Rechercher dans ce blog

Sunday, April 25, 2021

Toxic Relationship में रह चुकी हैं फातिमा सना शेख, बोलीं- मैं बिलकुल पतिव्रता नहीं हूं - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में फिल्म 'दंगल' से अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री फातिमा सना शेख अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। फातिमा अपने कई इंटरव्यूज में खुलकर बात करती हैं। बीते दिनों फातिमा 'नेटफ्लिक्स' की फिल्म 'अजीब दास्तांस' में नजर आई थीं। फिल्म में फातिमा ने जयदीप अहलावत की पत्नी का किरदार निभाया था। हालांकि फातिमा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।

फातिमा ने हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में फातिमा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की है। उन्होंने इंटरव्यू में अपने पास्ट रिलेशनशिप को लेकर कई राज खोले। उन्होंने बताया कि वो भी एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। जिसकी वजह से वे काफी परेशान भी रही थीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh)

फातिमा सना शेख ने हाल ही में बॉलीवुड लाइफ के साथ बातचीत की। जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के कई राज से पर्दा उठाया। फातिमा ने बताया कि, 'मैं भी एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में थी। यह बहुत मुश्किल होता है। हम कहते हैं कि हम ये कर लेंगे, वो कर लेंगे, लेकिन, जब आप किसी के संग रिश्ते में होते हैं तब यह समझना बहुत मुश्किल होता है कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। खासकर जब आप फाइनेंशियली रूप से अपने हसबैंड पर डिपेंड होते हैं ।'

'अजीब दास्तांस' से पहले फातिमा फिल्म 'लूडो' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने एक शादीशुदा लड़की पिंकी का किरदार निभाया था। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए फातिमा ने कहा, 'लूडो में निभाए पिंकी के कैरेक्टर से मैं पूरी तरह से अलग हूं। पिंकी की तरह मैं बिलकुल भी पतिव्रता लड़की नहीं हूं। मेरे साथ कोई ऐसी चीज करे तो मैं दो थप्पड़ मार दूं।'

बता दें कि 'अजीब दास्तांस' में फातिमा सना शेख, जयदीप अहलावत, अरमान, नुसरत भरूचा, अभिषेक बनर्जी, इनायत वर्मा, कोंकणा सेन शर्मा, अदिति राव हैदरी, शेफाली शाह, मानव कौल और तोता रॉय जैसे कलाकार नजर आए। नेटफ्लिक्स की इस ओरिजनल फिल्म में शशांक खेतान, राज मेहता, नीरज घेवान और कायोज ईरान द्वारा निर्देशित चार कहानियों का एक संग्रह है। इस फिल्म को करण जौहर और अपूर्वा मेहता द्वारा प्रोड्यूस किया गया था।

ट्विटर पर रिटायर्ड IAS अफसर से भिड़ गईं कंगना रनौत, पीएम मोदी को बताया पिता समान

Indian T20 League

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

kumbh-mela-2021

Let's block ads! (Why?)


Toxic Relationship में रह चुकी हैं फातिमा सना शेख, बोलीं- मैं बिलकुल पतिव्रता नहीं हूं - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...