Rechercher dans ce blog

Friday, October 8, 2021

PHOTOS में क्रूज से जेल तक का सफर: आर्यन को 3 बार अदालत में पेश होना पड़ा; NCB लॉकअप में बिताई 6 रातें, अब ... - Dainik Bhaskar

मुंबई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
आर्यन की यह तस्वीर मुंबई के आर्थर रॉड जाने के दौरान की है। - Dainik Bhaskar

आर्यन की यह तस्वीर मुंबई के आर्थर रॉड जाने के दौरान की है।

अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को शुक्रवार दोपहर मुंबई की सबसे बड़ी जेल यानी आर्थर रोड जेल में भेज दिया गया। 2 अक्टूबर यानी शनिवार की शाम को एक क्रूज से हिरासत में लिए गए आर्यन को रविवार को अरेस्ट किया गया था। इसके बाद से वे लगातार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कस्टडी में थे। इस दौरान उन्हें 3 बार अदालत में पेश होना पड़ा। नियम के मुताबिक उन्हें हर दिन मेडिकल के लिए मुंबई के जेजे हॉस्पिटल ले जाया जाता था।

NCB की कस्टडी में आर्यन से कई बार पूछताछ हुई। दूसरे आरोपियों के सामने बैठाकर भी उनसे सवाल-जवाब किए गए। हालांकि, गुरुवार की सुनवाई के बाद अदालत ने आर्यन को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया। गुरुवार को जब यह फैसला आया, तो समय 7 बजे से ज्यादा हो चुका था, लिहाजा अदालत ने उन्हें एक और दिन NCB की कस्टडी में रखने का आदेश सुनाया। इस आदेश के तकरीबन 20 घंटे बाद NCB ने आखिरकार उन्हें जेल में शिफ्ट कर दिया।

2 अक्टूबर: आर्यन खान को 8 दूसरे आरोपियों के साथ क्रूज से हिरासत में लेकर NCB ऑफिस लाया गया था।

किरण गोसावी नाम का शख्स NCB कर्मचारियों के साथ आर्यन को लेकर दफ्तर पहुंचा था।

किरण गोसावी नाम का शख्स NCB कर्मचारियों के साथ आर्यन को लेकर दफ्तर पहुंचा था।

NCB ऑफिस में किरण गोसावी ने आर्यन के साथ सेल्फी ली, इस पर खासा विवाद हुआ।

NCB ऑफिस में किरण गोसावी ने आर्यन के साथ सेल्फी ली, इस पर खासा विवाद हुआ।

3 अक्टूबर: आर्यन खान, अरबाज खान और मुनमुन धमीचा को गिरफ्तार दिखाकर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों को 4 अक्टूबर तक NCB की कस्टडी में भेज दिया था।

अदालत द्वारा कस्टडी में भेजने के बाद आर्यन को दोबारा NCB ऑफिस ले जाया गया था।

अदालत द्वारा कस्टडी में भेजने के बाद आर्यन को दोबारा NCB ऑफिस ले जाया गया था।

4 अक्टूबर: आर्यन को आगे की कस्टडी के लिए फिर से अदालत में पेश किया गया, कोर्ट ने उन्हें 7 अक्टूबर तक NCB की हिरासत में भेजा था।

आर्यन की यह तस्वीर उन्हें NCB ऑफिस से किला कोर्ट जाने के दौरान की है।

आर्यन की यह तस्वीर उन्हें NCB ऑफिस से किला कोर्ट जाने के दौरान की है।

5 अक्टूबर: आर्यन पूरे दिन NCB के ऑफिस में रहे और उन्हें सिर्फ कुछ देर के लिए जेजे हॉस्पिटल मेडिकल के लिए ले जाया गया।

6 अक्टूबर: आर्यन को 6 अन्य आरोपियों के सामने बैठाकर पूछताछ की गई। उनके फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए गांधीनगर की लैब में भेजा गया।

आर्यन को हर दिन मेडिकल के लिए मुंबई के जेजे हॉस्पिटल ले जाया जाता था।

आर्यन को हर दिन मेडिकल के लिए मुंबई के जेजे हॉस्पिटल ले जाया जाता था।

7 अक्टूबर: कस्टडी खत्म होने के बाद आर्यन को फिर से किला कोर्ट पेश किया गया। इस दौरान वे तकरीबन 3 घंटे एक ही जगह खड़े नजर आये।

कोर्ट ने आर्यन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, इसके बाद वे परेशान नजर आये।

कोर्ट ने आर्यन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, इसके बाद वे परेशान नजर आये।

8 अक्टूबर: आर्यन खान को 6 अन्य आरोपियों के साथ मुंबई की आर्थर रोड जेल भेज दिया गया।

यह तस्वीर आर्यन के NCB ऑफिस से उन्हें आर्थर रोड जेल ले जाने के दौरान की है।

यह तस्वीर आर्यन के NCB ऑफिस से उन्हें आर्थर रोड जेल ले जाने के दौरान की है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


PHOTOS में क्रूज से जेल तक का सफर: आर्यन को 3 बार अदालत में पेश होना पड़ा; NCB लॉकअप में बिताई 6 रातें, अब ... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...