Rechercher dans ce blog

Monday, August 9, 2021

विवेक मुश्रान का जन्मदिन: 'सौदागर' से रातोंरात स्टार बन गए थे विवेक मुश्रान, बाद में फिल्मों में नहीं बना प... - Dainik Bhaskar

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर विवेक मुश्रान आज अपना 52 वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने चार्मिंग लुक्स और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर पहली ही फिल्म 'सौदागर'(1991) से विवेक रातोंरात स्टार बन गए थे। पहली ही फिल्म में विवेक को दिलीप कुमार और राज कुमार जैसे एक्टर्स का साथ मिला तो वो स्टारडम भी मिला जिसे किसी भी एक्टर को हासिल करने में सालों लग जाते हैं। पहली फिल्म ना सिर्फ हिट रही बल्कि इस फिल्म में विवेक का 'ईलू ईलू' गाना भी जबरदस्त हिट हुआ था।

पहली फिल्म के बाद नहीं मिली सक्सेस

9 अगस्त 1969 को यूपी के सोनभद्र जिले में जन्मे विवेक के पास 'सौदागर' करने के बाद फिल्मों की जैसे झड़ी लग गई। एक साल में ही वो दो-दो, तीन-तीन फिल्में करने लगे। लेकिन उन्हें पहली फिल्म जैसी सफलता नहीं मिली। धीरे-धीरे विवेक के स्टारडम में कमी आने लगी। उनकी किस्मत ऐसी पल्टी कि उन्हें लीड रोल तो दूर फिल्मों में काम मिलना भी मुश्किल हो गया। इस दौरान विवेक के बाल भी झड़ने शुरु हो गए और वो पहले से थोड़े मोटे भी हो गए और आखिरकार ये हीरो फिर फिल्मों से गायब हो गया।

कभी विवेक से चिढ़ गए थे अक्षय

'मेरे जीवन साथी' (1972), 'जलजला' (1988) और 'जाल द ट्रैप' (2003) जैसी फिल्मों के निर्माता हरीश शाह ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'ट्रिस्ट विद फिल्म्स' में अक्षय और विवेक के बीच टसल का खुलासा किया है। उनके मुताबिक, वो एक फिल्म डायरेक्ट और प्रोड्यूस करना चाहते थे और इसके लिए अक्षय ने पैरलल लीड रोल साइन कर लिया था। विवेक मुश्रान को फिल्म में मनीषा कोइराला के अपोजिट कास्ट किया गया था।

फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में विवेक।

फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में विवेक।

चूंकि अक्षय की एक फिल्म (सौगंध) रिलीज हो चुकी थी और विवेक 'सौदागर' की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। इसलिए अक्षय ने खुद को सीनियर बताया और मेकर्स से कहा कि वो क्रेडिट लिस्ट में उनका नाम पहले दें। लेकिन विवेक को यह मंजूर नहीं हुआ। फाइनली, अक्षय ने फिल्म छोड़ने का फैसला लिया था।

हरीश लिखते हैं, "मैंने अक्षय को समझाने की बहुत कोशिश की कि क्रेडिट को मुद्दा मत बनाओ। लेकिन उन्होंने फिल्म छोड़ दी।" बाद में अक्षय बड़े स्टार बन गए और विवेक मुश्रान का करियर कुछ खास नहीं चल पाया। वो टीवी पर चले गए और बाद में बड़े पर्दे पर कुछ कैरेक्टर रोल करते देखे गए। विवेक सोन परी, किटी पार्टी, भास्कर भारती जैसे टीवी सीरियलों में भी नज़र आए हैं। फिल्म वीरे दी वेडिंग में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


विवेक मुश्रान का जन्मदिन: 'सौदागर' से रातोंरात स्टार बन गए थे विवेक मुश्रान, बाद में फिल्मों में नहीं बना प... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...