Rechercher dans ce blog

Tuesday, November 2, 2021

टप्पू नहीं बल्कि इनके साथ डेट पर जाने के लिए बेताब हैं बबीता जी, नाम सुनकर जेठालाल के पैरों तले खिसक जाएगी जीमन - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता न सिर्फ एक्टिंग बल्कि अपनी खूबसूरती और हॉटनेस को लेकर अगर कोई चर्चा में रहती हैं। वहीं बीते काफी वक्त से मुनमुन दत्ता शो में टप्पू का रोल प्ले करने वाले राज अनादकट के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में बनीं हुई हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है। ये शो बीते 13 सालों से लगातार दर्शकों का न सिर्फ मनोरंजन कर रहा है बल्कि हर किसी की पहली पसंद बना हुआ है। इस शो का हर किरदार अपनी खास फैन फॉलोइंग के लिए जाना जाता है। वहीं शो के वैसे तो हर कैरेक्टर को दर्शका सिर आंखों पर बिठाते हैं लेकिन जब 'बबीता जी' की बात हो तो फिर कहने ही क्या? 'बबीता जी' यानी मुनमुन दत्ता न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी खूबसूरती और हॉटनेस को लेकर अगर कोई चर्चा में रहती हैं। वहीं बीते काफी वक्त से मुनमुन दत्ता शो में 'टप्पू' का रोल प्ले करने वाले राज अनादकट के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में बनीं हुई हैं। इस बात को लेकर मुनमुन और राज को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। वहीं इसी बीच अब मुनमुन दत्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह एक नहीं बल्कि तीन लोगों के साथ डेट पर जाने की बात करती नजर आ रही हैं। यहां देखें वीडियो...

View this post on Instagram

A post shared by Tarak Mehta Memes⏺️ (@tarak_mehta_memes)

मुनमुन दत्ता का वायरल हो रहा वीडियो उनके एक फैन पेज पर शेयर किया गया है। उनका ये वीडियो किसी फंक्शन का लग रहा है। इस दौरान उनके साथ दयाबेन यानी दिशा वकानी नजर आ रही हैं। एक रिपोर्ट ने जब मुनमुन दत्ता से पूछा कि आप किसी के साथ डेट पर जाना चाहती हैं। इस पर मुनमुन ने हंसते और शरमाते हुए कहा कि मैं तीन लोगों के साथ डेट पर जाना चाहती हूं। मुनमुन दत्ता ने पहला नाम ​सिद्धार्थ मल्होत्रा का लिया। वहीं दूसरा नाम रणबीर कपूर और तीसरा नाम वरुण धवन का लिया। बबीता जी इन तीन स्टार्स संग डेट पर जाने के सपने देख रही हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस दौरान मुनमुन दत्ता रेड कलर की ड्रस में नजर आ रही हैं। वहीं दिशा वकानी ने ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई है।

View this post on Instagram

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

आपको बता दें कि हाल ही में मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के जरिए एक्ट्रेस ने फैंस को अपने पार्टनर से मिलवाया था जो उनके साथ काफी कोजी होता दिखा था। दरअसल, ये एक ट्रेनिंड इंस्टा रील वीडियो था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इसमें एक ग्रीन कलर का आदमी पीछे से मुनमुन को अपने गले लगाए नजर आ रहा है। वहीं मुनमुन कुछ जगह तो उसके साथ काफी कंफर्टेबल नजर आ रही हैं। लेकिन कुछ जगह वह उससे परेशान होती दिख रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ये ट्रेंड आखिर मैंने अपने पार्टनर के साथ किया।' मुनमुन दत्ता के इस फनी वीडियो को फैंस काफी पंसद किया गया था।

Edited By: Priti Kushwaha

Adblock test (Why?)


टप्पू नहीं बल्कि इनके साथ डेट पर जाने के लिए बेताब हैं बबीता जी, नाम सुनकर जेठालाल के पैरों तले खिसक जाएगी जीमन - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...