Rechercher dans ce blog

Monday, June 21, 2021

सुनील शेट्टी के साथ कई हिट फ़िल्में दे चुके अक्षय कुमार अब बेटे अहान शेट्टी के साथ आएंगे नज़र, पढ़ें डिटेल्स - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, जेएनएन। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फ़िल्म अभी रिलीज़ भी नहीं हुई है और उनको लेकर एक बड़ी ख़बर आ रही है। सूत्रों की मानें तो निर्माता साजिद नाडियाडवाला अगले प्रोजेक्ट में अहान और अक्षय को साथ लेकर आ रहे हैं। बता दें, अहान साजिद निर्मित फ़िल्म तड़प से बॉलीवुड में बतौर लीड एक्टर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। अक्षय और अहान का साथ आना बॉलीवुड में बड़े स्कूप के तौर पर देखा जा रहा है।

अक्षय और साजिद का एसोसिशन काफ़ी पुराना है। बच्चन पांडेय, साजिद के बैनर के साथ अक्षय की दसवीं फ़िल्म है। बच्चन पांडेय को फरहाद सामजी निर्देशित कर रहे हैं। यह एक्शन-कॉमेडी फ़िल्म है। कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस फ़िल्म में अहम किरदारों में दिखेंगी। बच्चन पांडेय अगले साल जनवरी में रिलीज़ होगी। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

वहीं, तड़प की बात करें तो मिलन लूथरिया ने इसका निर्देशन किया है। तड़प हिट तेलुगु फ़िल्म आरएक्स 100 का आधिकारिक रीमेक है। फ़िल्म में अहान के साथ तारा सुतारिया फीमेल लीड हैं। फ़िल्म में सुनील शेट्टी, अहान के किरदार के पिता की भूमिका में दिखेंगे। 

प्लानिंग स्टेज में है फ़िल्म

अक्षय और अहान के साथ आने को लेकर प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने कहा, "पूरी टीम अभिनेताओं की इस एक्शन पावर-पैक के लिए उत्साहित है, जिसमें अक्षय और अहान पहली बार एक साथ आ रहे हैं। केवल साजिद सर ही इसे संभव बना सकते थे और हम सभी वास्तव में उस एनर्जी के लिए उत्साहित हैं, जो ये दोनों कलाकार स्क्रीन पर लाएंगे। प्रोजेक्ट की घोषणा की जानी बाकी है और फ़िलहाल प्लानिंग स्टेज पर है। हमारे पास जल्द ही अधिक जानकारी सामने होगी।"

 

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय-सुनील की जोड़ी के नाम हैं कई हिट्स

नब्बे के दौर और बाद के सालों में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने कई हिट फ़िल्मों में साथ काम किया था। इनमें एक्शन, कॉमेडी और रोमांटिक फ़िल्में शामिल हैं। मोहरा, वक़्त हमारा है, धड़कन, हेराफेरी, फिर हेराफेरी, दे दनादन, आवारा पागल दीवाना, हम हैं बेमिसाल, सपूत, आन- मेन एट वर्क, दीवाने हुए पागल जैसी फ़िल्मों में अक्षय-सुनील साथ आये।

हालांकि, इनमें सबसे अधिक चर्चित मोहरा, धड़कन और हेराफेरी हैं। अब अहान के साथ आना, अक्षय के लिए भी एक भावुक मौक़ा होगा।

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Adblock test (Why?)


सुनील शेट्टी के साथ कई हिट फ़िल्में दे चुके अक्षय कुमार अब बेटे अहान शेट्टी के साथ आएंगे नज़र, पढ़ें डिटेल्स - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...