Rechercher dans ce blog

Saturday, July 31, 2021

Divya Bharti की इस हमशक्ल को देखकर लोग खा जाते हैं धोखा, जन्म को लेकर दोनों में है ये खास कनेक्शन, जानकर रह जाएंगे हैरान - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

दिव्या उन एक्ट्रेसेस में शुमार रहीं हैं जिन्होंने महज कुछ ही वक्त में इंडस्ट्री की टॉप स्टार्स को टक्कर दी। दिव्या ने अपने छोटे से करियर में केवल 12 फिल्में की थीं और केवल 19 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने चुलबुल अंदाज के लिए आज भी याद की जाने वाली अभिनेत्री दिव्या भारती को भुला पाना उनके फैंस के लिए काफी ​मुश्किल है। दिव्या उन एक्ट्रेसेस में शुमार रहीं हैं जिन्होंने महज कुछ ही वक्त में इंडस्ट्री की टॉप स्टार्स को टक्कर दी। दिव्या ने अपने छोटे से करियर में केवल 12 फिल्में की थीं और केवल 19 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनके निधन ने सभी को हिला कर दिया था। हलांकि फैंस के दिलों में आज भी दिव्या बसती हैं। इसी बीच अब दिव्या भारती की तरह दिखने वाली एक लड़की सुर्खियों में बनीं हुई है। वो जल्द ही बॉलीवुड में भी डेब्यू करने का रही हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं वो?

दिव्या भारती की हमशक्ल का नाम मंजू थापा है। मंजू और दिव्या के बीच एक न सिर्फ शक्ल बल्कि जन्म को लेकर भी एक खास कनेक्शन हैं। दरअसल, दोनों को जन्म् की तारीख एक ही है। दिव्या भारती का जन्म 25 फरवरी, 1974 को हुआ था। वहीं मंजू का जन्म 25 फरवरी, 2003 को हुआ था। मंजू थापा दार्जिलिंग की रहने वाली हैं। उनका जन्म कोलकाता में हुआ था। जब मंजू महज 9 साल की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनकी मां तूलासा थापा ने संभाला।

मंजू थापा को बचपन से ही एक्टिंग और मॉडलिंग का शौक था। उन्होंने महज 15 साल की उम्र में 'प्लैनेट मिस इंडिया वर्ल्ड 2018', 'मिस टीन रिपब्लिक ऑफ इंडिया 2018' और 'मिस ग्लोरी ऑफ नोटिस 2018' जैसे ब्यूटी पेजेंट अपने नाम कर चुकी हैं। बता दें पिछले साल लॉकडाउन में मंजू का ए​क वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद लोगों ने उन्हें देखकर ​कहा था कि ​बिल्कुल दिव्या भारती जैसी नजर आती हैं। तभी से मंजू की पॉप्युलैरिटी में इजाफा होने लगा। उनकी पॉप्युलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर अभी उनके 31 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और यह संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।

आपको बता दें कि मंजू के पास कई साउथ की फिल्मों, बॉलिवुड और नेपाली फिल्मों के काफी ऑफर्स मिल रहे हैं। जल्द ही वह एक बार फिर से फैंस केा दिव्या भारती की हमशक्ल को सिल्वर स्क्रीन पर देखने का मौका मिलेगा।

Adblock test (Why?)


Divya Bharti की इस हमशक्ल को देखकर लोग खा जाते हैं धोखा, जन्म को लेकर दोनों में है ये खास कनेक्शन, जानकर रह जाएंगे हैरान - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...