Rechercher dans ce blog

Saturday, May 21, 2022

गिफ्ट: निक जोनस ने 'Mrs Jonas' प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट की ATV, एक्ट्रेस ने कहा- बेस्ट हस्बैंड एवर - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Citadel Actress Priyanka Chopra Calls Nick Jonas ‘best Husband Ever’ As He Gifts Her Customised Car With Mrs Jonas Written On It

10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे आए दिन अपने अपकमिंग प्रोजेक्टस, लेटेस्ट फोटोशूट और डेली लाइफ से जुड़ी पोस्ट भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब शनिवार को प्रियंका ने अपनी नई कार की फोटो शेयर की है। साथ ही प्रियंका ने यह भी बताया है कि यह ऑल टेरेन व्हीकल (ATV) उन्हें उनके पति निक जोनस ने गिफ्ट किया है। फोटो में देखा जा सकता है कि इस स्टील ग्रे कलर की ATV कार की एक साइड पर 'Mrs Jonas' भी लिखा हुआ है।

इसे कहते हैं दमदार राइड​​​​​​​
प्रियंका चोपड़ा ने इस ब्रांड न्यू ATV को चलाते हुए अपनी एक फोटो शेयर कर लिखा, " इसे कहते हैं दमदार राइड। हमेशा मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद निक जोनस। बेस्ट हस्बैंड एवर। #setlife #citadel।" प्रियंका द्वारा दिए गए हैशटैग से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे इस ATV को चलाकर अपनी अपकमिंग हॉलीवुड वेब सीरीज 'सिडाटेल' के सेट पर पहुंची हैं।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों 'सिडाटेल' की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में वे वेब सीरीज के सेट पर चोटिल हो गई थीं। इस बात की जानकारी भी प्रियंका ने सोशल मीडिया पर सीरीज के सेट से अपनी एक फोटो शेयर कर दी थी। जिसमें देखा जा सकता है कि उनके चेहरे पर कुछ चोटें आई हैं। उनकी चोटों से खून बहता भी दिखाई दे रहा है। इस फोटो के कैप्सन में उन्होंने लिखा था, "क्या आपका भी काम पर टफ-डे था? #actorslife #citadel #adayinthelife।"

'सिटाडेल' में जासूस की भूमिका में नजर आएंगी
प्रियंका चोपड़ा इस साल की शुरुआत से ही लंदन में sci-fi सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रही हैं। वे काफी महीनों से लंदन में ही मौजूद हैं। सीरीज 'सिटाडेल' में प्रियंका चोपड़ा एक जासूस की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में प्रियंका के अलावा रिचर्ड मैडन और पेड्रो लिएंड्रो भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'सिटाडेल' को OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।

प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
बता दें कि प्रियंका ने 'सिटाडेल' से पहले अपनी अपकमिंग इंटरनेशनल फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग खत्म की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'द वाइट टाइगर' में नजर आई थीं। अब प्रियंका जल्द ही आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ फिल्म 'जी ले जरा' से बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं। 'सिटाडेल' और 'टेक्स्ट फॉर यू' के अलावा भी प्रियंका के पास कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी हैं। वे जल्द ही पॉपुलर फिल्म 'मैट्रिक्स 4', 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' और 'एंडिंग थिंग्स' में भी नजर आने वाली हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने इसी साल मदर्स डे पर अपनी बेटी मालती मैरी प्रियंका जोनस का घर पर स्वागत किया। वो 100 दिनों तक हॉस्पिटल में रहने के बाद घर लौटी थीं। प्रियंका ने बेटी और पति निक जोनस के साथ की एक खूबसूरत फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी फैंस को दी थी। बता दें कि मालती का जन्म सरोगेसी से हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


गिफ्ट: निक जोनस ने 'Mrs Jonas' प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट की ATV, एक्ट्रेस ने कहा- बेस्ट हस्बैंड एवर - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

OTT Release: एनिमल-कर्मा कॉलिंग... भौकाल मचा रही ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड का मजा होगा दोगुना - Aaj Tak

इस वीकेंड की लिस्ट के साथ हम तैयार हैं. अग लॉन्ग वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव के अलावा जी...