Rechercher dans ce blog

Tuesday, December 21, 2021

5 महीने की प्रेग्नेंट भारती सिंह ने बताया- 'लड़का चाहती हैं या लड़की?', बेबी बंप सहलाती आईं नजर - BollywoodShaadis Hindi

5 महीने की प्रेग्नेंट भारती सिंह ने बताया- 'लड़का चाहती हैं या लड़की?', बेबी बंप सहलाती आईं नजर

अभिनेत्री और कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने हाल ही में, सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। जैसा कि, सभी जानते हैं कि, भारती अपने मजाकिया अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में इसका एक नजारा फिर देखने को मिला, जब भारती को पैपराजी ने स्पॉट किया और इस दौरान उन्होंने एक बार फिर एक मजाकिया बयान दिया और खुलासा किया कि, उन्हें लड़का चाहिए या लड़की? आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। 

bharti singh

पहले तो ये जान लीजिए कि, भारती सिंह ने स्क्रीन राइटर और कॉमेडियन हर्ष लिंबाचिया को लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2017 में शादी रचाई थी। शादी के 4 साल बाद अब ये कपल अपने नए फेज में जाने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड है। दोनों ने बीते दिनों घोषणा की थी कि, भारती अपने पहले बच्चे के साथ गर्भवती हैं। 

bharti singh

(ये भी पढ़ें- सैफ-करीना से विराट-अनुष्का और शाहरुख-गौरी तक, ये हैं बॉलीवुड के 6 सबसे अमीर कपल)

अब आइए आपको बताते हैं, भारती सिंह के लेटेस्ट बयान के बारे में। दरअसल, सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में पैपराजी ने भारती से पूछा कि, 'क्या उन्हें लड़की चाहिए या लड़का?' उन्होंने जवाब दिया कि, "लड़की (एक लड़की)।" वह आगे कहती हैं, "मेरे जैसी मेहनती लड़की। मुझे लड़की चाहिए। उसे बोलो 'बेटा चाय बना के रखो मम्मी घर आने वाली हैं'। लड़कों को बोलो तो बोलता है 'क्रिकेट खेल रहा हूं मैं'। लड़कियों बेस्ट होती हैं।''

बीते दिनों, भारती ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, आखिर उन्होंने इतने महीनों तक अपनी प्रेग्नेंसी को छिपाकर क्यों रखा था। भारती ने कहा था, “मैं पांच महीने की गर्भवती हूं और अप्रैल के अंत में मेरा बच्चा होने वाला है। मुझे इसके बारे में सावधान रहना पड़ा, क्योंकि हमारा परिवार नहीं चाहता था कि, मैं इसके बारे में तब तक बात करूं, जब तक कि मैं चार महीने पूरे नहीं कर लेती। वास्तव में मैंने तीन महीने पूरे करने के बाद उनके सामने इस खबर का खुलासा किया था।”

bharti singh

(ये भी पढ़ें- बिग बॉस 15: प्रतीक के लिए देवोलीना ने जाहिर की अपनी फीलिंग, क्या घर में शुरू होगी नई लव स्टोरी?)

वैसे, भारती के इस स्टेटमेंट के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Adblock test (Why?)


5 महीने की प्रेग्नेंट भारती सिंह ने बताया- 'लड़का चाहती हैं या लड़की?', बेबी बंप सहलाती आईं नजर - BollywoodShaadis Hindi
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...