Rechercher dans ce blog

Friday, February 18, 2022

Vikrant Messey-Sheetal Thakur Wedding: दूल्हे राजा बने विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर संग लिए सात फेरे - News24 Hindi

मुंबई। विक्रांत मैसी (Vikrant Messey) अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। तमाम प्राइवेसी के बाद भी दूल्हे राजा की कुछ पिक्चर्स सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद से ही ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं। पिक्चर्स में एक्टर को व्हाइट शेरवानी पहन घोड़ी पर बैठे देखा जा रहा है।

विक्रांत मैसी ने अपनी शादी के लिए व्हाइट शेरवानी चुनी, तो वहीं शीतल ठाकुर लाल सुर्ख जोड़े में दुल्हन बनी नजर आईं। कपल को यूं तो अक्सर ही अपने पोस्ट्स से फैंस को रिलेशनशिप गोल देते देखा जाता है। वहीं, अब ये जोड़ा शादी के बाद मेजर कपल गोल देने को तैयार है। विक्रांत-शीतल ने मुंबई से दूर हिमाचल प्रदेश जाकर शादी की है। इस सीक्रेट वेडिंग में महज परिवारवाले और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल रहें।

बताते चलें कि विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर साल 2015 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने साल 2019 में सगाई की थी। वहीं, एक्टर ने कुछ समय पहले ही अपने नए घर में प्रवेश किया है, जहां पर वैलेंटाइन के दिन दोनों के कोर्ट मैरिज की जानकारी सामने आई थी। साथ ही दोनों 18 फरवरी, शुक्रवार को सिविल सेरेमनी में सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। 

विक्रांत मैसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही Zee5 की फिल्म 'लव हॉस्टल' (Love Hostel) में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल (Bobby Deol) और सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) भी हैं। इसके साथ ही उनके पास फॉरेंसिक', 'मुंबईकर' और 'यार जिगरी' जैसे प्रोजेक्ट भी हैं।

first published:Feb. 18, 2022, 5:29 p.m.

Adblock test (Why?)


Vikrant Messey-Sheetal Thakur Wedding: दूल्हे राजा बने विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर संग लिए सात फेरे - News24 Hindi
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...