Rechercher dans ce blog

Sunday, May 30, 2021

बारिश बन जाना के दौरान हिना खान और शाहिर शेख को किया गया था टॉर्चर, देखें वीडियो - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

 नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविज़न अभिनेत्री हिना खान ने कुछ दिन पहले ही अपने पिता को खो दिया है। लेकिन हिना अब तक पिता को खोने के दुख से उबर नहीं पाई हैं। हिना खान पिता से जुड़ी यादें अक्सर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हालांकि अब हिना खान अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में हिना ने शाहिर शेख के साथ शूटिंग कर दौरान का एक BTS वीडियो शेयर किया है।

हिना खान यूं तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हालांकि पिता की मौत के बाद से हिना ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। लेकिन हिना पिता की यादों को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। जब हिना खान के पिता का निधन हुआ था उस समय हिना कश्मीर में एक गाने की शूटिंग कर रही थीं। ये दुखद समाचार मिलते ही हिना खान तुरंत वहां से भागी- भागी आई थीं। अब हिना ने उसी शूटिंग के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में हिना खान और शाहिर शेख दोनों ही ठंड में कांपते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए हिना ने कैप्शन में लिखा, 'आइस कोल्ड बारिश और माइनस टेम्परेचर में इस तरह से हमें प्रताड़ित किया गया था। और इस महिला ने कितनी खूबसूरती से इसे ‘बारिश बन जाना' नाम दे दिया। यह देखने में काफी रिलैक्सिंग और रोमांटिक लगता है, लेकिन इसके पीछे कड़ी मेहनत है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by HK (@realhinakhan)

वहीं हिना खान एक अन्य वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें हिना और शाहिर दोनों एक शॉट दे रहे हैं। इस दौरान काफी ठंड है लेकिन दोनों को बिना ये दिखाए ही सीन को परफैक्ट करना है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में हिना ने लिखा, 'पोज दे रहे हैं और स्नगल कर रहे हैं। क्योंकि वहां बहुत ठंड थी। जैकेट देने के लिए धन्यवाद शाहिर।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by HK (@realhinakhan)

हिना खान के इन वीडियोज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि शाहिर शेख और हिना खान स्टारर ये गाना 'बारिश बन जाना' 3 जून को रिलीज होने वाला है। इस गाने की पूरी शूटिंग कश्मीर में हुई है। हाल ही में कुछ दिन पहले हिना खान ने इस वीडियो सॉन्ग की पहली झलक भी फैंस के साथ शेयर की थी। इस गाने का हिना और शाहिर के फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।

सलमान खान का बच्चों को तोहफा, Disney+Hotstar पर रिलीज हुई 'दबंग' की एनिमेटेड सीरीज

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Adblock test (Why?)


बारिश बन जाना के दौरान हिना खान और शाहिर शेख को किया गया था टॉर्चर, देखें वीडियो - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...