Rechercher dans ce blog

Tuesday, December 28, 2021

जनवरी 2022 में मनोरंजन के लिए होगा फुल पिटारा, रिलीज होंगी एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज - Hindustan हिंदी

हिंदी न्यूज़ फोटो मनोरंजनजनवरी 2022 में मनोरंजन के लिए होगा फुल पिटारा, रिलीज होंगी एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज
Tue, 28 Dec 2021 02:59 PM
जनवरी 2022 में मनोरंजन के लिए होगा फुल पिटारा, रिलीज होंगी एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज

1/10साल खत्म होने वाला है। 2022 की शुरुआत के साथ ही कई नई वेब सीरीज और फिल्में दस्तक देने वाली हैं। अगले महीने जनवरी में दो बड़े बजट की फिल्में आने वाली हैं जिनका काफी बज बना हुआ है। इसके अलावा वेब सीरीज हैं जो अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगी। इसी कड़ी में हम बताते हैं अगले महीने कौन सी फिल्में और वेब शोज आने वाले हैं।

जनवरी 2022 में मनोरंजन के लिए होगा फुल पिटारा, रिलीज होंगी एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज

2/107 जनवरी को बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आरआरआर’ रिलीज होगी। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन हैं। फिल्म मूलत: तेलुगू में है लेकिन इसे हिंदी सहित दूसरी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

जनवरी 2022 में मनोरंजन के लिए होगा फुल पिटारा, रिलीज होंगी एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज

3/107 जनवरी को ही हॉलीवुड फिल्म ‘द टेंडर’ बार रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक जॉर्ज क्लूनी हैं। फिल्म की कहानी एक बच्चे के इर्द गिर्द है। वह अपने पिता की तलाश करता है, जो बहुत दिनों से गायब है।

संबंधित फोटो गैलरी

जनवरी 2022 में मनोरंजन के लिए होगा फुल पिटारा, रिलीज होंगी एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज

4/10कॉलेज वेब सीरीज पसंद करते हैं तो मैक्स प्लेयर पर ‘कैम्पस डायरीज’ 7 जनवरी को रिलीज होगी। कॉलेज और दोस्ती पर बनी वेब सीरीज को पहले भी लोगों ने काफी पसंद किया है। ऐसे में इससे भी काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

जनवरी 2022 में मनोरंजन के लिए होगा फुल पिटारा, रिलीज होंगी एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज

5/10साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज ‘ये काली काली आंखें’ में मुख्य कलाकार के रूप में श्वेता त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन और आंचल सिंह हैं। इसका टीजर हाल ही में रिलीज किया गया, जिसे पसंद किया जा रहा है। यह सीरीज 14 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

जनवरी 2022 में मनोरंजन के लिए होगा फुल पिटारा, रिलीज होंगी एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज

6/10प्रभास और पूजा हेगड़े की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘राधे श्याम’ 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म काफी समय से बन रही है। कोरोना की वजह से इसमें देरी हुई। फिल्म की कहानी 70 के दशक पर आधारित है।

जनवरी 2022 में मनोरंजन के लिए होगा फुल पिटारा, रिलीज होंगी एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज

7/10अक्षय कुमार की ‘पृथ्वीराज’ फिल्म 21 जनवरी को सिनेमाघरों में आएगी। अक्षय के साथ इसमें मानुषी छिल्लर डेब्यू करने वाली हैं। यशराज बैनर के तले बनी इस फिल्म का निर्देशन डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है।

जनवरी 2022 में मनोरंजन के लिए होगा फुल पिटारा, रिलीज होंगी एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज

8/10विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ 26 जनवरी को आएगी। इसमें अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी हैं। फिल्म की कहानी कश्मीरी पंडितों पर है।

जनवरी 2022 में मनोरंजन के लिए होगा फुल पिटारा, रिलीज होंगी एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज

9/10जॉन अब्राहम की फिल्म ‘अटैक’ का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया। इसमें उनके साथ रकुल प्रीत और जैकलीन फर्नांडिस हैं। फिल्म 28 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।

जनवरी 2022 में मनोरंजन के लिए होगा फुल पिटारा, रिलीज होंगी एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज

10/10नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘औजार्क’ का सीजन 4 आने वाला है। इसके शुरुआती 3 सीजन को काफी पसंद किया गया। फिल्म की कहानी सस्पेंस थ्रिलर है। यह जनवरी में ही रिलीज होगी लेकिन अभी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

संबंधित फोटो गैलरी

Adblock test (Why?)


जनवरी 2022 में मनोरंजन के लिए होगा फुल पिटारा, रिलीज होंगी एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज - Hindustan हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...