Rechercher dans ce blog

Wednesday, March 9, 2022

सामंथा रुथ प्रभु ने नागा चैतन्य को लौटा दिया शादी में दिया ये खास तोहफा, नहीं रखना चाहतीं एक्टर से जुड़ी कोई चीज - Jansatta

सामंथा ने अपनी शादी की साड़ी नागा चैतन्य को वापस कर दी है। एक्ट्रेस अपने एक्स पति या उनके परिवार से जुड़ी कोई भी चीज अपने पास नहीं रखना चाहतीं।

साउथ इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ी सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य हाल ही में अलग हुए हैं। दोनों की तलाक की खबरें इंटरनेट पर छाई हुई थी। लंबे समय तक एक दूसरे को जानने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन उनका ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और साल 2021 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। दोनों के अलगाव की खबरें एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा ने अपनी शादी की साड़ी नागा चैतन्य को वापस कर दी है। बताया जा रहा है कि वो साड़ी नागा चैतन्य की दादी की थी। एक्ट्रेस अपने एक्स पति या उनके परिवार से जुड़ी कोई भी चीज अपने पास नहीं रखना चाहतीं। बता दें कि नागा चैतन्या की दादी की इस साड़ी को उनकी दोस्त क्रेशा बजाज ने दोबारा से डिजाइन किया था। जिसके बाद साल 2017 में सामंथा ने अपनी शादी पर इसे पहना था।

बता दें कि अलग होने के फैसले को दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया के जरिए साझा किया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि बतौर पति पत्नी वो अपने-अपने रास्ते अलग कर रहे हैं, लेकिन वो हमेशा दोस्त रहेंगे। उन्होंने लिखा था, ”हमारे सभी शुभ चिंतकों के लिए, बहुत विचार-विमर्श के बाद मैंने और चैतन्य ने पति-पत्नी के तौर पर अपने-अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमारी दोस्ती बीते एक दशक से भी अधिक समय से थी, जो कि हमारे रिश्ते का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी थी।”

आगे उन्होंने लिखा, ”हमें विश्वास है कि हमारे बीच हमेशा ही एक विशेष बंधन रहेगा। हम अपने फैंस, शुभ चिंतकों और मीडिया से अनुरोध करते हैं कि हमारे मुश्किल समय में वह हमारा साथ देंगे और आगे बढ़ने के लिए हमें निजी जगह देंगे। आप सभी के समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।”

बता दें कि दोनों ही अपने-अपने करियर में व्यस्त हैं। जहां समंथा हाल ही में अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ‘पुष्पा’ में नजर आई थीं। इसके साथ ही उन्होंने फैमिली मैन-2 में अच्छा प्रदर्शन किया था। वहीं अब नागा चैतन्य भी जल्द आमिर खान के साथ ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आने वाले हैं।

Adblock test (Why?)


सामंथा रुथ प्रभु ने नागा चैतन्य को लौटा दिया शादी में दिया ये खास तोहफा, नहीं रखना चाहतीं एक्टर से जुड़ी कोई चीज - Jansatta
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...