Rechercher dans ce blog

Wednesday, September 1, 2021

The Kapil Sharma Show: रिद्धिमा कपूर ने रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड को लेकर खोली पोल, सुनकर शॉक्ड हो गईं मां नीतू कपूर - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

शो द कपिल शर्मा शो के आने वाले एपिसोड का प्रोमो सामने आया है। इस बार शो में नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी धमाल मचाने के लिए आ रही हैं। आने साले एपिसोड का वीडियो को रिद्धिमा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी का फेमस कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' बीते काफी वक्त से दर्शकों को हंसाने में कामयाब है। कपिल शर्मा के इस शो पर बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक के सितारें अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। वहीं इस बार का आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है। इस बार कपिल शर्मा के शो पर बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस और कपूर खानदानी बहू नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी के साथ आने वाली हैं। शो के दोरान मां-बेटी की ये जौड़ी काफी मस्ती करते दिखेंगे। पहली बार नीतू और रिद्धिमा, कपिल के शो में शिरकत करने वाली हैं। वहीं रिद्धिमा अपनी भाई यानी रणबीर कपूर की पोल भी खोलेंगे जिसे सुनकर उनकी मां सिर पकड़ लेती हैं। यहां देखें वीडियो...

 

View this post on Instagram

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial)

शो 'द कपिल शर्मा शो' के आने वाले एपिसोड का प्रोमो सामने आया है। इस बार शो में नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी धमाल मचाने के लिए आ रही हैं। आने साले एपिसोड का वीडियो को रिद्धिमा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि नीतू कपूर और रिद्धिमा की ग्रैंड एंट्री होती है। वहीं बैकग्राउड में 'कह दूं तुम्हें या चुप रहूं' गाना बज रहा है।

इसके बाद कपिल शर्मा रिद्धिमा से पूछते हैं, 'मैंने सुना है कि जब आप लंदन में पढ़ाई कर रही थी, तो रणबीर आपकी चीजें उठाकर अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर देता था।' इसपर रिद्धिमा कहती हैं हां!। फिर रिद्धिमा कहती हैं, 'हां मुझे याद है कि जब मैं लंदन से वापस आई तो उसकी गर्लफ्रेंड मेरे आई हुई थी तो मैंने देखा वो मेरी ही टॉप पहनी हुई थी, जिसे मैं ढूढ़ रही थी। बाद में पता चला कि रणबीर मेरी ही चीजें उठाकर उसे देता था।' रिद्धिमा के मुंह से रणबीर का ये राज जानकर नीत कपूर पहले तो शॅाक्ड हो जाती हैं फिर हंसने लगती हैं।

Edited By: Priti Kushwaha

jagran ads

Adblock test (Why?)


The Kapil Sharma Show: रिद्धिमा कपूर ने रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड को लेकर खोली पोल, सुनकर शॉक्ड हो गईं मां नीतू कपूर - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...