Rechercher dans ce blog

Monday, March 29, 2021

Sunny Leone ने पति संग लिपलॉक करते हुए मनाया रंगों का त्योहार, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं ये तस्वीरें - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, जेएनएन। सोमवार को देशभर में होली का त्योहार मनाया गया। फिल्मी सितारों ने भी रंगों के इस त्योहार को खास अंदाज में मनाया और अपने फैंस को होली की बधाई भी दी। बॉलीवुड के बहुत से सितारों की होली खेलते हुए तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। उन्हीं में से एक है बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री सनी लियोनी भी हैं।

सोमवार को सनी लियोनी ने होली का त्योहार धूमधाम से मनाया। उन्होंने अपने घर की बिल्डिंग में पति डेनियल वेबर और बच्चों के साथ होली का त्योहार मनाया। होली खेलते हुए अपनी कई तस्वीरों को सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति और बच्चों के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए खास पोस्ट भी लिखा है।

तस्वीरों में सनी लियोनी ब्लू कलर के सलवार-सूट में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। तस्वीरों में वह और उनके पति डेनियल वेबर रंगों में रंगे दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में सनी लियोनी पति के साथ लिपलॉक करती हुई दिखाई दे रही हैं, तो वहीं बाकि तस्वीरों में उनके बच्चे नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में सनी लियोनी का होली पर मस्ती करते हुए अंदाज देखते ही बन रहा है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

इन सभी तस्वीरों को साझा करते हुए सनी लियोनी ने पोस्ट में लिखा, 'परिवार के साथ सबसे शानदार होली !! इसके बारे में कुछ भी सुंदर या नाजुक नहीं है। निशा, अशर और नूह ने जीत हासिल की और उन्होंने जो किया, उसके बारे में सोचा! बस मजा आ गया! भगवान आप सभी को आशीर्वाद दे और आशा करें कि आपकी जिंदगी हमेशा रंग से भरा रहे !! सोशल मीडिया पर पति और बच्चों के साथ सनी लियोनी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तस्वीरों और पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बात करें सनी लियोनी के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द ही साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'शीरो' में नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म से जुड़ा टीजर रिलीज हुआ है, जिसके सनी लियोनी के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सनी लियोनी की फिल्म 'शीरो' 4 भाषाओं तामिल, हिंदी, तेलगू और मलयालम में रिलीज होगी।

kumbh-mela-2021

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Let's block ads! (Why?)


Sunny Leone ने पति संग लिपलॉक करते हुए मनाया रंगों का त्योहार, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं ये तस्वीरें - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...