल में काम कर रही हैl इसमें उनके अलावा रिचर्ड की अहम भूमिका हैl प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म टेक्स्ट फॉर यू की शूटिंग पूरी कर ली हैl प्रियंका चोपड़ा ने राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में अमेरिकी गायक निक जोनास के साथ शादी कर ली हैl दोनों काफी खुश है और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल भी होती है।

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की जाती हैl हाल ही में वह फिल्म द वाइट टाइगर में नजर आई थीl इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया थाl इस फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव की अहम भूमिका थीl प्रियंका चोपड़ा ने कई फिल्मों का निर्माण भी किया हैl वह एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैl उन्होंने कई कलाकारों के साथ काम किया हैl प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में परिणीति चोपड़ा की रिलीज हुई फिल्म साइना की भी सराहना की थीl इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने साइना नेहवाल की भूमिका निभाई हैl

kumbh-mela-2021

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Let's block ads! (Why?)


Priyanka Chopra से फैन ने पूछा, शादी में क्यों नहीं किया आमंत्रित? मिला मजेदार जवाब, पढ़ें पूरी खबर - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...