Rechercher dans ce blog

Wednesday, September 1, 2021

The Kapil Sharma Show: रणबीर की गर्लफ्रेंड को लेकर बहन रिद्धिमा ने खोला पोल, सुनकर शॉक्ड हुईं नीतू कपूर - Hindustan

टीवी का कॉमेडी 'द कपिल शर्मा शो' के आने वाले एपिसोड में जल्द ही आपको दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ देखी जाएंगी। इस शो में पहली बार इस मां-बेटी की जोड़ी शिरकत करने वाली हैं। शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें रिद्धिमा अपनी मां नीतू के सामने अपने भाई एक्टर रणबीर कपूर की पोल खोलती दिखाई दे रही हैं। प्रोमो में रिद्धिमा ने खुलासा किया है कि रणबीर अक्सर उनकी ड्रेस चुराकर अपनी गर्लफ्रेंड को दे दिया करते थे। 

रिद्धिमा ने शेयर किया कॉमेडी शो का प्रोमो

'द कपिल शर्मा शो' के इस प्रोमो को रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ''नीतू कपूर के सामने रणबीर लगते हैं सीधे साधे, पर रिद्धिमा ने बताया उनका अतरंगी करनामा! देखिये कपिल शर्मा शो इस वीकेंड रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी पर। ''

रिद्धिमा के कपड़ों को रणबीर अपनी गर्लफ्रेंड को करते थे गिफ्ट

प्रोमो की शुरुआत में कपिल, नीतू कपूर के संग ग्रैंड एंट्री करते हैं। बैकग्राउड में 'कह दूं तुम्हें या चुप रहूं' गाना बजता हुआ सुना जा सकता है। इसके बाद कपिल शर्मा रिद्धिमा सवाल करते हैं कि मैंने सुना है कि जब आप लंदन में पढ़ाई कर रही थी, तो रणबीर आपकी चीजें उठाकर अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर देता था। इसपर रिद्धिमा कहती हैं हां! फिर वह कहती हैं, हां मुझे याद है कि जब मैं लंदन से वापस आई तो उसकी गर्लफ्रेंड मेरे आई हुई थी तो मैंने देखा वो मेरी ही टॉप पहनी हुई थी, जिसे मैं ढूढ़ रही थी। बाद में पता चला कि रणबीर मेरी ही चीजें उठाकर उसे देता था। बेटी के इस खुलासा के बाद नीतू शॉक्ड होकर हंसने लगती हैं ।

इस वीकेंड में कपूर खानदान के मजेदार किस्सों से सजेगी कॉमेडी की महफिल

प्रोमो देखकर लग रहा है कि इस वीकेंड में बहुत मचा आने वाला है। क्योंकि इस बार वीकेंड में कपूर खानदान के मजेदार किस्सों से ये कॉमेडी शो सजने वाली हैं। रिद्धिमा-नीतू मिलकर कपूर खानदान की कुछ अनकही बातों के बारें में बताने वाली हैं जो काफी दिलचस्प होगी। 

Adblock test (Why?)


The Kapil Sharma Show: रणबीर की गर्लफ्रेंड को लेकर बहन रिद्धिमा ने खोला पोल, सुनकर शॉक्ड हुईं नीतू कपूर - Hindustan
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...