Rechercher dans ce blog

Sunday, April 25, 2021

बॉलीवुड ब्रीफ: जालंधर में आज होगी सुगंधा मिश्रा- डॉ. संकेत भोसले की शादी, विवाद भूल कंगना रनोट ने शेयर की ज... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Sugandha Mishra Wedding Update, Kangana Ranaut Javed Akhtar Controvery,Vidya Balan Helping Covid Warriors, Manish Malhotra COVID Report, Arjun Kapoor Rakul Preet Singh Romantic Song, Sardar Ka Grandson Update

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

3 घंटे पहले

कॉमेडियन और सिंगर सुगंधा मिश्रा आज डॉ. संकेत भोसले से शादी करेंगी। उनकी शादी की रस्में जालंधर, पंजाब में होंगी। इससे पहले शनिवार को संकेत ने सोशल मीडिया पर अपनी और सुगंधा की मेहंदी सेरेमनी का वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों वीडियो कॉल पर एक-दूसरे की मेहंदी दिखाते नजर आ रहे थे और बैकग्राउंड में 'मेहंदी लगाके रखना' गाना बज रहा है। पिछले दिनों एक एक बातचीत में सुगंधा ने अपनी शादी की डिटेल साझा करते हुए कहा था, "आपको यकीन नहीं होगा कि मैंने अपने वेडिंग अटायर की तैयारी पिछले साल दिसंबर में शुरू कर दी थी। मेरे लिए यह मायने नहीं रखना कि शादी 20 लोगों की मौजूदगी में हो रही है। मैं हमेशा से अपनी शादी में 10 किलो का लहंगा पहनना चाहती थी।"

2. कंगना ने शेयर की जावेद अख्तर की शायरी, लिखा- उससे मैं कुछ पा सकूं ऐसी कहां उम्मीद थी
जावेद अख्तर के साथ कंगना रनोट के विवाद से हर कोई वाकिफ है। कंगना जावेद पर उन्हें धमकाने का आरोप लगा चुकी हैं और उन्हें बॉलीवुड की नेपोटिज्म गैंग का हिस्सा बता चुकी हैं। वहीं जावेद कंगना के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करा चुके हैं, जो फिलहाल अदालत में है। हालांकि, रविवार को कंगना ने विवाद को किनारे रखते हुए जावेद अख्तर की एक शायरी सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जो चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने अपनी कुछ फोटोज के साथ लिखा, "खैर मैं प्यासा रहा मगर उसने इतना तो किया, मेरी पलकों की कतारों को वो पानी दे गया। उससे मैं कुछ पा सकूं ऐसी कहां उम्मीद थी, गम भी शायद वो बराए मेहरबानी दे गया। उम्र भर दोहराऊंगा ऐसी कहानी दे गया।"

3. कोरोना वॉरियर्स की मदद के लिए आगे आईं विद्या बालन, लोगों से की उनके साथ जुड़ने की अपील
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच सेलिब्रिटीज लगातार अपने स्तर पर जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में नाम जुड़ा है एक्ट्रेस विद्या बालन का। उन्होंने कोविड पेशेंट्स की देखभाल में लगे देश भर के मेडिकल स्टाफ को 1000 पीपीई किट्स भेजे हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से उनके इस अभियान में जुड़ने की अपील की है। विद्या ने कहा है कि जो भी शख्स उनके इस काम में साथ आएगा, उसे वे पर्सनली थैंक यू मैसेज का वीडियो भेजेंगी, जो हमेशा के लिए यादगार बन सकता है। पिछले साल भी विद्या बालन ने कोरोना की वजह से प्रभावित जरूरतमंदों की काफी मदद की थी।

4. मनीष मल्होत्रा ने दी कोरोना को मात, वैक्सीन लेने की वजह से सिर्फ 7 दिन में हो गए रिकवर
फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने महज एक सप्ताह के अंदर कोरोना वायरस को मात दे दी है। 54 साल के मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए लिखा, "दो बार कोविड निगेटिव आया। शुभकामनाओं और दुआओं के लिए आभार। वैक्सीनेशन ने मुझे तेजी से रिकवर होने में मदद की। वैक्सीनेशन सभी के लिए जरूरी है।" 17 अप्रैल को मनीष मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अपने कोविड पॉजिटिव होने की सूचना दी थी। उनके मुताबिक, संक्रमण का पता चलते ही वे आइसोलेशन में चले गए थे और घर में ही क्वारैंटाइन थे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर्स की सलाह के हिसाब से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया।

5. अर्जुन-रकुल की 'सरदार का ग्रैंडसन' का पहला सॉन्ग रिलीज, 2012 में आए गाने का है रीमिक्स
अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह स्टारर 'सरदार का ग्रैंडसन' का पहला सॉन्ग 'जी नई करदा' रिलीज हो गया है। यह 2012 में आए ओरिजिनल सॉन्ग 'दूर' का रीमिक्स वर्जन है, जो मानक ई ने बनाया था। फिल्म के लिए यह गाना तनिष्क बागची ने रीक्रिएट किया है और उन्होंने ही इसके अतिरिक्त बोल लिखे हैं। जबकि मानक ई के साथ जैस मानक और निकिता गांधी ने इसे आवाज दी है। गाना शादी के मौके को दर्शाता है और अर्जुन-रकुल पर फिल्माया गया है। कासवी नायर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नीना गुप्ता, सोनी राजदान, अदिति राव हैदरी और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म 18 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

6. वरुण-कियारा की 'जुग जुग जियो' पर कोरोना ग्रहण, लॉकडाउन के चलते रुक गई शूटिंग
वरुण धवन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग पर कोरोना का ग्रहण लग गया है। राज मेहता के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का दूसरा शेड्यूल अप्रैल में शुरू होने वाला था। लेकिन महामारी की दूसरी लहर के चलते महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में लॉकडाउन घोषित कर दिया है। इसके चलते कई फिल्मों, सीरियल्स और वेब सीरीज की शूटिंग भी रुक गई है, जिनमें 'जुग जुग जियो' का दूसरा शेड्यूल भी शामिल है। करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म में अनिल कपूर और नीतू कपूर की भी अहम भूमिका है। ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू की यह पहली फिल्म है।

7. टॉक्सिक रिलेशनशिप में रह चुकी हैं फातिमा सना शेख, बोलीं- ऐसे रिश्ते में रहना बहुत मुश्किल होता है
हाल ही में चार शॉर्ट फिल्मों को मिलाकर बनाई गई एंथोलॉजी फिल्म 'अजीब दास्तांस' में नजर आईं फातिमा सना शेख ने खुलासा किया है कि वे एक टॉक्सिक रिलेशनशिप्स में रह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जब आप ऐसे रिश्ते में होते हैं तो बहुत कुछ मुश्किल हो जाता है। एक्ट्रेस के मुताबिक, कई महिलाएं इस तरह की मुश्किल से गुजरती हैं। खासकर वे महिलाएं, जो कामकाजी नहीं होतीं और आर्थिक रूप से पति पर निर्भर होती हैं, उनके लिए इस तरह के रिश्ते से बाहर निकलना मुश्किल होता है। फातिमा 'अजीब दास्तांस' से पहले 'लूडो' में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने पिंकी नाम का किरदार निभाया था।

खबरें और भी हैं...

Let's block ads! (Why?)


बॉलीवुड ब्रीफ: जालंधर में आज होगी सुगंधा मिश्रा- डॉ. संकेत भोसले की शादी, विवाद भूल कंगना रनोट ने शेयर की ज... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...