Rechercher dans ce blog

Monday, January 24, 2022

रामायण की सीता दीपिका चिखलिया को पार्क में चूल्हे पर खाना बनाते देखे भावुक फैंस बोले- मां को अब किसने वनवास दे दिया! - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

दीपिका चिखलिया रामायण में सीता का किरदार निभाकर लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच गयी थीं। उन्होंने फिल्मों में भी काम किया मगर इस किरदार के जितनी शोहरत उन्हें पहले नहीं मिली थी। दीपिका आखिरी बार आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला में नजर आयी थीं।

नई दिल्ली, जेएनएन। रामायण में सीता का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुईं कलाकार दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया में काफी सक्रिय हैं और अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं। कभी परिवार के साथ तो कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से। कभी परिवार के साथ तो कभी किसी वेकेशन की तस्वीरें। दीपिका रामायण की यादें भी साझा करती हैं। फैंस दीपिका में आज भी रामानंद सागर की रामायण वाली सीता के दर्शन करते हैं और उनकी तस्वीरों को पसंद करते हैं, जो खूब वायरल होती हैं। अब दीपिका ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देख फैंस आनंद से भावुक हो रहे हैं। इस वीडियो में दीपिका लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाती दिख रही हैं।

वीडियो किसी पार्क का है। दीपिका चूल्हे पर सब्जी बना रही हैं। बीच-बीच में आग तेज करने के लिए फूंकती हुई नजर आती हैं। इस वीडियो के साथ दीपिका ने फूड, चूल्हा, आलू जैसे हैशटैग लिखे हैं, जिनसे पता चलता है कि वो आलू की सब्जी बना रही हैं। दीपिका के इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किये हैं। एक यूजर ने लिखा कि बहुत ही सुंदर अच्छा दृश्य है। कुछ यूजर्स यह देख हैरान भी हैं और पूछ रहे हैं कि क्या हो रहा है। कुछ ने लव की इमोजी बनाकर प्यार लुटाया है। कुछ ने रामायण के दिनों को याद किया है। एक फैन ने लिखा कि मां को अब किसने वनवास दे दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

बता दें, रामायण में सीता का किरदार निभाने से पहले दीपिका चिखलिया ने कई फिल्मों में काम किया था। हालांकि, रामायण धारावाहिक ने उन्हें लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचाया और यह किरदार उनके प्रोफेशनल करियर का सबसे यादगार किरदार बना। दीपिका आज भी फिल्मों और टीवी सीरियलों में सक्रिय हैं। हालांकि, पहले के मुकाबले अब चुनिंदा काम कर रही हैं। दीपिका 2019 की फिल्म बाला में यामी गौतम की मां और मैनेजर के किरदार में नजर आयी थीं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाओं में थे।

Adblock test (Why?)


रामायण की सीता दीपिका चिखलिया को पार्क में चूल्हे पर खाना बनाते देखे भावुक फैंस बोले- मां को अब किसने वनवास दे दिया! - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...