Rechercher dans ce blog

Sunday, March 27, 2022

Oscar Awards 2022 Live: ऑस्कर से चूकी भारतीय फिल्म 'राइटिंग विद फायर', अमेरिकी डॉक्यूमेंट्री 'द समर ऑफ सोल' ने मारी बाजी - अमर उजाला - Amar Ujala

08:27 AM, 28-Mar-2022

बिली एलीश को नो टाइम टू डाय के लिए ऑस्कर

बिली एलीश को जेम्स बॉन्ड के गाने नो टाइम टू डाय के लिए बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर मिला है। बिली का यह पहला अकादमी पुरस्कार है।

07:58 AM, 28-Mar-2022

द समर ऑफ सोल को ऑस्कर

राइटिंग विद फायर - फोटो : सोशल मीडिया

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर की कैटेगरी में द समर ऑफ सोल को ऑस्कर मिला है। भारतीय फिल्म राइटिंग विद फायर को भी इस श्रेणी में नामांकित किया गया था। हालांकि यह फिल्म अवॉर्ड जीतने में नाकामयाब रही। 'राइटिंग विद फायर' का निर्देशन  रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष ने मिलकर किया है। 'राइटिंग विद फायर'  में दिखाया गया है कि एक महिला  पत्रकारों को कैसी कैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
 

07:51 AM, 28-Mar-2022

पसंदीदा फिल्म बनी आर्मी ऑफ द डेड

'आर्मी ऑफ द डेड' - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फैंस की पसंदीदा फिल्म के रूप में जैक स्नाइडर की फिल्म आर्मी ऑफ द डेड को चुना गया है। बेस्ट ओरिजनल स्कोर का अवॉर्ड Hans Zimmer को ड्यून के लिए मिला है। बेस्ट फिल्म एडिटिंग का ऑस्कर ड्यून को मिला है।

Army Of The Dead Review: स्नाइडर ने दिखाया वीभत्सता का चरम, सिर्फ फैंस के लिए है ‘आर्मी ऑफ द डेड’

 

 

07:36 AM, 28-Mar-2022

शॉन हेडर ने कोडा के लिए बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले का ऑस्कर जीता। उन्हें ऑस्कर में स्टैंडिंग ओवेशन मिला, इस दौरान वह इमोशनल भी हो गईं।

 

07:32 AM, 28-Mar-2022

Belfast को बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले का ऑस्कर

Kenneth Branagh ने Belfast के लिए बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले का ऑस्कर अपने नाम किया है। 
 

07:16 AM, 28-Mar-2022

लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म का अकादमी पुरस्कार द लॉन्ग गुडबाय फिल्म को मिला है। यह फिल्म Riz ने Aneil Karia के साथ मिलकर लिखा है।
 

07:12 AM, 28-Mar-2022

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का ऑस्कर Jenny Beavan को

रूस और यूक्रेन के युद्ध में मारे गए लोगों के लिए समारोह में मौन रखा गया। बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का ऑस्कर क्रूएला के लिए Jenny Beavan को मिला है।
 

07:03 AM, 28-Mar-2022

बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का ऑस्कर 'ड्राइव माय कार' को

बेस्ट इंटरनेशन फीचर फिल्म कैटेगरी में जापान की मूवी  Drive My Car को ऑस्कर मिला। ड्राइव माय कार, फ्ली, द हैंड ऑफ गॉड, लुनानाः ए याक इन द क्लासरूम, द वर्स्ट पर्सन इन द वर्ल्ड को बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में नामांकन मिला था।

 

06:43 AM, 28-Mar-2022

बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल का ऑस्कर Troy Kotsur को

सपोर्टिंग रोल के लिए बेस्ट एक्टर का ऑस्कर Troy Kotsur (CODA) को मिला है। 53 साल के Troy Kotsur का यह पहला ऑस्कर है। अवॉर्ड लेते हुए उन्होंने लोगों को साइन लैग्वेज के जरिए संबोधित किया। इस कैटेगरी में कायरन हिंड्स, जेसी पेलेमन्स, जेके सीमन्स और कोडी स्मिट- मैकफी को भी नामांकन मिला था।

 

06:35 AM, 28-Mar-2022

encanto को बेस्ट एनिमेटेड फीचर कैटेगरी में ऑस्कर

encanto - फोटो : Variety

बेस्ट एनिमेटेड फीचर कैटेगरी में डिज्नी की फिल्म encanto को ऑस्कर मिला है। आपस में मिल जुलकर रहने का संदेश देती फिल्म ‘एनकान्तो’ ये भी बताती है कि असली जादू एकता में है। सब मिलजुलकर किसी लक्ष्य को हासिल करने निकलें तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है।
 

Encanto Movie Review: 60वीं फिल्म में फिर चला डिज्नी का जादू, मिराबेल बोली, लड़की हूं, लड़ सकती हूं

 

06:22 AM, 28-Mar-2022

11 श्रेणियों में से Dune को अब तक 6 ऑस्कर अवॉर्ड

इस साल जेम्स बॉन्ड को 60 साल पूरे हो रहे हैं। इस खास मौके पर जेम्स बॉन्ड की फिल्मों को याद किया गया। वहीं Dune ने 11 श्रेणियों में से अब तक 6 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।
 

05:54 AM, 28-Mar-2022

अरियाना डिबोस बनीं बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस

अरियाना डिबोस - फोटो : सोशल मीडिया

अरियाना डिबोस को West Side Story के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर मिला है। यह उनका पहला नॉमिनेशन और अवॉर्ड है।

 

05:46 AM, 28-Mar-2022

Dune फिल्म को छह श्रेणी में ऑस्कर

Dune फिल्म को अब तक छह ऑस्कर मिल चुके हैं। ड्यून के लिए ग्रेग फ़्रैसर ने सर्वश्रेष्ठ छायांकन का पुरस्कार जीता।

  • बेस्ट फिल्म एडिटिंग
  • बेस्ट ओरिजनल स्कोर
  • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन
  • बेस्ट साउंड
  • बेस्ट विजुअल इफेक्ट
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी

05:45 AM, 28-Mar-2022

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री (शॉर्ट) का ऑस्कर अवॉर्ड द क्वीन ऑफ बास्केटबॉल को मिला है। बेस्ट शॉर्ट (एनिमेशन) का अवॉर्ड The Windshield Wiper को और शॉर्ट फिल्म (लाइव एक्शन) का अकादमी अवॉर्ड द लॉन्ग गुड बाय को मिला है।
 

05:35 AM, 28-Mar-2022

खूबसूरत ड्रेस में रेड कारपेट पर नजर आई ऑस्कर की को- होस्ट

94 अकादमी अवॉर्ड के को होस्ट रेजिना हॉल, एमी शूमर और वांडा साइक्स के रेड कार्पेट लुक कुछ इस तरह से हैं। 
 

Adblock test (Why?)


Oscar Awards 2022 Live: ऑस्कर से चूकी भारतीय फिल्म 'राइटिंग विद फायर', अमेरिकी डॉक्यूमेंट्री 'द समर ऑफ सोल' ने मारी बाजी - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...