Rechercher dans ce blog

Saturday, November 6, 2021

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग नए घर में पहली बार मनाई दीपावली, दुल्हन सा सजाया आशियाना - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

 नई दिल्ली, जेएनएन। 4 नवंबर को दीपावली का जश्न देशभर में मनाया गया। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रहने वाले भारतीय नागरिकों ने इस पर्व को बड़ ही धूमधाम से मनाया। बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के लिए ये दीपावली खास रही। क्योंकि इस बार प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार अपने और निक जोनस के नए घर में दीपावली सेलिब्रेट की। जिसकी तस्वीरें भी प्रियंका ने शेयर की हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इन बेहद खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ अपने LA वाले नए घर में दीपावली मनाती नजर आईं। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए घर को दुल्हन की तरह सजाया था। उन्होंने गेंदे के फूल और दीयों की रोशनी से अपने घर को चमकाया।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा भी लहंगा पहने नजर आईं। तो वहीं उनके पति निक जोनस प्रिंटेड लाल कुर्ता पजामा पहने नजर आए। प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हमारी पहली दिवाली हमारे पहले घर में साथ। यह हमेशा स्पेशल रहेगी। उन सभी का बहुत शुक्रिया जिन्होंने इस शाम को स्पेशल बनाने के लिए मेहनत की। आप सभी मेरे एंजल्स हो। आपने हमारे घर और मेरे कल्चर को न केवल ड्रेसिंग से बल्कि डांसिंग से भी सम्मान किया, आपने मुझे एहसास कराया कि मैं अपने घर में आ गई हूं।'

आगे प्रियंका ने अपने पति के बारे में बात करते हुए लिखा, 'बेस्ट हसबेंड और पार्टनर निक जोनस, आप वही हो जो सपने में आते हैं। आई लव यू। मेरा दिल भर आया है और मैं आप सभी की शुक्रगुजार हूं।' प्रियंका चोपड़ा की इस पोस्ट पर उनके दोस्त और फैंस कमेंट कर एक्ट्रेस की और उनके घर की तारीफ कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा का घर भी तस्वीरों में देखा जा सकता है। जो कि किसी सपनों के महल से कम नहीं है।

Edited By: Pratiksha Ranawat

Adblock test (Why?)


प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग नए घर में पहली बार मनाई दीपावली, दुल्हन सा सजाया आशियाना - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...