Rechercher dans ce blog

Monday, April 4, 2022

हुनरबाज: भारती सिंह को सुरभि चंदना ने किया रीप्लेस, हर्ष लिम्बाचिया के साथ शो को करेंगी होस्ट - Dainik Bhaskar

14 घंटे पहले

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया शो 'हुनरबाज' को होस्ट कर रहे थे। इस बीच भारती ने रविवार (3 अप्रैल) को बेटे को जन्म दिया, जिसके बाद खबरें आने लगीं कि वो आगे इस शो को होस्ट नहीं करेंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार शो में उनकी जगह सुरभि चंदना ने ली है। कहा जा रहा है कि भारती डिलीवरी की वजह से कुछ समय तक काम से ब्रेक लेंगी, लेकिन हर्ष अपने कमिटमेंट्स को पूरा करेंगे।

सुरभि ने किया भारती को रीप्लेस

सुरभि और हर्ष की साथ में होस्टिंग करते हुए फोटोज और वीडियोज भी सामने आने लगी हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मिथुन चक्रवर्ती के साथ शो के मेकर्स से बात करती नजर भी आ रही हैं। सुरभि की बात करें तो उन्होंने टीवी इंडस्ट्री के कई शोज में काम किया है, लेकिन उन्हें ऑडियंस के बीच सही पहचान शो 'इश्कबाज' से मिली थी। इसके बाद सुरभि ने 'कुबूल है', 'संजीविनी' और 'नागिन 5' जैसे शोज में भी काम किया।

भारती ने दिया है बेटे को जन्म

भारती सिंह ने हाल ही में बेबी बॉय को जन्म दिया है। भारती के पति हर्ष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को यह गुड न्यूज दी थी। हर्ष ने भारती के साथ की एक बेहद खूबसूरत फोटो शेयर कर लिखा, "इट्स ए बॉय।" जिसके बाद टीवी जगत से लेकर फिल्मी दुनिया के लोग उन्हें बधाइयां दे रहे थे। भारती ने पिछले साल अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।

2017 में हुई थी हर्ष-भारती की शादी

भारती ने 2017 में राइटर हर्ष से शादी की थी। वे हर्ष से 7 साल बड़ी हैं। दोनों ने तकरीबन 7 साल तक डेटिंग करने के बाद एक-दूसरे को अपना हमसफर चुना था। हर्ष ने 'पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक' के डायलॉग लिखे थे। इसके अलावा फिल्म 'मलंग' का टाइटल ट्रैक भी उन्होंने ही लिखा था।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


हुनरबाज: भारती सिंह को सुरभि चंदना ने किया रीप्लेस, हर्ष लिम्बाचिया के साथ शो को करेंगी होस्ट - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...