Rechercher dans ce blog

Sunday, January 9, 2022

Shruti Haasan ने बॉयफ्रेंड के साथ शेयर किया खास वीडियो, आपसी रिश्ते पर खोले कई राज - News24 Hindi

मुंबई। सुपरस्टार कमल हासन की बेटी श्रुति हासन बॉलीवुड में भी काफी पॉपुलर हैं, नॉर्थ ऑडियंस भी उन्हें खूब पसंद करती है। ऐसे में उनकी हर एक अपडेट के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। एक्ट्रेस ने काफी समय तक अपने रिलेशनशिप को पब्लिक नहीं किया था, मगर अब वो इससे बिल्कुल परहेज नहीं करतीं। उन्होंने अपने प्यार के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो और संतनु हजारिका एक साथ नजर आ रहे हैं।

वीडियो में ये कपल अपने रिलेशनशिप से जुड़े कुछ सवालों के जवाब देते नजर आ रहे हैं। दोनों ने खास तौर से कपल के लिए बनाई गई इंस्टाग्राम चैलेंज वाले ऑडियो को चुना है। एक्ट्रेस ने पिछले महीने एक टॉक शो में बात करते हुए अपने लव लाइफ के बारे में कई खुलासे किए। वहीं इस वीडियो में भी श्रुति कई खुलासे करती देखी जा सकती हैं।

इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किए गए इस वीडियो में श्रुति को कपल चैलेंज में संतनु हजारिका के साथ भाग लेते देखा जा सकता है। क्लिप की शुरुआत एक सवाल के साथ हुई, "पहले किसकी दिलचस्पी थी?", जिसपर एक्ट्रेस जल्दी से संतनु की ओर एक उंगली दिखाते हुए इशारा करती हैं, उसके बाद अगला सवाल किया, जिसमें कहा गया, "कौन अधिक प्रोटेक्टिव है?"। इसका जवाब देते हुए दोनों ने एक-दूसरे की तरफ इशारा किया, तो वहीं श्रुति ने ये भी माना कि वो उनमें से एक थीं जिन्होंने सबसे पहले 'आई लव यू' कहा था। वीडियो के साथ श्रुति ने कैप्शन दिया, "स्लीपी फेसेस"।

श्रुति हासन, जो अपनी बहन अक्षरा हसन के साथ एक अद्भुत रिश्ता साझा करती हैं, उन्होंने भी वीडियो देखने के बाद कमेंट किया, "वास्तव में एक गुड मॉर्निंग"। हासन सिस्टर्स को अक्सर एक साथ देखा जाता है, कभी वर्कआउट सेशन के लिए, तो कभी आउटिंग के लिए। हाल ही में, श्रुति ने दोनों का खाना पकाने का भी एक मजेदार वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों बहनें मिलकर 'पावलोवा' बनाती नजर आ रही हैं।

बात करें, श्रुति के वर्कफ्रंट की तो अगली बार वो प्रशांत नील द्वारा लिखित और निर्देशित एक एक्शन थ्रिलर फिल्म 'सालार' में दिखाई देंगी। फिल्म में प्रभास और श्रुति मुख्य भूमिकाओं में हैं और इसे कन्नड़ और तेलुगु भाषाओं में एक साथ शूट किया गया है। होम्बले फिल्म्स के तहत विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित, सालार को हिंदी, मलयालम और तमिल भाषाओं में भी डब किया जाएगा।

first published:Jan. 9, 2022, 5:08 p.m.

Adblock test (Why?)


Shruti Haasan ने बॉयफ्रेंड के साथ शेयर किया खास वीडियो, आपसी रिश्ते पर खोले कई राज - News24 Hindi
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...