15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का माहौल है। हाल ही में राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंधे हैं। वहीं कटरीना कैफ-विक्की कौशल और रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी का भी फैंस को इंतजार है। इस बीच अब खबर आ रही है कि रणबीर कपूर से पहले उनके कजिन भाई एक्टर आदर जैन अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस तारा सुतारिया से शादी करने की प्लानिंग में हैं।
दोनों साल 2022 की शुरुआत में कर सकते हैं शादी
आदर जैन और तारा सुतारिया लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों साल 2022 की पहली तिमाही में शादी कर सकते हैं। वहीं रणबीर और आलिया की शादी के लिए अप्रैल का महीना चुना गया है। एक सूत्र ने बताया, "तारा और आदर दोनों ही एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। उन्होंने अपना पूरा समय लिया है और अब वे इस पॉजिशन में हैं कि अपना अगला कदम उठा सकें।"
शादी को लेकर अब तक नहीं हुई है ऑफिशियल अनाउंसमेंट
सूत्र ने आगे यह भी बताया कि तारा और आदर ने हाल ही में गोवा में वेकेशन एन्जॉय करने गए थे। वहीं पर दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करने की ठानी और वे अगले साल की शुरुआत में शादी कर सकते हैं। सूत्र ने यह भी कहा है कि दोनों अपने इस फैसले के लिए वक्त ले रहे हैं। लेकिन, दोनों ने जल्द ही शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया है। हालांकि, दोनों की तरफ से शादी को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
वहीं बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने-अपने वर्क कमिटमेंट्स पूरे करने के बाद अगले साल अप्रैल 2022 में ही शादी के बंधन में बंधेंगे। हो सकता है कि तारा और आदर की शादी का असर रणबीर और आलिया की शादी पर भी पड़ सकता है। इस वजह से रणबीर और आलिया की शादी आगे खिसक सकती है।
वेडिंग बज: रणबीर-आलिया से पहले शादी के बंधन में बंधेंगे आदर जैन और तारा सुतारिया, 2022 की शुरुआत में बजेगी ... - दैनिक भास्कर
Read More
No comments:
Post a Comment