Rechercher dans ce blog

Tuesday, April 6, 2021

Indian Idol 12 का हिस्सा बनने पर सोना महापात्रा ने किया रेखा पर कटाक्ष, अनु मलिक को बताया दरिंदा - दैनिक जागरण

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की मशहूर गायिका सोना महापात्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली हस्तियों में से एक हैं। वह अपने गानों के अलावा सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से बोलने के लिए जानी जाती हैं। सोना महापात्रा अक्सर सोशल मीडिया पर खुलकर अपने बयान भी देती रहती हैं। अब उन्होंने हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रेखा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

रेखा हाल ही में छोटे पर्दे के मशहूर और चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 का हिस्सा बनने की वजह से चर्चा में थीं। उन्होंने शो में पहुंचकर सभी कंटेस्टेंट और जजों के साथ काफी मस्ती भी की थी। सोना महापात्रा ने रेखा के इंडियन आइडल का हिस्सा बनने पर निराशा व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने सिंगर अनु मलिक को लेकर बड़ी बात बोली है।

अनु मलिक मीटू मूवमेंट के जरिए यौन उत्पीड़न का आरोप झेल चुके हैं। जिसके चलते वह लंबे समय तक इंडियन आइडल का हिस्सा नहीं रहे थे, लेकिन हाल ही में वह एक बार फिर से वह इंडियन आइडल में नजर आए थे। ऐसे में सोना महापात्रा ने रेखा को इस शो का हिस्सा बनने के लिए निराशाजनक बताया है। साथ ही उन्होंने अनु मलिक को एक दरिंदे बताया है। यह बात सोना महापात्रा ने सोशल मीडिया पर कही है।

गायिका ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'सोशल मीडिया पर एक दुखद संगीत रियलिटी शो को बढ़ावा देने वाली एक अच्छी कलाकार और शानदार महिला रेखा को देखकर खुश हूं। निराशाजन क्यों? आप एक ऐसे शो को क्या कहेंगे जो एक मशहूर सीरियल यौन दरिदें और साल-दर-साल अपने पेरोल को खराब करता है? अनु मलिक, कभी भी एक हैशटैग के लायक नहीं है, #India'

सोशल मीडिया पर सोना महापात्रा का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। गायिका के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि हर मुद्दे पर बेबाकी से बोलने वाली सोना महापात्रा को हाल ही में जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। फटी जींस विवाद के सिलसिले में एक सोशल मीडिया पोस्ट करने के बाद सोना महापात्रा को इंस्टाग्राम पर जान से मारने तक की धमकियां दी गयीं, जिसके बाद सोना ने अपना कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है और इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से की है।  

kumbh-mela-2021

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Let's block ads! (Why?)


Indian Idol 12 का हिस्सा बनने पर सोना महापात्रा ने किया रेखा पर कटाक्ष, अनु मलिक को बताया दरिंदा - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...