टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपनी तस्वीरों से चर्चा में रहती हैं। वेस्टर्न ड्रेस हो या ट्रेडिशनल, मौनी हमेशा अपने लुक से छाई रहती हैं। इस बार उन्होंने साड़ी में अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम/ imouniroy)
मौनी को साड़ी पहनना काफी पसंद है। उसमें भी वह उतनी ही ग्लैमरस दिखती हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम/ imouniroy)
तस्वीरों में मौनी हरे रंग की साड़ी में दिख रही हैं जिस पर गोल्डन कलर का वर्क है। (फोटो: इंस्टाग्राम/ imouniroy)
ग्लैमरस लुक देने के लिए मौनी ने ब्लाउज नहीं पहना है और बैकलेस पोज दे रही हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम/ imouniroy)
उन्होंने लुक को कंप्लीट करने के लिए बड़े इयररिंग्स पहने हैं। साथ ही आंखों का मेकअप डार्क रखा है। (फोटो: इंस्टाग्राम/ imouniroy)
तस्वीरें शेयर करते हुए मौनी लिखती हैं कि ‘काजल और ढेर सारा प्यार। बंगाली साड़ी गर्ल हमेशा।‘ (फोटो: इंस्टाग्राम/ imouniroy)
मौनी की ये तस्वीरें एक मैगजीन के लिए कराई गई फोटोशूट के दौरान की हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम/ imouniroy)
कुछ ही देर में उनकी इन तस्वीरों पर दो लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम/ imouniroy)
तस्वीरों पर आशका गोराड़िया ने फायर का इमोजी पोस्ट किया। वहीं किश्वर मर्चेंट ने प्यार जताने वाला इमोजी पोस्ट किया। (फोटो: इंस्टाग्राम/ imouniroy)
मौनी को सीरियल नागिन के लिए जाना जाता है। इसके साथ उन्हें सीरियल देवों के देव से भी काफी लोकप्रियता मिली। (फोटो: इंस्टाग्राम/ imouniroy)
बिना ब्लाउज के साड़ी पहने मौनी रॉय का दिखा ग्लैमरस लुक, कुछ ही देर में वायरल हुईं तस्वीरें - Hindustan हिंदी
Read More
No comments:
Post a Comment