Rechercher dans ce blog

Sunday, March 13, 2022

The Kashmir Files box office collection: वीकेंड पर फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, तीन दिन में कमाए इतने करोड़ - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Author: Ruchi VajpayeePublish Date: Mon, 14 Mar 2022 07:44 AM (IST)Updated Date: Mon, 14 Mar 2022 07:44 AM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। 'द कश्मीर फाइल' ने धीमी शुरुआत के बाद बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार की तरह रविवार को भी फिल्म ने बंपर कमाई की है। रविवार को फिल्म ने लगभग 14 करोड़ की कमाई की है। ये फिल्म रिलीज से पहले काफी विवादों में रही। डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म में कश्मीरी पंडितों के पलायल और उनके साथ हुई बरबर्ता को दर्शाया है। द कश्मीर फाइल्स में दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में हैं।

बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार, फिल्म ने वीकेंड पर अब तक 26 करोड़ रुपए की नेट कमाई की है। यह एक ऐसी फिल्म के लिए चौंका देने वाला आंकड़ा है जिसका कोई बड़ा नाम या बड़ा मार्केटिंग बजट नहीं है। 'द कश्मीर फाइल्स' ने दक्षिण भारत सहित कई भारतीय राज्यों में कारोबार को गति दी है। हैदराबाद जैसी जगहों पर शो हाउसफुल चल रहे हैं।

रिपोर्टेस के मुताबिक सबसे ज्यादा रिएक्शन उत्तर भारत से आ रहा है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मुंबई जितना कारोबार हो रहा है, ये कहना गलत नहीं होगा कि रविवार को फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली है। आंकड़ों की माने तो ये फिल्म दिवाली पर आई अक्षय कुमार की सूर्यवंशी के बाद दिल्ली, यूपी और पूर्वी पंजाब में नंबर दूसरे स्थान पर हैं।

अब सबकी नजर सोमवार पर है। द कश्मीर फाइल्स ने उत्सुकता पैदा कर दी है और यहां तक ​​कि विदेशों में भी लोग फिल्म देख रहे हैं। आमतौर पर फिल्मों में सोमवार से गिरावट देखने को मिलती है। फिलहाल गंगूबाई काठियावाड़ी, भीमला नायक और वलिमै जैसी फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं राधेश्याम हिंदी पट्टी में अच्छा नहीं कर पर रही हैं। 

द कश्मीर फाइल को हरियाणा, मध्यप्रदेश, गुजरात जैसे रज्यों में ट्रैक्स फ्री कर दिया गया। इससे भी फिल्म को अच्छा पुश मिला है। साथ ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी बज है, जिससे कहा जा सकता है कि फिल्म उम्मीद से कहीं बढ़कर परफॉर्म करेगी।

Edited By: Ruchi Vajpayee

Adblock test (Why?)


The Kashmir Files box office collection: वीकेंड पर फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, तीन दिन में कमाए इतने करोड़ - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...