Rechercher dans ce blog

Thursday, November 18, 2021

Taarak Mehta... की बबीता जी का करियर इस एक्टर की वजह से हुआ था बर्बाद! नाम जानकर उड़ जाएंगे हैरान - दैनिक जागरण

शो में सबसे ज्यादा दर्शक जेठालाल और बबीता जी के बीच मीठी नोंक झोंक काफी पसंद आती है। शो में बबीता जी न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी खूबसूरती के चलते भी चर्चा में रहती हैं। शो में बबीता जी का किरदार एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता निभा रही हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' कॉमेडी शो एक मात्र ऐसा शो है जो बीते 13 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के किरदारों को दर्शक उनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग की वजह से काफी पंसद करते हैं। वहीं शो में सबसे ज्यादा दर्शक 'जेठालाल' और 'बबीता जी' के बीच मीठी नोंक झोंक काफी पसंद आती है। शो में 'बबीता जी' न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी खूबसूरती के चलते भी चर्चा में रहती हैं। शो में 'बबीता जी' का किरदार एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता निभा रही हैं। मुनमुन एक्टिंग के साथ सोशल प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने लेटेस्ट तस्वीरों के साथ अपनी थ्रोबैक तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि मुनमुन सिर्फ 'तारक मेहता' की ही होकर क्यों रह गईं हैं।

View this post on Instagram

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

मुनमुन दत्ता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2004 में टीवी शो 'हम सब बाराती' से की थी। वहीं एक्ट्रेस ने साल 2005 और 2006 में महज दो फिल्में भी की थीं। हलांकि फिल्मों में उनकी एक्टिंग दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाईं, लेकिन छोटे पर्दे पर उनका जादू दर्शकों पर चल गया। वहीं कई टीवी शोज में उन्होंने काम किया। लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो से उन्हें घर-घर में पहचान मिली और उनकी किस्मत ही बदल गई।

वहीं हाल ही में डीएनए की रिपोर्ट्स में सइ बात का खुलासा हुआ कि मुनमुन दत्ता 'तारक मेहता' के अलावा किसी और शो में क्यों नजर नहीं आतीं। डीएनए की रिपोर्ट्स के मुताबिक 'मुनमुन दत्ता का नाम एक्टर अरमान कोहली के साथ जुड़ चुका है। वहीं एक्ट्रेस ने अरमान को साल 2008 में डेट करना शुरु कर दिया था। लेकिन मुनमुन का ये रिश्ता खुशियों से नहीं बल्कि काफी दर्दभरा साबित हुआ।'

View this post on Instagram

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

रिपोर्ट के मुताबिक, 'अरमान कोहली रिलेशनशिप के कुछ दिनों बाद ही उनके साथ मारपीट करना शुरु कर दिया था। बात जब हद से ज्यादा बढ़ गई तो मुनमुन ने अरमान के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। इन सब बातों की वजह से मुनमुन को काफी ट्रोल भी किया गया। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के हर पोस्ट पर यूजर्स उन्हें हेट कमेंट्स करने लगे थे। इस रिलेशनशिप की वजह से भी एक्ट्रेस का करियर काफी प्रभावित हुआ था।

Edited By: Priti Kushwaha

Adblock test (Why?)


Taarak Mehta... की बबीता जी का करियर इस एक्टर की वजह से हुआ था बर्बाद! नाम जानकर उड़ जाएंगे हैरान - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...