Rechercher dans ce blog

Wednesday, January 19, 2022

Dhanush Aishwarya Divorce: धनुष- ऐश्वर्या से पहले साउथ के इन कपल्स ने किया अलग होने का फैसला,अचानक हुए तलाक से हैरान रह गए फैंस - अमर उजाला - Amar Ujala

मनोरंजन जगत में रिश्ते बनाना जितना आसान होता है, उसे निभाना उतना ही मुश्किल। फिल्म जगत एक ऐसी दुनिया है जहां रिश्तो के बनने और बिगड़ने की खबर आए दिन दर्शकों को हैरान कर देती है। कई सितारे ऐसे भी हैं जिनके लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते अचानक ही टूट गए। हाल ही में मनोरंजन जगत से ऐसी ही एक खबर सामने आई है, जिसने एक बार फिर दर्शकों को निराश कर दिया है। दरअसल साउथ अभिनेता धनुष और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के तलाक की खबरों ने एक बार फिर फैंस का दिल तोड़ दिया।

हालांकि, धनुष और ऐश्वर्या साउथ इंडस्ट्री के पहले ऐसे कपल नहीं है जिसने रातों-रात अपना रिश्ता खत्म कर फैंस को हैरान कर दिया। इससे पहले भी इंडस्ट्री के कई स्टार कपल्स ऐसा फैसला ले चुके हैं। आइए जानते हैं साउथ फिल्म इंडस्ट्री को ऐसी ही कुछ स्टार कपल के बारे में-

समांथा प्रभु और नागा चैतन्य 

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय जोड़ों में से एक समांथा प्रभु और नागा चैतन्य ने बीते साल अलग होने का फैसला कर लिया। दोनों ने पिछले साल 2 अक्टूबर को अपनी 4 साल की शादी को खत्म करते हुए एक- दूसरे से तालाब का ऐलान किया था।

अमला पॉल और ए एल विजय

अमला पॉल और फिल्म निर्माता ए एल विजय ने जून 2014 में एक- दूसरे के साथ शादी की थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा समय टिक नहीं सका और दोनों ने शादी के 2 साल बाद यानी साल 2016 में अलग होने का फैसला कर लिया। इसके बाद इस कपल ने फरवरी 2017 में आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया।

नागार्जुन और लक्ष्मी दग्गुबाती

साउथ इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता नागार्जुन ने सुरेश प्रोडक्शंस के संस्थापक डॉ डी रामानायडू की बेटी लक्ष्मी दग्गुबाती से शादी की थी। दोनों ने साल 1984 में शादी की थी। हालांकि, शादी के कुछ सालों बाद ही 1990 में उनका तलाक हो गया था।

प्रभुदेवा और रामलता

मनोरंजन जगत के मशहूर डांसर और अभिनेता प्रभुदेवा एक सफल कोरियोग्राफर होने के साथ ही एक सफल निर्देशक भी हैं। हालांकि, निजी जिंदगी में उनका शादीशुदा जीवन कुछ खास सफल नहीं रहा। साल 1995 में रामलता के साथ शादी करने वाले प्रभुदेवा साल 2011 में रामलता से अलग हो गए।

कमल हासन और सारिका 
फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने साल 1986 में सारिका से शादी की थी। हालांकि, उन्होंने अपनी बड़ी बेटी श्रुति हासन के जन्म के बाद शादी की थी। इसके बाद 1991 में दोनों ने अपनी दूसरी बेटी अक्षरा हासन को जन्म दिया। लेकिन दूसरी बेटी के जन्म के बाद से ही उनके रिश्ते में खटास की खबरें आने लगी और साल 2002 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद 2004 में दोनों ने आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया।

Adblock test (Why?)


Dhanush Aishwarya Divorce: धनुष- ऐश्वर्या से पहले साउथ के इन कपल्स ने किया अलग होने का फैसला,अचानक हुए तलाक से हैरान रह गए फैंस - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...