Rechercher dans ce blog

Tuesday, June 1, 2021

Karan Mehra: जानिए कौन हैं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के करण मेहरा, जो पत्नी से मारपीट के आरोप में हुए गिरफ्तार - अमर उजाला - Amar Ujala

ये रिश्ता क्या कहलाता है में नैतिक का किरदार निभाने वाले अभिनेता करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन पर पत्नी के साथ मारपीट का आरोप है। हालांकि बाद में करण को बेल मिल गई। करण की पत्नी निशा ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके पति ने उनके साथ पहले लड़ाई की और फिर मारपीट पर उतारू हो गए। करण मेहरा पर धारा 336, 337, 332, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पहले से आ रही थीं अनबन की खबरें
करण मेहरा और निशा के बीच अनबन की खबरें काफी पहले से आ रही थीं लेकिन एक इंटरव्यू में करण ने इन खबरों को निराधार बताया था। करण ने पांच साल निशा को डेट करने के बाद उनसे साल 2012 में शादी की थी। दोनों पेशे से एक्टर हैं। करण को उनके फैंस नैतिक के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में लंबे समय तक काम किया है।

Adblock test (Why?)


Karan Mehra: जानिए कौन हैं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के करण मेहरा, जो पत्नी से मारपीट के आरोप में हुए गिरफ्तार - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...