Rechercher dans ce blog

Thursday, June 3, 2021

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR - Hindustan

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज की है। बांद्रा पुलिस स्टेशन डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने पुष्टि करते हुए बताया है कि इन दोनों के खिलाफ कोरोना प्रतिबंधों के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया गया है। 

घर से निकले का वैध कारण नहीं बता सके टाइगर-दिशा

बांद्रा पुलिस स्टेशन के पीआई धनावडे ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से मुंबई में दोपहर दो बजे के बाद बिना किसी कारण लोगों के इधर-उधर घूमने पर पाबंदी है, ऐसे में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी इसके बावजूद शाम तक बांद्रा बस स्टैंड के निकट घूमते पाए गए। इतना ही ये नहीं दोनों घर से निकले का वैध कारण पुलिस को नहीं बता सके थे। अधिकारी ने कहा कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोई गिरफ्तारी नहीं हुई क्योंकि यह एक जमानती धारा है।

महाराष्ट्र में है जून तक लॉकडाउन

महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिये गए दिशानिर्देशों के अनुसार, अभी राज्य में आवश्यक दुकानों को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोलने का आदेश दिया है। राज्य में जून तक लॉकडाउन है। 

पुलिस ने रोका

बता दें कि बीते दिन दोनों के ड्राइव पर निकले की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जो काफी तेजी से वायरल हुई। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोका था । ईटाइम्स के अनुसार, कार में दिशा आगे वाली सीट पर बैठी थीं और टाइगर पीछे सीट पर थे। ड्राइव एंजॉय करते दौरान दोनों को दूसरे राउंड के दौरान मुंबई पुलिस ने रोक लिया। हालांकि पुलिस ने उनका आधार कार्ड चेक किया और बाकी फॉर्मेलिटी पूरी करने के बाद दोनों को जाने दिया गया। 

संबंधित खबरें

Adblock test (Why?)


टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR - Hindustan
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...